गाजियाबादः कोतवाली पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार, लाखों के नकली नोट बरामद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम और स्कवाड की टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3900 रुपये नकद, 82 लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट, 6 आधार कार्ड, 1 वोटर आईडी कार्ड, 3 पैन कार्ड, 2 ड्राइविंग लाइसेंस, 1 एटीएम कार्ड, 1 ई-श्रम कार्ड, 5 की-पैड मोबाइल, 5 एन्ड्राइड मोबाइल फोन और 1 मोटर साइकिल बरामद की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
