201102
Ghaziabad - पति ने पहले पत्नी पर चाकू से किया हमला ,फिर खुद की आत्महत्या
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद लोनी के प्रेम नगर में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया. अली जान उम्र करीब 60 वर्ष के द्वारा के अपनी पत्नी उम्र करीब 50 वर्ष पर चाकू से हमला किया गया तथा उसके बाद उसी चाकू से अपने गले को काट लिया गया. दोनों को परिवारीजनों द्वारा इलाज हेतु जी0टी0बी0 अस्पताल ले जाया गया, जहां पर शहनाज का इलाज चल रहा है तथा डॉक्टर ने अली जान को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम अवैध संबंधों के शक में दिया गया। .
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
म mandla में डोल ग्यारस: नर्मदा घाट पर जल विसर्जन के साथ आस्था संगम
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में डोल ग्यारस के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला...शहर के मंदिरों से भगवान राधा-कृष्ण के सजे-धजे डोले निकले...ढोल-ढमाकों और भजनों के बीच निकली शोभायात्रा नर्मदा घाट पहुंची, जहां भगवान का जल विहार कराया गया...मंडला में डोल ग्यारस की परंपरा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नर्मदा और भगवान कृष्ण के प्रति लोगों की गहरी आस्था का प्रतीक है। नर्मदा की लहरों के बीच भगवान का जल विहार... भजनों की गूंज और श्रद्धा में डूबे हजारों भक्त...मंडला का डोल ग्यारस पर्व धर्म, परंपरा और नर्मदा संस्कृति के इस अनूठे संगम की तस्वीर पेश करता है।0
0
Report
रायगढ़ में पुलिस कार्यालय के सामने वायरल मारपीट वीडियो: 7 के खिलाफ मामला दर्ज
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर की रात करीब 9 बजे वायरल वीडियो में कुछ लोग रूपाली गारमेंट्स के संचालक साहिल अंबानी के साथ गाली-गलौज और हाथ-मुक्कों से मारपीट करते नजर आए। वीडियो के आधार पर पुलिस ने बाबू, अनिल डालमिया, विक्की डालमिया, गोल्डी अंबानी, अन्नु डालमिया, हैप्पी डालमिया और विपिन मिश्रा समेत अन्य के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 533/2026, धारा 194 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वीडियो और अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित कर आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर लोक शांति भंग करने वाले किसी भी कृत्य पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बानसूर नगरपालिका वाइस चेयरमैन चुनाव: भाजपा के महेश डांचोलिया जीते
Jaipur, Rajasthan:Banasar (Kotputli-Bharor) में Banasar नगर पालिका के वाइस चेयरमैन चुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश डांचोलिया ने 2 मत से जीत दर्ज की. भाजपा के महेश डांसोलिया को 18 मत मिले, कांग्रेस के बाबूलाल यादव को 16 वोट मिले. डांचोलिया वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस टिकट पर पार्षद पद जीतकर आए थे. वाइस चेयरमैन के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था. Banasar पालिका में कुल 35 वार्ड हैं और 35 पार्षदों ने मतदान किया, जिसमें एक मत निरस्त हो गया।0
0
Report
Advertisement
जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी का डोला निकाला गया, कस्बे में नौका विहार शोभायात्रा
Dholpur, Rajasthan:जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी का निकाला डोला, डोलयात्रा के साथ ठाकुर जी को कराया नौका विहार सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा कस्बे में जलझूलनी एकादशी पर भक्तों द्वारा कस्बे के किला स्थित सीताराम जी महाराज मंदिर से डोला शोभा यात्रा निकाल कर ठाकुरजी को नगर विहार कराया गया। शाम करीब 4 बजे मंदिर परिसर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद ठाकुर जी को डोला में विराजमान कराया गया। इसके बाद बैंडबाजों व विभिन्न देव प्रतिरूपों से सजी आधा दर्जन आकर्षक झांकियाँ के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। जो कि कस्बे के बस स्टैंड , फोन्दा का चौक , दीवान गली से होती हुई शाम को गांधी घाट पर पहुंची, जहां ठाकुर जी को प्रतीकात्मक जल विहार स्नान कराकर पूजा आरती के साथ वापस मंदिर लाया गया। शोभायात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा कई स्थानों पर ठाकुरजी की पूजा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल समाज के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया । शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में परम्परानुसार व्रत उपवास रखकर ठाकुरजी के डोले के नीचे निकलने की होड़ मची रही। इस दौरान पिंटू शर्मा , गांधी पुजारी , विष्णु शास्त्री सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।0
0
Report
खाटूधाम में जलझूलनी एकादशी पर आस्था का सैलाब उमड़ा
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला शुरू हो गया। मंगलवार को मेले के पहले दिन खाटूधाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं। जलझूलनी एकादशी पर बाबा श्याम का सतरंगी फूलों से श्रृंगार किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। हर माह शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी को आयोजित होने वाले मासिक मेले में राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटूधाम पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी, प्रशासन और पुलिस की ओर से सुगम दर्शन एवं भीड़ नियंत्रण के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में जुटे हुए हैं。0
0
Report
श्रीमाधोपुर नगर पालिका: अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद भी भाजपा के खाते में
Sikar, Rajasthan:श्रीमाधोपुर पालिका में भाजपा का दबदबा बरकरार, अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष भी भाजपा का। उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रोशलाल बिजारणियां ने 24 मत पाए, कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता शर्मा को 10 मत मिले। वार्ड-1 की पार्षद सुमन बीरबल ने मतदान नहीं किया। मतदान के बाद निर्वहन अधिकारी ने रोशलाल बिजारणियां को उपाध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा। इस चुनाव के साथ नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद भाजपा के खाते में आए। पालिका के 35 वार्डों में भाजपा 19, कांग्रेस 9 और निर्दलीय 7 पार्षद निर्वाचित। परिणाम घोषित होते ही भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित हुए, जश्न में पटाखे फोड़े गए और मिठाई बांटी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांति देवी और उपाध्यक्ष रोशलाल बिजारणियां का स्वागत किया गया।0
0
Report
Advertisement
रींगस नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव: भाजपा के राजेंद्र सिंह निठारवाल 5 वोटों से विजयी
Sikar, Rajasthan:रींगस नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के राजेंद्र सिंह निठारवल ने जीत दर्ज की. राजेंद्र सिंह ने कांग्रेस के हरदयाल सिंह चौधरी को 5 मतों के अंतर से हराकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया. मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 20 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 15 मत पड़े. रिटर्निंग अधिकारी ने विजेता को उपाध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र प्रदान किया. परिणाम सामने आते ही भाजपाकर्मियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई.0
0
Report
निर्दलीय गुरजीत सिंह रावतसर नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्विचार? (Headline kept concise)
Hanumangarh, Rajasthan:निर्दलीय प्रत्याशी गुरजीत सिंह बने रावतसर नगर पालिका उपाध्यक्ष हार्दिक जानकारी: रावतसर नगरपालिका उपाध्यक्ष पद चुनाव में एडवोकेट गुरजीत सिंह निर्वाचित हुए हैं। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम रावतसर शुभम कुमार ने जानकारी दी कि नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी गुरजीत सिंह के पक्ष में 23 पार्षदों ने मतदान किया। रावतसर नगरपालिका में कुल 35 पार्षदों ने मतदान किया है। एडवोकेट गुरजीत सिंह की जीत की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों ने पटाखे चलाकर आतिशबाजी कर व नाच कर खुशिया मनाई। नवनिर्वाचित रावतसर नगरपालिका अध्यक्ष नीलम सहारण के निवास पर भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। रावतसर में शांतिपूर्ण मतदान के लिए रिटर्निंग अधिकारी रावतसर एसडीएम शुभम कुमार ने सभी का आभार जताया है।0
0
Report
नोखा नगरपालिका उपाध्यक्ष नारायण झंवर बने, बीजेपी को मिली हार
Bikaner, Rajasthan:नगरपालिका चुनाव में नारायण झंवर की बड़ी जीत नारायण झंवर बने नोखा नगरपालिका के नए उपाध्यक्ष अध्यक्ष बजरंग सोनी और उपाध्यक्ष नारायण झंवर की जोड़ी संभालेगी कमान कांग्रेस ने इस बार नोखा में एक भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा था सीपीआईएम के बैनर तले चुनाव लड़े नारायण झंवर ने बीजेपी को हराकर दर्ज की जीत उपाध्यक्ष बनते ही समर्थकों ने निकाला भव्य विजय जुलूस, जमकर हुई आतिशबाजी जीत की खुशी में मिठाई बांटकर मनाया गया जश्न, नोखा में दिखा उत्सवी माहौल नोखा की राजनीति में एक बार फिर नारायण झंवर का सियासी प्रभाव देखने को मिला है नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव में नारायण झंवर ने बीजेपी को मात देकर बड़ी जीत हासिल की और अब नोखा नगरपालिका के नए उपाध्यक्ष बन गए हैं। खास बात ये है कि इस बार नोखा के चुनावी मुकाबले में कांग्रेस ने एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा था। ऐसे में मुकाबला और सियासी समीकरण अपने आप में खास रहे। नारायण झंवर ने सीपीआईएम के बैनर तले चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। झंवर इससे पहले भी कई बार नोखा नगरपालिका के चेयरमैन रह चुके हैं। इस बार चेयरमैन की जिम्मेदारी बजरंग सोनी को मिली है, जबकि उपाध्यक्ष पद की कमान नारायण झंवर संभालेंगे। यानी अब नगरपालिका में बजरंग सोनी और नारायण झंवर की जोड़ी शहर की राजनीतिक कमान संभालेगी। नोखा की सियासत में झंवर फैक्टर- नोखा की राजनीति में नारायण झंवर का नाम लंबे समय से प्रभावशाली चेहरों में गिना जाता रहा है। पिछले लंबे राजनीतिक दौर में नोखा की नगरपालिका की सियासत में नारायण झंवर और कन्हैयालाल झंवर का प्रभाव चर्चा में रहा है। कई बार नगरपालिका की कमान संभाल चुके नारायण झंवर ने एक बार फिर चुनावी मैदान में अपनी पकड़ साबित की है। इस बार भी झंवर ने सीपीआईएम के बैनर तले चुनाव लड़ा और उपाध्यक्ष पद हासिल किया। बीजेपी को हराकर मिली इस जीत ने नोखा की सियासत में झंवर के राजनीतिक प्रभाव को फिर चर्चा में ला दिया है। कांग्रेस मैदान से बाहर, मुकाबला फिर भी दिलचस्प- इस नगरपालिका चुनाव की एक और खास बात कांग्रेस की गैर-मौजूदगी रही। कांग्रेस ने इस बार एक भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा। इसके बावजूद नोखा में चुनावी समीकरण पूरी तरह सियासी रहे। नारायण झंवर ने सीपीआईएम के बैनर तले चुनाव लड़ते हुए बीजेपी के सामने मुकाबला रखा और अब उपाध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम कर ली। यानी कांग्रेस की अनुपस्थिति के बीच भी नोखा की राजनीति में नारायण झंवर का प्रभाव एक बार फिर नजर आया। जीत के बाद जश्न, समर्थकों में जबरदस्त उत्साह- नारायण झंवर के उपाध्यक्ष बनने के बाद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत की घोषणा के बाद समर्थकों ने भव्य विजय जुलूस निकाला। जगह-जगह आतिशबाजी हुई और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। पूरे माहौल में उत्सव जैसा नजारा देखने को मिला। अब नोखा नगरपालिका में अध्यक्ष बजरंग सोनी और उपाध्यक्ष नारायण झंवर की जोड़ी के सामने शहर के विकास और नगरपालिका के कामकाज को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। चुनावी जीत के बाद अब निगाहें इस बात पर हैं कि नई नगरपालिका की यह जोड़ी नोखा के विकास को किस दिशा में आगे ले जाती है।0
0
Report
Advertisement
राजसमंद में भाजपा के तीन निकायों में जीत पर जश्न
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में भाजपा का जश्न, पाँच निकायों में से तीन निकायों में अध्यक्ष-सभापति और उपाध्यक्ष-उपसभापति भाजपा के, यह जनता की जीत उम्मीदों पर खरा उतरेंगे राजसमंद राजसमंद जिले के पाँच में से तीन निकायों में भाजपा के बोर्ड बनने के बाद आज भाजपा कार्यालय के बाहर जमकर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यालय में राजसमंद नगर परिषद और नाथद्वारा नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपसभापति और पार्षदों का अभिनंदन किया गया। राजसमंद नगर परिषद की सभापति अनिता पालीवाल, नाथद्वारा नगरपालिका के अध्यक्ष परेश सोनी और राजसमंद नगर परिषद के उपसभापति मोहन कुमावत, नाथद्वारा उपाध्यक्ष सीपी जोशी सहित दोनों निकायों के पार्षद भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को जनता की जीत बताया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।0
0
Report
पटौदी विधायक बोले—राव इंद्रजीत सिंह मेरे लिए भगवान हैं
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - विधायक बिमला चौधरी ने राव इंद्रजीत सिंह को बता दिया अपना भगवान एक जनसभा के दौरान सम्बोधित करते हुए पटोदी विधायक बिमला चौधरी ने दिया बयान फर्रुखनगर के दाबोदा गाँव में आयोजित कि गई थी जनसभा उस वक़्त मंच पर मौजूद थे केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह जिस घर में एक चौकीदार तक नही लगा उस घर से मुझे विधायक बना दिया - बिमला चौधरी मैंने ऊपर वाला भगवान तो नही देखा लेकिन राव इंद्रजीत सिंह मेरे लिए भगवान हैं - बिमला चौधरी0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी में देह व्यापार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, दो होटलों में छापेमारी
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में देह व्यापार के धंधे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो होटलों में एक साथ छापेमारी. आपत्तिजनक हालत में 7 युवतियां और 4 युवक हिरासत में, होटल संचालक भी पुलिस गिरफ्त में. फर्जी ग्राहक भेजकर पुलिस ने किया भंडाफोड़, 1500 से 2000 में डील तय होती थी. बावल रोड बिठवाना चौक और रामपुरा थाना क्षेत्र में एक साथ दो पुलिस टीमों की रेड. शहर के अन्य संदिग्ध होटलों पर भी जल्द गिर सकती है पुलिसिया कार्रवाई की गाज.0
0
Report
YSRCP नेता DSC भर्ती के लिए CBI जाँच की मांग, गवर्नर से मिलने की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:ताडेपल्ली, आंध्र प्रदेश: SEEDIRI APPALARAJU (पूर्व मंत्री और YSRCP नेता) ने DSC भर्ती प्रक्रिया/SAAP ऑफिस क्लैश पर CBI जाँच की मांग की। YSRCP नेता सीडिरी अप्पला राजू ने कहा कि YSR कांग्रेस Party कल विजयवाड़ा में SAAP ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सरकार ने इसमें रोकने की कोशिश की। आंध्र प्रदेश के CM का आरोप है कि YSR कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने DSC स्पोर्ट्स कोटा के तहत शिक्षकों पर हमला करने की कोशिश की; उन्होंने पुलिसवालों से लाठियां छीन लीं और YSR कांग्रेस पार्टी के लोगों को पीटने और उन पर हमला करने की कोशिश की। इन हमलों में कई कार्यकर्ता घायल भी हुए। जगन मोहन रेड्डी ने कई झूठे सर्टिफिकेट और पेपर लीक के सबूत दिखाए हैं। नारा लोकेश के इस्तीफे, DSC स्पोर्ट्स कोटा भर्ती की CBI जाँच और कल हुए हमलों की खास मांगों के साथ, YS जगन मोहन रेड्डी कल शाम गवर्नर से मिलने जा रहे हैं।0
0
Report
ABVP का आक्रोश मार्च: सरकार से महिलाओं की सुरक्षा और व्यवस्था में सुधार की मांग
Pariaunna, Bihar:जमुई में सामने आई घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बिहारशरीफ के अस्पताल चौराहा पर आक्रोश मार्च निकाला गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कला मंच के प्रांतीय सह संयोजक सुमित पटेल ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक छात्र और छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से समाज में गलत संदेश गया है और वायरल वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि आक्रोश मार्च के माध्यम से सरकार से व्यवस्था में सुधार करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले के आरोपियों को फांसी देने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
