201015
Ghaziabad: जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले युवक को मसूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Dasna, Uttar Pradesh:ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बीच सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी कर जन्मदिन मनाने वाले एक युवक को मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मसूरी कोतवाल अजय चौधरी ने बताया कि युवक सड़क के बीचो-बीच गाड़ी खड़ी कर जन्मदिन का सेलिब्रेशन कर रहा था जिसके चलते उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपने जन्मदिन की खुशी में वीडियो बना रहा था। पुलिस ने युवक को हवालात भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड: कौड़ियाला के पास गंगा में डूबे आशीष जैन का शव बरामद, SDRF की मेहनत रंग लाई
Rishikesh, Uttarakhand:उत्तराखंड के कौड़ियाला में गंगा नदी में डूबे गाजियाबाद के युवक आशीष जैन का शव मिला गया। 6 जून से लापता आशीष जैन का शव शिवपुरी क्षेत्र से बरामद किया गया है। गंगा नदी के तेज बहाव और जलस्तर के कारण रेस्क्यू में कठिनाई आ रही थी, लेकिन SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमों के प्रयास जारी रहे और आखिरकार आज शव शिवपुरी के पास से ढूंढ निकाला गया। परिजनों ने शव की पहचान की है और पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस इलाके में पहले भी कई लोग नदी में डूब चुके हैं, जिनकी तलाश के लिए SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है।0
0
Report
CBI ने MEA, MHA व हरियाणा पुलिस साथ वेंकेट गर्ग का प्रत्यर्पण सफल कराया
Noida, Uttar Pradesh:सीबीआई ने विदेश मंत्रालय (MEA), गृह मंत्रालय (MHA) और हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर, 'रेड नोटिस' वाले आरोपी वेंकेट गर्ग को जॉर्जिया से भारत लाने ( प्रत्यर्पण ) में सफलता हासिल की है। आरोपी वेंकेट गर्ग, जो एक जाना-माना गैंगस्टर है, हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज कई मामलों में वांछित था। इन मामलों में हत्या, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली, संगठित अपराध और अवैध हथियारों का इस्तेमाल जैसे अपराध शामिल थे। जांच के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अदालत से ज़मानत मिलने के बाद वह कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए भारत से भाग गया था। जॉर्जियाई अधिकारियों द्वारा उसकी लोकेशन का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के बाद, उन्हें प्रत्यर्पण का अनुरोध भेजा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, जॉर्जियाई अधिकारियों ने आरोपी को भारत प्रत्यर्पित करने की मंज़ूरी दे दी। जॉर्जियाई अधिकारियों के साथ सक्रिय सहयोग से, हरियाणा पुलिस की एक टीम जॉर्जिया गई और आरोपी को अपनी कस्टडी में लिया। यह टीम आरोपी के साथ 11 जून 2026 को दिल्ली पहुँची।0
0
Report
कांचरापाड़ा स्कूल से करोड़ों रुपये बरामद, रेस्ट रूम में कंडोम पैकेट मिले
Noida, Uttar Pradesh:स्कूल के अंदर से बरामद हुए करोड़ों-करोड़ों रुपये। साथ में रेस्ट रूम, कंडोम के पैकेट। सब हैरान, लाई गईं दो नोट गिनने की मशीनें। कांचरापाड़ा हॉर्नेट इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल। गुप्त सूचना मिलने पर कांचरापाड़ा थाने की पुलिस ने स्कूल में छापा मारा। उसके बाद स्कूल के अंदर से बरामद हुए करोड़ों रुपये। पैकेट-पैकेट में रखे थे वो रुपये। इतनी रकम कहाँ से आई, किसके पैसे हैं, यह सवाल हर किसी के मन में है। स्कूल के अंदर AC रेस्ट रूम, अटैच टॉयलेट-बाथरूम रहा। वहां अलमारी के अंदर से बरामद हुए कंडोम के पैकेट। नर्सरी से बारहवीं तक इस स्कूल में पढ़ाई होती है, लेकिन इतने करोड़ों रुपये कहां से आए, यह शोधणीय प्रश्न बना हुआ है। जिन्हें गिनने के लिए दो नोट गिनने की मशीनें लाई गईं, पूरी रात गिनती चलती रही। प्रिंसिपल का दावा है कि अप्रैल से छात्र-छात्राओं की फीस बैंक में नहीं भेजी गई, यही पैसा है; पर सिर्फ दो महीने में इतनी रकम कैसे आई, यह सवाल बना रहा है। बीजेपी के दावे के अनुसार स्कूल का सेक्रेटरी कमल अधिकारी, सुभाष चंद्रा आदि के संदिग्ध रिश्ते बताए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
वृन्दावन में श्रद्धालु युवती से छेड़छाड़ का आरोप, मनचले की लात-घूंसों से धुनाई का वीडियो वायरल
Biara, Uttar Pradesh:धर्मनगरी वृन्दावन के विद्यापीठ से इस्कॉन मंदिर मार्ग के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में एक युवक द्वारा अन्य युवक पर श्रद्धालु युवती के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई की जा रही है।पीड़ित युवती के पक्ष में आए युवक ने पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। सरेराह हुई इस धुनाई और छेड़छाड़ के आरोपों का यह वायरल वीडियो इस समय स्थानीय क्षेत्र में भारी चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है।0
0
Report
शाहजहांपुर में रोडवेज बस ट्रक से भिड़त, चालक की मौत, 6 घायल
Noida, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर हो गया। हादसे में रोडवेज बस चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बस में सवार 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना थाना तिलहर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित सरयू पुल के पास की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह तड़के रोहिलखंड डिपो की बस सीतापुर से बरेली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तिलहर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित सरयू पुल के पास पहुंचते ही आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे बस ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस घटना में बस चालक चालक समेत 7 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और सभी घायलों को इलाज के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां बस चालक प्रमोद कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा हालत गंभीर होने पर 2 लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटवा कर यातायात को शुरू कर दिया है। और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन तिलहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
मनेंद्रगढ़ के अस्पताल में एंबुलेंस देरी से महिला की मौत, मंत्री ने जांच का आदेश
मनेंद्रगढ़ ब्रेकिंग। मनेंद्रगढ़ में 108 एंबुलेंस की देरी से महिला मरीज की मौत का मामला। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल। हार्ट अटैक से पीड़ित महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने का परिजनों ने लगाया आरोप। नई लेदरी निवासी 60 वर्षीय श्यामा बाई को गंभीर हालत में शाम करीब 6 बजे अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए रायपुर स्थित भीमराव अंबेडकर स्थित चिकित्सालय (मेकाहारा)रेफर कर दिया था। परिजनों का आरोप है कि घंटों इंतजार के बावजूद मरीज को समय पर 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। लगातार अस्पताल प्रबंधन से गुहार लगाने के बाद भी 108 संजीवनी एंबुलेंस रात करीब 12 बजे पहुंची। मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट किया जा रहा था, तभी उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने शव को एंबुलेंस में रखकर अस्पताल परिसर में जमकर किया था हंगामा। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिए जांच के आदेश। तीन सदस्यीय जांच टीम गठित, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा— दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बाइट — श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री0
0
Report
Advertisement
नवलढ़ गोठड़ा में प्रॉपर्टी कारोबारी अपहरण-मारपीट-लूट, पुलिस जांच शुरू
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ क्षेत्र के गोठड़ा थाना इलाके में करोड़ों रुपए की जमीन को लेकर विवाद के बीच एक प्रॉपर्टी कारोबारी के अपहरण, मारपीट और लूट का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित ने टोडपुरा पंचायत प्रशासक भंवर सिंह धींवा समेत कई लोगों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं। इस बाबत दौलतराम बिजारणिया ने झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गोठड़ा थाना पुलिस ने अपहरण, मारपीट, लूट, रंगदारी और जबरन दस्तावेज तैयार करवाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फार्म हाउस और संबंधित रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। रींगस के मालाकाली निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी दौलतराम बिजारणिया ने रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने गोल्याणा के पास “दौलत सिटी” नाम से टाउनशिप स्कीम विकसित कर रखी है। इसके अलावा झाझड़ और चिराना-पहाड़ीला क्षेत्र में भी उनकी जमीनें हैं। पीड़ित के अनुसार उन्हें जमीन की नापजोख और सौदे के बहाने बुलाया गया था। दौलतराम का आरोप है कि नापजोख के बाद आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें उनकी ही स्कॉर्पियो गाड़ी में जबरन बैठाया और एक फार्म हाउस पर ले गए। वहां पहले से मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बेल्ट और डंडों से पिटाई की गई, कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाया गया और गाड़ी में रखे करीब 22 लाख रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि दबाव बनाकर उनसे करोड़ों रुपए के इकरारनामों और जमीन संबंधी दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान करवाए गए। बाद में आरोपियों ने उन्हें नवलगढ़ लाकर दस्तावेज तैयार करवाए और धमकी देकर छोड़ दिया। इधर, भंवरसिंह धींवा ने इन आरोपों से राजनैतिक षडयंत्र बताया है।0
0
Report
गांव में सामाजिक बहिष्कार: बेटी की शादी के बाद संतोष सिंह परिवार पर दबाव
Karhi, Chhattisgarh:एंकर शिक्षा आधुनिक सोच और बच्चों के बेहतर भविष्य का सपना देखने वाले एक परिवार को आखिर ऐसी कौन सी सजा मिली कि गांव में उनका हुक्का-पानी बंद कर दिया गया? रिश्तेदारों ने नाता तोड़ लिया, भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने तक नहीं दिया गया, पुश्तैनी शिव मंदिर के दर्शन तक बंद हो गए और सामाजिक बहिष्कार का ऐसा दंश मिला कि पूरा परिवार वर्षों से अपनों के बीच बेगाना बनकर जी रहा है. मामला मुंगेली जिले के झलियापुर गाँव का है, जहाँ बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज के एक परिवार का आरोप है कि दूसरी ठाकुर उपजाति में बेटी की शादी करने पर उन्हें समाज से बाहर कर दिया गया. देखिए ये खास रिपोर्ट.0
0
Report
आज विधानसभा जसराना के मंडल एका,पाढ़म,जसराना और रानी अवंतीबाई नगर की विभिन्न स्थानों पर भारतीय जनता प
Jasrana, Uttar Pradesh:आज विधानसभा जसराना के मंडल एका,पाढ़म,जसराना और रानी अवंतीबाई नगर की विभिन्न स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण कामकाजी आगामी अभियान कार्ययोजना बैठक में मुख्य अतिथि/वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उदय प्रताप सिंह जी रहे। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्देशित आगामी अभियान पर्यावरण दिवस एवं योग दिवस सहित तयह प्रति सप्ताह मंडल,शक्ति केंद्र तथा बूथ बैठक कर बूथ पर केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाना है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री श्री आकाश शर्मा जी,जिला उपाध्यक्ष श्री पूरन सिंह लोधी जी, जिला महामंत्री श्री ओमेंद्र बघेल जी,वरिष्ठ नेता श्री कुलदीप कुलश्रेष्ठ जी,जिला मंत्री श्री शीलू सविता जी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री डोरीलाल राजपूत जी,श्री शुभम सिंह सैनी जी, आई . टी.के जिला सह संयोजक श्री राधा कृष्ण यादव जी, रानी अवंतीबाई नगर के मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रकाश लोधी जी एका मंडल अध्यक्ष श्री मानपाल सिंह लोधी जी, पाड़म मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश लोधी जी, जसराना मंडल अध्यक्ष श्री अमलेश राजपूत जी,मंडल महामंत्री देवराज शाक्य जी,राजीव जौहरी,प्रमोद कुमार जी,श्री अनुज चौहान जी,श्री शिवम चौहान जी,श्री मोहित राठौर जी,श्री राजाराम जी सहित सभी गणमान्य महानुभावों उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
धामी ने नीति आयोग बैठक में विकसित भारत-2047 और सहयोगी संघवाद पर बल दिया
Dehradun, Uttarakhand:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में सहभागिता कर रहे हैं। बैठक में विभिन्न राज्यों के माननीय मुख्यमंत्रीगण, केंद्रीय मंत्रीगण तथा नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हैं। बैठक के दौरान विकसित भारत-2047 के लक्ष्य, सहकारी संघवाद को और अधिक सशक्त बनाने तथा राज्यों के समग्र एवं संतुलित विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बैठक में उत्तराखण्ड के विकास, आधारभूत संरचना, पर्यटन, निवेश, रोजगार सृजन तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से रख रहे हैं। राज्य सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है।0
0
Report
फरीदाबाद में बिना लाइसेंस आयुर्वेद दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के थाना पल्ला इलाके के दीपाली एनक्लेव में बिना लाइसेंस के आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली फैक्ट्री का क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने भंडाफोड़ किया है। फैक्ट्री से भारी मात्रा में आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद की गईं और उन्हें थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में काम करने वाला एक कर्मचारी हिरासत में लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी संदीप फरार है; उसके पास दवा बनाने या बेचने का लाइसेंस नहीं था और वह ऑनलाइन भी दवाइयां बेच रहा था। एसएस हर्बल के नाम से ऑनलाइन धड़ल्ले से दवाइयां बेची जा रही थीं। फैक्ट्री से बरामद दवाओं की कीमत लगभग 50 से 60 लाख रुपए बताई जा रही है। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने सूचना के आधार पर आयुर्वेदिक विभाग की टीमों के साथ मिलकर उक्त फैक्ट्री पर छापेमारी की और दवाओं के पैकेजिंग मशीन को भी जब्त किया गया। मैनेजर जितेंद्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है; मुख्य आरोपी संदीप के बारे में अधिक जानकारी गिरफ्तारी के बाद सामने आएगी।0
0
Report
मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जोधपुर में मंडलनाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजा
Jodhpur, Rajasthan:प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्री मंडलनाथ महादेव जी मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना, प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बुधवार को पालड़ी मांगलिया स्थित श्री मंडलनाथ महादेव जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की समृद्धि, प्रदेश के सर्वांगीण विकास तथा प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की。 इस अवसर पर पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। उनकी निर्णायक कार्यशैली एवं जनोन्मुखी नीतियों ने देश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित किया है。 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं ने शासन की संवेदनशीलता एवं जवाबदेही को सुदृढ़ किया है तथा समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के संकल्प को मूर्त रूप दिया है। आधारभूत संरचना के विस्तार, आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता एवं आतंकवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा विश्व मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा, इस कालखंड की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के रूप में स्थापित हुई हैं।0
0
Report
Advertisement
काशी बॉयज हॉस्टल में छात्रा की मौत: प्रेम प्रसंग से हत्या की आशंका तेज
Varanasi, Uttar Pradesh:• काशी के बॉयज हॉस्टल में सनसनी, नर्सिंग छात्रा की लाश बरामद。 • वाराणसी के एक बॉयज हॉस्टल में मिला छात्रा का शव, इलाके में हड़कंप。 • प्राइवेट पार्ट के कपड़े खून से सने मिले, हत्या की आशंका। • मृतका के पिता पुलिस विभाग में ही हैं तैनात, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप。 • मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और आला अधिकारी, हॉस्टल सील。 • सुरक्षा गार्ड ने बताया कि लड़की लिफ्ट का सहारा न लेकर सीढ़ियों पर मृत अवस्था में पड़ी मिली。 • सामने ही शिव नर्सिंग होम में दोनों एक ही कोर्स के छात्र थे。 • लड़की जहाँ जीएनएम सेकेण्डियर की छात्रा थी वहीं लड़का जेएनएम थर्ड ईयर का छात्रा था。 • पुलिस के मुताबिक दोनों पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग में थे और लड़की का पहले भी गर्भपात कराया जा चुका था जिससे उसे रह रहकर चक्कर आता था。 • हालांकि पुलिस अभी पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है तब भी इस मामले में सही जानकारी मिल पाएगी।0
0
Report
सवाईमाधोपुर कलेक्ट्रेट परिसर में फोटो कॉपी दुकान में आग, सामान जलकर खाक
Jaipur, Rajasthan:सवाईमाधोपुर-कलेक्ट्रेट परिसर स्थित फोटो कॉपी की दुकान में लगी आग से दुकान का सामान जलकर खाक हुआ। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।0
0
Report
सुबोध उनियाल पर नियम उल्लंघन का विवाद, मतदान केंद्र में अभद्रता पर आरोप
Dehradun, Uttarakhand:एंकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पिछले 24 घंटों में इतने चर्चाओं में आ गए हैं ... हर कोई उनके ओर यूकेडी नेत्री के विवाद की चर्चा कर रहा है। विवाद इतना है कि नियमों का पालन न करने वाले मंत्री से अब पार्टी संगठन जवाब जरूर मांगेंगे. धामी सरकार में दूसरे नंबर के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एक फिर चर्चाओं में आ गए हैं ... चर्चा इस वजह से कि मंत्री ने नियमों का उल्लंघन किया ... विपक्षी दल की महिला से उलझ गए ... मंत्री के साथ साथ उनके निजी स्टाफ के लोग भी महिला से अभद्रता करते नजर आए। मामला नरेंद्रनगर नगर पालिका के सात वार्ड सदस्यों के चुनाव का है ... जिसमें मतदान के दौरान कैबिनेट मंत्री का पोलिंग बूथ पर ओर सत्ता की हनक दिखाते हुए मतदान करा रहे कर्मियों से पूछताछ करने लगे ... पूछताछ के बाद मतदान वाले कमरों का निरीक्षण करने लगे ... जिसका विरोध वहां मौजूद दूसरे दलों की मतदान अभिकर्ताओं के द्वारा किया गया। विरोध इतना बढ़ गया कि मतदान कक्ष ओर बाहर दोनो जगहों पर माहौल गर्म हो गया ... माहौल गर्म होते देख आस पास के लोग जमा होना शुरू हो गए ... इसी दौरान मंत्री और उनके स्टाफ के द्वारा यूकेडी के महिला नेत्री के साथ अभद्रता की गई ... उनका मोबाइल फोन छिनने की कोशिश की गई .... जब विवाद ज्यादा बढ़ने लगा तो मंत्री उल्टे पांव वापस अपनी गाड़ी में बैठ कर चले गए ... लेकिन इस पूरी घटना ने स्पष्ट किया कि सत्ताधारी दल के नेता सत्ता की हनक में मदमस्त नजर आ रहे हैं. विडियो मंत्री और यूकेडी नेत्री के विवाद पर भाजपा अब सफाई देती हुई नजर आ रही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्री सिर्फ आम आदमी की तरह निरीक्षण या माहौल देखने गए थे ... लेकिन यूकेडी नेत्री का इस तरह से व्यवहार करना अनुचित था और राज्य को संस्कृति के विपरीत था। बाइट कुंवर जपेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने नरेंद्रनगर नगरपालिका चुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल के आचरण की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का अहंकार संविधान और चुनावी नियमों से ऊपर नहीं हो सकता। गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि मतदान के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल का प्रोटोकॉल एवं निर्वाचन नियमों की अनदेखी करते हुए मतदान केंद्र के भीतर प्रवेश करना अपने आप में गंभीर मामला है। इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा कि जब स्थानीय लोगों और मतदाताओं ने इस पर आपत्ति जताई तो मंत्री महोदय ने संयम और मर्यादा का परिचय देने के बजाय आक्रामक एवं अभद्र व्यवहार किया। बाइट गरिमा मेहरा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस फाइनल वीडियो कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का पूलिंग बूथ पर पहुंचना नियमों की अनदेखी करना प्रमाण है कि उनके लिए नियम कानून कुछ नहीं है। अब देखना होगा कि पार्टी या निर्वाचन आयोग क्या एक्शन लेते हैं .... लेकिन जनता के बीच मंत्री की यह कलाबाजी चर्चा के विषय बन चुकी है जिसमें उनको जमकर कोसा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
