icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201001
RBRishabh BhardwajFollow22 Dec 2024, 12:08 pm

गाजियाबादः गुलमोहर एंक्लेव सोसायटी में लगाया गया निशुल्क रक्त जांच कैम्प, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

Ghaziabad, Uttar Pradesh:

गाजियाबाद राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में डॉ चोपड़ा पैथ क्लीनिक की ओर से 22 दिसम्बर रविवार की सुबह रक्त जांच का मेगा कैम्प आयोजित किया गया। सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में सुबह 6:30 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक चले इस कैम्प में सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क रक्त जांच करवाया। कैम्प की संचालिका डॉ मीनू चोपड़ा ने बताया कि कैम्प में तीन हजार रुपये कीमत के प्रिवेंटिव हेल्थ पैकेज जैसे थायराइड प्रोफाइल, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, एलएफ्टी, यूरिक एसिड, सबीसी, विटामिन बिलकुल निशुल्क किये गये।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बागपत में कुत्ते के काटने से तीन महीने बाद युवक की मौत, वीडियो वायरल

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में कुत्ते के काटने के करीब तीन महीने बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक में रेबीज के लक्षण दिखाई देने लगे थे और इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। युवक के तड़पने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बागपत के ललियाना गांव का है, जहां करीब 35 वर्षीय अनीश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले उसे कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों के मुताबिक समय पर एंटी-रेबीज उपचार नहीं कराया गया। बाद में युवक में रेबीज जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। युवक की हालत बिगड़ने और तड़पने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की मौत के बाद गांव में दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में लोगों ने एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी मामले की जानकारी ली और लोगों को कुत्ते के काटने के बाद तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।
0
0
Report

हमीरपुर में दो स्कूली बसों की भिड़ंत, 7 बच्चे घायल—इलाज जारी

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- 2 स्कूली बसों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 7 बच्चे घायल, घायल बच्चों को इलाज के लिए CHC राठ में कराया गया भर्ती, सीएचसी में डॉक्टरों ने बच्चों की जांच के बाद सभी की हालत सामान्य बताई, विंगर गाड़ी का टायर फटने से हुआ हादसा, टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर सामने से आ रही टेली फोर्स से टकराई दूसरे स्कूल की विंगर गाड़ी, टाटा फोर्स में प्रभा शिक्षा निकेतन आमगांव के बच्चे सवार थे, वहीं विंगर RPG ग्रुप राठ की बताई जा रही है, हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजनों में मचा हड़कंप, हादसें का सीएम योगी ने भी लिया संज्ञान, बच्चों के बेहतर इलाज के निर्देश, राठ क्षेत्र के राठ- जराखर रोड का मामला।
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर, जलस्तर खतरे के निशान से 100 सेंटिमीटर ऊपर

Satna, Madhya Pradesh:चित्रकूट में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते पवित्र मंदाकिनी नदी उफान पर आ गई है। चित्रकूट के ऊपरी जंगलों में बीती रात से हो रही तेज बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को 100 सेंटीमीटर पार कर गया है। बढ़ते जलस्तर से स्फटिक शिला, सती अनुसूया और गुप्त गोदावरी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के आवागमन मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं। बीते वर्ष आई विनाशकारी बाढ़ की यादें ताजा होने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इसके अलावा मझगवां क्षेत्र में पिंडरा नदी का जलस्तर बढ़ने से पिंडरा गांव के तटीय घरों में पानी घुस गया है, वहीं बभियां गांव के पास रपटे पर पानी आने से मझगवां-मानिकपुर मार्ग पूरी तरह बंद हो चुका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यूपी और एमपी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौके पर पुलिस, राजस्व और SDRF की टीमों के साथ नगर परिषद चित्रकूट के बाढ़ नियंत्रण अधिकारी प्रभात सिंह अपनी टीम के साथ लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। लोगो से अपील की जा रही है कि सुरक्षित स्थानों में रहे。
0
0
Report

नेमा कुल्फी सेंटर का लाइसेंस निलंबित, महाकाल लोक फूड जोन में सख्त कार्रवाई

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, नेमा कुल्फी सेंटर का लाइसेंस सस्पेंड श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ पर सख्ती, नेमा कुल्फी सेंटर पर खाद्य विभाग की कार्रवाई उज्जैन सावन पवित्र मास में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुँच रहे हैं। श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने महाकाल लोक स्थित फूड जोन में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के प्रमुख खान-पान प्रतिष्ठानों का जायजा लिया। टीम ने नेमा कुल्फी सेंटर की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकान के स्टोरेज एरिया में अत्यधिक गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन पाया गया। लाइसेंस की शर्तों की अवहेलना और अनियमितताएं सामने आने पर खाद्य विभाग ने फालूदा व कुल्फी के सैंपल जब्त करते हुए प्रतिष्ठान के लाइसेंस सस्पेंशन की सख्त कार्रवाई की गई खाद्य अधिकारियों ने बताया कि महाकाल मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटखोरी और अमानक सामग्री बेचने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

नशिराबाद, जळगांव में हथियारबंद डकैती; कार समेत दो डकैदे फरार

Jalgaon, Maharashtra:जळगांव, नशिराबाद ANC -जळगांव च्या नशिराबाद येथील मुक्तेश्वर नगर परिसरातील भादली रोडवर रात्री सुमारास पोलीस नाईक गणेश साहेबराव कोळी यांच्या घरात दोन दरोडेखोरांनी प्रवेश करून सशस्त्र दरोडा टाकला. गणेश कोळी हे विष्णूनगर पोलीस ठाणे, डोंबिवली येथे कार्यरत आहेत. दरोडेखोरांनी गणेश कोळी यांच्या पत्नी सुनीता गणेश कोळी यांच्या गळ्याला सुरी लावत दागिने व रोख रक्कम मागितली, तर एकाकडे रिव्हॉल्वर असल्याचे सांगण्यात आले. गणेश कोळी यांच्या अंगावर सोन्याचे दागिने व हातात अंगठ्या असल्याने ते बाथरूममध्ये लपले; मात्र दरोडेखोरांनी दरवाजा तोडण्यास सुरुवात केली. परिस्ठिती नियंत्रणाबाहेर जात असल्याचे लक्षात येताच दरोडेखोरांनी समोर पडली कारची चावी घेतली आणि कार घेऊन भादली रोडने पसार झाले. माहिती मिळताच नशिराबाद व जळगाव एमआयडीसी पोलिसांनी शोध घेत कार ताब्यात घेतली; मात्र दोन्ही दरोडेखोर फरार झाले आहेत.
0
0
Report

रतलाम में MD ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: तीन गिरफ्तार, सप्लायर की पूछताछ जारी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के पिपलौदा क्षेत्र में पुलिस ने MD ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सुखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस ने जावरा-पिपलौदा रोड स्थित पंचेवा फंटे पर नाकाबंदी कर काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक से आ रहे दो युवकों को पकड़ा। तलाशी में फैजान उर्फ जादू के कब्जे से करीब 20 ग्राम MD ड्रग्स की कीमत 2 लाख बरामद हुई। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर दोनों आरोपियों मोईन अब्बासी और फैजान उर्फ जादू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में ड्रग्स के स्रोत और सप्लायर की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने बाराखेड़ा निवासी 27 वर्षीय परवेज रईस खान को भी गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित खरीदारों की तलाश में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

रायपुर के नकटी गांव की ब्लू वाटर खदान में मौतों का सिलसिला जारी, SDRF तलाश में

Begun, Rajasthan:रायपुर के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान एक बार फिर मौत का ब्लैक स्पॉट बन गई है... यहाँ दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 24 वर्षीय आदिल खान की गहरे पानी में डूबने के बाद तलाश जारी है.. बताया जा रहा है कि पानी को एक छोर से दूसरे छोर तक पार करने की शर्त लगी थी... इसी दौरान आदिल और उसका एक दोस्त पानी में कूदे, लेकिन गहरे पानी में जाने के बाद आदिल बाहर नहीं आ सका.. सुबह से SDRF की टीम उसकी तलाश में जुटी है.. सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ब्लू वाटर खदान में हादसों का सिलसिला कब थमेगा? आंकड़े बताते हैं कि साल 2017 से अब तक यहां डूबने से 9 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है... और आदिल के मामले में अगर मौत की पुष्टि होती है तो यह करीब 9 साल में 10वीं मौत होगी.. अक्टूबर 2025 में भी दो छात्र जयेश साहू और मृदुल इसी खदान के गहरे पानी में डूब गए थे, जबकि दिसंबर 2025 में भी यहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था.. करीब 350 से 400 फीट गहरी इस जलभराव वाली खदान में लगातार हो रहे हादसे प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हैं.. माना थाना क्षेत्र की इस खदान में आखिर कब तक लोग अपनी जान जोखिम में डालते रहेंगे... और कब प्रशासन यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करेगा? वॉक थ्रू
0
0
Report

देवबंद में गोकशी की कोशिश पर मुठभेड़; एक गिरफ्तार, एक फरार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र में गोकशी की कोशिश कर रहे आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, देर रात प्रभारी निरीक्षक देवबंद पुलिस टीम के साथ देवबंद-बरला मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सांपलाखत्री गांव के जंगल में दो लोग एक बछड़े की गोकशी करने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बछड़े के रम्भाने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने नजदीक जाकर देखा तो दो व्यक्ति गोकशी का प्रयास कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि टीम को देखते ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान शकील पुत्र यामीन कुरैशी निवासी पठानपुरा, देवबंद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस, एक जिंदा गोवंश, मोटरसाइकिल और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में गोवध अधिनियम, पुलिस मुठभेड़, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है.
0
0
Report
Advertisement

नाजरपुर कला में ग्राम प्रधान की पशुशाला से नौकर का सड़ा शव, इलाके में सनसनी

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव नाजरपुर कला में ग्राम प्रधान की पशुशाला में भूसे की कोठरी से नौकर प्रदीप कुमार का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक के परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
0
0
Report

DM गोयल ने सोशल मीडिया मामले की तथ्यात्मक जांच के निर्देश दिए

Noida, Uttar Pradesh:2008ZUP_LKO_NIRDESH_R सोशल मीडिया की शिकायतों की तथ्यात्मक जांचकर जवाब दें डीएम : गोयल मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी मंडलायुक्त व डीएम को निर्देश दिए हैं कि डीएम के सोशल मीडिया अकाउंट से मामले की जांचकर तथ्यात्मक जवाब दिया जाए। मुख्य सचिव ने बुधवार को बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में अवस्थापना सुविधाएं सुदृढ़ करने, साफ-सफाई कराने और छात्रों व अभिभावकों के साथ नियमित संवाद के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि बारिश में विद्यालय में सफाई व जलभराव की समस्या को देखते हुए अभियान चलाया जाए। इसके लिए ब्लॉकवार टीम बनाएं। पठन-पाठन, स्कूल किचन शेड, बिजली उपकरण व पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण कर कमियां दूर कराई जाएं। प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों को पाठ्य-पुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा व स्कूली बैग की शत-प्रतिशत राशि अभिभावकों के खातों में पहुंचे और इसका खरीदा जाना भी सुनिश्चित कराएं। दूसरे विभागों से समन्वय कर विद्यालयों में सुविधाओं को मजबूत कराएं। शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति पर सख्ती की जाए। स्कूल प्रबंधन समिति को क्रियाशील रखा जाए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top