201206
Ghaziabad - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दी अपनी जान
Muradnagar, Uttar Pradesh:गाजियाबाद थाना मुरादनगर थानाक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ रेलवे ट्रैक पर एक प्रेमी जोड़े का शव मिला है ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस ने दोनों की पहचान सीकरी खुर्द गांव निवासी सागर और बिशाखा के रूप में हुई है.दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. चार दिन से सागर और दो दिन से बिशाखा घर से फरार थे.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
घरघोड़ा लूट केस: बेलाल अहमद गिरफ्तार, ₹10 लाख की कार बरामद
Darogapara, Chhattisgarh:घरघोड़ा थाना पुलिस ने रुपये के लेन-देन के विवाद में युवक के साथ मारपीट कर उसकी कार लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹10 लाख कीमत की मारुति सुजुकी XL-6 कार बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम भेण्ड्रा निवासी गजपति राम राठिया (29) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024 में उसके परिवार ने अपनी पैतृक भूमि का सौदा बेलाल अहमद, निवासी नावापारा, घरघोड़ा से ₹7 लाख में किया था, जिसके एवज में आरोपी ने ₹3.50 लाख अग्रिम राशि दी थी। कुछ माह बाद आरोपी बेलाल ने भूमि खरीदने से इंकार करते हुए अग्रिम राशि वापस मांगनी शुरू कर दी। इस बीच आपसी परिचय का लाभ उठाकर उसने प्रार्थी की मारुति XL-6 कार मांगकर ले ली और लगभग सात माह तक अपने कब्जे में रखी ली और देने से इंकार किया। तब प्रार्थी गजपति ने अपनी जमीन अन्य व्यक्ति को बेचकर 2.50 लाख रूपये राशि बेलाल को दी, तब उसने कार वापस कर दी। प्रार्थी के अनुसार, लेन-देन में केवल ₹1 लाख शेष रहने के बावजूद आरोपी लगातार प्रार्थी एवं उसके परिवार पर ₹10 लाख देने का दबाव बनाता रहा। आरोपी घर पहुंचकर गाली-गलौज, धमकी एवं जान से मारने की बातें करता था। 6 जुलाई 2026 को कारगिल चौक, घरघोड़ा के पास आरोपी ने गजपति राम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जबरन कार की चाबी छीनकर मारुति XL-6 (CG-04-QD-4132) लेकर फरार हो गया। मामले में घरघोड़ा थाना पुलिस ने लूट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेलाल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसके कब्जे से लूटी गई कार बरामद कर जब्त कर ली गई।0
0
Report
भोपाल महादेव एप मामला: सीबीआई ने आहूजा भाइयों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बहुचर्चित महादेव एप मामला सौरभ चंद्राकर के साथ भोपाल के दो भाई विशाल आहूजा और धीरज अहूजा के खिलाफ भी सीबीआई ने चार्जशीट पेश की विशाल आहूजा और धीरज अहूजा भोपाल में लालघाटी स्थित रैपिड ट्रेवल्स के संचालक है दोनों सौरभ चंद्राकर के राइट हैंड हैं ED के छापे के बाद दोनों भाई इंदौर के रास्ते विदेश भाग गए थे दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया0
0
Report
उत्तराखंड: बारिश-भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे बंद, BRO मलबा हटाकर ट्रैफिक बहाल की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: ज़िले में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण गंगोत्री नेशनल हाईवे नागुन के पास बंद हो गया, जिससे गाड़ियों की आवाजाही बाधित हुई। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन (BRO) कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए लगातार मलबा हटाने का काम कर रहा है। ज़िला मजिस्ट्रेट प्रशांत आर्य ने स्थिति का जायज़ा लेने के लिए प्रभावित जगह का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने BRO अधिकारियों को सड़क से मलबा हटाने का काम तेज़ी से करने और जल्द से जल्द ट्रैफ़िक बहाल करने के निर्देश दिए。0
0
Report
Advertisement
DM सत्यप्रकाश ने ललितपुर में मिशन दुग्ध शक्ति से महिलाओं के स्वरोजगार का अवसर दिया
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में जिले के DM सत्यप्रकाश द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुये जिले की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत "मिशन दुग्ध शक्ति" कार्यक्रम का आज से शुभारंभ किया गया । इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं को दुग्ध उत्पादन के लिए उन्हें बैंक लॉन के तहत भैसों का आवंटन किया गया । इस शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा , राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ , सदर विधायक रामरतन कुशवाहा आदि मौजूद थे । DM सत्यप्रकाश का कहना है कि इस कार्यक्रम के तहत ह्म बैंकों के साथ मिलकर ऐसी ग्रामीण महिलाओं के लिये लॉन देंगे जो स्वयं सहायता समूह के साथ मिलकर स्वरोजगार करना चाहती हो । उस लॉन पर उनकी भैसों का एक साल के लिए बीमा भी मुफ़्त किया जायेगा , साथ ही गांव में ही एक साहयता समूह के तहत दूध को कलेक्शन करवाया जायेगा । जिससे उन्हें दूध को बेचने की समस्या भी न हो । इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा और वो लखपति दीदी बनेगी ।0
0
Report
कोटा में विवेकानंद प्रतिमा टूटने पर NSUI-ABVP के बीच तल्ख आरोप
Kota, Rajasthan:कोटा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा टूटने पर बवाल NSUI ने ABVP पर तोड़फोड़ का लगाया आरोप प्रिंसिपल बोली- प्रतिमा पहले से जर्जर हालत में थी कोटा शहर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा टूटने के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। NSUI ने आरोप लगाया कि प्रतिमा को ABVP के कार्यकर्ताओं ने तोड़ा है। वहीं कॉलेज की प्रिंसिपल ने सफाई देते हुए कहा कि प्रतिमा पहले से ही जर्जर हालत में थी और अपने आप टूट गई। मामले के बाद कैंपस में तनाव का माहौल है और दोनों छात्र संगठनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
भिवाड़ी में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक के खिलाफ FSDA नोटिस के साथ 21,200 कैन सीज
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की करीब 21 हजार 200 केन सीज की है।राजस्थान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग और जिला प्रशासन के निर्देश पर खैरथल तिजारा की फूड सेफ्टी टीम ने भिवाड़ी स्थित पेप्सी के वरुण बेवरेज फेक्ट्री का निरीक्षण किया, जांच के दौरान पेप्सी के स्टिंग एनर्जी की बोतल पर कई भ्रामक करने वाले विज्ञापन बोतल पर के लेबल पर छपे मिले, खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार एफएसएसएआई के नियमों के तहत इस प्रकार के दावे भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आ सकते हैं। इसी के चलते उत्पाद का सैंपल लिया गया और 180 एमएल की कुल 21 हजार 200 केन जांच पूरी होने तक सीज कर दी गईं। इसके अलावा फूड सेफ्टी टीम ने मनसा चौक स्थित आरसी पैलेस होटल से दही और पनीर के नमूने भी लिए तथा होटल संचालक को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि एफएसएसएआई पहले भी बेवरेज कंपनियों को ऐसे दावों वाले लेबल के संबंध में नोटिस जारी कर चुका है। अब लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में मानसून तैयारी से जलभराव नहीं, सत्य शर्मा का दावा भारी चर्चा
New Delhi, Delhi:मानसून की तैयारी पर और विपक्ष के जल भराव के आरोपों पर एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी की चेयरपर्सन सत्य शर्मा से बातचीत सत्या शर्मा- दिल्ली वासी इस बार मानसून का मजा ले पाएंगे जैसा कि पिछली सरकार के समय नहीं होता था और जो यहां का जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता था वह इस बार दिल्ली की जनता वह सुखद एटमॉस्फेयर में है आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी तुरंत निरीक्षण किया और अधिकारियों को ऑर्डर दिया पहले भी बैठक हुई है इसको लेकर और जैसे ही हम लोगों के पास कोई कॉल आती है टोल फ्री नंबर पर या जहां पर जरूरत है वहां पर तुरंत पंप लगाकर कार्यवाही करेंगे पानी को हटाया जाएगा इस तरीके से पूरी दिल्ली में 2 दिन से बारिश हो रही है उसे पर कहीं भी जल भराव की ऐसी घटना नहीं हुई है जहां आम आदमी पार्टी की सरकार थी जब मिंटो ब्रिज और आईटीओ पर हमेशा खबरों में बना रहता था और वहां पर बस भी डूब जाती थी और बहुत लोगों की जान भी गई है लेकिन आज जाकर देखिए 1 साल की सरकार में वहां पर पूरी तरह से सूखा पड़ा है आईटीओ पर भी कोई जल भराव नहीं हुआ है पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर प्रवेश वर्मा भी विकसित किया अब जल भर आपकी वह स्थिति नहीं है और जहां कहीं भी जो हमारे नोटिफाई करे हुए 40 पॉइंट है जहां पर जल भर आपकी कोई कंप्लेंट आती है तो तुरंत पंप के माध्यम से पानी को निकाला जा रहा है मेरा मानना यह है नियत साफ होनी चाहिए और काम साफ दिखाई देता है आम आदमी पार्टी किस तरीके से गलत फोटो ट्वीट कर रही है वह बहुत गलत है एमसीडी के सभी नाल पूरे तरीके से साफ है पहले के मुकाबले इस साल काफी अधिक गार्ड निकल गया है बरसात से पहले सारे काम कर दिए गए हैं पहले सिल्ट वापस नलों में चली जाती थी सफाई होने के बाद तो जल भर आपकी स्थिति होती थी पिछले साल ट्रैफिक की भी काफी समस्या थी लोगों को घंटो जाम में रहना पड़ता था इस बार 2 दिन की बरसात के बाद भी लोगों ने राहत की सांस ली है कहीं पर भी जाम नहीं है दिल्ली वालों को मेरी तरफ से शुभकामनाएं और बरसात का आनंद लें दिल्ली में इस समय बारिश के लिए अलर्ट है सुबह से तेज बारिश है कल भी रही रात भर हुई उसमें यदि हम चीजों को कंट्रोल कर लेते हैं मैं यह नहीं कह रही की आने वाले समय में इससे ज्यादा बारिश हो लेकिन हमारा जो कर्मचारी हैं वह रोड पर कार्य कर रहे हैं और जैसे ही हमें कोई कंप्लेंट आती है उसे अधिकारी उसे पर तुरंत एक्शन ले रहे हैं इस बार दिल्ली में उसे तरीके का जल भर ना हो यह हमारी पूरी कोशिश रहेगी और जनता सुखद रहे इसके लिए भी हम प्रयास कर रहे हैं0
0
Report
बाकीपुर उपचुनाव: भाजपा एक लाख से अधिक मतों से जीतने का दावा
Chapra, Bihar:बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर एमएलसी इंजीनियर सचिदानंद राय का बड़ा दावा भाजपा विधान पार्षद इंजीनियर सचिदानंद राय ने बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार एक लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल और नेता को प्रयास करने का अधिकार है और इसी क्रम में प्रशांत किशोर भी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इस चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। इंजीनियर सचिदानंद राय ने कहा कि बाकीपुर की धरती के लाल को देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक सम्मान मिला है, जिससे क्षेत्र की जनता गौरवान्वित और भावुक है। उनका कहना था कि बाकीपुर की जनता इस सम्मान का कर्ज़ अपने वोट के माध्यम से उतारने के लिए उत्साहित और तैयार है। उन्होंने दावा किया कि बाकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा का कोई राजनीतिक विकल्प नहीं है और पार्टी पहले की तरह इस बार भी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा एक लाख से अधिक मतों के अंतर से अपनी जीत दोहराएगी। क्या कहा इंजीनियर सचिदानंद राय ने, सुनिए...0
0
Report
रांची में फीफा का उफान: प्रशंसक-खिलाड़ी सब उत्साह से भरपूर
Ranchi, Jharkhand:रांची में भी फीफा का फीवर प्रशंसकों के सर चढ़ कर खूब बोल रहा है। फुटबॉल के खिलाड़ी से लेकर प्रसंशक तक अपने अपने पसंदीदा टीम और अपने अपने पसंदीदा खिलाड़ी के बेहतर परफॉर्मेंस को लेकर आशान्वित हैं।0
0
Report
Advertisement
बारिश से जलभराव: गाज़ियाबाद के सर्वोदय नगर में 3 वर्षीय मासूम की मौत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:ग़ाज़ियाबाद के विजय नगर क्षेत्र के सर्वोदय नगर में जलभराव के कारण एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची मानवी की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। वही बच्ची की मौत की सूचना सुनते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पूरा मामला थाना विजयनगर क्षेत्र के सर्वोदय नगर का है। जहां तेज बारिश होने के कारण पूरे इलाके में जलभराव हो गया। जलभराव होने के कारण घर के अंदर कई फुट गहरा पानी भर गया और बच्ची भरे हुए पानी में गिर गई। पानी में गिरने के कारण बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के मां-बाप घर में पानी भरने के बाद ऊपर काम कर रहे थे और बच्ची जब नीचे उतरी तो वह उसी दौरान पानी में गिर गई। वही इस मासूम बच्ची की मौत गाजनयादा नगर निगम की लापरवाही भी उजागर करती है।0
0
Report
उत्तराखंड गढ़वाल में भारी बारिश से बिन नदी जलस्तर बढ़ा, लोगों को परेशानी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: उत्तराखंड के गढ़वाल इलाके के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ऋषिकेश-हरिद्वår चिल्ला रोड पर बहने वाली बिन नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे लोगों का आना-जाना बाधित हुआ है और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिन नदी में बढ़ते जलस्तर ने स्थानीय निवासियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। लगातार हो रही बारिश के बीच, एक स्थानीय निवासी नदी पार करने की कोशिश करते समय फंस गया। आस-पास के लोगों की समय पर मदद से उस व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया।0
0
Report
मदद के लिए समान सेवी ने बनाया ट्रस्ट
Bbrasi, Uttar Pradesh:सहयोग सेवा ट्रस्ट के माध्यम से लोगो की होगी मदद-सुनील चहनियां, सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कैलावर गांव के सुनील यादव ने सहयोग सेवा ट्रस्ट के माध्यम से असहायों और गरीबो की मदद कर रहे है । इस ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में सुनील ने बेहतर समाज के लिए साथ मिलकर निष्काम सेवा शिक्षा स्वास्थ्य और कल्याण पहलो के माध्यम से समाज में सकारात्मक कदम उठाने का संकल्प लिया है । पत्रकारों को वार्ता के दौरान अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि फौज में देश की सेवा करने के बाद अब समाज मे लोगो की मदद करने का हम और हमारे साथियों ने संकल्प लिया है । इस सहयोग सेवा ट्रस्ट का स्थापना 22 नवम्बर 2025 को हुआ है । अब तक 20 छात्रों के पढ़ाई का खर्च ट्रस्ट उठा रहा है । 10 लड़कियों की शादी हो चुकी है । 30 बच्चो का एडमिशन होने जा रहा है । जो निहायत गरीब है । बताया कि सामूहिक प्रयासों और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से वंचितों के उत्थान और एक दयालु,सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना हमारा उद्देश्य है । गुडवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देना,स्वास्थ्य जागरूकता,चिकित्सा शिविरों और स्वास्थ्य सेवाओं का समर्थन करना,समुदायों के समग्र विकास और कल्याण के लिए कार्य करना,पर्यावरण के प्रति एक बेहतर कल के लिए स्वच्छ,हरे भरे और टिकाऊ पर्यावरण के लिए बढ़ावा देना इस ट्रस्ट में शामिल है । आइये हांथ मिलाए एक बेहतर कल लिए । वाराणसी में इसका हेड आफिस है । इस दौरान आनन्द सिंह,मुलायम यादव,सेवानिवृत्त सेना के जवान राजू विश्वकर्मा,अनुज सिंह,रवि सिंह सहयोग में लगे है ।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान की 13 वर्षीय नाबालिग अंजू बघेल दुष्कर्म कांड:हमीरपुर में महिलाओं का प्रदर्शन,
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:राजस्थान की 13 वर्षीय नाबालिग अंजू बघेल दुष्कर्म कांड:, हमीरपुर में महिलाओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति महोदया को एडीएम के माध्यम से सौंपा ज्ञापन यूपी के हमीरपुर जिले में आज महिलाओं के द्वारा प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन राजस्थान में हुए 13 वर्षीय बालिका अंजू बघेल के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस मामले में न्याय की मांग को लेकर हमीरपुर में महिलाओ ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर सड़कों पर उतर और राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ तुरंत कठोर कार्रवाई की मांग की। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर में प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता जताई। प्रदर्शन में महिलाओं ने नारे लगाते हुए कहा: “बालिका सुरक्षा सुनिश्चित करो” “दोषियों को फांसी दो" “न्याय दो, न्याय दो" "महिलाओं की सुरक्षा के लिए नई कानून व्यवस्था स्थापित की जाए" साथ में ही यह घटना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की चिंता बन गई है। देशभर में बालिकाओं पर हो रहे यौनिक अत्याचार के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।0
0
Report
जालौन में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने नगर पालिका का किया निरीक्षण,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने नगर पालिका का किया निरीक्षण, जिलाधिकारी ने पालिकाध्यक्ष, ईओ और पालिकाकर्मियों के साथ की विकासकार्यो की समीक्षा, निरीक्षण के दौरान लापरवाही और पालिका की कम आय पर डीएम ने जताई नाराजगी, बकाया वसूली तेज कर आय बढ़ाने के जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश, बारिश के मौसम में शहर में सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, स्टॉक रजिस्टर व्यवस्थित रखने और कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश, सामुदायिक एवं पिक टॉयलेटों के सुचारू संचालन के लिए जिम्मेदार अधिकारी की तैनाती के आदेश, सीवर की समस्या के समाधान के लिए बाईपास व्यवस्था करने के डीएम ने दिए निर्देश, सीवर परियोजना का शासन को भेजा जा चुका है प्रस्ताव स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा कार्य, जालौन के कोंच नगरपालिका कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे डीएम। बाइट:- राजेश कुमार पांडेय--डीएम जालौन0
0
Report
जालौन में संदिग्ध परिस्तिथियों में विवाहिता की फांसी से हुई मौत,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में संदिग्ध परिस्तिथियों में विवाहिता की फांसी से हुई मौत, घर के अंदर फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दो महीने पहले हुई थी महिला की शादी, महिला के मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप, हत्या कर शव को फांसी लटकाने का ससुरालीजनों पर आरोप, सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना की जांच पड़ताल में जुटी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के मडोरी गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
