201015
गाजियाबाद- सम्पत्ति विवाद में हत्या
Dasna, Uttar Pradesh:गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के रफीकाबाद कॉलोनी में पैतृक संपत्ति को लेकर चाचा भतीजे में जमकर विवाद । भतीजे ने चाचा को मारी गोली ।चाचा की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रांची में हूल दिवस पर CM हेमंत सेरेन ने सिद्धों- कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण
Noida, Uttar Pradesh:रांची- हूल दिवस के अवसर पर सिद्धों- कान्हो की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री हेमंत सेरेन ने किया माल्यार्पण0
0
Report
रतलाम में दिनदहाड़े लूट: महिला की चोटी कटी, चार माह की बच्ची बाथरूम में बंद
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में दिनदहाड़े कथित लूट की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ बदमाश घर में घुसे, उसके हाथ-पैर बांध दिए, चोटी काट दी और उसकी चार माह की बच्ची को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी घर से करीब 10 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब महिला के ससुर अशोक अन्य बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौटे। बच्चों ने घर से कुछ लोगों को भागते देखा। जब अशोक तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो बहू मोनिका बंधी हुई मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से तस्दीक कर रही है, क्योंकि मामला संदिग्ध भी नजर आ रहा है। खास तौर पर लूट के दौरान महिला की चोटी काटे जाने की बात कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस ने टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है。0
0
Report
पाकुड़ में Hul Day धूम: पार्क में श्रद्धांजलि और मिटिलो टावर का इतिहास उजागर
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में हूल दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है... शहर के सिधो कान्हो मुर्मू पार्क में बने सिधो कान्हों मुर्मू और चांद भैरव की प्रतिमा पर एसपी अनुदीप सिंह, डीडीसी अरविंद कुमार लाल, सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारी समेत आदिवासी छात्र संगठन, विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और अन्य लोग ने माल्यार्पण किया... इस दौरान आदिवासी छात्रों व संगठनों ने पारंम्परिक वेश भूषा के साथ रैली बनाकर सिधी कान्हो मुर्मु पार्क पहुँचे और पारंम्पारिक रीती रिवाज के अनुसार पूज पाठ कर सिदो कान्हो मुर्मू पार्क में बने क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर फूल चढ़ाया... इस दौरान काफी संख्या छात्र छात्राएं शामिल थे... स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं ने भी सिद्धू-कान्हो, चांद भैरव की प्रतिमा के चरणों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया... और शहीदों को याद किया... वहीं लोगों ने सिद्धू-कान्हो पार्क में स्थित मिटिलो टावर का भी दर्शन किया... मिटिलो टावर का इतिहास हूल दिवस से जुड़ा है, जिसके कारण इसका ऐतिहासिक महत्व भी है...0
0
Report
Advertisement
जमुई में आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय ज्योति कुमारी की मौत
Jamui, Bihar:जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में मंगलवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान सनोज रावत की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。 जानकारी के अनुसार, ज्योति बचपन से ही अपनी नानी के साथ रहती थी। मंगलवार सुबह वह अपनी नानी के साथ बहियार (खेत) गई थी। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बताया जाता है कि ज्योति अपनी नानी से कुछ दूरी पर खड़ी थी, तभी अचानक आकाशीय बिजली उसकी चपेट में आ गई। वज्रपात इतना तेज था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नानी बदहवास हो गईं और उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर खैरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मंगलवार सुबह से जिले में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। भीषण गर्मी और उमस के बाद मानसून की पहली तेज बारिश से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन इसी बारिश के साथ हुई तेज गर्जना और वज्रपात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मासूम बच्ची की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है。 गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। विभाग ने 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कई इलाकों में वज्रपात की आशंका जताई थी। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले खेतों, पेड़ों के नीचे और सुनसान स्थानों पर जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। इधर, मृतका के परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।0
0
Report
ओवैसी सच बोले? मुसलमान होते तो क्या होता—मौलाना साजिद रशीदी का बयान
Noida, Uttar Pradesh:कभी कभी ओवैसी साहेब सच बोल जाते है। यदि मुसलमान होता तो उनके अपर कार्यवाही कर दी गई रहती मौलाना साजिद रशीदी0
0
Report
हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर की हत्या, सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में
Ajmer, Rajasthan:पिछले दशकों में राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में अपराध का पर्याय बने कुख्यात डकैत जगन गुर्जर को हाई सिक्योरिटी जेल में गला घोंट कर मौत के घाट उतारने की घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. बलिष्ठ और तंदुरुदृढ़ डकैत जगन को उसी की बैरक में बंदी विष्णु गुर्जर ने गमछे से गला घोंट कर मौत दे दी. हाई सिक्योरिटी जेल में बंदी जगन गुर्जर की गला दबाकर मौत पर परिजनों ने बड़े सवाल उठाए हैं. अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हुई इस घटना के बाद जेल के सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण संदेह के दायरे में हैं. परिजनों का आरोप है कि इतनी आसानी से उसे मार नहीं जा सकता. पिछले लगभग 10 वर्षों से जगन के साथ रहे उसके एक मित्र ने बताया कि अपराध की दुनिया से तौबा करने वाले जगन को प्रशासन की लापरवाहियों और दबाव ने पुनः अपराध के दलदल में उतार दिया, लेकिन जेल में जिस तरह की घटना उसके साथ हुई उसने जेल प्रशासन, सरकार और व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. जगन के पुत्र आसाराम ने भी सवाल खड़े किए कि ऐसी साजिश रची गई है. जगन के भाई राम नरेश ने कहा कि इस जेल में सुरक्षित कोई भी नहीं है और भविष्य में और घटनाओं की आशंका है. इस सुरागपूर्ण घटना पर परिवार का कहना है कि जेल नाम मात्र से सुरक्षित है, जबकि जेल में अपराधियों पर नियंत्रण के बावजूद ऐसी घटनाएं संकेत कर रही हैं.0
0
Report
Advertisement
जोरदार स्वागत के बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का संदेश, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकरनगर। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के जिले में प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने लोहिया भवन, अकबरपुर में संगठनात्मक प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण सत्र के उपरांत बसखारी मार्ग स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रदेश की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पेट्रोल-डीजल की महंगाई संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की चुनावी सफलता से विपक्ष परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर कार्य कर रहे हैं, जबकि विपक्ष केवल बयानबाजी तक सीमित है। भाजपा सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तैयार करना है। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीयूष मिश्र तथा प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया।0
0
Report
पुरानी टिहरी फिर से यादों में जीवंत: डैम जलस्तर घटने से धरोहर दिखाई देने लगे
New Tehri, Uttarakhand:पुरानी टिहरी की यादें ताजा हो गईं। टिहरी डैम की झील का जलस्तर घटने पर पुरानी टिहरी की इमारतें, विरासत और धरोहर दिखने लगीं, जिससे लोगों की यादें जाग उठीं। गढ़वाल क्षेत्र की इस कहाँ-जो-अपनी पहचान रखती पुरानी टिहरी को देश की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए डूबो दिया गया था, और देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार विस्थापित हो गए थे, जबकि नई टिहरी शहर बसाया गया। जून माह में जलस्तर घटने से पुरानी टिहरी के दरबार, धर्मस्थलों और अन्य धरोहर दिखने लगे, जिससे स्थानीय लोगों की आंखे नम हो गईं और वे इन धरोहरों को संजोकर रखने की मांग कर रहे हैं ताकि पुरानी टिहरी के इतिहास से लोग रूबरू हो सकें। लोगों का कहना है कि पुरानी टिहरी की अपनी एक अलग पहचान है और इन विरासतों को संजोना जरूरी है, जबकि नई टिहरी में इन धरोहरों को स्थापित नहीं किया गया। पर्यटन विभाग के अनुसार इसकी पुष्टि HARD-रोलिक सर्वे आदि कराया गया था।0
0
Report
हरिद्वार के लिए रवाना हुए शिवभक्त, 41 दिवसीय कांवड़ यात्रा पर निकले दो सगे भाई
Siyana, Uttar Pradesh:स्याना। नगर के दो सगे भाई गौरव और सौरभ मंगलवार को अपनी शिवभक्तों की टीम के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुए। दोनों श्रद्धालु एक जुलाई को हरिद्वार से कांवड़ यात्रा शुरू कर से 41दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद वृंदावन पहुंचेंगे, जहां संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन कर पूज्य महाराज को गंगाजल भेंट करेंगे। श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा एक जुलाई को हरिद्वार से प्रारंभ होकर 11 अगस्त को सावन माह की शिवरात्रि के अवसर पर पूर्ण होगी। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में उत्साह का माहौल है। रवाना होने से पूर्व नगर में व्यापारी सुरक्षा फोरम तहसील अध्यक्ष डॉ संजय श्रोत्रिय सहित अन्य लोगों ने गौरव, सौरभ और उनकी टीम का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया। इस दौरान कपिल सेठी, प्रदीप अग्रवाल, वंश गोयल व शिवम वर्मा आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
EOU की बड़ी कार्रवाई: पटना से विजेंद्र गुप्ता की पत्नी गिरफ्तार, मुंबई ले गए
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई विजेंद्र गुप्ता की पत्नी को पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार गिरफ्तार करने के बाद विजेंद्र गुप्ता की पत्नी को EOU की टीम मुंबई लेकर निकली0
0
Report
कुमारगंज के कृषि विवि में कांग्रेस धरना, अजय राय गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में कांग्रेसी कर रहे हैं धरना प्रदर्शन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को कृषि विश्वविद्यालय के अंदर गेस्ट हाउस में पुलिस ने किया है अरेस्ट0
0
Report
मेरठ में गैंगस्टर सोनू की संपत्ति 1.50 करोड़ कुर्क, साइबर फ्रॉड के विरुद्ध कार्रवाई
मेरठ: साइबर फ्रॉड से कमाई 1.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर सोनू पर बड़ी कार्रवाई मेरठ, 29 जून 2026 — उत्तर प्रदेश सरकार के 'जीरो टॉलरेंस' अभियान के तहत मेरठ पुलिस ने साइबर फ्रॉड के आरोपी गैंगस्टर सोनू की करीब 1.50 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर दी है। थाना लोहियानगर पुलिस ने जिला मजिस्टर के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की। साइबर ठगी से बनाई थी करोड़ों की प्रॉपर्टी पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू पुत्र चरणदास निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना मवाना साइबर फ्रॉड के कई मामलों में लिप्त था। उसने आम जनता से ठगी कर अवैध तरीके से चल-अचल संपत्ति अर्जित की थी। सोनू के खिलाफ थाना लिसाड़ीगेट पर मु0अ0सं0 852/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज है। इसके अलावा साइबर फ्रॉड समेत विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे चल रहे हैं। कौन सी संपत्ति हुई कुर्क एसपी मेरठ के आदेश पर एसपी सिटी और सीओ कोतवाली के नेतृत्व में लोहियानगर पुलिस ने तहसील प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी में कुर्की की। ढोल-नगाड़ों के साथ मीटिंग कराई गई और जब्तीकरण का बोर्ड चस्पा किया गया। कुर्क की गई संपत्ति में ग्राम बाजोट में खसरा संख्या 387/1 के 5 प्लॉट, खसरा संख्या 400 में 570 वर्ग मीटर आवासीय भूमि और एक बलेनो कार UP15-DV-**** शामिल हैं। सभी संपत्तियों का कुल क्षेत्रफल 862.64 वर्ग मीटर है। 43 लाख सर्किल रेट, बाजार कीमत 1.50 करोड़ कुर्क संपत्ति का सर्किल रेट से मूल्य 43,63,150 रुपये आंका गया है, लेकिन वर्तमान बाजार कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर एक्ट के तहत संगठित अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से आम जनता को सचेत किया गया है कि साइबर अपराध में शामिल लोगों की संपत्ति बख्शी नहीं जाएगी। byte sangram singh co kotwali0
0
Report
Advertisement
4 वर्षीय निर्भय 220 फुट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू जारी
Noida, Uttar Pradesh:अंबाला के धन्यौड़ा गांव में एक मासूम जिंदगी मौत के कुएं में समा गई है। 4 साल का मासूम निर्भय खेलते-खेलते 220 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में सिर्फ और सिर्फ सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है और सेना व NDRF ने मोर्चा संभाल लिया है। हरियाणा के अंबाला स्थित गांव धन्यौड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा खेलते-खेलते 220 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 4 वर्षीय निर्भय सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने पिता, चाचा और चचेरे भाई के साथ खेत पर घूमने गया था। वह अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खुले पड़े ट्यूबवेल के गहरे बोरवेल में जा गिरा। बताया जा रहा है हादसे के वक्त परिजन वहीं पास में ही मौजूद थे। बच्चे के बोरवेल में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत गांव के सरपंच को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तुरंत जिला प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गया। उपायुक्त ने रेस्क्यू मिशन की कमान संभाली। मामले की गंभीरता और बोरवेल की गहराई को देखते हुए तुरंत NDRF व भारतीय सेना को भी रेस्क्यू अभियान के लिए बुला लिया गया है। मौके पर डॉक्टरों की टीम और ऑक्सीजन की सप्लाई पहुंच गई है। फिलहाल सेना और प्रशासन मिलकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। इसके साथ ही कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। मासुम के बोरवेल में गिरने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन बदहवास हैं और बच्चे के सुरक्षित बाहर आने की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा के इंतजाम कर दिए हैं ताकि रेस्क्यू अभियान में किसी प्रकार की बाधा न आए।0
0
Report
MSME दिवस पर जयपुर: मुख्यमंत्री ने श्यामधनी इंडस्ट्रीज के MD को सम्मानित किया
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्यामधनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रामावतार अग्रवाल को उद्योग, रोजगार एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। जयपुर अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने श्यामधनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री रामावतार अग्रवाल को उद्योग, रोजगार एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। समारोह में उद्योग मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, उद्योग राज्यमंत्री श्री केके विश्नोई, मुख्य सचिव श्री वी श्रीनिवास सहित उद्योग और व्यापार जगत की नामी हस्तियां मौजूद रही। मुख्यमंत्री ने श्यामधनी इंडस्ट्रीज के कार्यों की सराहना करते हुए इसे प्रदेश के MSME सेक्टर के लिए प्रेरणादायक बताया। हाल ही में कंपनी के IPO को भी निवेशकों का शानदार समर्थन मिला और यह कई गुना सब्सक्राइब हुआ, जो कंपनी के प्रति बढ़ते विश्वास और मजबूत प्रदर्शन का प्रमाण है। साथ ही राजस्थान के MSME सेक्टर की ऊँची उड़ान को साबित करता है। श्यामधनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड पिछले कई वर्षों से उच्च गुणवत्ता वाले मसालों और खाद्य उत्पादों के निर्माण में अग्रणी रही है तथा पूरे देश में अपने मजबूत नेटवर्क और ग्राहकों के विश्वास के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। कंपनी के IPM मसालों ने देश में नवाचार और शुद्धता के मानकों को स्थापित किया है। कंपनी के एमडी रामावतार अग्रवाल ने इस प्रोत्साहन और सम्मान के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा की ऐसी पहल MSME क्षेत्र के उद्यमियों को संबल प्रदान करती है。0
0
Report
लखनऊ में दो थाना अध्यक्ष बदले; आलमबाग के प्रभारी बने बृजेश कुमार, मोहनलालगंज के रामबाबू सिंह
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में दो थाना अध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन बृजेश कुमार प्रभारी निरीक्षक आलमबाग बने रामबाबू सिंह प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज0
0
Report
Advertisement
