Back
गाजियाबाद दीपावली की रात पति ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा दी
PGPiyush Gaur
Oct 22, 2025 10:01:59
Ghaziabad, Uttar Pradesh
एंकर - गाजियाबाद में दीपावली की रात नंदग्राम थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पत्नी से नाराज एक युवक ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। पूरी दर्दनाक वारदात नूरनगर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें युवक खुद पर डीजल डालते और आग लगाते हुए नजर आ रहा है। जलते हुए वह सड़क पर दौड़ता हुआ दिखाई देता है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कपड़े और मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और झुलसे युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार दोपहर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान टिंकू कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर का निवासी था। वह मजदूरी करता था और कई वर्षों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नंदग्राम थाना क्षेत्र के नूरनगर में शिव डेयरी के पास किराये पर रह रहा था। पुलिस जांच में पता चला कि पिछले डेढ़ महीने से टिंकू और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पड़ोसियों के मुताबिक, वह अधिकतर समय घर से बाहर ही रहता था और कभी-कभी ही घर आता था। दीपावली की रात करीब दो बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी को मनाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। गुस्से में टिंकू ने पत्नी को धमकी दी कि अगर दरवाजा नहीं खोला तो वह खुद को आग लगा लेगा। वह अपने साथ एक बोतल में डीजल भी लेकर आया था। जब पत्नी ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया तो उसने बोतल में रखा डीजल अपने ऊपर उंडेल लिया और माचिस जलाकर खुद को आग लगा ली। सीसीटीवी फुटेज में टिंकू को डीजल डालते और फिर खुद में आग लगाते साफ देखा जा सकता है। फुटेज में वह जलती अवस्था में सड़क पर भागता हुआ नजर आता है। आग की लपटों में घिरा टिंकू पड़ोसियों के दरवाजे पीटता और जान बचाने की गुहार लगाता रहा। आसपास के लोग शोर सुनकर बाहर निकले और किसी तरह कपड़े व मिट्टी डालकर आग बुझाई। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में टिंकू को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां मंगलवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि टिंकू ने खुद पर डीजल डालकर आग लगाई थी। वहीं, डीसीपी सिटी धवन जायसवाल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्मदाह का प्रतीत हो रहा है। युवक ने पत्नी से विवाद के चलते खुदकुशी जैसा कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शॉट्स - घटना का सीसीटीवी फुटेज
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
FollowOct 22, 2025 12:24:180
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 22, 2025 12:24:040
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowOct 22, 2025 12:23:410
Report
0
Report
MJManoj Jain
FollowOct 22, 2025 12:23:100
Report
D1Deepak 1
FollowOct 22, 2025 12:22:470
Report
RMRam Mehta
FollowOct 22, 2025 12:22:250
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowOct 22, 2025 12:22:070
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 22, 2025 12:20:540
Report
D1Deepak 1
FollowOct 22, 2025 12:20:370
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowOct 22, 2025 12:20:180
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowOct 22, 2025 12:20:000
Report
NANasim Ahmad
FollowOct 22, 2025 12:19:411
Report
MJManoj Joshi
FollowOct 22, 2025 12:19:28Chandigarh, Chandigarh:पंजाब सरकार ने 6 IAS अधिकारियों के तबादले की घोषणा; अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट में बदलाव
0
Report
AAASHISH AMBADE
FollowOct 22, 2025 12:19:170
Report