201102
Ghaziabad: गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। सिलेंडरों में रुक-रुक कर हो रहे ब्लास्ट के कारण आसपास के घरों के शीशे टूट गए। घटना की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। आज सुबह हुए इस हादसे से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग लगने से दो घरों में भी आग फैल गई और कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं। काफी मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। यह घटना टीला मोड़ क्षेत्र के भोपुरा चौक, दिल्ली वजीराबाद रोड पर हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को वीसी से संबोधित किया
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय चुनाव में आवेदनकर्ताओ को वीसी के जरिये संबोधित किया भाजपा के कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की सबसे बड़ी ताकत अपने कार्यों और विकास से विपक्ष की नकारात्मकता का जवाब दें जयपुर, 30 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय के चुनाव को लेकर रविवार को आवेदनकर्ताओं के साथ वीसी के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह स्थानीय निकाय चुनाव बीजेपी की विचारधारा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प और राजस्थान को विकसित एवं समृद्ध प्रदेश बनाने के हमारे संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय निकाय लोकतंत्र की सबसे पहली सीढ़ी है। इन चुनावों में हमारी सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता और जनता के साथ हमारा आत्मीय संबंध है। उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्ति से बड़ा संगठन है, संगठन से बड़ा विचार है और विचार से बड़ा राष्ट्र है तथा पार्टी कार्यकर्ता के परिश्रम को देखती है, समर्पण को पहचानती है और उसके योगदान को कभी भूलती नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की राजनीति और विकास में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। हमारी सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आज हमारी बहनें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ रही हैं, लखपति दीदी बन रही हैं और परिवार के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार के काम को घर-घर पहुंचाएं और जनता के बीच काम का हिसाब और विकास का संदेश दें। पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान कल्याण सहित हर क्षेत्र में हमारी सरकार ने काम किया है। इसलिए कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड में बूथ स्तर तक मजबूत जनसंपर्क अभियान चलाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार के कार्यों और योजनाओं को सोशल मीडिया के जरिये जन-जन तक पहुंचाएं। फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और दूसरे डिजिटल माध्यमों का उपयोग जनसेवा और जनसंवाद के लिए करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को विपक्ष की नकारात्मकता का जवाब अपने काम और अपने विचार से देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में केन्द्र की योजनाओं और राज्य सरकार की नीतियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास को नई गति मिली है। हमारा प्रयास है कि राजस्थान केवल देश के अग्रणी राज्यों में शामिल न हो, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व हमारा मार्गदर्शन है। हमारा संगठन हमारी ताकत है, हमारा कार्यकर्ता हमारी शक्ति है और हमारी मातृशक्ति हमारी प्रेरणा है। हम सब मिलकर संकल्प लें कि संगठन को मजबूत करेंगे और कमल के फूल को विजयी बनाएंगे।0
0
Report
उज्जैन: हनुमान मंदिर हटाने के विरोध में VHP बजरंग दल ने चक्का जाम कराया
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन- सराफा क्षेत्र में स्थिति खड़े हनुमान मंदिर को हटाने का विरोध, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, मन्दिर के बाहर दिया धरना, आगर रोड, इंदौर रोड, देवास रोड, उन्हेंल रोड व मक्सी रोड पर किया चक्का जाम, 5 घण्टे प्रदर्शन के बाद झुका प्रशासन, वीएचपी बजरंग दल का आरोप प्रशासन लगातार मंदिर हटा रहा है दरगाह मस्जिद को नहीं हटाया जा रहा, baba महाकाल की नगरी उज्जैन में एक धार्मिक स्थल हटाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यकर्ताओ ने सराफा क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर के बाहर धरना दिया। 5 घण्टे चले धरना प्रदर्शन के बाद भी जब प्रशासन ने बात नही मानी तो कार्यकर्ताओ ने शहर में पहुंचने वाले सभी प्रमुख पर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। यातायात व्यवस्था चरमराते ही प्रशासन को झुकना पड़ा और मन्दिर हटाने का निर्णय तत्काल रोक दिया गया। इसके बाद धरना प्रदर्शन और जाम हट गया। दरअसल उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। कई मार्गों को चौड़ा कर दिया गया है। इन मार्गों के बीच में आने वाले धार्मिक स्थान को हटा भी दिया गया है। कुछ और मार्ग चौड़ा किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कंठाल चौराहा से गोपाल मंदिर तक का भी मार्ग चौड़ा हो रहा है। इस मार्ग में खड़े हनुमान मंदिर भी आता है। इसे हटाकर अन्यत्र जगह बनाना प्रस्तावित है। मंदिर को हटाने की कार्रवाई के लिए आज नगर निगम व पुलिस प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा। जैसे ही बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को जानकारी लगी तो वह भी एकत्रित हो गए और मंदिर के बाहरी धरना दे दिया। करीब 5 घंटे तक धरना प्रदर्शन चलता रहा। यहाँ कार्यकर्ता मंदिर नहीं हटाने की मांग पर डटे रहे। काफी देर होने के बाद कार्यकर्ताओं ने बड़ा कदम उठाते हुए शहर पहुंचने वाले प्रमुख मार्ग आगर रोड, इंदौर रोड, देवास रोड, उन्हेंल रोड, मक्सी रोड व बड़नगर रोड पर चक्का जाम कर दिया। करीब 1 घंटे तक चल चला जाम के कारण बाहर से आने वाले वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। तत्काल प्रशासन को झुकना पड़ा और धरना प्रदर्शन व जाम खुल गया। मामले में एसडीएम एल एन गर्ग ने कहा की इस मार्ग से शाही सवारी प्रस्तावित है। खड़ा हनुमान मंदिर प्रसिद्ध मंदिर है। पुजारी से सहमति हो गई है। हिंदू समाज भी सहमत है, परंतु विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की कुछ आपत्ति है। उनका कहना है की सवारी के बाद मंदिर शिफ्ट हो , उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है। वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला सह संयोजक विक्की राठौर ने कहा कि उन्हें जैसे ही पता चला कि मंदिर को हटाने के लिए प्रशासन का दल पहुंचा है तो वह भी मौके पर पहुंचे। हमने यह तय कर लिया है कि हम मंदिर को नहीं हटने देंगे। प्रशासन पहले मस्जिद व दरगाह हटाए। उसके बाद यह मंदिर हटेगा। यदि मंदिर हटाना है तो हमारी लाश पर बुलडोजर चले फिर मंदिर हटे। प्रशासन द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। चौड़ीकरण के नाम पर शहर के कई मंदिर हटा दिए गए हैं, परंतु मस्जिद व दरगाह को नहीं हटाया गया है।0
0
Report
मुज़फ्फरपुर में जमीन कब्जा-तोड़फोड़: विधायक अमित कुमार रानू पर एक और FIR
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में जमीन टूटफोड़ मामले में बेलसंड के विधायक अमित कुमार रानू पर एक और FIR दर्ज हुआ है, इस मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है और अब तक 28 केस दर्ज किए गए हैं; उनमें से 9 मामलों में विधायक नामजद हैं. पुलिस ने विधायक की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट निकाले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शिकायत के अनुसार आयापुर थानाक्षेत्र के कोलवा पैगंबरपुर स्थित मकान को फर्जी कागजात बनाकर विधायक और उनके सहयोगियों ने 35 लाख रुपए में जमीन अपने माता सुधा देवी के नाम पर रजिस्ट्री कर लेने का आरोप लगाया है, जबकि पीड़िता ने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई और न उसे जमीन का पैसा मिला है. अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां-उदनडीह में जमीन पर पूर्व से बनी चहारदीवारी और घरों में तोड़फोड़ के मामले में 50 से अधिक लोगों ने जेसीबी, स्कॉर्पियो, थार व बाइक से निर्माण तोड़ दिया था; विरोध पर मारपीट भी हुई और एक व्यक्ति को जेसीबी के नीचे फेंकने के प्रयास का आरोप लगा. जलद कार्रवाई में 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपित सुमित कुमार श्रीवास्तव व अप्राथमिकी अभियुक्त सन्नी सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसके बाद अन्य 22 पीड़ितों के आवेदन पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने तफ्तीश के क्रम में पाया कि बेलसंड के कोठी चौक स्थित विधायक अमित रानू के कार्यालय में छिपे लोग थे; इनके कब्जे से पिस्टल, मैगजीन, कारतूस और मोबाइल बरामद हुए. छोटू कुमार उर्फ छोटू यादव के विरुद्ध पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. विधायक और उनके भाई सोनू सिंह उर्फ अभिनव के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ब्लैंक स्टाम्प पेपर और अन्य दस्तावेज मिले; इस मामले में अस्थाई प्राथमिकी दर्ज की गई. रंगदारी, जबरन वसूली और चोरी जैसे पुराने मामलों के संबंध में रून्नीसैदपुर थाने में साल 2012 का मामला भी दर्ज है. पूरे प्रकरण में भू-माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है और साक्ष्यों के आधार पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
तेजस्वी यादव बोले- आरक्षण पर बीजेपी-आरएसएस की चाल; इस्तीफे की मांग
Patna, Bihar:बिहार में आरक्षण पर मचे बवाल के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है क्या आप लोगों को पता नहीं है यह बीजेपी ,आरएसएस का चाल है और इन्हीं लोगों से यह लोग बुलवा रहे हैं कि ऐसे बोला जाए उन्होंने कहा कि अगर जीतन राम मांझी चिराग पासवान अगर इन लोगों को आरक्षण को लेकर कुछ कहना है तो यह पहले अपने आरक्षित पद से इस्तीफा दें और तब जाकर के जनरल सीट पर चुनाव लड़के दिखाएं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी RSS की यह चाल है नागपुर से आदेश आता है और इस आदेश का यह लोग पालन करते हैं इन लोगों से बुलवाया जा रहा है उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने बिहार में आकर कहा था बिहार के जनता ने बता दिया ना इन लोगों को उन्होंने कहा कि कोई मां का लाल पैदा नहीं हुआ है कि भारत से आरक्षण को खत्म कर सके उनसे पूछा गया कि भारतीय जनता पार्टी ने चुप्पी साध लिया उन्होंन कहा कि भाजपा का यह काम है, भाजपा आरएसएस से मिलकर यह सब करवारही है बाइट तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष0
0
Report
किर्गिस्तान की महिलाएं हिंदी और हिंदुस्तानी गानों से मोदी का स्वागत करेंगी
Noida, Uttar Pradesh:किर्गिस्तान की महिलाओं के बीच हिंदी और हिंदुस्तानी गाने भी खूब लोकप्रिय हो रहे हैं। कििर्गिस्तान की ये महिलाएं कुछ इस अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगी।0
0
Report
विवेक विहार के राजीव कैंप में सिलेंडर फटने से बच्चे समेत चार घायल
New Delhi, Delhi:विवेक विहार के राजीव कैंप में झुग्गी में सिलेंडर फटने से हादसा, बच्चों समेत तीन से चार लोग घायल शाहदरा जिला। विवेक विहार थाना क्षेत्र की झिलमिल कॉलोनी स्थित राजीव कैंप में रविवार को एक झुग्गी में सिलेंडर फटने से अफरातफरी मच गई। सिलेंडर फटने के कारण परिवार के बच्चों समेत तीन से चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और मामले की जानकारी पुलिस एवं दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, झुग्गी के अंदर सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में भी अफरातफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सिलेंडर किस वजह से फटा। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और दमकल विभाग की ओर से मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। घायलों की हालत और हादसे के सही कारण की जानकारी का इंतजार है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें कितने लोग जख्मी हुए आसपास के लोगों ने पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को जख्मी बताया है अभी इस मामले में ऑफीशियली स्टेटमेंट आना बाकी है0
0
Report
Advertisement
चकेरी हाईवे पर शव रखकर जाम: महाराजपुर में महिला मौत के बाद पुलिस-परिजनों भिड़ंत
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग महिला की मौत पर बवाल शव रखकर चकेरी हाईवे किया जाम महाराजपुर थाना क्षेत्र में महिला की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूटा। शव सड़क पर रखकर लगाया लंबा जाम न्याय की मांग。 पुलिस पर जमकर चले ईंट-पत्थर जाम खुलवाने पहुंची पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद बढ़ा तनाव。 जाम खुलवाने को लेकर पुलिस ने किया लाठीचार्ज。 पुलिस पर नाराज आक्रोशित भीड़ ने की पत्थरबाजी। दोनों पक्षों के बीच हुए हिंसक टकराव में पुलिसकर्मी और परिजन को आई चोट महाराजपुर थाना क्षेत्र के चकेरी हाईवे का मामला..0
0
Report
मरदह के नसीरुद्दीनपुर में सरकारी जमीन पर दरगاہ निर्माण पर बुलडोजर
Gazipur, Uttar Pradesh:चारागाह की जमीन पर बनी दरगाह पर चला बुलडोजर, डीएम के आदेश के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन सरकारी चारागाह की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई मरदह थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर गांव में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन सरकारी जमीन पर दरगाह निर्माण की ग्रामीणों ने की थी शिकायत जांच के बाद संबंधित पक्ष को नोटिस देकर निर्माण हटाने का आदेश एडीएम भू-राजस्व की अदालत से बेदखली का आदेश हुआ जारी डीएम के आदेश पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त कर जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल रहा तैनात गाजीपुर में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल मरदह थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर गांव में चारागाह की जमीन पर बने अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। बताया जा रहा है कि नसीरुद्दीनपुर गांव में पशुओं के चारागाह के लिए दर्ज सरकारी जमीन पर दरगाह का निर्माण कराया गया था। इसको लेकर ग्रामीणों की ओर से जिला प्रशासन से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने जमीन और निर्माण से जुड़े अभिलेखों की जांच की। प्रशासन की ओर से संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया गया था। निर्धारित समय में निर्माण नहीं हटाए जाने के बाद मामला एडीएम भू-राजस्व की अदालत तक पहुंचा। न्यायिक प्रक्रिया के बाद अवैध निर्माण को हटाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश जारी किया गया। इसी आदेश के अनुपालन में आज राजस्व विभाग और पुलिस की टीम नसीरुद्दीनपुर गांव पहुंची। प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर से निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया और चारागाह की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। फिलहाल प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई को न्यायिक आदेश के अनुपालन में की गई कार्रवाई बताया गया है।0
0
Report
खडसे Amrit Mahotsav में विपक्षी नेताओं की अनुपस्थिति से राजनीति पर सवाल
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव महादेव जानकर बाईट पॉइंटर on: एकनाथराव खडसे यांचा अमृतमहोत्सव नाथाभाऊंचे या राज्यावर मोठे उपकार आहेत. जलसंधारण मंत्री असताना त्यांनी पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाडा, विदर्भ, कोकण आणि खान्देश या सर्व भागांसाठी अतिशय चांगलं काम केलं. शेतकऱ्यांना पाणी देण्याची त्यांची भूमिका राहिली. माझ्या गावाला देखील त्यांनी सातारा जिल्ह्यातील उरमोडी धरणाचा प्रस्ताव त्याकाळी मंजूर करून दिला होता. सभागृहात ग्रामीण भागाचे आणि शेतकऱ्यांचे प्रश्न कसे उपस्थित करायचे, संसदीय राजकारण कसं करायचं, हे नाथाभाऊंनी मला शिकवलं. गोपीनाथ मुंडे, नाथाभाऊ आणि भाऊसाहेब फुंडकर या मोठ्या नेत्यांनी आम्हाला घडवलं. मी थेट मंत्री झालो, तेव्हा फाईलवर नोट कशी लिहायची हे नाथाभाऊंनीच शिकवलं. ते राज्याचे दीपस्तंभ आहेत आणि मी त्यांचा नेहमी ऋणी राहीन. on जाणकार यांचे सध्या काय चाललंय? माझं सध्या चार राज्यांत काम सुरू आहे. कालच मी लखनौवरून पक्षाचा वर्धापन दिन साजरा करून आलो. राष्ट्रीय समाज पक्षाला चार राज्यांत मान्यता मिळाली आहे. भाजपवर बोललं की मीडिया लगेच दाखवतो, मात्र आम्ही शांतपणे बूथ पातळीपासून ब्लॉक लेव्हलपर्यंत पक्षाची ताकद वाढवत आहोत. आम्ही आता एनडीएमध्ये (NDA) नाही, स्वतंत्रपणे काम करत आहोत. on खडसे यांच्या अमृत महोत्सवाला भाजप किंवा महायुतीचा एकही मोठा नेता उपस्थित नाही या कार्यक्रमात राजकारण आणायची काही गरज नव्हती. पक्षाला सत्तेत आणण्यासाठी खडसे साहेबांनी अहोरात्र कष्ट केले आहेत. त्यामुळे भाजपाच्या लोकांनी तर नक्कीच यायला हवं होतं. पण ते का आले नाहीत, यावर मी भाष्य करणे योग्य नाही. on पंकजा मुंडे यांचाही दौरा अचानक रद्द मुंडे साहेब आणि खडसे साहेबांचे जुने घरगती नाते होते. पंकजाताई भाजपच्या नेत्या आहेत, त्यामुळे त्यांच्या निर्णयावर मी बोलू शकत नाही. मी माझ्या पक्षाचा स्वतंत्र अध्यक्ष आहे आणि खडसे साहेबांवर माझं वडिलांप्रमाणे प्रेम आहे. on भाजपसह महायुतीचे नेते अनुपस्थित राहिले ? पक्षाचा काही आदेश असेल. आता आम्ही त्यांच्यासोबत नाही, त्यामुळे त्यावर चर्चा न करता आम्ही आमचा विस्तार कसा वाढवायचा यावर लक्ष देतो. मी कोणाकडे मागणारा नाही, I am not a demander, I am a commander. शरद पवार, रामदास आठवले, बाळासाहेब थोरात, जयंत पाटील असे सर्व ज्येष्ठ नेते इथे आले आहेत. on मनोज जरांगे पाटील यांच्या उपोषणाचा आज दुसरा दिवस ओबीसी आरक्षणाला धक्का न लावता मराठा समाजाला आरक्षण मिळालं पाहिजे, हीच आमच्या राष्ट्रीय समाज पक्षाची सुरुवातीपासून स्पष्ट भूमिका आहे. on लक्ष्मण हाके ओबीसींनी आता एकत्र येण्याची वेळ on : जरांगे यांच्यामागे ग्रामीण जनतेचे संघटन आहे. ओबीसी समाज खूप मोठा आहे, परंतु आपल्यात अद्याप तशी एकजूट आणि संघटनात्मक बांधणी दिसत नाही. आपण सर्वांनी एकत्र येऊन संघटन मजबूत करणे गरजेचे आहे. on सरकार आणि जरांडे यांच्यातील संवाद कमी पडतेय का? मंत्रिपद सोडल्यापासून मी मंत्रालयात गेलेलो नाही. त्यामुळे सरकार आणि जरांगे यांच्यात काय चाललंय हे मला माध्यमांतूनच कळतं. माझं संपूर्ण लक्ष सध्या राष्ट्रीय समाज पक्षाला स्वबळावर सत्तेत आणण्यावर केंद्रित आहे.0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में लापता किशोरी का नहर में शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव लापता किशोरी का नहर में मिला शव。 3 दिन पूर्व शौच क्रिया के लिए घर से निकली थी किशोरी。 परिजनो ने किशोरी की दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट。 रविवार को शारदा नहर की आशीवन ब्रांच में खानपुर सुरौली क़े पास मिला शव。 सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस शव की कराई शिनाख्त。 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा。 आसीवन थाना क़े जरुल्ला नगर की रहने वाली थी किशोरी。0
0
Report
headline
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़-पलवल हाइवे पर चलती कार बनी आग का गोला, कार सवारों की बमुश्किल बाहर खींचकर बचाई जान, खैर से गाँव जाते समय हुआ हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कार जलकर हुई स्वाहा, दमकल की टीम ने बमुश्किल आग पर पाया काबू, खैर थाना इलाके के नारायणपुर गाँव के पास की घटना.0
0
Report
कुशीनगर लूटकांड: 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, मेले से लौटते परिवार से लूटा गया सामान
Kushinagar, Uttar Pradesh:लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा 3 शातिर बदमाशो को पुलिस ने किया गिरफ्तार सेवरही पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त की कार्रवाई 15 August को तमकुहीराज मेला से लौट रहे परिवार से हुई थी लूट अहिरौली हनुमान सिंह के पास महिला का हैंडबैग छीनकर भागे थे बदमाश पुलिस ने नकद रकम और लूटा मोबाइल और लेडीज पर्स किया बरामद फैयाज़ शेख और नजरे आलम ने वारदात को दिया था अंजाम0
0
Report
Advertisement
डमदमा साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब के संपूर्णता दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Bathinda, Punjab:ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਸਹਿਤ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ ਸੰਪੂਰਨਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ 'ਚ ਸੰਗਤ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ : ਸਿੱਖ ਕੋਮ ਦੇ ਚੋਥੇ ਤਖ਼ਤ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ 'ਸੰਪੂਰਨਤਾ ਦਿਵਸ' ਅਲੌਕਿਕ ਸ਼ਰਧਾ, ਭਾਵਨਾ ਅਤੇ ਖ਼ਾਲਸਾਈ ਜਾਹੋ-ਜਲਾਲ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਮਹਾਨ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮਾਂ ਦੌਰਾਨ ਦੂਰ-ਦੂਰਾਡੇ ਤੋਂ ਪੁੱਜੀਆਂ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 'ਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀਆਂ ਖ਼ੁਸ਼ੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀਆਂ।ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਵਿਸੇਸ ਤੋਰ ਤੇ ਸਿਰਕਤ ਕੀਤੀ。 سبھ ਤੋ ਪਹਿਲਾ ਸਮਾਗਮ ਸਬੰਧੀ ਇਤਿਹਾਸਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਤੋ ਪ੍ਰਕਾਸ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸੰਪੂਰਨ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ ਜਿਸ ਮੋਕੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਅਤੇ ਪੰਥ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਦੀ ਸੇਵਾ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਗ੍ਰੰਥੀ ਗਿਆਨੀ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਨਿਭਾਈ ਗਈ। ਸਕਾਮਗਮ ਦੌਰਾਨ ਹਜ਼ੂਰੀ ਰਾਗੀ ਭਾਈ ਨਿਰਭੈ ਸਿੱਖ ਦੇ ਜਥੇ ਨੇ ਰਸਭਿੰਨੇ ਕੀਰਤਨ ਰਾਹੀਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਹੀ ਬਾਣੀ ਨਾਲ ਜੋੜਿਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟੋਰੇਟ ਆਫ਼ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਅਧੀਨ ਚੱਲ ਰਹੇ ਸਕੂਲਾਂ ਅਤੇ ਕਾਲਜਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਮਨੋਹਰ ਕੀਰਤਨ ਗਾਇਨ ਕਰਕੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਭਾਈ ਆਲਮ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਪਾਵਨ ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸਰਵਣ ਕਰਵਾਇਆ, ਜਦਕਿ ਵਧੀਕ ਮੁੱਖ ਗ੍ਰੰਥੀ ਭਾਈ ਗੁਰਜੰਟ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੇ ਇਤਿਹਾਸ ਨਾਲ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਿਨ ਦੀ ਮਹੱਤਤਾ ਤੋਂ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ。 ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ 'ਤੇ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰਦਿਆਂ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ, ਸਿੰਘ ਸਾਭ ਗਿਆਨੀ ਟੇਕ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਇੱਕ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਅਤੇ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਦੇ ਸਮੇਂ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਅਤੇ ਅਹਿਮ ਜ਼ਰੂਰਤ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਕੋਮਲ-ਚਿੱਤ ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜ੍ਹੀ ਨੂੰ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਪਾਵਨ ਬਾਣੀ ਅਤੇ ਅਮੀਰ ਵਿਰਸੇ ਨਾਲ ਜੋੜੀਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਪੁੱਜਿਆਂ ਗੱਤਕਾ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਗੱਤਕੇ ਦੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਗਏ ਦੂਰ ਦੁਰਾਡੇ ਤੋਂ ਆਈਆਂ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਉੱਥੇ ਹੀ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਛੱਕ ਕੇ ਸਿੱਖ ਬਣਨ ਦੀ ਗੱਲ ਆਖੀ ਅਤੇ ਆਪਣੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ。 ਬਾਈਟ 01 ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਬਾਬਾ ਟੇਕ ਸਿੰਘ ਧਨੋਲਾ ਜਥੇਦਾਰ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਬਠਿੰਡਾ。0
0
Report
गजरौला में आरएसएस के युवा एकत्रीकरण कार्यक्रम में युवाओं को बताया देश का भविष्य
Gajraula, Uttar Pradesh:रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गजरौला नगर इकाई के युवा एकत्रीकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेरठ प्रांत के शारीरिक प्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि आज के युवा हमारे देश का भविष्य हैं। हमारा देश भविष्य में किस दिशा में जाएगा यह आज के युवा ही तय करेंगे । उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारत कैसे विश्व गुरु बनेगा? यह आपको तय करना है।0
0
Report
मंडीखेड़ा में बकरी विवाद से खूनी टकराव, हवाई फायरिंग से गांव दहल गया
Nuh, Haryana:मंडीखेड़ा गांव में बकरी को बाइक से टक्कर लगने के बाद शुरू हुआ मामूली विवाद महज एक दिन में खूनी टकराव तक पहुंच गया। सुबह करीब 10 बजे दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान हवाई फायरिंग की गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। बताया जा रहा है कि 28 अगस्त को भालू नामक व्यक्ति की बकरी को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। बाइक सवार क्षेत्र की एक कंपनी में ठेकेदार बताया जा रहा है और दूसरे राज्य का रहने वाला है। हादसे के बाद वह मौके से निकलने लगा, लेकिन लोगों ने उसे रोक लिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच करीब 9 हजार रुपये में समझौता हो गया और बाइक सवार वहां से चले गए लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि कुछ देर बाद उसी कंपनी में काम करने वाला सद्दाम मौके पर पहुंचा। सद्दाम को पार्षद राशिद के चाचा का बेटा बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने भालू के साथ गाली-गलौच की, जिसके बाद मामला भड़क गया और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। कुछ देर बाद स्थिति शांत हुई, लेकिन विवाद की चिंगारी अंदर ही अंदर सुलगती रही。 बताया जा रहा है कि भालू गांव के सरपंच भट्टू की फूफी का बेटा है। सुबह इसी पुराने विवाद ने फिर विकराल रूप ले लिया। आरोप है कि पार्षद पक्ष के लोगों ने सरपंच पक्ष पर हमला कर दिया। इस दौरान कथित हवाई फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया। हमले में सरपंच पक्ष के एक बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट लगने की सूचना है। घायल को उपचार के लिए फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। नगीना थाना के मुंशी संदीप ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि महज एक बकरी को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर किस मोड़ तक पहुंचेगा और पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों पर कब कार्रवाई करेगी।0
0
Report
Advertisement
