201015
Ghaziabad: मसूरी में अवैध कॉलोनी पर चला GDA का बुलडोजर
Masuri, Uttar Pradesh:शासन के आदेश पर जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देशन में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई तेज हो गई है। मसूरी क्षेत्र में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी पर GDA का बुलडोजर चलाया गया। GDA अधिकारियों ने कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया और स्थानीय लोगों को सख्त निर्देश दिए कि ऐसी अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। साथ ही, उन्होंने बताया कि यदि कोई ऐसी गतिविधि देखे तो उसकी शिकायत जीडीए कार्यालय में करें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिंगरौली में तेज बारिश से जलभराव, नदियां उफान पर
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... सिंगरौली में फिर बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू... बैढ़न समेत देवसर, चितरंगी और सरई में लगातार बारिश, सड़कों पर बढ़ा पानी... तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर, ग्रामीण और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा... धान रोपाई के बाद बारिश से किसानों के चेहरे खिले, फसल के लिए बारिश बेहद जरूरी.... लगातार बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, लोगों ने ली राहत की सांस... कई इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी, बढ़ते जलस्तर को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील... मौसम के बदले मिजाज से सिंगरौली में बारिश का दौर जारी, नदी-नालों के पास जाने से बचने की सलाह.... प्रशासन की अपील—उफान पर चल रहे नदी-नालों को पार न करें, बारिश के दौरान रहें सावधान0
0
Report
जैन मंदिर चोरी: 1 शातिर चोर गिरफ्तार, करीब 15 लाख के माल बरामद
Noida, Uttar Pradesh:जैन मंदिर में बड़ी चोरी की घटना का बजारखाला पुलिस ने किया खुलासा। 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए 1 शातिर चोर संजय शुक्ला को किया अरेस्ट। आरोपी के कब्जे से 15 लाख रुपए की कीमत के करीब चोरी का माल बरामद। गिरफ्त में आए आरोपी पर पूर्व में भी दर्ज हैं कई मुकदमे व गैंगस्टर की भी हो चुकी है कार्यवाही। DCP west कमलेश दीक्षित के निर्देशन में सुधीर कुमार अवस्थी ने पुलिस टीम के साथ घटना का किया खुलासा।0
0
Report
रात में पैंथर ने कुत्ते पर हमला, विराटनगर में दहशत फैल गई
Jaipur, Rajasthan:विराटनगर (कोटपूतली-बहड़ोड़) के लक्ष्मीनाथ जी मोहल्ले में पैंथर का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है. देर रात मुकेश शर्मा के घर की छत पर बंधे कुत्ते पर पैंथर ने हमला कर दिया. कुत्ता रोजाना की तरह छत पर ही बंधा हुआ था. देर रात पैंथर दीवार फांदकर छत पर आ गया और कुत्ते पर झपट पड़ा. कुत्ते के जोर-जोर से चीखने की आवाज सुनकर घर वाले जाग गए. छत पर पैंथर को देखकर परिजनों ने नीचे से पत्थर फेंके और शोर मचाया, जिससे पैंथर कुत्ते को घायल कर कूदकर भाग गया. सुबह छत पर पैंथर के पंजों के स्पष्ट निशान मिले हैं. घटना की सूचना पर वनरक्षक प्रहलाद सहाय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने पंजों के निशानों को पैंथर के होने की पुष्टि की और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी. घटना के बाद से पूरे कस्बे में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से रात के समय पैंथर की आवाजाही बनी हुई है. मोहल्लावासियों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की. बाइट: मकान मालिक0
0
Report
Advertisement
कैमूर पुलिस ने तीन चिन्हित अपराधियों की संपत्ति की गहन जांच शुरू की
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर पुलिस का शिकंजा: तीन चिन्हित अपराधियों की संपत्ति की जांच शुरू पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सद्दाम, कल्लू और सलामुद्दीन के वाहन, प्लॉट और मकान की खंगाली जा रही विस्तृत रिपोर्ट। आपराधिक कृत्यों के जरिए अवैध चल व अचल संपत्ति अर्जित करने वाले असामाजिक तत्वों पर कैमूर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस मुख्यालय बिहार, पटना से प्राप्त सख्त निर्देशों के बाद मोहनियां थाना क्षेत्र के तीन चिन्हित अपराधियों की संपत्ति की गहन जांच की जा रही है। मामले की जानकारी के अनुसार, मोहनियां थाना क्षेत्र के इस्लामगंज निवासी सद्दाम गद्दी (पिता मनीर गद्दी) और कल्लू मियां उर्फ शकली अंसारी (पिता इलियास अंसारी) के अलावा वार्ड नंबर 11 निवासी सलामुद्दीन इदरीसी (पिता निजामुद्दीन इदरीसी) को पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों के रूप में चिह्नित किया है। पुलिस प्रशासन ने जिला परिवहन कार्यालय (DTO) कैमूर से इन तीनों व्यक्तियों के नाम पर पंजीकृत वाहनों और उनके मालिकों की पूरी विवरणी मांगी है। इसके साथ ही रजिस्ट्री ऑफिस, बैंक और अन्य संबंधित विभागों से इनके नाम दर्ज प्लॉट, मकान, फ्लैट और अन्य अचल संपत्तियों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। मामले पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक आय के स्रोतों और आयकर रिटर्न से अधिक पाई जाने वाली सभी संपत्तियों की गहन पड़ताल होगी। जांच पूरी होने के बाद अवैध रूप से अर्जित पाई गई चल-अचल संपत्तियों को नियमानुसार जब्त (सीज) करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अपराधियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
सपोटरा के कालीसिल बांध में ओवरफ्लो, बारिश से जलस्तर 27 फीट पहुँचा
Karauli, Rajasthan:सपोटरा क्षेत्र का प्रमुख जीवनदायिनी कालीसिल बांध पानी से हुआ लबालब, देर रात से हो रही बारिश के कारण बांध हुआ ओवरफ्लो. भराव क्षमता 26 फीट के मुकाबले बांध में आया 27 फीट पानी. फिलहाल एक फिट की चल रही है चादर. कालीसिल बांध के ओवरफ्लो होने से क्षेत्र के किसानों में छाई खुशी की लहर, ग्रामीण मुकेश पीलोदिया और योगेश टाटू ने दी जानकारी।0
0
Report
नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान किया
Dholpur, Rajasthan:भाजपा का संगठन कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, नगरपालिका चुनाव को लेकर हुआ मंथन सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे के राधारानी पैलेस में सोमवार को भाजपा का संगठन कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर चर्चा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा ने की। सम्मेलन को संबोधन करते हुए अतिथियों ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। जिस इमारत की नींव मजबूत होती है, उसका ढांचा भी मजबूत रहता है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर नगर पालिका चुनाव में पार्टी के पक्ष में काम करना होगा, ताकि नगरपालिका में भाजपा का चेयरमैन बन सके।पूर्व विधायक सुखराम कोली ने कहा कि नगर पालिका चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लिए गए हैं। पार्टी द्वारा प्राप्त आवेदनों पर फीडबैक लिया जाएगा और शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर विचार-विमर्श के बाद कर्मठ, निष्ठावान, जिताऊ एवं टिकाऊ कार्यकर्ता को प्राथमिकता के आधार पर टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद से हटकर अपने कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने वाली पार्टी है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह जादौन, भूदेव शर्मा, प्रीति अग्रवाल, सपना गोयलसहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
निंबाहेड़ा में रक्तदान शिविर से 155 यूनिट रक्त जमा
Begun, Rajasthan:निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि और विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। प्रभु पसंद आर.एम. नगर स्थित स्थानीय सेवा केंद्र पर आयोजित इस रक्तदान महाअभियान में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में कुल 155 यूनिट रक्तदान हुआ। समाज सेवा प्रभाग RERF, ब्रह्माकुमारीज़ निंबाहेड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और समाज में सेवा एवं मानवता का संदेश देना रहा। स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी बी.के. शिवली दीदी ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया।0
0
Report
अवैध डेयरी संचालनों खिलाफ कार्रवाई: भैंसों की नीलामी से नगर निगम को 58.89 लाख
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ अवैध डेयरियों पर नगर निगम की कार्रवाई, 243 भैंसों की नीलामी से मिले 58.89 लाख रुपये लखनऊ। थाना-पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत पकड़े गए पशुओं की सोमवार को नगर निगम लखनऊ द्वारा नीलामी कराई गई। नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में आयोजित खुली बोली में कुल 41 लोगों ने प्रतिभाग किया। नीलामी के दौरान कुल 243 भैंसों की नीलामी की गई, जिससे नगर निगम को 58 लाख 89 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। नीलामी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार खुली बोली के आधार पर संपन्न कराई गई। अभियान के दौरान पकड़े गए पशुओं को नगर निगम के विभिन्न कांजीहाउस एवं गोशालाओं में निरुद्ध कराया गया था। इनमें ऐशबाग कांजीहाउस, ठाकुरगंज कांजीहाउस, आलमबाग कांजीहाउस, पीजीआई कांजीहाउस, कान्हा उपवन गोशाला एवं राधा उपवन गोशाला में रखे गए पशु शामिल थे। नीलामी की कार्यवाही के दौरान नीलामी कमेटी के सदस्य अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त, डॉ. अरविंद कुमार राव, वित्त एवं लेखा अधिकारी श्री महामिलिंद लाल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री अशोक सिंह, श्री विनय कुमार राय, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा तथा जोन-1 के जोनल अधिकारी श्री ओम प्रकाश उपस्थित रहे। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, अवैध डेयरियों एवं शहर में प्रदूषण तथा जनस्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।0
0
Report
Advertisement
बिहार से बैंकॉक के लिए Indigo की नॉन-स्टॉप उड़ान आज से बुकिंग शुरू
Noida, Uttar Pradesh:बिहार सरकार की अंतरराष्ट्रीय गंतव्य नॉन-स्टॉप कनेक्टिविटी पहल के तहत इंडिगो एयरलाइंस ने गयाजी से बैंकॉक के लिए नॉन-स्टॉप उड़ान की बुकिंग आज से शुरू कर दी है। यह सेवा 25 अक्टूबर से प्रारंभ होगी और प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं गुरुवार को संचालित होगी। यह पहल बिहार को वैश्विक पर्यटन, व्यापार और निवेश के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आदरणीय मोदी जी के मार्गदर्शन में बिहार की कनेक्टिविटी और विकास को नई गति मिल रही है0
0
Report
चामोर्शी अस्पताल में गर्भवती माँ और बच्चे मौत, डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई मांग
Chandrapur, Maharashtra:गडचिरोली जिल्ह्यातील चामोर्शी ग्रामीण रुग्णालयात डॉक्टरांच्या हलगर्जीपणामुळे प्रसूत मातेचा बाळासह मृत्यू झाल्याची धक्कादायक घटना उघडकीस आली आहे. जिजा हंसराज सातर वय वर्ष 27 राहणार जामगिरी तालुका चामोर्शी असे मयत मातेचे नाव आहे. ही गरोदर महिला 23 ऑगस्ट रोजी चामोर्शी रुग्णालयात दाखल झाली होती. मात्र दीर्घकाळपर्यंत तिच्यावर कुठलेही उपचार झाले नाही. या रुग्णालयात दोन स्त्रीरोग तज्ञांची नियुक्ती आहे, मात्र कुणीही तिच्यावर उपचार केले नाही. रुग्णालयातील परिचारिकांनी तिची प्रकृती बिघडल्यानंतर केवळ तिला गडचिरोली जिल्हा मुख्यालयातील महिला- बाल रुग्णालयात रेफर केले. इथे काही काळानंतर तिची प्रसूती झाली. मात्र बाळ मृत पावले. दुसरीकडे मातेलाही अतिरक्तस्त्राव आणि गुंतागुंत झाल्याने तिचाही आठ तासांनी मृत्यू झाला. या दोन्ही मृत्यूंना चामोर्शी येथील वैद्यकीय अधिकारी, आणि महिला बाल रुग्णालयातील डॉक्टर्स यांच्यासह जिल्हा शल्य चिकित्सक जबाबदार असल्याचा आरोप करत दोषींवर कठोर कारवाई करण्याची मागणी सामाजिक कार्यकर्त्यांनी केली आहे.0
0
Report
पठानकोट शहीद भगत सिंह चौक पर खेलों वतन पंजाब सीज़न 4 का भव्य आगमन
Chandigarh, Chandigarh:ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ ਵੱਲੋਂ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਚੌੰਕ ਵਿਖੇ ‘ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ-ਸੀਜ਼ਨ 4’ ਦੇ ਮਸ਼ਾਲ ਮਾਰਚ ਦਾ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ। ‘ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ पंजाब ਦੀਆਂ-ਸੀਜ਼ਨ 4’ ਤਹਿਤ ਬਲਾਕ ਪੱਧਰ ’ਤੇ 6, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰ ’ਤੇ 22 ਅਤੇ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰ ’ਤੇ 36 ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਜੇਤੂ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਨਕਦ ਇਨਾਮ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਪਿੰਡ-ਪਿੰਡ ਮਾਡਲ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਤਿਆਰ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ - ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ ਖੇਡਾਂ ਰਾਹੀਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰੱਖਣਾ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਮਕਸਦ - ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ0
0
Report
Advertisement
बारिश में बिलासपुर के स्कूल की फॉल सीलिंग गिरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के मगरपारा स्थित स्वामी आत्मानंद डॉ. भीमराव अंबेडकर स्कूल से सामने आई तस्वीरें किसी बड़े खतरे की आहट से कम नहीं हैं। भारी बारिश के बीच स्कूल की फॉल सीलिंग अचानक भरभराकर नीचे आ गिरी। एक-दो नहीं, बल्कि करीब 3 से 4 कक्षाओं के साथ प्राचार्य कक्ष की फॉल सीलिंग भी गिर गई। हादसे का कुछ हिस्सा रात में और कुछ आज हुआ। सोचिए, जिस जगह कुछ घंटे पहले तक बच्चों की पढ़ाई चल रही थी, वहीं अब छत का मलबा बिखरा पड़ा है। गनीमत रही कि जिस वक्त फॉल सीलिंग गिरी, वहां बच्चे मौजूद नहीं थे, वरना तस्वीर बेहद भयावह हो सकती थी। मगरपारा के इस स्कूल में बारिश ने भवन की हालत पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लगातार बारिश के बीच स्कूल की कई कक्षाओं की फॉल सीलिंग अचानक नीचे आ गिरी। कुछ हिस्सा रात में गिरा तो कुछ आज धराशायी हुआ। कमरे के भीतर छत का हिस्सा जमीन पर पड़ा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर यही घटना बच्चों की मौजूदगी के दौरान होती तो स्थिति कितनी गंभीर हो सकती थी। स्कूल के प्रवक्ता एवं शिक्षक महेंद्र शर्मा के मुताबिक करीब 3-4 कक्षाओं और प्राचार्य कक्ष की फॉल सीलिंग प्रभावित हुई है। फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है, लेकिन घटना ने स्कूल भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है। बारिश अभी जारी है और ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भवन के दूसरे हिस्से भी सुरक्षित हैं? जिस छत के नीचे बच्चे अपना भविष्य संवारने आते हैं, अगर वही छत अचानक सिर के ऊपर से गिरने लगे तो खतरे की गंभीरता समझी जा सकती है। राहत सिर्फ इतनी है कि इस बार एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया。0
0
Report
छतरपुर के खजुराहो थाना पुलिस ने 28 लाख रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी का खुलासा किया; चार गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के खजुराहो थाना पुलिस ने 28 लाख रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी का खुलासा किया है। मामला टेलीग्राम पर रेटिंग बढ़ाने के नाम पर पैसे डबल करने के लालच का है। पीडित मोहित चौबे के साथ 28 लाख की ठगी हुई थी, जिस पर BNS के तहत केस दर्ज किया गया था।एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की तो गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर के गिरोह का नाम सामने आया। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया -शुभम उर्फ शिवम , गर्रा, गोटेगांव, नरसिंहपुर,नीरज पटेल , गोटेगांव, नरसिंहपुर, कैलाश उर्फ केवल ग्राम धवनिया, गोटेगांव,हीरालाल उर्फ संदीप , ग्राम धवनिया, गोटेगांव को गिरफ्तार किया है ,आरोपी Instagram पर विज्ञापन देकर लोगों से बैंक खाते किराए पर लेते थे। ठगी की रकम इन्हीं खातों में डलवाकर तुरंत दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देते और फिर क्रिप्टोकरेंसी में बदल देते थे। अभी तक इन खातों में करीब 80 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन और UP, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में 50 शिकायतें मिली हैं। नेटवर्क के तार बंगाल, उत्तराखंड और महाराष्ट्र से भी जुड़े हैं।,आरोपियों से 2 मोबाइल, ATM कार्ड और ₹38,000 नगद जप्त किया गया है और बैंक खातों में ₹1.50 लाख फ्रीज कराए गए हैं।, बाईट-रजत सकलेचा -एसपी0
0
Report
आरा के वर्मा नर्सिंग कॉलेज में खराब रिजल्ट के खिलाफ छात्र सड़कों पर जाम
Mumbai, Maharashtra:आरा- नर्सिंग कॉलेज के छात्रों का फूटा गुस्साः खराब रिजल्ट से भड़के, सड़क पर लगाया जाम; कहा- एग्जाम फीस के नाम पर 13 हजार वसूला। आरा शहर के अनाइठ स्थित वर्मा नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। बीएससी नर्सिंग सत्र 2023-27 के थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट खराब आने से गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित स्टूडेंट्स ने कॉलेज से बाहर निकलकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का आरोप था कि कॉलेज में प्रत्येक सेमेस्टर परीक्षा मैनेजमेंट के नाम पर करीब 13 हजार रुपए लिए जाते हैं। इसके अलावा भी अलग-अलग मदों में राशि की वसूली की जाती है। जब परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं के नाम पर उनसे शुल्क लिया गया, तो उसके बावजूद थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट इतना खराब क्यों आया। पूरे मामले में कॉलेज प्रशासन को जवाब देना होगा। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से शुल्क लेने के बावजूद पढ़ाई और परीक्षा से जुड़ी समस्याओं का उचित समाधान नहीं किया जाता है। खराब रिजल्ट से कई विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे में रिजल्ट में आई खामियों की जांच कराई जानी चाहिए और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
