201015
Ghaziabad: मसूरी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा, डेढ़ किलो गांजा बरामद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की मसूरी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से डेढ़ किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। आरोपी छोटे पैकेट बनाकर ठेलेवालों, ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को गांजा बेचता था। पुलिस के मुताबिक, मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कल्लू गढ़ी फाटक के पास से तस्कर को पकड़ा गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भारत–वेस्टइंडीज के टी-20 मुकाबले की टिकट बिक्री शुरू, रांची पहुंच रहे क्रिकेट प्रेमी
Ranchi, Jharkhand:भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। दूर-दराज से क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीदने के लिए रांची पहुंच रहे हैं। टिकट काउंटर सुबह 9 बजे से खोल दिए गए हैं, जो शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं, ऑनलाइन टिकट की बिक्री भी जारी है। एक क्रिकेट प्रेमी ने ऑनलाइन टिकट खरीदने के बाद बताया कि ऑफलाइन के मुकाबले ऑनलाइन टिकट खरीदना ज्यादा आसान है.0
0
Report
अंता के 41 करोड़ के उप जिला अस्पताल अब तक चालू नहीं, स्थानीय परेशान
Baran, Rajasthan:अंता में 41 करोड़ की लागत से बनाया गया उपजिला चिकित्सालय भवन कंप्लीट होने के बावजूद चालू नहीं होने से आमजन को मुँह चिढ़ाता नजर आ रहा हे । कांग्रेस शासन में स्वीकृत होने के कारण निर्माण कार्य को 2 वर्ष एकस्ट्रा होने के बाउजूद इसे चालू नहीं किया जा रहा हे ऐसे में आमजन को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा हे । बताना दे कि राज्य सरकार द्वारा सीएडी कॉलोनी में 40 करोड़ 93 लाख की लागत से उप जिला चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य करवाया गया हे जिसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका हे वही क्षेत्र की जनता बेसब्री से नए अस्पताल के चालू होने की बाट जोह रही हे परन्तु आउटर डेवलपमेंट का कार्य एकस्ट्रा बजट के अभाव में पूरा नहीं होने के कारण कंप्लीट हुए अस्पताल को भी चालू नहीं किया जा रहा हे। दूसरे ओर एक माह पूर्व जिला कलेक्टर द्वारा नए अस्पताल भवन के निरीक्षण के दौरान अस्पताल को जल्दी चालू करने के निर्देश दिए गए थे। इसी तरह उप जिला चिकित्सालय के पास ही 2 करोड़ की लागत से ट्रॉमा सेंटर बनाया गया हे जिसका निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका हे लेकिन अभी तक ताले में कैद हे । दूसरी ओर उप जिला चिकित्सालय फिलहाल पुराने सामुदायिक भवन में ही संचालित हो रहा हे जहां जगह के अभाव के चलते न तो चिकित्सकों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह मिल पा रही हे और न ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हे वही नजदीक नेशनल हाइवे 27 होने के कारण घटना दुर्घटना में गंभीर घायलों को कोटा बारां रेफर करने पर मजबूर होना पड़ रहा हे यहां उप जिला चिकित्सालय के अनुसार 22 चिकित्सकों का लंबा चोड़ा स्टाफ तो लगा दिया गया लेकिन जगह के अभाव के चलते मरीजों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा हे lऐसे में उप जिला चिकित्सालय का नया भवन जल्दी ही चालू किया जाए ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सके ।0
0
Report
बांसवाड़ा के आबापुरा में कवेलू मकान में भीषण आग, मकान जलकर राख
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में एक कवेलू पोश मकान में अचानक से आग लग गई, आग इतनी भीषण थी कि आग ने कुछ ही देर में पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया, मकान पूरी तरह से जल गया और मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, इस आग से मकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया, जब तक आग बुझी तब तक पूरा मकान जलकर राख हो गया था, वहीं स्थानीय अधिकारियों ने भी इस घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता सरकार की ओर से मिले इसके लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया0
0
Report
Advertisement
पारिवारिक विवाद पर महिला ने जियो टावर चढ़कर जताई अपनी बात, प्रशासन ने सुरक्षित उतारा
Balrampur, Uttar Pradesh:पारिवारिक विवाद में जियो टावर पर चढ़ी महिला, घंटों समझाने के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा सैकड़ों लोगों की जुटी भीड़, दो पुलिसकर्मी टावर पर चढ़े; थाने ले जाकर महिला की सुनी समस्या बलरामपुर जनपद के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के मद्दों चौरा गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते टावर के नीचे सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सादुल्लानगर थानाध्यक्ष सतेंद्र वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी विजेश गुप्ता और कुलदीप यादव टावर पर चढ़े। दोनों पुलिसकर्मियों ने महिला से बातचीत कर उसकी समस्या जानने का प्रयास किया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी और नियमानुसार समस्या का समाधान कराया जाएगा। काफी देर तक चले समझाने और आश्वासन के बाद महिला टावर से सुरक्षित नीचे उतर आई। पुलिस महिला को थाने ले गई, जहां उसकी समस्या सुनी गई। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई और समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया। महिला के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के अनुसार टावर पर चढ़ी महिला की पहचान मद्दों चौरा निवासी जैसबुन्निस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसका पति विदेश में रहकर कमाई करता है। महिला के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और दो बेटी हैं। प्रारम्भिक जानकारी में महिला के टावर पर चढ़ने की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह महिला की शिकायत और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना के दौरान टावर के आसपास काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य कराई। पुलिस की तत्परता से महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।0
0
Report
जजेस कॉलोनी में पेड़ से शव मिला प्रॉपर्टी डीलर, हत्या या आत्महत्या पर संदिग्धता
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:स्लग – जजेस कॉलोनी में पेड़ पर लटका मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव जजेस कॉलोनी में पेड़ से लटका मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, हाथ-पैर पर मिले खून के निशान, हत्या की आशंका से उठे सवाल कानपुर देहात के जिला मुख्यालय माती स्थित जजेस कॉलोनी कंपाउंड में प्रॉपर्टी डीलर का शव पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अरुण प्रताप के रूप में हुई है, जो शिवली कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर शिवली गांव का रहने वाला था। अरुण अकबरपुर क्षेत्र में प्लॉटिंग का काम करता था और कानपुर के लाल बंगला इलाके में अपनी पत्नी बॉबी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था。 घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस को करीब पांच बजे जजेस कॉलोनी कंपाउंड में पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटके होने की सूचना मिली। अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब छह बजे सदर सीओ संजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की। शव पेड़ पर लटका हुआ था और मृतक ने पैंट पहन रखी थी, जिसका बटन खुला हुआ था। वहीं, उसके हाथ और पैरों के पंजों पर खून के निशान भी बताए जा रहे हैं। इन परिस्थितियों ने घटना को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अरुण की आखिरी बार अपनी पत्नी बॉबी से शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे बातचीत हुई थी। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। परिजनों के मुताबिक, इससे पहले शनिवार शाम करीब तीन बजे अरुण पत्नी से अकबरपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। अरुण के चाचा के बेटे गोलू ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे तक अरुण ने उसके मोबाइल पर छह बार कॉल की थी। उस समय गोलू कंपनी में काम पर था, इसलिए कॉल रिसीव नहीं कर सका। सुबह जब उसने वापस फोन किया तो घंटी जाती रही, लेकिन अरुण ने फोन नहीं उठाया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को करीब छह बजे फोन करके दी।इसके बाद परिजन रात करीब नौ बजे अकबरपुर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सबसे बड़ा सवाल घटना की जगह को लेकर है। जजेस कॉलोनी कंपाउंड बेहद संवेदनशील इलाका है। घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर एसपी का आवास है। इसके बाद एडीएम, सीडीओ और एडीएम प्रशासन के आवास हैं। वहीं, कुछ दूरी पर डीएम और एसपी के कार्यालय भी मौजूद हैं। सीओ संजय सिंह के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। उनका कहना है कि जजेस कंपाउंड की बाउंड्री ज्यादा ऊंची नहीं है और उसके दूसरी तरफ कुछ मकान भी बन रहे हैं। ऐसे में आशंका है कि कोई उस तरफ से कंपाउंड के अंदर आया हो। हालांकि, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, प्लॉटिंग के काम से अरुण का करीब 50 लाख रुपये बकाया था और इसी वजह से वह परेशान चल रहा था। ऐसे में अब सवाल है कि करीब 40 किलोमीटर दूर रहने वाला अरुण जिला मुख्यालय के इस संवेदनशील परिसर में कैसे पहुंचा? क्या वह खुद वहां गया था या उसे वहां लाया गया? हाथ-पैर पर मिले खून के निशान और कपड़ों की स्थिति की भी जांच जरूरी है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के बाद ही अरुण की मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।0
0
Report
उत्तरकाशी में भालू का हमला: मल्ला गांव के ग्रामीण घायल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव में सोमवार सुबह भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय जगबीर सिंह रावत, पुत्र स्वर्गीय तेग सिंह रावत, सुबह अपनी छान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में जगबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और क्षेत्र में भालू की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पांच घायल, चार गंभीर
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर लालगंज के ऐहार गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा जाने से उसमें सवार पांच लोगों में से चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए लालगंज सीएचसी लाया गया। घायल निरंजन ने बताया कि वे सभी जहानाबाद (बिहार) से हरिद्वार सहित कई धामों के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
कानपुर में सरकारी डॉक्टर दंपति ने आत्महत्या, पत्नी की भी तैनाती कानपुर देहात
Kanpur, Uttar Pradesh:डॉक्टर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या. सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह ने रिवाल्वर से गोली की आत्महत्या. पत्नी से विवाद के बाद खुद को मारी गोली. परिवार से अलग होकर किराए के फ्लैट में रहते थे डॉक्टर दंपति. आत्महत्या करने वाले डॉक्टर की पत्नी भी सरकारी डॉक्टर, कानपुर देहात में है तैनाती. किदवई नगर थाना क्षेत्र के निराला नगर का मामला.0
0
Report
गजेंद्र सिंह पटेल ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा—संघ के विरुद्ध बोलना गलत
Noida, Uttar Pradesh:रांची, झारखंड: भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव गजेंद्र सिंह पटेल ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा, "अब दिग्विजय सिंह के बयान के बारे में प्रतिक्रिया करना कोई ठीक बात नहीं है, क्योंकि दिग्विजय सिंह जी हमेशा संघ के खिलाफ बात करते हैं जबकि संघ इस देश के लिए, भारत माता के लिए संगठित होकर काम करने वाला संगठन है।"0
0
Report
Advertisement
Dangiwacha के Govt Middle School और Zonal Education Office में आग, सेना- पुलिस ने बुझाई
Gulmarg, Govt Middle School Dangiwacha Rafiabad and Zonal Education Office Dangiwacha got damaged in a massive fire .. The flames were later doused off by the 32 RR Army personnel, Police , OCaps and general public along with the Fire and Emergency Service Deptt officials .. It is considered as the great losss by the officials Naib Tehsildar Dangiwacha Manzoor Ahmad Koka and SHO Dangiwacha Ayaz Geelani has also reached to the spot . The role of Army and Police personal were lauded by the general administrative officials and local public ..0
0
Report
पानी भरने के विवाद में सूरजगढ़ में पांच युवक घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं सूरजगढ़ में पानी भरने को लेकर विवाद, पांच युवक घायल काकोड़ा रोड स्थित वार्ड नंबर 6 की घटना, सभी घायल यूपी के निवासी किराए के मकान में रहकर पीओपी का काम करते हैं घायल युवक घायलों में एक नाबालिग भी शामिल, एक युवक झुंझुनूं रेफर जीवन ज्योति रक्षा समिति की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाई जानकारी जुटा शुरू की जाँच झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे के काकोड़ा रोड स्थित वार्ड नंबर 6 में पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ गया। घटना में पांच युवक घायल हो गए। सभी घायल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और सूरजगढ़ में किराए के मकान में रहकर पीओपी का काम करते हैं। घायलों में एक नाबालिग भी शामिल है। गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल झुंझुनूं रेफर किया गया।जानकारी के अनुसार, युवक पानी भर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। युवकों का आरोप है कि बाइक सवार ने उनके साथ अभद्रता की और इसके बाद वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह व्यक्ति कुछ अन्य लोगों के साथ वापस आया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसमें पांच युवक घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और समिति की एंबुलेंस से सभी घायलों को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद इंद्र सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे जिला hospital झुंझुनूं रेफर कर दिया। अन्य घायलों का सूरजगढ़ hospital में उपचार किया गया।घटना की सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल राजवीर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में रिपोर्ट नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
खंडेला में आरएलपी पंचायत चुनाव के लिए 37 वार्ड और 6 जिला परिषद सीटें उतारेगी
Sikar, Rajasthan:खंडेला,सीकर निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव में भी आरएलपी उतरेगी प्रत्याशी खंडेला में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशी उतारने का फैसला खंडेला निकाय चुनाव के बाद अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी पंचायत चुनाव में भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। इसको लेकर कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक खंडेला में एडवोकेट गोकुलचंद गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी, जिला प्रभारी विकास प्रचार, जिला पदाधिकारी महेंद्र डोरवाल तथा खंडेला प्रभारी एडवोकेट राजेंद्र सिंह बाजिया सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी खंडेला पंचायत समिति के 37 वार्डों तथा सीकर जिला परिषद के 6 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से आवेदन भी प्राप्त किए गए। पार्टी द्वारा आगामी दिनों में प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। जिला प्रभारी विकास प्रचार ने कहा कि पार्टी पंचायत समिति एवं जिला परिषद के सभी वार्डों में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्याशियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरी ताकत से चुनावी मैदान में जुटने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
सूरजगढ़ में जूता-चप्पल दुकान में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं सूरजगढ़ में जूता-चप्पल की दुकान में देर रात करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा जूता-चप्पल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के अनुसार आगजनी में करीब 8 से 10 लाख रुपए के सामान के नुकसान का अनुमान है। पुलिस गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की नजर दुकान से उठते धुएं और आग की लपटों पर पड़ी। पुलिस ने तत्काल दुकान मालिक विनोद मिश्रा को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में सहयोग किया। सूचना मिलने पर चिड़ावा और पिलानी से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के प्रयासों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया। समय रहते आग पर काबू पाने से आग आसपास की दुकानों तक फैलने से बच गई। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान और अधिक होने की आशंका थी। दुकानदारों ने सूरजगढ़ में दमकल वाहन की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई। दुकानदारों का कहना है कि सूरजगढ़ की फायर ब्रिगेड पिछले चार-पांच वर्षों से खराब पड़ी है। स्थानीय स्तर पर दमकल वाहन उपलब्ध होता तो आग पर जल्द काबू पाया जा सकता था और नुकसान कम होने की संभावना थी। दुकानदारों ने प्रशासन से सूरजगढ़ की दमकल व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने और पर्याप्त अग्निशमन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।0
0
Report
NHRC के निर्देश: दिवाली पर फुटपाथ दुकानदारों को बेवजह न हटाएं
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिवाली पर फुटपाथ के दुकानदारों को नहीं हटा सकेगा प्रशासन NHRC ने राज्यों को जारी किए दिशा निर्देश नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा के दौरान लोकल वेंडर्स, हॉकर और कुम्हारों को बेवजह नहीं हटाया जाएगा: आयोग अगर सुरक्षा कारणों से जगह खाली करानी भी पड़ी तो पहले वैकल्पिक जगह देनी होगी: आयोग सामान जब्ती और वसूली पर भी रोक सभी प्रदेशों के मुख्य सचिव को 18 अक्टूबर तक देनी होगी रिपोर्ट0
0
Report
धनबाद में चोरों ने दो डुप्लेक्स निशाना बनाकर लाखों की चोरी की
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में चोरों ने एक बार फिर बंद घरों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। धांगी मोड़ के समीप बलियापुर रोड स्थित सूर्या हाइलैंड सिटी में चोरों ने दो डुप्लेक्स को निशाना बनाया। एक घर में चोर करीब 15 से 20 लाख रुपये के जेवरात, कपड़े और अन्य सामान लेकर फरार हो गए, जबकि दूसरे घर में चोरी का प्रयास पड़ोसी के लाइट जलाने के बाद नाकाम हो गया। घटना के बाद पूरी सोसाइटी में दहशत का माहौल है। सूचना पर सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सूर्या हाइलैंड सिटी के गायत्री-15 डुप्लेक्स के मालिक गजेंद्र सिंह करीब 14 दिनों से तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे। रविवार देर शाम लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा और अंदर की कुंडी टूटी हुई है। अंदर पहुंचने पर पूरा सामान बिखरा मिला और अलमारी समेत कई जगहों को खंगाला गया था। शुरुआती आकलन में करीब 15 से 20 लाख रुपये के सामान की चोरी बताई जा रही है। वहीं पीछे स्थित सुरुचि-3 डुप्लेक्स में भी चोरों ने ताला तोड़कर खिड़की क्षतिग्रस्त कर अंदर घुसने का प्रयास किया। पड़ोसी को आहट हुई और उसने जैसे ही घर की लाइट जलाई, चोर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। लगातार दो घरों को निशाना बनाए जाने के बाद अब सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
