201102
गाजियाबादः ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने पर मचा हड़कंप
Ghaziabad, Uttar Pradesh:थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने पर लोनी विधायक और हिन्दू वादी संगठन मौके पर पहुंचे। साथ ही सूचना पाकर डीसीपी देहात एसीपी लोनी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस विधायक को समझाने बुझाने में जुटी रही और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदाबाद इस्माइलपुर में चार दिन से बिजली संकट पर सड़क जाम, JE पर हंगामा
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद इस्माइलपुर में लोगों ने सड़क पर लगाया जाम:4 दिन से झेल रहे बिजली संकट,जेई को मारे धक्के, कॉलर पकड़ कर खींचा फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर इलाके में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज सैकड़ों लोग देर शाम घरों से बाहर निकल आए और सड़क जाम कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन इस दौरान विवाद और बढ़ गया। बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) पर एक महिला ने अभद्र व्यवहार और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। महिलाओं के द्वारा उनके जमकर धक्के मारे गए, मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे जेई का बचाव किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। हांलाकि जेई शिवकुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपो को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि केवल अपनी भड़ास निकालने के लिए ऐसा किया गया है। उनका काम बिजली की परेशानी सुनना है जिसके लिए वो गए थे। पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जिसके बाद देर रात को जाम खुल पाया। चार दिन से बिजली नहीं, पानी और बच्चों की पढ़ाई पर असर स्थानीय निवासी महरपाल ने बताया कि लगातार बारिश के बीच पिछले चार दिनों से इलाके में बिजली की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली नहीं होने से लोगों को पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई परिवारों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है, जो रात में ठीक से सो नहीं पा रहे हैं और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। जेई पर महिला ने लगाए अभद्रता के आरोप रोड जाम की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के जेई शिवकुमार मौके पर पहुंचे। इसी दौरान एक महिला ने आरोप लगाया कि जेई ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और गलत तरीके से छुआ। आरोप लगते ही मौके पर मौजूद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों महिलाओं के बीच तीखी बहस भी हुई। जेई को घेरकर कार्रवाई की मांग जब पुलिस जेई को मौके से बाहर ले जाने लगी तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और कहा कि जब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी और इलाके की बिजली बहाल नहीं होगी, तब तक उन्हें जाने नहीं दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण बनी रही और उग्र भीड़ को संभालना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। पुलिस के समझाने पर खुला जाम करीब कई घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया और बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क से जाम हटाया और यातायात सामान्य हो सका। क्या बोले थाना प्रभारी पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम कर रहे हैं।0
0
Report
मनेंद्रगढ़ NH 43 पर जेसीबी से टक्कर, युवक की मौत, एक घायल
मनेंद्रगढ़ ब्रेक। NH 43 में गैस पाइपलाइन कार्य के लिए खड़ी जेसीबी से स्कूटी की टक्कर। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत , एक की हालत गंभीर । घायल को किया गया अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर । जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज । सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र की घटना。0
0
Report
बाड़ी नगरपालिका में कमीशन बाजी: ठेकेदार–नेताओं के आशीर्वाद से अधिकारी पर घोटाले के आरोप
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी – कांग्रेस नेता रामवीर पोसवाल ने बाड़ी में चल रही विभिन्न समस्याओं को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय विधायक शासन प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ ठेकेदारों और शासन के कुछ नेताओं के आशीर्वाद और उन्हें खुश करने की एवज में मिले कई चार्जों से मदमस्त एक अधिकारी बेखौफ होकर नगरपालिका में कमीशन बाजी का खेल,, खेल रहा है। उत्तमचंद बंसल इस अधिकारी का मूल पद स्थापन बसई नवाब है, जहां से इनकी सैलरी बनती है,,लेकिन वहां यह कभी नहीं जाते,, इनको कंचनपुर उपतहसील और बाड़ी के नायब तहसीलदार का अतिरिक्त चार्ज दे रखा है,,,जिन्हें कंचनपुर तहसील के कार्यों को देखने तक की फुर्सत नहीं है,, सिर्फ रजिस्ट्रेशन के लिए ही चार्ज लिया गया है,,, यह रजिस््ट्रेशन भी नियमों और मापदंडों को अनदेखी कर घर मंगाकर किए जाते हैं। इनके ऊपर बाड़ी के नायब तहसीलदार का भी अतिरिक्त चार्ज है,,, जिसमें बाड़ी तहसीलदार के अधिकांश निर्देशों को भी यह अधिकारी नजरअंदाज करते है। अपने प्रभाव के चलते जहां एक ओर तहसीलदार के क्वार्टर को नहीं छोड़ा है,, वही दूसरी ओर अपनी पत्नी शिक्षिका को भी डेपुटेशन पर तहसील के कंट्रोल रूम में लगा रखा है,,जिससे उन्हें विद्यालय नहीं जाना पड़े,, यह सारा खेल बाड़ी नगरपालिका के अतिरिक्त चार्ज के लिए किया गया हैं,,, जिसमें इन्हें नेताओं को खुश करने और ठेकेदारों के फर्जी भुगतान कर कमीशन बाजी का खेल खेलने के लिए किया गया है। हालांकuन जांच की जाए तो शुरुआत में पद मिलते ही कई भुगतान बड़े कमीशन लेकर कर दिए गए,,, लेकिन बाद में प्रशासक द्वारा बड़े भुगतान रोकने और लगातार मीडिया बाजी होने के चलते भुगतान और टेंडर प्रक्रिया नहीं हो सके। लेकिन अब चर्चा है कि राज्य सरकार द्वारा ईओ की लिस्ट आ रही है,, जिसमें इनसे ईओ का चार्ज जा सकता है। सूचना है कि पिछले तीन चार दिनों से कोटेशन (निविदा) भुगतान के चैक काटे जा रहे हैं। जिन पर ना स्थानीय प्रशासन का ध्यान है और ना ही जिला प्रशासन ध्यान दे रहा है। बाइट 1 रामवीर पोसवाल स्थानीय कांग्रेस नेता0
0
Report
Advertisement
श्री विजयनगर के खेल मैदान में 90 फुट गहरा बोरवेल से पानी निकासी सुधरेगी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के श्री विजयनगर में नगर पालिका के निर्देश पर खेल ग्राउंड में भूमिगत पानी निकासी के लिए करीब 90 फुट गहरा बोरवेल खुदवाया गया। पूर्व में बारिश के पानी के जमाव से ग्राउंड लंबे समय तक जलमग्न रहता था, जिससे खेल गतिविधियाँ और स्थानीय उपयोग बाधित होते थे। अब नए बोरवेल और निष्ठुर निकासी व्यवस्था से बारिश का पानी शीघ्र निकलेगा। युवा खिलाड़ी और शहरवासी इस पहल की सराहना कर रहे हैं क्योंकि खिलाड़ी और शहर वासी बारिश के समय निकासी पानी की समस्या को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे थे और अब उम्मीद जताई है कि ग्राउंड पर पुनः नियमित खेलकूद और सामुदायिक कार्यक्रम शुरू होंगे। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मिल्ख राज चुघ ने निगरानी जारी रखने का आश्वासन दिया है।0
0
Report
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण: अक्टूबर तक अधिकांश कार्य पूर्ण, ऑडिट निर्णय उम्मीद
Ayodhya, Uttar Pradesh:राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा आज अयोध्या में है, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में उन्होंने कहा कि कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने बताया है कि अपने आप में यह कलंक है हम सभी अपने आप को छोटा पन महसूस कर रहे हैं, उम्मीद है कि अब व्यवस्थाओं में सुधार होगा और इसकी पुनरावृत्ति नहीं होगी, वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि जो पुराना मंदिर स्मारक है वह लगभग पूरा हो चुका है और अब 24 घंटे उसमें ज्वाला जले इसकी व्यवस्था की जा रही है, हुतात्मा स्मारक जुलाई की अंत तक तैयार हो जाएगा, 30 जुलाई तक राम मंदिर के सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे, केवल दो कार्य शेष बचेगा बाउंड्री वालों जो की चार किमी की है वह भी उम्मीद है 30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा, ऑडिटोरियम भी दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा, राम कथा संग्रहालय में 20 गैलरी बनाई गई है सब की स्टोरी लाइन बन गई है, वीडियो कैसा होगा आज और कल की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा, उन्होंने बताया कि सीईओ की नियुक्ति के लिए तीन सदस्य समिति बनाई गई है वह उसका फैसला करेगी।0
0
Report
भीषण बारिश में 16 वर्षीय छात्र डूबा, SDRF ने 2 घंटे में शव बरामद
Noida, Uttar Pradesh:भारी बारिश की वजह से हालात खतरनाक हो गए हैं, इसलिए अधिकारियों ने लोगों को घर के अंदर रहने और बारिश में बच्चों के खेलने या नहाने जैसी गतिविधियों से बचने की सलाह दी है। चेतावनियों के बावजूद, समत नाम का एक 16 साल का छात्र डूब गया। SDRF, पुलिस और प्रशासन की तेज़ी से की गई कार्रवाई के कारण घटना के दो घंटे के भीतर ही उसका शव बरामद कर लिया गया। बातचीत में लोगों को पीछे हटने और रास्ता खाली करने के निर्देश भी शामिल हैं - शायद इमरजेंसी गाड़ियों या कर्मचारियों के लिए - और इसमें मिर्ज़ापुर पुलिस के0
0
Report
Advertisement
नालंदा में कुचल हादसे: बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार चालक हिरासत में
Pariaunna, Bihar:सरमेरा थाना क्षेत्र के मोकामा बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर देव सर्विस पेट्रोल पंप के समीप कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शेखपुरा जिले के नीतीश कुमार तथा सरमेरा थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव त्रिपुरारी कुमार के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि त्रिपुरारी कुमार शेखपुरा के बंगाली पर मोहल्ले में रहकर पढ़ाई करता था। वह अपने दोस्त नीतीश कुमार के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान देव सर्विस पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार और उसके मालिक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
जमीन विवाद में देशी कट्टा दिखाकर आरोपी गिरफ्तार
Masaurhi, Bihar:जमीन विवाद में चमका रहा था देशी कट्टा। पुलिस ने किया गिरफ्तार। मसौढ़ी बिहार में कट्टा लहराने की घटना तो जैसे आम होती जा रही है। किसी भी विवाद में आरोपियों द्वारा कट्टा लहराकर दहशत कायम की जाती है। ऐसी ही एक घटना में शामिल आरोपी को धनरूआ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जमीन विवाद में आरोपी देशी कट्टे के साथ भोकाल जमा रहा था। घटना रसलपुर गांव की है। गांव में दो पक्ष के बीच जमीन का विवाद था। इस दौरान उक्त आरोपी हाथ में देशी कट्टा लेकर पहुंचा और वहां दहशत कायम कर दी। किसी तरह सूचना पुलिस तक पहुंची और पुलिस ने उसे कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
डबल मर्डर के मुख्य आरोपी सचिन सिंह के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगी
Naya Chak, Bihar:एंकर- बांका जिले के अमरपुर में हुए चर्चित डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी सचिन सिंह और पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सचिन सिंह के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है। पुलिस डबल मर्डर कांड के बाद से ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं मुख्य आरोपी सचिन सिंह को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर बांका लाया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद करने के लिए पुलिस उसे बलिया गाँव के जंगल में लेकर पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर खुद को छुड़ा लिया और छिपाए गए हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सचिन सिंह के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पूरे मामले की आगे की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
गोड्डा डकैती: तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, व्यापारियों ने लाइसेंसी हथियार मांगे
Godda, Jharkhand:गोड्डा में 8 जुलाई को हुए बीच बाजार सरे शाम ज्वेलर्स के दुकान में भीषण डकैती की घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। दुकानों की सुरक्षा के लिए दुकानदार लाइसेंसी हथियारों की मांग करने लगे हैं। हालाँकि पुलिस के आश्वासन के बाद चैंबर ऑफ कॉमर्स ने गोड्डा में अनिश्चित कालीन बंदी फिलहाल स्थगित कर दिया है। बताते चलें कि चैंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान के बाद मुख्य बाजार पूरी तरह बंद हो गया था। यहाँ तक कि शॉपिंग मॉल में भी ताला लटक गया था। घटना के विरोध में रिलायंस, रेमंड, बाटा और अलंकार जैसे ब्रांड के ब्रांच भी बंद हो गए थे। शुक्रवार को गोड्डा के डीसी और SP से व्यापारियों ने मुलाकात कर अनिश्चित कालीन बंदी की बात कही थी। हालाँकि प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल बंदी को रोक दिया गया है। घटना के करीब 48 घंटे के बाद शुक्रवार की देर शाम गोड्डा SP मुकेश कुमार पीड़ित दुकानदार से मिलने पहुंचे और दुकान खोलने को कहा। हालांकि गोड्डा के पुलिस कप्तान ने मीडिया से बात नहीं की। इधर घटना के कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिनके आधार पर पुलिस अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।0
0
Report
गोरखपुर में CM योगी का गौशाला दर्शन, गोरखनाथ मंदिर परिसर सक्रिय
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (Uttar Pradesh): CM Yogi Adityanath Visit Gaushala At Gorakhnath Mandir0
0
Report
खूँटी में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर दी, तीन मौत
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में रफ्तार बाइक ने डोड़ेया बाजार के पास एक साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सوار व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक पहचानमानकीडीह निवासी अमृत पातर (25 वर्ष), आयुष पातर (17 वर्ष) और पूर्ण मुंडा (47 वर्ष) के रूप में हुई। बाइक पर सुनील पातर (25 वर्ष) भी थे, जो गम्भीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज तमाड़ अस्पताल और बाद में रिम्स में चल रहा है। घटना अड़की थाना क्षेत्र के डोड़ेया बाजार के पास घटी। घटना की सूचना मिलने पर अड़की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
वित्त मंत्री की नाराजगी से सत्ता उथल-पुथल, कांग्रेस-झामुमो सहयोग पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:हेडलाइन ... क्या वित्त मंत्री को नाराजगी पर रही है भारी ?, सरकार से लेकर पार्टी तक में अलग थलग दिख रहे , दिल्ली में इनवेस्टर्स मीट में कॉंग्रेस कोटे के सभी मंत्री दिखे वित्त मंत्री को छोड़ ,झामुमो ने कहा , हमारी गठबंधन पार्टी से है, व्यक्ति से नहीं , तो सरकार में उपजे हालात पर बीजेपी हुई हमलावर झारखंड में सत्ताधारी दल की बात करें तो कांग्रेस कोटे से बनाए गए वित्त मंत्री इन दिनों नाराज चल रहे हैं। वित्त मंत्री की नाराजगी अब उन्हीं पर भारी पड़ता दिख रहा है, वित्त मंत्री अब सरकार से लेकर कांग्रेस पार्टी तक में अलग थलग पड़ते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में इनवेस्टर्स मीट में कॉंग्रेस कोटे के सभी मंत्री दिखे वित्त मंत्री दिल्ली में होने के बावजूद नहीं रहे मौजूद, कॉंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे से मिले लेकिन इनवेस्टर्स मीट में नहीं दिखे,अब तो कांग्रेस पार्टी का भी साथ मिलता नहीं दिखा रहा, वहीं झामुमो ने साफ साफ कहा , इंडिया एलायंस पार्टियों का गठबन्धन है न कि व्यक्ति का गठबन्धन है। वहीं वित्त मंत्री की नाराजगी से उपजे हालात ने विरोधियों को हमलावर होने का मौका दे दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का कहना है कि हमारा गठबंधन किसी राजनेता विधायक सांसद या मंत्री से नहीं है गठबंधन विभिन्न पार्टियों के साथ है। इंडिया एलायंस में सभी सेकुलर पार्टियां हैं। वह गठबंधन पूरी तरीके से इंटैक्ट है अगर व्यक्ति को किसी तरीके की परेशानी है तो गठबंधन में कोई नुकसान नहीं। 2019 से 24 तक और अभी भी यह विपक्ष कायास लगाते रहे कि उन्हें मौका मिलेगा लेकिन यह सरकार 2029 तक बहुत अच्छे से काम करेगी。0
0
Report
अमायरा केस के बाद निजी स्कूलों में बच्चों से वार्ता से समस्याओं का समाधान
Jaipur, Rajasthan:Jaipur में स्कूल में बच्चों के साथ होने वाली बोलिंग को लेकर खास बातचीत। अठ माह पहले नीरजा मोदी स्कूल में हुए अमायरा सुसाइड प्रकरण में अब फिर से एक नया मोड़ ले लिया। स्कूल मैनेजमेंट के चार लोगों की गिरफ्तारी वारंट के बाद अमायरा के परिजनों ने स्कूल का एक और वीडियो जारी किया है। हालांकि अमायरा सुसाइड प्रकरण के बाद प्रदेश के अधिकांश प्राइवेट स्कूल अलर्ट मोड पर आ गए हैं, स्कूलों में दोबारा अमायरा जैसी दुर्घटना ना हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। ज्यादातर स्कूल बच्चों के साथ पूरी तरह तालमेल बैठाने का प्रयास कर रहे हैं। अमायरा को न्याय दिलाने के लिए जी मीडिया ने जो महिम की शुरुआत की थी, जी मीडिया की टीम निजी स्कूलों में पहुंची और बच्चों से बातचीत की। बच्चे पूरी तरह संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के बाद वे सीधे शिक्षकों से बातचीत करते हैं और शिक्षक भी उनकी समस्याओं को समाधान के साथ सुनते हैं। वही स्कूल के निदेशक और निजी स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपने स्कूल के सभी स्टाफ को बच्चों की बातें सुनना और उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश दे दिए हैं। मगर वे प्रदेश की सभी निजी स्कूलों के संचालकों से भी बच्चों की समस्याओं के निस्तारण के लिए वार्ता करते रहते हैं। इस दौरान स्कूली बच्चों और संस्था प्रमुख से खास बातचीत की सहयोगी दिनेश तिवारी ने।0
0
Report
गगनयान IMAT-05 टेस्ट श्योपुर में सफल, मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर परीक्षण के दौरान भारतीय वायुसेना के IL-76 विमान से लगभग 2.5 किलोमीटर की ऊंचाई से गगनयान के रिकवरी सिस्टम से लैस मास सिम्युलेटर को श्योपुर स्थित ADRDE परिसर में एयर-ड्रॉप किया गया। एपेक्स कवर सफलतापूर्वक अलग हुआ। ड्रोग पैराशूट खुले और रिलीज हुए। पायलट पैराशूट की मदद से मुख्य पैराशूट निकाले गए। तीनों मुख्य पैराशूट सफलतापूर्वक खुले। यह परीक्षण गगनयान मिशन की सुरक्षित मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। श्योपुर के लिए यह गर्व का विषय है कि देश के इस ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की अहम परीक्षा यहां सफलतापूर्वक संपन्न हुई।0
0
Report
Advertisement
