Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ghaziabad201010

गाजियाबादः कौशांबी पुलिस ने आयुष होटल में मारी रेड, होटल मैनेजर सहित 9 गिरफ्तार

Jan 22, 2025 11:19:11
Ghaziabad, Uttar Pradesh

ट्रांस हिंडन एरिया के पॉश इलाकों में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। सूचना के आधार पर मंगलवार की रात में कौशांबी पुलिस ने आयुष होटल में रेड मारी। इस रेड में होटल के मैनेजर सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रेड के दौरान मजबूरन और बहला-फुसलाकर देह व्यापार के धंधे में शामिल की गईं 7 महिलाओं को बरामद किया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAVNISH SINGH
Mar 18, 2026 07:01:23
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का भंडाफोड़, 24 सिलेंडर बरामद भिटौरा विकास खंड के लालीपुर गांव में पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण का खुलासा किया है। कार्रवाई के دوران एक घर से कुल 24 सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 6 भरे हुए और 18 खाली सिलेंडर शामिल हैं। सभी सिलेंडरों की सील खुली पाई गई। पूर्ति निरीक्षकों की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर गांव निवासी मोनू पुत्र छेदीलाल के घर पर छापा मारा गया। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि यहां गैस सिलेंडरों की खरीद-फरोख्त की जा रही थी, लेकिन संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जांच में यह मामला द्रवित पेट्रोलियम गैस विनियमन एवं वितरण आदेश 2000 का उल्लंघन पाया गया, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत दंडनीय अपराध है। टीम ने सभी सिलेंडरों को कब्जे में लेकर शास्त्री इंडेन गैस सर्विस को सुपुर्द कर दिया है। डीएम के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ थाना हुसैनगंज में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 18, 2026 07:00:52
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 45 वर्षीय ग्रामीण चंदन नट की उसके अपने ही घर के कमरे में खून से सनी लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक, जो भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करता था, रोज की तरह काम से लौटा था और अपने बड़े भाई के साथ सामान्य बातचीत करने के बाद अपने कमरे में चला गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद जब उसकी बहू पूजा कमरे की ओर गई तो उसने चंदन को जमीन पर मृत और लहूलुहान हालत में पाया। प्राथमिक जांच में मृतक के गले पर किसी धारदार हथियार से वार के गहरे निशान मिले हैं, जिससे मौत की गुत्थी उलझ गई है कि यह आत्मघाती कदम है या किसी ने सुनियोजित तरीके से हत्या को अंजाम दिया है। सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है,फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मौजूदगी में घटना स्थल की बारीकी से जांच की गई । पुलिस ने मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आने के बाद ही साफ हो पाएगी。
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 18, 2026 07:00:35
Hajipur, Bihar:वैशाली जिले के महुआ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महुआ पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब और बीयर से लदी एक ट्रक को जब्त किया है। ग्रामीण इलाकों में खपाने के लिए लाई जा रही इस खेप के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।मामला महुआ थाना क्षेत्र का है, जहां महुआ-ताजपुर मुख्य सड़क पर छतवारा पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। जांच के दौरान यूपी नंबर की एक 12 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में शराब और बीयर बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक ट्रक पर कुल 489 कार्टून शराब और बीयर लदी थी, जिसकी कुल मात्रा करीब 4651 लीटर बताई जा रही है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकबाल और सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जो दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं।बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद लगातार शराब तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में महुआ पुलिस की यह कार्रवाई तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है। महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि शराब की यह खेप बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 18, 2026 06:49:10
Patna, Bihar:पटना में गैस सिलेंडर को लेकर भारी प्रदर्शन, सड़क जाम और आगजनी प्रदर्शन कर रहे ग्राहकों का कहना है कि वे सुबह करीब 3 बजे से ही एजेंसी के बाहर नंबर लगाकर खड़े हैं, लेकिन अब तक गैस से भरा ट्रक एजेंसी तक नहीं पहुंचा है। उनका आरोप है कि ट्रक को पास के पुल के नीचे खड़ा कर दिया गया है और एजेंसी की ओर से सही जानकारी नहीं दी जा रही है। ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया कि जिन लोगों का नंबर पहले से लगा हुआ है, उन्हें भी सिलेंडर नहीं दिया जा रहा, जबकि एजेंसी द्वारा ब्लैक में सिलेंडर बेचे जा रहे हैं। इस वजह से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मामले की सूचना मिलते ही जक्कनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रही है, ताकि स्थिति सामान्य हो सके。
306
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Mar 18, 2026 06:48:15
khiri, Uttar Pradesh:प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके आशियाना में 'ऑनर किलिंग' जैसी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सेक्टर-आई में मंगलवार की रात एक अधिवक्ता ससुर ने अपनी बेटी के प्रेम विवाह से नाराज होकर अपने ही दामाद की बेरहमी से हत्या कर दी। घर के बरामदे में 32 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अधिवक्ता और उनकी चार बेटियों समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ के सांगीपुर निवासी विष्णु यादव (32) ने चार साल पहले अधिवक्ता तीरथ राज सिंह की बेटी साक्षी से प्रेम विवाह किया था। तीरथ राज इस शादी के सख्त खिलाफ थे और तब से ही दामाद और बेटी से रंजिश रखते थे। विष्णु अपनी पत्नी साक्षी और तीन साल की बेटी अर्चिता के साथ प्रतापगढ़ में ही रहते थे। मंगलवार को साक्षी की जिद पर विष्णु अपनी ससुराल लखनऊ आए थे, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी。 मंगलवार रात करीब 10:30 बजे घर के भीतर किसी बात को लेकर विष्णु और उनके ससुर तीरथ राज के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। शोर सुनकर विष्णु की सालियां और परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। इसी बीच, गुस्से से तमतमाए तीरथ राज ने पास पड़ी चारपाई का पाया (लकड़ी का डंडा) उठाया और विष्णु के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। प्रहार इतना जोरदार था कि विष्णु का सिर फट गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच-बचाव करने दौड़ी बेटी साक्‍शी भी घायल हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (मध्य) विक्रांत वीर और एसीपी कैंट अभय प्रताप मल्ल भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चारपाई का पाया बरामद कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट्स और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिवक्ता तीरथ राज सिंह और उनकी चार बेटियों को हिरासत में ले लिया है。
358
comment0
Report
Advertisement
Back to top