icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201102
RBRishabh BhardwajFollow27 Jan 2025, 04:27 pm

Ghaziabad - 7 साल से ब्लैकमेल कर बना रहा था सम्बन्ध, महिला की शिकायत पर आरोपी को किया गिरफ्तार

Ghaziabad, Uttar Pradesh:

गाजियाबाद थाना ट्रोनिका सिटी पर एक महिला ने शिकायत कि उसके पड़ोस में रहने वाले विनोद यादव नामक व्यक्ति के द्वारा उसके साथ पिछले 07 वर्षों से जबरदस्ती संबंध बना रहा था  तथा उसके फोटो/वीडियो बनाए गए थे।  जब 14 दिसंबर को पीड़िता शादी हो जाती है उसके बाद भी बार-बार संबंध बनाने का दबाव युवक द्वारा बनाया जा रहा था तथा न मानने पर उसके फोटो अन्य वीडियो उसके पति को भेज दिया जिससे पीड़िता को उसके पति द्वारा घर बाहर निकाल दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त विनोद यादव को गिरफ्तार किया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भूसावर बाछरैन में विद्युत करंट से युवक की मौत, दो घायल, ग्रामीण मुआवजे की मांग

Bharatpur, Rajasthan:भुसावर (भरतपुर) उपखंड भुसावर के गांव बाछरैन में बीती देर शाम घरों में दौड़ा विद्युत करंट। एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो जनों को गंभीर हालत में जयपुर किया गया रैफर। रवि पुत्र समंदर मृतक युवक। विशाल और महिला कल्लो को जयपुर के SMS में भर्ती किया गया। उचित मुआवजा दिलवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर गांव के मंदिर पर बैठे ग्रामीण हैं। सूचना मिलते ही मय जाप्ता मौके पर पहुंचे खेड़ली मोड थाना प्रभारी। विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हुए। खेड़ली मोड थाना क्षेत्र का मामला।
0
0
Report
Advertisement

उत्तर प्रदेश में 15-17 अक्तूबर के बीच बारिश की संभावना

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। इसके बाद 16 अक्तूबर को बारिश का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों और आसपास के मध्यवर्ती जिलों तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अक्तूबर के बाद प्रदेश में मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं। इसके बाद 15 और 16 अक्तूबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान तराई क्षेत्र और उससे सटे मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। हालांकि, फिलहाल भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 16 अक्तूबर को लखनऊ में भी बारिश हो सकती है। 17 अक्तूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम तापमान में आंशिक गिरावट भी आ सकती है। मौसम में इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। इसके प्रभाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलेगा। इसके बाद वर्षा का दौर पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों और उनसे सटे मध्यवर्ती जिलों को प्रभावित कर सकता है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। हालांकि, यह बदलाव ज्यादा दिनों तक रहने के आसार नहीं हैं। 17 अक्तूबर के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां थमने और मौसम के फिर से शुष्क होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 48 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश हुई। अब यह मौसमी सिस्टम आगे बढ़ गया है और बारिश का दौर थम गया है। प्रदेश में फिलहाल कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके चलते अगले 24 घंटे तक ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर, आगरा और सहारनपुर तक 15 और 16 को बारिश के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में अगले बदलाव की वजह एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ होगा। इसके प्रभाव से 15-16 अक्तूबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में स्थित तराई के जिलों और उनसे सटे मध्यवर्ती इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हालांकि, जारी पूर्वानुमान में बारिश की तीव्रता, संभावित वर्षा की मात्रा और प्रभावित होने वाले जिलों के नाम स्पष्ट नहीं किए गए हैं। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना मानना उचित नहीं होगा। बारिश का असर सीमित क्षेत्रों में रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अगले पूर्वानुमान से इसकी स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

बेगूसराय में लापता कानूनिया देवी: तीन दिनों से परिजन तलाश में

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में पिछले तीन दिनों से एक महिला के लापता होने के बाद परिजन परेशान हैं। महिला की काफी खोजबीन करने के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। अनहोनी की आशंका से चिंतित परिजन अब पुलिस और जिला प्रशासन से महिला को सकुशल बरामद करने की गुहार लगा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि समस्तीपुर रेल थाना पुलिस से शिकायत करने के باوجود उन्हें अपेक्षित मदद नहीं मिली। थक-हारकर परिजन बेगूसराय एसपी कार्यालय पहुंचे और महिला की तलाश कराने की मांग की। पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास गांव का है।दरअसल, लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास गांव की रहने वाली कानूनिया देवी अपनी आंखों का इलाज कराने के लिए समस्तीपुर जिले गई थीं। बताया जा रहा है कि आंख दिखाने के बाद वह वापस लौट रही थीं, लेकिन इसी दौरान अचानक लापता हो गईं। जब वह घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उनकी खोजबीन शुरू कर दी।काफी तलाश करने के बाद भी जब कानूनिया देवी का कोई अता-पता नहीं चला, तो परिजन समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली कि कानूनिया देवी समस्तीपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंची थीं, लेकिन इसके बाद वह अचानक लापता हो गईं।परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने समस्तीपुर रेल थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी, तो पुलिस ने उन्हें डांट-फटकार कर वहां से भेज दिया और सीसीटीवी फुटेज देखने को कहा। परिजनों का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में महिला रेलवे स्टेशन पर मौजूद दिखाई दीं, लेकिन इसके बाद वह कहां गईं, इसका कोई सुराग नहीं मिल सका।परिजनों का कहना है कि महिला की तलाश के लिए लगातार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें मदद नहीं मिली। इसके बाद थक-हारकर परिजन बेगूसराय पहुंचे और एसपी कार्यालय में आवेदन देकर कानूनिया देवी को जल्द से जल्द खोजने की मांग की।परिजनों को आशंका है कि कहीं महिला के साथ कोई अनहोनी न हो गया हो। तीन दिनों से महिला के लापता रहने के कारण परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी चिंतित हैं। अब परिजन पुलिस और जिला प्रशासन से कानूनिया देवी की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
0
0
Report
Advertisement

बृजमोहन राम के उड़ीसा राज्यपाल बनते ही पाकुड़ में BJP कार्यकर्ता खुश

Pakur, Jharkhand:पाकुड़- पलामू के पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजमोहन राम को उड़ीसा का राज्यपाल बनाया गया है... इसे लेकर पाकुड़ जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है... शहर के बिरसा चौक के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई... इसके दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाई बांटी... इस मौके पर भाजपा के एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, भाजपा नेत्री शर्मिला रजक, पूर्व जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, जिला महामंत्री रूपेश भगत, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे... इस दौरान एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास ने कहा कि भाजपा जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को सम्मान देती है... उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने बृजमोहन राम को उड़ीसा का राज्यपाल नियुक्त किया है यह काफी खुशी की बात है... वही भाजपा नेत्री शर्मिला रजक ने भी इसे कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान बताया...
0
0
Report

अतीक कब्जे से मुक्त पर 602 फ्लैट, योगी भूमि पूजन के साथ पद्म आवास शुरू

Prayagraj, Uttar Pradesh:माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त सरकारी जमीन पर योगी सरकार पद्म आवास योजना बनाने जा रही है। प्रयागराज के चकिया इलाके में स्थित 9811.35 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कभी माफिया और उसके गुर्गों ने कब्जा कर रखा था। लेकिन अब कब्जे वाली जमीन पर पीडीए पद्म आवास योजना बनाने की तैयारियों में जुटा है। जिसमें 14 मंजिला हाईटेक बिल्डिंग होगी और उसमें 602 फ्लैट 2 बीएचके के बनाए जाएंगे। कल इसी पद्म आवास योजना के लिए सीएम योगी प्रयागराज आ रहें हैं। सीएम योगी यहां पर बाकायदा भूमि पूजन करेंगे। भूमि पूजन के बाद पद्म आवास योजना का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सीएम योगी के आगमन से पहले पद्म आवास योजना वाली जगह पर भूमि पूजन के लिए जरूरी तैयारियां की जा रहीं हैं। प्रयागराज के जिस चकिया इलाके में कभी माफिया के कब्जे के आगे कोई सर उठाने के लिए तैयार नहीं था, अब उसी चकिया इलाके में माफिया के कब्जे से मुक्त हुई सरकारी जमीन पर योगी सरकार पद्म आवास योजना बनाने जा रहा है। पद्म आवास योजना की लागत लगभग 150 करोड़ की है, जिसमें 14 मंजिला बिल्डिंग में कुल 602 फ्लैट बनाए जाएंगे। 28 से 30 लाख रुपए में फ्लैट को आवंटित किया जाना है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से पद्म आवास योजना को बनाया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित आवासीय योजना के निर्माण कार्य से पहले कल सीएम योगी भूमि पूजन के लिए यहां आएंगे। दोपहर 2 बजे सीएम योगी विधिवत् वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यहां भूमि पूजन करेंगे। सीएम योगी के भूमि पूजन के बाद पद्म आवास योजना का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। पीडीए वीसी ऋषिराज ने बताया कि इस सरकारी जमीन पर माफियाओं ने अतिक्रमण कर रखा था। अब फिलहाल अतिक्रमण को मुक्त कराके यहां आवासीय योजना तैयार की जाएगी। प्रयागराज के चकिया इलाके में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर पद्म आवास योजना बनाने के योगी सरकार के फैसले से स्थानीय लोगों में खुशी है। यहां रहने वाले मदन लाल का कहना है कि सरकार का ये फैसला सराहनीय है, क्योंकि ये सरकारी जमीन थी, इस पर कब्जा था, सरकार अब इसपर विकास कार्य कर रही है। वहीं दीपक कुशवाहा का कहना है कि योगी सरकार का ये काम बेहद प्रशंसनीय है। बता दें कि करीब 5 साल पहले भी प्रयागराज के लूकरगंज में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए योगी सरकार ने आशियाना बनाया था। जिसको आवंटित भी किया जा चुका है, जहां अब करीब 72 परिवार रह रहें हैं। लूकरगंज में माफिया के कब्जे से मुक्त हुई जमीन पर गरीबों के लिए आशियाना बनाए जाने के लिए सीएम योगी ने भूमि पूजन भी किया था और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवास की चाभी सौंपने के लिए भी सीएम योगी यहां पहुंचे थे। उसी तरह एक बार फिर से माफिया के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण पद्म आवास योजना बनाने जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

कुत्ते के हमले में बच्ची की एक आंख खराब, इलाज के लिए मदद मिली

Ahilyanagar, Maharashtra:स्लग- कुत्र्याच्या हल्ल्यात मुलीचा डोळा निकामी फीड 2C Anc- अहिल्यानगरच्या जामखेड येथील बोराटे वस्ती येथे दीड वर्षाच्या चिमुकलीवर तीन दिवसांपूर्वी कुत्र्याने हल्ला केल्याची घटना समोर आली होती...या हल्ल्यात तिच्या डोळ्यांना दुखापत होऊन तिचा एक डोळा निकामी झाला...जागृती बेल्हेकर या मुलाचं नाव असून कुत्र्याने हल्ला केल्यानंतर मुलीला उपचारासाठी जामखेड आणि अहिल्यानगर येथील रुग्णालयात दाखल करून घेण्यात आले नाही...तिला तातडीने पुण्याच्या दिनानाथ मंगेशकर रुग्णालयात दाखल करण्यात आले...दरम्यान जागृतीचे वडील हे मोलमजुरी करत असल्याने तिच्या उपचारासाठी आणि शस्त्रक्रियेसाठी त्यांच्याकडे पैसे नव्हते...यावेळी विधानपरिषद सभापती राम शिंदे मुलीच्या उपचारासाठी मदत केली असून सर्व उपचारासाठी शासकीय मदत मिळवून दिल्याने जागृतीला जीवनदान मिळाले आहे...
0
0
Report
Advertisement

700 स्कूलों के लिए नए भवन, ICT लैब और पानी-सुरक्षा के बड़े कदम

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवन बनाने का कार्य टेंडर करके जल्द से जल्द करवाया जाए। भवन निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि बच्चों को पढ़ाई का बेहतर वातावरण मिल सके। स्कूलों के नए भवनों में प्राकृतिक रूप से हवा के आवागमन वाले व नई स्पेशिफिकेशन के डिजाईन को अपनाया जाए। प्रत्येक स्कूल पर सोलर सिस्टम लगवाया जाए ताकि बच्चों को गर्मी में असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि इन सभी स्कूलों के भवनों का निर्माण अगले एक साल में अवश्य पूरा कर लिया जाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में कम से कम 10 कंप्यूटर की एक आईसीटी लैब इसी वर्ष स्थापित करवाई जाए। इसके लिए उन्होंने हारट्रोन को कंप्यूटर खरीद की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन सरकारी स्कूलों में जलभराव की समस्या है वहां समस्या का स्थाई समाधान करवाया जाए। इसके लिए रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली भी अपनाई जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा विभाग को समय-समय पर जो निर्देश दिए जाते हैं उन पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 14297 स्कूलों में पीने के पानी की जांच करवाई जाए। जिन स्कूलों में पानी की गुणवत्ता मानकों से कम है उन स्कूलों की सूची उपलब्ध करवाई जाए ताकि उन सभी स्कूलों को पेयजल आपूर्ति करने वाले विभाग के माध्यम से पानी की गुणवत्ता ठीक करवाई जा सके। जहां जरूरत होगी वहां आरओ सिस्टम भी लगवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों के स्कूलों में अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से जरूरी कार्यों करवाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने वित्त विभाग को सभी जिलों में एक-एक करोड़ रुपये की राशि भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक जिला में करवाए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए एक पोर्टल बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त व शिक्षा विभाग प्रति माह स्कूलों में सुधार कार्यों की समीक्षा करें तथा वे स्वयं प्रत्येक 3 माह में विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तारें गुजर रही हैं उन्हें हटवाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में खेलों का सामान भी प्राथमिकता के आधार पर टेंडर करके भिजवाया जाए ताकि स्कूली स्तर से ही बच्चों में खेल की भावना पैदा हो सके। उन्होंने स्कूलों में教師ों के रिक्त पदों को भरने, पार्टटाईम स्वच्छता कर्मियों के अनुबंध, गैर-शिक्षक कार्यों के लिए अलग से कैडर बनाने, शिक्षकों के मेडिकल व एलटीसी बिलों की स्थिति की भी समीक्षा की और इनके संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top