201001
Ghaziabad: MMG अस्पताल में बंदरों का आतंक, डॉक्टरों ने प्रशासन से मदद मांगी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के MMG अस्पताल में बंदरों के आतंक से डॉक्टरों में चिंता और परेशानी बढ़ गई है। इस समस्या को लेकर अस्पताल के CMS ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। बंदरों को भगाने के लिए अस्पताल में लंगूरों के पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं ताकि बंदर उनसे डरकर भाग जाएं। मरीजों के साथ-साथ डॉक्टर भी बंदरों के काटने से घायल होने की आशंका से चिंतित हैं। इस समस्या के समाधान के लिए अस्पताल प्रशासन हर संभव कदम उठा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवली बस स्टैंड पर चोर: गल्ले से नकदी मिनटों में गायब
Tonk, Rajasthan:देवली बस स्टैंड से बड़ी खबर! मोबाइल शॉप में महिला और पुरुष ने चंद सेकंड में गल्ले से नकदी पार कर दी। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई。 घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। दुकान पर कर्मचारियों की गैरमौजूदगी के दौरान दोनों ने गल्ले में रखे करीब 700 से 800 रुपये निकाल लिए और वहां से चले गए。 रात करीब سाढ़े आठ बजे जब दुकान मालिक आशीष पंचोली बिक्री का हिसाब लेने पहुंचे, तो गल्ले से नकदी गायब मिली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखी गई, जिसमें पूरी वारदात सामने आ गई。 फिलहाल, दुकान मालिक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।0
0
Report
सिरोही अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग की मौत पर परिजनों ने सवाल उठाए
Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे एक बुजुर्ग की ऑपरेशन थिएटर में मौत के बाद परिजनों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जालौर जिले के सियाणा गांव निवासी 65 वर्षीय इंद्रमल लोहार की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ। परिजनों ने चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जब मामूली फ्रैक्चर के ऑपरेशन के लिए मरीज को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया? था, तो करीब एक घंटे दस मिनट बाद शव बाहर क्यों लाया गया? आखिर इस दौरान ऑपरेशन थिएटर में क्या हुआ? हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने बताया कि एनेस्थीसिया देने के दौरान मरीज को हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाने के प्रयास किए गए।0
0
Report
खैरा में कैदी वाहन मंदिर में घुसी, पंडाल और गेट क्षतिग्रस्त, 2 महिलाएं घायल
Jamui, Bihar:जमुई जिले के खैरा में गुरुवार को एक सरकारी कैदी वाहन दुर्गा मंदिर के मुख्य गेट से होते हुए पूजा पंडाल में घुस गई। वाहन की टक्कर से मंदिर परिसर में बना सजावटी गेट क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, पंडाल के गेट का लोहे का हिस्सा गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए खैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों के सिर में चोट आई है। घायलों की पहचान बंगनदर गांव निवासी आशा कार्यकर्ता वर्षा कुमारी (24) और मरीज संता देवी (45) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वर्षा कुमारी मरीज संता देवी को लेकर दुर्गा मंदिर के रास्ते खैरा अस्पताल जा रही थीं। इसी दौरान कैदी वाहन मंदिर के मुख्य गेट से अंदर घुसी और पूजा पंडाल के गेट से टकरा गई। हादसे के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई。 मामले में एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि चरकापत्थर थाना से 14 कैदियों को मेडिकल जांच के लिए खैरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। इसी दौरान कैदी वाहन दुर्गा मंदिर परिसर में बने पंडाल के ऊपरी हिस्से से टकरा गई, जिससे पंडाल क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि जमुई में भीड़ और बड़े वाहनों के परिचालन से जुड़ी स्थिति को देखते हुए कैदियों को खैरा लाया गया था। कमेटी सदस्यों ने तेज रफ्तार पर जताई नाराजगी पूजा कमेटी के सदस्य मनीष कुमार ने बताया कि वाहन तेज रफ्तार में परिसर में घुसी थी। कमेटी के सदस्यों ने चालक को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वाहन नहीं रुकी। उन्होंने बताया कि जिस रास्ते से वाहन अंदर आई, वहां सड़क के दोनों ओर दुकानें सजी हुई हैं। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन के प्रवेश से बड़ा हादसा हो सकता था।0
0
Report
Advertisement
UP NEWS : मगरमच्छ को अज्ञात वाहन ने कुचला,गंभीर हालत में बरेली रेफर
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में थाना बिलसंडा क्षेत्र के बीसलपुर बिलसंडा हाईवे किनारे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मगरमच्छ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कांस्टेबल राजेश कुमार के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम ने ग्रामीणों का मदद से घायल मगरमच्छ का रेस्क्यू किया टीम जिसे पशु चिकित्सालय लेकर पहुंची जहां के डॉक्टर जगदेव सिंह ने मगरमच्छ का प्राथमिक उपचार के बाद आईवीआर सेंटर इज्जत नगर बरेली के लिए रेफर कर दिया है। वहीं घायल नर मगरमच्छ की उम्र 5 वर्ष की बताई जा रही है। गौरतलब है मामला नांद गांव के पास रोड किनारे खाई में भरे पानी से निकल कर मगरमच्छ रोड क्रॉस कर रहा था बताया जा रहा है तभी किसी अज्ञात लोडर वाहन की चपेट में आकर मगरमच्छ का मुंह बुरी तरह कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कांस्टेबल राजेश कुमार ने टीम की मदद से मगरमच्छ का रेस्क्यू कर इसे ई-रिक्शा से जानबरो के अस्पताल पहुंचाया जहां पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर जगदेव सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे IBRI सेंटर इज्जत नगर बरेली रेफर कर दिया है।0
0
Report
हरदा में नहर से खेतों तक पानी 22 अक्टूबर तक पहुंचाने का निर्णय
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:जल उपभोक्ता समिति की बैठक आयोजित, 22 अक्टूबर तक किसानों के खेतों तक नहर का पानी पहुंचेगा, सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली की मांग, हरदा में जल उपभोक्ता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों के खेतों तक नहर के माध्यम से पानी पहुंचाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। तय किया गया कि 22 अक्टूबर तक नहर के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा, ताकि किसान समय पर अपनी फसलों की सिंचाई कर सकें। बैठक में किसानों को सिंचाई के लिए प्रतिदिन 10 घंटे पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके साथ ही जिले में किसानों की जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया, ताकि किसानों को खाद के लिए परेशान न होना पड़े। बैठक में किसानों की सिंचाई, बिजली और खाद से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए इन सुविधाओं को समय पर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बाइट 01 राजेंद्र गुर्जर,किसान बाइट 02 सोनम बाजपेई, सिंचाई अधिकारी0
0
Report
उज्जियारपुर क्रेशर से गिट्टी का ओवरलोड परिवहन; सड़कों पर दौड़ रहे भारी वाहन
Muju, Jeonbuk State:मनेन्द्रगढ़ ब्रेक। उजियारपुर क्रेशर से MP नंबर प्लेट वाला भारी डंपर गिट्टी से ओवरलोड होकर सड़कों पर दौड़ रहा है.....परिवहन नियमों के पालन पर सवाल। RTO चेक पोस्ट और खनिज विभाग की जांच व्यवस्था क्या है? लोडिंग और दस्तावेजों की जांच हो गई क्या? जी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ खबर दिखाए जाने के बाद अब क्या कार्रवाई करता है । सवाल: निष्पक्ष जांच हुई तो खुल सकते हैं कई राज — परिवहन व खनिज विभाग क्या करेगा कार्रवाई?0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में पीयूष गोयल ने नेशनल स्ट्रैटेजिक ट्रेड कमांड सेंटर का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI UNION MINISTER PIYUSH GOYAL INAUGURATED NATIONAL STRATEGIC TRADE COMMAND CENTRE VISUALS JAWAD ASHRAF, CHAIRMAN ITPO0
0
Report
चास पुलिस ने CCTV कैमरा और स्मार्ट टीवी चोरी के दो बदमाश गिरफ्तार किए
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में चास मुफस्सिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता। स्कूल से स्मार्ट TV और सूरज ज्वेलर्स से 14 CCTV कैमरा चोरी का खुलासा, 2 गिरफ्तार. बताते चले कि बोकारो पुलिस को चोरी के दो अलग अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। चास (मु०) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूंयाडीह के नव प्राथमिक विद्यालय से स्मार्ट टीवी और सूरज ज्वेलर्स से सी.सी.टी.वी. कैमरा चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सहायक पुलिस अधीक्षक सदर, चास बोकारो के अध्यक्षता में गठित छापामारी दल ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया और उसके निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया। दरअसल चास (मु०) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूंयाडीह के नव प्राथमिक विद्यालय से स्मार्ट टीवी और सूरज ज्वेलर्स से सी.सी.टी.वी. कैमरा चोरी किया गया था। चोरी की सूचना प्राप्त होने के पश्चात कांड दर्ज करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, चास बोकारो के निर्देशानुसार सहायक पुलिस अधीक्षक सदर, चास बोकारो के अध्यक्षता में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा बोकारो के अलग-अलग जगहों पर छापामारी करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा गया और अलग-अलग पूछताछ की गई। पूछताछ में सी.सी.टी.वी. कैमरा चोरी मामले में 1. अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया गया। जिसके निशानदेही पर 14 सी.सी.टी.वी. कैमरा, जियो एयर फाइबर का एंटीना, प्लास, हथौड़ी, कटर आदि को बरामद किया गया। वहीं दूसरा खुलासा हुआ जहां स्मार्ट टीवी चोरी मामले में जमिल अंसारी जो माराफारी थाना क्षेत्र के सिवनडीह का रहनेवाला था को गिरफ्तार किया गया। बोकारो के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए आर०बी० खान, पे० स्व० ताज खान, सा० आजादनगर, थाना माराफारी, बोकारो के साथ नव प्राथमिक विद्यालय से स्मार्ट टीवी चोरी करने का बात स्वीकार किया गया। इसके निशानदेही पर नव प्राथमिक विद्यालय से चोरी हुए स्मार्ट टीवी को मोहनडीह, थाना पिंड्राजोरा से बरामद किया गया है। इसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इन दोनों आरोपियों के पास से स्मार्ट टीवी और 14 चोरी किया हुआ सी.सी.टी.वी. कैमरा, जियो एयर फाइबर का एंटीना, प्लास, हथौड़ी, कटर बरामद किया गया।0
0
Report
Jamui Durga Puja: SDPO Inaugurates Stricter Security Arrangements at Pandal Precincts
Jamui, Bihar:जमुई दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को एसडीपीओ राजेश कुमार ने चकाई स्थित विभिन्न पूजा पंडालों का सघन मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने पंड़ालों की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधा का जायजा लिया तथा पूजा समितियों से व्यवस्था को लेकर संवाद किया। एसडीपीओ राजेश कुमार ने सुरक्षा रणनीति पर जोर देते हुए कहा कि सप्तमी और अष्टमी तिथि से पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। अष्टमी व नवमी को कई स्थानों पर बलि प्रथा का भी आयोजन होता है। इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थलों और पंडालों पर पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। यातायात व्यवस्था को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि चकाई बाजार में जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस को मुस्तैद किया गया है। अष्टमी से भारी मालवाहक वाहनों के बाजार क्षेत्र में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और केवल निजी व छोटे वाहनों को ही आवागमन की अनुमति होगी। मुख्य चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। एसडीपीओ ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से पूरी तरह दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी भ्रामक खबर की सूचना तुरंत पुलिस-प्रशासन को दें, ताकि उसकी सत्यता की जांच कर त्वरित कार्रवाई की सके। निरीक्षण के मौके पर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार, एसआई मोतीलाल साह, नेहा कुमारी, सिम्पी कुमारी सहित पूजा समिति के कन्हैया लाल गुप्ता, भुवनेश्वर पासवान व अन्य सदस्य उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में पटाखा फैैक्ट्री विस्फोट: घर ढहा, तीन घायल
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, यूपी: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून और व्यवस्था, शिवहरि मीना कहते हैं, "सारनाथ पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुराने पुल के पास एक घर के ढहने के बारे में सूचना मिली थी... एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन सेवाओं और अन्य बचाव इकाइयों की टीमें - जिनमें एम्बुलेंस और चिकित्सा टीमें भी शामिल थीं - बचाव और राहत कार्य करने के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। तीन व्यक्तियों - दो बच्चों और एक महिला - को बरामद किया गया और तुरंत आगे के चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में आसपास के निवासियों से पूछताछ की गई। इस प्रक्रिया के दौरान, यह देखा गया कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने महिला को मलबे से बाहर निकलते हुए देखा है। इसके अलावा, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने प्रारंभिक खोज की है, जिससे संकेत मिलता है कि कोई और नहीं फंसा है। फिर भी, एहतियात के तौर पर, हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से दोबारा जांच करेंगे कि पुलिस सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं भी पूरी करेगी। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि यहां पटाखों का निर्माण या भंडारण किया जा रहा था, कुछ पड़ोसी घरों को मामूली क्षति हुई है, कोई अन्य महत्वपूर्ण क्षति नहीं है, लेकिन हम शेष आवश्यक कार्रवाई के साथ आगे बढ़ रहे हैं..."0
0
Report
मधुबनी के बभनदई चौक पर पागल कुत्ते ने मचाई दहशत; 25 लोग घायल, दवा कमी
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में पागल कुत्ते का आतंक,कुत्ता के काटने से दो दर्जन व्यक्ति हुए जख्मी ,इलाके में मची मची अफरातफरी घटना बासोपट्टी थाना के बभनदई चौक की है। अस्पताल में जख्मी व्यक्तियों की संख्या अचानक बढ़ने लगी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी में एंटी रैबीज वैक्सीन लेने के लिए मरीज पहुंचे लेकिन अस्पताल में एंटी रैबीज दवा नहीं था। मरीज एवं परिजनों ने बताया कि बाहर से एंटी रैबीज वैक्सीन दवा खरीद कर लाये फिर अस्पताल में उपचार किया गया। अस्पताल के कर्मियों ने कहा कि अभी फिलहाल एंटी रैबीज वैक्सीन दवा उपलब्ध नहीं है.जिसके कारण मरीजों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर किया.इधर सरकारी अस्पताल में दवा नहीं मिलने से घायल व्यक्ति के परिजनों में आक्रोश व्याप्त हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिनों से पागल कुते चौक चौराहे पर लोगों को काट रहा जिसमें कई व्यक्ति घायल भी हुए हैं। दो दिनों में पागल कुत्ते ने करीब 25 लोगों को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया है.जब सरकारी अस्पताल में वैक्सीन लेने के लिए जाते है तो वहां दवा नहीं मिल रहा है.कई मरीज सरकारी अस्पताल में दवा नहीं रहने के कारण बाहर से उपचार कराए.जिससे मरीजाों को परेशानी का सामना करना पड़ा.। घटना के बाद पागल कुत्ते को देखते ही लोग सड़क छोड़कर भागने को मजबूर हैं.खासकर स्कूल जाने वाले बच्चे सहित स्थानीय लोग भयभीत दिखे।बताया जा रहा है मधुबनी के प्रखंड अस्पतालों में महीनेों से एंटी रैबीज की दवा नही है ऐसे में मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
हुगली मोड़ के फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, दो दमकल पहुँचीं, लाखों नुकसान
Chinsurah, West Bengal:হুগলি মোড়ে আসবাবপত্রের গোডাউনে বিধ্বংসী আগুন, ঘটনাস্থলে দমকলের দুটি ইঞ্জিন।পুরে ছাই লক্ষ লক্ষ টাকার আসবাব। হুগলি মোড় সংলগ্ন জীবন পালের বাগানে একটি আসবাবপত্রের গোডাউনে বিধ্বংসী আগুন লাগার ঘটনায় চাঞ্চল্য ছড়াল গোটা এলাকায়। বৃহস্পতিবার বেলা ১টা নাগাদ এই অগ্নিকাণ্ডের ঘটনা ঘটে। আগুনের খবর পেয়ে ঘটনারস্থলে পৌঁছায় দমকলের দুটি ইঞ্জিন। বেশ কিছুক্ষণের চেষ্টায় আগুন নিয়ন্ত্রণে আসে।তবে গোডাউনে থাকা সব আসবాబপত্র পুরে যায়। স্থানীয় সূত্রে জানা যায়, হুগলি মোড়ে লোকনাথ ইন্টারপ্রাইজ নামে একটি আসবাবপত্রের দোকানের মালিকের পাশেই থাকা গোডাউনে আচমকাই আগুন দেখতে পান স্থানীয় বাসিন্দারা। মুহূর্তের মধ্যেই আগুনের তীব্রতা বাড়তে থাকায় এলাকায় আতঙ্ক ছড়িয়ে পড়ে। খবর দেওয়া হয় দমকল বিভাগে। দোকানের মালিক সৌরভ বালা জানান, পার্শ্ববর্তী এলাকার বাসিন্দাদের কাছ থেকে আগুন লাগার খবর পেয়ে তিনি ঘটনাস্থলে এসে দেখেন, গোডাউনে দাউদাউ করে আগুন জ্বলছে। এরপর দমকলের কর্মীরা এসে আগুন নিয়ন্ত্রণে আনেন। তবে ততক্ষণে গোডাউনের সমস্ত সামগ্রী পুড়ে ছাই হয়ে গিয়েছে বলে দাবি তাঁর।প্রায় আশি লাখ টাকার সামগ্রী ছিলো। অগ্নিকাণ্ডে আসবাবপত্র ও অন্যান্য সামগ্রী ক্ষতিগ্রস্ত হয়েছে বলে প্রাথমিকভাবে জানা গিয়েছে। এদিকে, গোডাউনে আগুনের ভয়াবহ রূপ দেখে আতঙ্কিত হয়ে পড়েন স্থানীয় বাসিন্দারাও। দমকল সূত্রে জানা গিয়েছে, আগুন সম্পূর্ণ নিয়ন্ত্রণে আনা সম্ভব হয়েছে। তবে ঠিক কী কারণে আগুন লাগল, তা এখনও স্পষ্ট নয়। অগ্নিকাণ্ডের প্রকৃত কারণ জানতে তদন্তের পরই বিস্তারিত তথ্য সামনে আসবে।0
0
Report
Advertisement
चूचूरा प्रतापपुर में संदिग्ध मौत: युवती का खून से लथपथ शव मिला, पति नदारद
Chinsurah, West Bengal:বন্ধ ঘর থেকে যুবতীর রক্তাক্ত মৃতদেহ উদ্ধার,পঞ্চমীর সন্ধায় রহস্য মৃত্যুতে চাঞ্চল্য চুঁচুড়া প্রতাপপুরে। মৃত্যু যুবতীর নাম সানন্দা বারিক(৩৮)। স্থানীয় ও পুলিশ সূত্রে খবর,বছর তেরো আগে সানন্দা পছন্দ করে বিয়ে করেছিলেন নিজের পিসির ভাসুরের ছেলে মদন মোহন বারিককে।তার বাড়ি উড়িষার বালুসাই এলাকায়। সানন্দার বাবা মনোজ ভদ্র সিআরপিএফ এর ছিলেন। বাড়ির অমতে বিয়েকে মেনে নিতে পারেননি। পুলিশে অভিযোগ করেছিলেন সেসময়। পরে অবশ্য মিটমাট হয়ে গেলে তিন মাস পর অনুষ্ঠান করে সামাজিক বিয়ে দেন। বছর পাঁচেক আগে প্রতাপপুরেই ঘর ভাড়া নিয়ে থাকতে শুরু করে যুবতী।তাদের দুই ছেলে মেয়ে। মদন মোহন একটি নামি শাড়ির সেলসে কাজ করতেন। সেই সুবাদে প্রায় রোজ দিন কলকাতা বড় বাজারে যেত।স্বামীর সঙ্গে סানন্দাও যেত মাঝেমধ্যে। পরশুদিনও তারা বেরিয়েছিল।যুবতীর বাবা জানান রাত দশটা নাগাদ তার সঙ্গে কথা হয়েছিল।গতকাল সকাল থেকে তাদের দেখা যায়নি। দম্পতির দুই সন্তান আছে তারা মামার যুবতীর মায়ের কাছে ছিলো।গতকাল সকালে ঘর তালা বন্ধ দেখেন বাড়ির মালিক।যুবতীর পরিবারকে জানান। তারা খোঁজখবর শুরু করেন। কিন্তু দম্পতির মোবাইল সুইচড অফ থাকে।ঘরের জানালা দিয়ে দেখা যায় মেঝেতে পরে রয়েছে দেহ।তাররপই আজ দুপুরে পুলিশকে খবর দেওয়া হয়। চুঁচুড়া থানার পুলিশ গিয়ে মৃতদেহ উদ্ধার করে। মেঝেতে চাপ চাপ রক্ত।যুবতীর মুখ চেনা দায়। দেহ উদ্ধার করে চুঁচুড়া ইমামবাড়া হাসপাতালে পাঠানো হয় ময়না তদন্তের জন্য। ঘটনার পর থেকে খোঁজ নেই মদন মোহন বারিকের। যুবতীর পরিবারে দাবী দুজনের কোনো অশান্তির খবর তারা জানতেন না। তবে মেয়ের মৃত্যুর জন্য জামাই দায়ী। দুর্গা পুজোর আজ পঞ্চমী আর এই দিনে এমন একটি ঘটনায় এলাকায় চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে।0
0
Report
बाजपुर में आपदा पीड़ित किसानों को 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की मांग तेज
Jaspur, Uttarakhand:स्लग बाजपुर में आपदा पीड़ितों को 50 हजार मुआवजा दो - यशपाल आर्य बाजपुर में आपदा पीड़ित किसानों के हक की लड़ाई को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है! नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य खुद सड़क पर उतर आए हैं... SDM कार्यालय के बाहर सैकड़ों किसानों के साथ धरने पर बैठ गए हैं! हाथों में तख्ती, बैनर और कांग्रेस का झंडा लेकर किसान इंसाफ मांग रहे हैं... मांग सिर्फ एक... आपदा में बर्बाद फसल का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दो! यशपाल आर्य ने सरकार को चेतावनी दी है... कहा है कि किसान बर्बाद हो चुका है... अगर सरकार ने तुरंत राहत नहीं दी तो यह धरना पूरे जिले में आंदोलन बन जाएगा! किसान परेशान है... फसल बर्बाद है... और अब नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में बाजपुर से सरकार के खिलाफ बड़ा सियासी संग्राम शुरू हो चुका है! अब देखना होगा कि प्रशासन 50 हजार के मुआवजे पर क्या फैसला लेता है0
0
Report
चकाई में दुर्गा पूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड सक्रिय
Jamui, Bihar:जमुई दुर्गा पूजा के दौरान बाजार और पूजा पंडालों में महिलाओं की सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से गुरुवार शाम चकाई में विशेष अभया ब्रिगेड ने पूरी मुस्तैदी से मोर्चा संभाला। थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में अभया ब्रिगेड और महिला पुलिस बल द्वारा चकाई मुख्य चौक पर सघन रोको-टोको अभियान चलाया गया। एसआई नेहा कुमारी और एसआई सिम्मी कुमारी दल-बल के साथ जमीन पर उतरीं। अभियान के तहत अभया ब्रिगेड की महिला पुलिसकर्मियों ने बाजार और सड़कों पर आवाजाही कर रहीं युवतियों व महिलाओं से आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं से फीडबैक लिया कि उन्हें बाजार में खरीदारी करने या राह चलने में किसी तरह की असुविधा, असुरक्षा अथवा मनचलों की छेड़खानी का सामना तो नहीं करना पड़ रहा। टीम ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि सड़क से लेकर पंडाल तक उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी असामाजिक हरकत पर वे निडर होकर तुरंत पुलिस को सूचित करें। एसआई सिम्मी कुमारी ने बताया कि त्योहार के दौरान महिलाओं में निर्भीकता और विश्वास जगाने के लिए अभया ब्रिगेड को सक्रिय किया गया है। दुर्गा पूजा के चलते बाजारों और मुख्य प्रतिमा स्थलों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर अभया ब्रिगेड की सतत निगरानी जारी रहेगी, ताकि उपद्रवी तत्वों पर सख्त नकेल कसी जा सके। बहन-बेटियां बिना किसी संकोच या भय के स्वतंत्र रूप से पूजा और खरीदारी कर सकें, इसके लिए पुलिस हर पल तत्पर है।0
0
Report
Advertisement
