201015
गाजियाबाद : दादा ने भी जताई अपनी हत्या की आशंका
Dasna, Uttar Pradesh:गाजियाबाद। थाना वेव सिटी के डासना में स्तिथ लुहारों वाली मस्जिद के पास रहने वाले सत्तार की ढाई बीघा जमीन 2011 में सनसिटी बिल्डर को अधिग्रहण हो गई थी । जिसके 42 लाख रुपए का मुआवजा आ गया था और उसका परिवार में बंटवारा भी हुआ था ।हालांकि सत्तार के बड़े पुत्र असलम और उसका पुत्र तालिब पुश्तैनी मकान को कबजाने का प्रयास कर रहा था । जिस कारण से उसने अपने चाचा अफजाल की गोली मारकर हत्या कर दी। दादा ने बताया अपनी जान को भी खतरा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ में पंचायत चुनाव प्रशिक्षण का नया तरीका जारी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का दो दिन का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। यह ट्रेनिंग टाउन के राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई। दूसरे दिन जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और कार्मिकों को दी जा रही ट्रेनिंग की जानकारी ली। इसमें नामांकन पत्र लेने, नियमों का पालन करने और चुनाव से जुड़े कामों के बारे में बताया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने पीपीटी और प्रैक्टिकल डेमो से नामांकन, जांच, मतदान और मतगणना की जरूरी बातें समझाईं। अधिकारियों को नामांकन पत्रों की जांच, जमानत राशि और कानूनी नियमों की जानकारी भी दी गई।0
0
Report
पाकिस्तान पर बयान से राजस्थान में सियासी भूचाल, मदन राठौड़ ने माफी नहीं मांगी
Jaipur, Rajasthan:पाकिस्तान को लेकर बयान राजस्थान की राजनीति में भूचाल जयपुर。 पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर राजस्थान में सियासी घमासान मचा हुआ है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान को लेकर कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मदन राठौड़ का वीडियो जारी कर बीजेपी पर पाकिस्तान प्रेम का आरोप लगाया। वहीं, मदन राठौड़ ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। राठौड़ ने साफ कहा कि वे माफी नहीं मांगेंगे। पाकिस्तान को लेकर बयान राजस्थान की राजनीति में भूचाल मदन राठौड़ बोले- माफी नहीं मांगूंगा。 मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया。 पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है, उसके साथ खड़े नहीं हो सकते。 अमेरिका और पाकिस्तान के मैच में साथ देने के सवाल पर कहा。 हमारा पाकिस्तान के प्रति कोई समर्थन नहीं हो सकता。 कांग्रेस की ओर से जारी किए गए बयान के वीडियो को सुनकर बोले राठौड़。 कहा - खेल की बात को किसके साथ जोड़ना चाहते हो? मदन राठौड़ ने कहा मैने क्रिकेट मैच के संदर्भ में बयान दिया? था। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच में भारत के हारने पर पटाखे फोड़ने वाले देशभक्त नहीं हैं। इसमें क्या गलत कह दिया? राठौड़ ने कहा कि उन्होंने उसी परिप्रेक्ष्य में पाकिस्तान और अमेरिका के मैच को लेकर बात कही थी。 मदन राठौड़ के बयान को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने X पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि मदन राठौड़ ने कहा था कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ, तो भारत पाकिस्तान के साथ है।डोटासरा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान वह आतंकी मुल्क है, जो भारत के नागरिकों की हत्या करता है, देश में आतंक फैलाता है और सीमा पर जवानों को निशाना बनाता है। उन्होंने बीजेपी के कथित पाकिस्तान प्रेम को वीर जवानों की शहादत और करोड़ों भारतीयों का अपमान बताते हुए इसे देशद्रोह करार दिया। डोटासरा ने यह भी कहा कि दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाली बीजेपी के रग-रग में पाकिस्तान बसा है。 कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह फालतू की बातें कर रही है। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है, इसलिए इस तरह की बातें उड़ा रहे हैं。 वहीं, पाकिस्तान प्रेम के आरोपों पर मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत का अपमान करते हैं। कांग्रेस उन्हें संभाले...... राठौड़ ने कहा मैं संभले हुए देशभक्त हैं और देशभक्ति मेरे अंदर कूट-कूटकर भरी हुई है。 मदन राठौड़ ने अपने खिलाफ षड्यंत्र किए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र करने वाले सफल नहीं होंगे। वायरल वीडियो को लेकर लीगल एक्शन लेने के सवाल पर उन्होंने इनकार करते हुए कहा कि देश सब जानता है。 राठौड़ ने कहा पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है और उसके साथ खड़े नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि उन्होंने क्रिकेट मैच के संदर्भ में बात की थी, लेकिन उसमें युद्ध का मुद्दा कहां से आ गया? फिलहाल, मदन राठौड़ के बयान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। एक ओर कांग्रेस वीडियो के आधार पर बीजेपी पर पाकिस्तान प्रेम का आरोप लगा रही है, तो दूसरी ओर मदन राठौड़ इसे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का मामला बता रहे हैं। अब देखना होगा कि इस सियासी बयानबाजी का सिलसिला आगे क्या मोड़ लेता है। विष्णु शर्मा0
0
Report
पोकरण में करीब 50 लोगों ने कांग्रेस में शामिल होकर भाजपा को झटका दिया
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण पोकरण में पंचायती राज चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका,करीब 50 से अधिक लोगो ने थामा कांग्रेस का हाथ पोकरण, जैसलमेर पंचायती राज चुनाव से पहले पोकरण विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वही आज फलसूंड पंचायत समिति क्षेत्र के करीब 50 लोगो ने कांग्रेस नेता हुक्म सिंह जोधा के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पोकरण स्थित फतेह मंजिल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर, पूर्व उप प्रधान इंद्र सिंह जोधा और भवानी सिंह जोधा ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान फलसूंड पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न लोगों ने कांग्रेस की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी के साथ जुड़ने की घोषणा की। कांग्रेस नेता हुक्म सिंह जोधा के नेतृत्व में हुए इस सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को पंचायती राज चुनाव से पहले राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। करीब 50 लोगों के कांग्रेस में शामिल होने से क्षेत्र में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, पंचायती राज चुनाव से पहले हुए इस घटनाक्रम को भाजपा के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है। बाईट - हुक्म सिह कांग्रेस कार्यकर्ता0
0
Report
Advertisement
सिकंदराराऊ में छात्रा रश्मि बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, सुनीं फरियादियों की समस्याएं
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ -मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत हाथरस पुलिस की पहल, जनसुनवाई कर शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश सिकंदराराऊ, हाथरस। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत शुक्रवार को थाना सिकंदराराऊ में अनूठी पहल की गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिकंदराराऊ की कक्षा आठ की छात्रा कु. रश्मि को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने थाना प्रभारी की भूमिका निभाते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिसकर्मियों को शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ ही उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। एक दिन की थाना प्रभारी बनीं रश्मि ने थाना कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुना। कुछ मामलों में संबंधित पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग भी कराई गई तथा आपसी बातचीत के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रा को जनसुनवाई की प्रक्रिया, शिकायतों पर कार्रवाई और आमजन की समस्याओं के समाधान में पुलिस की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और महिला सहायता हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं के मन से पुलिस के प्रति झिझक दूर करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। हाथरस पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी भय अथवा संकोच के पुलिस की सहायता लेने की अपील की।0
0
Report
बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत।
हादसे में एक मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत की सूचना, तीन लोग घायल।
कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहा था एक ही परिवार, ईको वैन में सवार थे कुल 8 लोग।
मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल बताए जा रहे हैं।
तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
0
0
Report
किशनगढ़ सिलोरा में कांग्रेस-भाजपा की सीधी टक्कर, आरएलपी की मौजूदगी गणित बदलेगी
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ की सिलोरा पंचायत समिति में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और भाजपा ने 27-27 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारकर चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों के सिंबल रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार चौधरी को सौंप दिए हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी यानी आरएलपी ने भी 22 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। तीनों प्रमुख दलों की चुनावी तैयारियों के बीच अब गांवों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। प्रत्याशियों के नाम सामने आने के साथ ही मतदाताओं के बीच चुनावी समीकरणों और संभावित जीत-हार को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हर दल अपने उम्मीदवारों के दम पर बढ़त बनाने की रणनीति में जुटा है। इससे पहले नामांकन के अंतिम दिन किशनगढ़ उपखंड अधिकारी कार्यालय में दावेदारों की भारी भीड़ उमड़ी थी। सिलोरा पंचायत समिति क्षेत्र की 36 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों को लेकर भी चुनावी माहौल गर्म है। अब राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होने के बाद सबकी निगाहें चुनावी मुकाबले पर टिकी हैं। कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर के साथ आरएलपी की मौजूदगी कई वार्डों में मुकाबले का गणित बदल सकती है। ऐसे में चुनाव परिणाम किसके पक्ष में जाएगा, यह आने वाला वक्त तय करेगा।0
0
Report
Advertisement
पंचायती राज चुनाव-2026: SDM समीक्षा, मतदान केंद्रों में सुविधाओं पर जोर
Sawai Madhopur, Rajasthan:मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय पर पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी गौरव कुमार मित्तल ने गिरदावर, पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में चुनाव संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने, मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। एसडीएम ने मतदान केंद्रों पर छाया, पानी, बिजली, साफ-सफाई एवं संकेतक बोर्ड की व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मतदान दलों के लिए भोजन की व्यवस्था करने, दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने तथा सभी मतदान केंद्रों पर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। मतदान केंद्रों पर बैरिकेडिंग, जनरेटर, बिस्तर एवं आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। एसडीएम गौरव कुमार मित्तल ने चुनाव कार्य में सहयोग के लिए स्काउट एवं एनसीसी विद्यार्थियों की सूची तैयार करने तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। बैठक में तहसीलदार रामजीलाल मीणा, विकास अधिकारी रामकरण खींची, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवर सिंह मीणा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मानसिंह शेखावत, नवनियुक्त तहसीलदार राजेश मीणा सहित गिरदावर, पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
बड़ीसादड़ी में स्वीप टीम ने मतदाता जागरूकता अभियान तेज किया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर स्वीप टीम मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है। खेरमालिया में स्वीप प्रभारी भगवत सिंह शक्तावत ने नव मतदाता विद्यार्थियों का ऊपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया। वहीं रैली निकालकर अभिभावक मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। पारलिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर वोट चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने अपने परिजनों को 14 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव और 16 नवंबर को पंच-सरपंच चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के तहत 160 राजस्व गांवों में जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।0
0
Report
नित्यानंद राय टोंक पहुंचे, आश्रम में मुलाकात और पूजा अर्चना
Tonk, Rajasthan:टोंक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे टोंक मृत्युंजय महादेव सदगुरू आश्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री आध्यात्मिक गुरु राजकुमार शर्मा के साथ कर रहे मुलाकात आध्यात्म ओर समाजिक विषयों पर कर रहे चर्चा आश्रम में विधिवत् की पूजा अर्चना पूर्व विधायक अजीत मेहता भी साथ में मौजूद0
0
Report
Advertisement
उदयपुर जिला परिषद चुनाव: 47 वार्ड में 126 उम्मीदवार मैदान में, त्रिकोणीय-चतुष्कोणीय मुकाबला उम्मीद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जिला परिषद चुनाव को लेकर तस्वीर अब पूरी तरह से साफ हो चुकी है। जिला परिषद के 47 वार्ड में कुल 126 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाने के लिए चुनावी रण में उतरे हैं। जिसमे निर्दलीय सहित 26 प्रत्यशी अन्य राजनैतिक दलों के है। जिला परिषद चुनाव पेश है एक रिपोर्ट। वीओ 1- उदयपुर जिला परिषद के चुनावी मैदान का रण अब पूरी तरह से सज चुका है। नामवापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखाने उतर रहे प्रत्याशियों की तस्वीर भी साफ हो गई है। जिला परिषद के 47 वार्ड में कुल 126 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाने के लिए चुनावी मैदान में ताल ठोकी है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने सभी 47 वार्ड में अपने प्रत्याशियों को उतारा है। वही विधानसभा चुनाव में आदिवासी बाहुल्य इलाको में अपनी मजबूत उपस्थित दर्ज करवाने वाली भारतीय आदिवासी पार्टी ने इन इलाकों के 20 वार्डो में अपने प्रत्याशियों को उतार कर चुनाव को रोचक बनाने का प्रयास किया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, माकपा ने 3- 3 वार्डो में , आम आदमी पार्टी ने 2 वार्डो में और 4 निर्दलिय प्रत्यशियों ने भी चुनावी मैदान में ताल ठोकी है। जिला परिषद के 20 वार्डो में भाजपा और कांग्रेस के बीच सिधा मुकाबला है। वही निर्दलीय और अन्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के चुनावी मैदान में आने से 5 वार्डो में चतुष्कोणीय और शेष बचे 22 वार्डो में त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। हालाकि जिला परिषद के अब तक हुए सभी छः चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर रही है। लेकिन पहली बार तीसरे मोर्चे के रूप में पहली बार चुनाव लड़ रही भारतीय आदिवासी पार्टी ने 20 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार कर चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबला बनाने बनाने का प्रयास किया है। आदिवासी इलाकों में धीरे-धीरे अपनी पकड़ को मबजुत कर रही भारतीय आदिवासी पार्टी ने 20 वार्डो में अपने प्रत्यशियों को उतार कर दोनों ही प्रमुख राजनैतिक दलों के नेताओ के सामने बड़ी चुनोती खड़ी करने के साथ ही जिले में नए चुनावी समीकरण की ओर भी इशारा कर दिया है。0
0
Report
हनुमानगढ़ में माकपा ने निजी फाइनेंस कंपनियों के उच्च ब्याज पर सवाल उठाए: 28-40% तक ब्याज वसूली के आरोप
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में माकपा कार्यकर्ताओं ने निजी फाइनेंस कंपनियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। शुक्रवार को उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच व कार्रवाई की मांग की। पार्टी का आरोप है कि जंक्शन में 50 से ज्यादा फाइनेंस कंपनियाँ कम ब्याज का भरोसा देकर 28-40% तक ब्याज वसूलती हैं। फाइल चार्ज व अन्य शुल्क से लोन में कटौती। दो लाख के लोन पर 25 हजार रुपए तक काट लिए जाते हैं, जिससे उपभोक्ता पर ब्याज समेत चार लाख रुपए तक चुकाने का बोझ आ सकता है। किस्त बकाया होने पर वसूलीकर्मी धमकाते व अपमानित करते हैं। माकपा ने कंपनियों के लाइसेंस, एनओसी व दस्तावेजों की जांच, नियम तोड़ने पर कार्रवाई और उन्हें सील करने की मांग की। लोन की शर्तें हिंदी में, ब्याज दरें कार्यालयों के बाहर प्रदर्शित हों, उपभोक्ताओं के दस्तावेज वापस मिलें, यह भी मांग की गई।0
0
Report
जोधपुर बोरवेल हादसे में बच्चों को निकालने के लिए बचाव तेज, मंत्री ने जायजा लिया
Jodhpur, Rajasthan:जो़धपुर- बोरवेल हादसे पर सरकार गंभीरचिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने मौके पर लिया जायजा चिकित्सा मंत्री ने कलेक्टर, फलोदी SP से लिया फीडबेक NDRF-SDRF और स्थानीय सहयोगियों का जताया आभार मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा- सभी मिलकर बच्चों को जल्द बाहर निकालने का कर रहे प्रयास स्थानीय जुगाड़ से रेस्क्यू में जल्द सफलता की उम्मीद बचाव दल लगातार जुटा, हर संभव प्रयास जारी अब चट्टान तक पहुंचने के लिए 20-30 फीट की दूरी शेष0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर में स्वदेशी मेले के उद्घाटन के साथ 15 राज्यों की संस्कृति व हस्तशिल्प
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर – जगदलपुर में 18 अक्टूबर से स्वदेशी मेले का आगाज होने जा रहा है, इस मेले में देश के 15 राज्यों की संस्कृति, हस्तशिल्प, खानपान और स्वदेशी उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी, करीब 200 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां लोग विभिन्न राज्यों के उत्पादों की खरीदारी के साथ पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी चख सकेंगे, पिछले वर्ष के सफल आयोजन के बाद इस बार मेले को और भव्य बनाने की तैयारी है ,मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों को जागरूक करना और देश में बने सामानों को बढ़ावा देना है, स्वदेशी मेले में मनोरंजन के लिए महिलाओं और बच्चों के लिए दोपहर में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसके लिए परिसर में विशेष मंच तैयार किया जा रहा है। बाइट – किशोर पारख, मेला संयोजक0
0
Report
दमोह तालगांव में पति की फंदे से लटकती लाश, पत्नी घायल; सनसनी फैल गई
Damoh, Madhya Pradesh:कमरे में फंदे से झूलता मिला पति का शव पत्नी मिली लहूलुहान बेहोश संदिग्ध वारदात के बाद सनसनी.. एक सनसनीखेज वारदात की खबर है जिस वारदात में पूरे गांव को डरा कर रख दिया है और पुलिस इस वारदात से पर्दा हटाने जांच में जुटी है, इस वारदात में एक शख्स का उसके कमरे में फंदे से झूलता शव मिला जबकि उसकी पत्नी लहूलुहान हालत में बेहोश मिली है । मामला जिले के रनेह थाना क्षेत्र के तालगांव का है यहां रहने वाले सुरेश अहिरवाल का कमरा सुबह देर तक नहीं खुला और न ही वो और उनकी पत्नी बाहर निकली तो परिवार वालों को शक हुआ आवाज लगाई कोई जवाब नहीं मिला और जब यहां वहां से कमरे के अंदर देखा तो सुरेश फंदे से झूल रहा था। परिजनों ने गांव के कोटवार के जरिए पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखने वालों के होश उड़ गए। सुरेश लटका हुआ था जबकि उसकी पत्नी अंजो बाई लहूलुहान थी और बेहोश थी, जब चेक किया गया तो महिला की साँसें चल रही थी जिन्हें हटाकर सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां स्थिति ठीक न होने की वजह से उसे दमोह के जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोपहर तक उसकी हालत में कोई सुधार न होने पर हायर सेंटर जबलपुर रेफर किया गया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरा गांव दहशत में है। पहली नजर में ये पति पत्नी के बीच का विवाद और उससे उपजी घटना लग रही है लेकिन अभी इस बात पर मुहर लगाना मुश्किल लग रहा है क्योंकि मृतक के परिजन विवाद जैसी स्थिति से इनकार कर रहे हैं, इस वारदात का खुलासा महिला के होश में आने के बाद ही हो पाएगा वहीं रनेह पुलिस इस संदिग्ध वारदात की जांच में जुटी है।0
0
Report
आईटीआई मेगा जॉब फेयर से सिरसा में 1200+ युवाओं को जॉब लैटर
Sirsa, Haryana:슬ग 스토री- -आईटीआई में मेगा जाॅब फेयर-2026 का आयोजन -विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत -सैंकड़ों विद्यार्थियों को दिए गए जाॅब ऑफर लैटर -मारूति, होंडा सहित 30 कंपनियों ने मेगा जाॅब फेयर में लिए बच्चों के साक्षात्कार -हरियाणा प्रदेश में रोजगार मेलों की शुरूआत करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी का जताया आभार -कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा- 1200 से ज्यादा बच्चों को जाॅब लेटर लेना लक्ष्य -सिरसा में शत-प्रतिशत टारगेट होगा पूरा -वाॅकल फाॅर लोकल में स्किल्ड को रखा गया प्रथम -हरियाणा की खेल नीति देशभर में सर्वोच्च -खेल नीति का परिणाम- प्रदेश के युवा लगातार जीत रहे मेडल -हरियाणा सरकार दे रही मेडल विजेताओं को नौकरियां व नकद इनामी राशि -कांग्रेस पर कैबिनेट मंत्री ने किया कटाक्ष -कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, जनाधार हो चुका खत्म -वोट चोरी के आरोप लगाने वाले नहीं पचा पा रहे देश का विकास -अगर भाजपा वोट चोरी करती तो कांग्रेस 52 सीटों से बढ़कर करीब 100 सीटों तक नहीं पहुंचती एंकर रीड- युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आईटीआई में मेगा जॉब फेयर-2026 का आयोजन किया गया। मेले में हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेगा जॉब फेयर में मारुति, होंडा सहित करीब 30 कंपनियों ने भाग लिया और विभिन्न पदों के लिए युवाओं के साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए। मेले के दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों को जॉब ऑफर लेटर दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के कौशल को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप रोजगार से जोड़ना रहा। वाॅयस01- कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने और उनके कौशल को निखारने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सिरसा में आयोजित मेगा जॉब फेयर के माध्यम से 1200 से अधिक युवाओं को जॉब ऑफर लेटर दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिरसा में इस लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में रोजगार मेलों की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पाने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं के पास व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी कौशल होना भी जरूरी है। इसी दिशा में सरकार युवाओं को प्रशिक्षित करने और उन्हें रोजगार के योग्य बनाने पर जोर दे रही है। ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना के अनुरूप स्थानीय प्रतिभाओं और कुशल युवाओं को प्राथमिकता देना समय की जरूरत है। जॉब फेयर जैसे आयोजन उद्योगों को योग्य कर्मचारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ युवाओं के भविष्य को भी नई दिशा देते हैं। वाॅयस02- खेल नीति का उल्लेख करते हुए कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति देशभर में अग्रणी है। इसका परिणाम है कि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां और नकद इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और उसका जनाधार लगातार कमजोर हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में हो रहे विकास को कुछ विपक्षी नेता पचा नहीं पा रहे हैं और इसी कारण वोट चोरी जैसे आरोप लगा रहे हैं। पंवार ने कहा कि यदि भाजपा वोट चोरी करती तो कांग्रेस 52 सीटों से बढ़कर करीब 100 सीटों तक नहीं पहुंचती। उन्होंने कहा कि जनता विकास और जनकल्याण के कार्यों को देखकर अपना निर्णय लेती है। मेगा जॉब फेयर में कंपनियों की भागीदारी और युवाओं को मिले रोजगार के अवसरों को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी योग्य युवा अवसरों के अभाव में पीछे न रहे। ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का अवसर मिलता है। बाइट-01 कृष्ण लाल पंवार, कैबिनेट मंत्री।0
0
Report
Advertisement
