icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दौसा कॉलेज कैंपस में विस्फोट की सूचना, मॉक ड्रिल के रूप में रिहर्सल

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पीजी कॉलेज कैम्पस में भारी विस्फोट की सूचना सूचना पर पहुंचा पुलिस प्रशासन का अमला पूरे कॉलेज परिसर को किया गया ब्लैक आउट दमकल ,एंबुलेंस,विद्युत,चिकित्सा विभाग की टीम भी पहुंची मौके पर सभी के मौके पर पहुंचने पर निकला मॉक ड्रिल तो सभी ने ली राहत की सांस हालांकि आपात स्थिति से निपटने की गई रिहर्सल सभी विभागों का मौके पर पहुंचने का समय भी किया गया नोट दौसा पुलिस नियंत्रण कक्ष पर पीजी कॉलेज कैंपस में भारी विस्फोट की सूचना आई तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा जिले के पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों सहित सभी विभागों को मौके पर पहुंचने की सूचना दी गई کलेक्टर डॉ सौम्या झा सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे वही सिविल डिफेंस, दमकल ,एंबुलेंस , विद्युत विभाग , चिकित्सा विभाग की टीम में भी मौके पर पहुंची तो मौके पर मॉक ड्रिल निकला तो सभी ने राहत की सांस ली हालांकि आपात स्थिति से निपटने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की रिहर्सल भी की गई जहां कॉलेज भवन की ऊपर की मंजिल में फैंस कुछ लोगों को निकालकर मौके पर प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया गया कलेक्टर सौम्या जाने कहा समय-समय पर इस तरह के मॉक ड्रिल और रिहर्सल करते रहते हैं ताकि सिस्टम चुस्त और दुरुस्त रहे वहीं लोगों को ऐसी स्थिति में पैनिक होने की भी जरूरत नहीं ।
0
0
Report

हाईकोर्ट ने मंडावरा रोड के गंदे पानी के मसले पर अधिकारियों को तलब किया

Karauli, Rajasthan:हिण्डौन शहर के मंडावरा रोड पर लंबे समय से भरे गंदे पानी और सीवरेज की समस्या को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने करौली जिला कलक्टर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता और नगर परिषद आयुक्त हिण्डौन को 7 मई को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं। लगभग डेढ़ साल से मंडावरा रोड पर सीवेज और वर्षा जल जमा है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन, छात्र, महिलाएं और ग्रामीण निकलते हैं। गंदे पानी के कारण आवागमन बाधित होता है और बीमारी का खतरा बढ़ता है। हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गई थी। सुनवाई में बताया गया कि नागरिकों ने कई बार प्रार्थनापत्र दिए, आंदोलन किए, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अदालत ने पूर्व में अक्टूबर 2025 में कारण बताओ नोटिस जारी कर क्लैक्टर और आयुक्त से शपथपत्र मांगा था. मार्च 2026 की सुनवाई में भी ठोस समाधान नहीं आया, विभागों ने जिम्मेदारी टाल दी, तब अदालत ने सख्ती दिखाई। जस्टिस अनुरूप सिंघी ने कहा कि मंडावरा रोड पर गंदे पानी की निकासी के लिए अब तक कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि 7 मई को संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बताएं कि स्थायी समाधान के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

नारी शक्ति वंदन कानून पर कांग्रेस-भाजपा के बीच सियासत तेज, परिसीमन पर बहस भारी

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जिले में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं और दोनों ही दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। शुक्रवार को डोंगरगढ़ कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने अलग-अलग प्रेसवार्ता कर अपनी-अपनी पार्टी का पक्ष रखा। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में हर्षिता स्वामी बघेल ने भाजपा पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के आड़ में परिसीमन संशोधन से जुड़ा मुद्दा सामने आया, जिसके कारण यह प्रस्ताव विवादों में घिर गया। उनके अनुसार, प्रस्ताव में लोकसभा की 850 सीटें, राज्यों की 815 सीटें और केंद्र शासित प्रदेशों की 35 सीटों के परिसीमन की बात कही गई थी। कांग्रेस का मत था कि इसे वर्तमान परिस्थितियों या नई जनगणना के आधार पर लागू किया जाना चाहिए, जबकि केंद्र सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर इसे लागू करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि यह संविधान और देशहित के अनुरूप नहीं है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दे को भटका रही है। वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण का श्रेय भाजपा को जाता देख असहज है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2023 में इस विधेयक का समर्थन किया था, लेकिन अब राजनीतिक कारणों से विरोध कर रही है। पांडेय ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनगणना और परिसीमन को लेकर अनावश्यक सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस तरह नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है, जिससे प्रदेश की राजनीति में गरमाहट बनी हुई है।
0
0
Report

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म: नाबालिग गिरफ्तार, सुधार गृह भेजने की तैयारी

Giridih, Jharkhand:बगोदर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया हैं. दुष्कर्म की घटना को गांव के नाबालिग किशोर के द्वारा अंजाम दिया गया. इसे लेकर आरोपी नाबालिक किशोर को बगोदर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसे बाल सुधार गृह भेजनें की प्रक्रिया की जा रहीं हैं. घटना की सुचना पर बगोदर - सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम, थाना प्रभारी राजेश कुमार पहुंचे और मामले की जानकारी ली. घटना के संदर्भ में बताया जाता हैं कि उक्त बच्ची जो क़ि घर में अकेले थी. तभी गांव के ही नाबालिग किशोर द्वारा घर में उक्त बच्ची को अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था. इसी बीच उक्त बच्ची की दादी घर में आ पहुंची. और उक्त लड़के को देख कर उसको डांट फटकार और मारपीट की. तब - तक उक्त लड़का फरार हो गया. इधर घटना की जानकारी उसकी दादी ने इसकी सुचना बगोदर पुलिस को दी. इधर पुलिस को सुचना मिलते ही छापमारी करते हुए उक्त नाबालिग़ लड़के को गिरफ्तार कर ली है. एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है. साथ ही पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. इधर घटना की सुचना मिलते ही बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह उक्त गांव पहुंचे. कहा की मामला बेहद चिंता जनक है. कहा की समाज में ऐसे प्रवृत्ति के युवक पर नजर रखने की जरूरत है.
0
0
Report
Advertisement

बेतिया में जमीनी विवाद: पेड़ काटने के मामले में तीन गिरफ्तार

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है कि पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। एक पक्ष के तीन लोग गिरफ्तार किए गए; उनके पास से एक देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। घटना इनरवा थाना क्षेत्र के घोड़पकड़ी गांव की है। जमीनी विवाद में एक पक्ष जबरन पेड़ काट रहा था; दूसरे पक्ष की शिकायत पर तीनों को गिरफ्तार किया गया। ब्रजेश पासवान की शिकायत पर राघवेंद्र भारती समेत तीन को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे; पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बड़ी घटना को टाल दिया।
0
0
Report

गोफ क्षेत्र में TMC ने 180 आवास बनाकर सुरक्षा संकट गढ़ दिया

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत कोरजा कॉलरी की डिप्लरिंग (गोफ) क्षेत्र में कोयला खनन करने वाली TMC कम्पनी के द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए करीब 180 आवास बनाए गए हैं और यहाँ उनके कर्मचारी निवासरत हैं जबकि डिप्लेरिंग वाला क्षेत्र कभी भी हादसे की आशंका बना रहती है। जिससे पूर्व में कोरजा कॉलरी ने लोगों की जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए उस स्थान में रहने वाले लोगों को मुआवजा देकर पूरी बस्ती को खाली करा कर उनके मकानों को ध्वस्त कर विस्थापित किया गया था, उसके बाद भी TMC कंपनी द्वारा दुर्घटना को दरकिनार करते हुए अब उसी स्थान पर कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए करीब 180 आवास का निर्माण करवा चुकी है और निर्माण कार्य अभी भी चालू है; गोफ क्षेत्र होने के कारण कभी भी यह स्थान जमीदोज हो सकता है और बड़ी जनहानि हो सकती है जिससे बड़ी संख्या में मजदूर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। नगर पालिका बिजुरी द्वारा लगातार चार बार नोटिस भी दी जा चुकी है लेकिन उसका जवाब नहीं दिया गया। जबकि बीते दिनों यही लापरवाही कोतमा में अग्रवाल लॉज के ढहने से 3 लोगों की मौत हो गई थी और अनेक लोग घायल हुए थे। जिसके बाद कलेक्टर अनूपपुर ने सख्त आदेश जारी किया था कि बिना परमिशन के कोई भी निर्माण नहीं किया जाएगा और अगर ऐसा किया गया तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि मीडिया में प्रमुखता से इस खबर को दिखाई है तो कलेक्टर अनूपपुर द्वारा किस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, शहर में हंगामा

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, मेडिकल स्टोर पर हंगामा फर्रुखाबाद में लापरवाही का सनसनीखेज मामला। शहर कोतवाली के बजरिया में एक मेडिकल स्टोर पर गलत इंजेक्शन लगने से 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पूरी खबर विस्तार से... थाना मऊदरवाजा के नियामतपुर खेड़ा की रहने वाली गीता पत्नी कौशिकेंद्र पाल खांसी-जुकाम की दवा लेने बजरिया के आदेश मेडिकल स्टोर पहुंचीं। आरोप है कि स्टोर मालिक के भाई, जो खुद को बीएएमएस डॉक्टर बताता है, ने डॉक्टर की सलाह का हवाला देकर इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही गीता की हालत बिगड़ गई और कुछ ही पलों में उनकी सांसें थम गईं। परिजन मौके पर पहुंचे, लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया। डायल 112, मऊदरवाजा पुलिस, शहर कोतवाली और महिला पुलिस ने पहुंचकर हालात संभाले। स्टोर मालिक, कंपाउंडर समेत तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू। शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम को भेजा गया। रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई होगी। मृतका गीता अपने किसान पति और चार बच्चों - अर्जुन (21), काजल (15), रिशु (13) व करण (11) को छोड़ הגीं। परिवार में कोहराम मच गया। बाइट 1: अभय वर्मा, सीओ सिटी - अभय वर्मा, सीओ सिटी: "घटना की जांच चल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई होगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं।" बाइट 2: करण, मृतका का पुत्र - करण: "मां दवा लेने गई थीं, इंजेक्शन लगा और गिर पड़ीं। ये
0
0
Report

मोहन भगवत ने नागपुर में भारत दुर्गा मंदिर और राष्ट्र के लिए संदेश दिया

Noida, Uttar Pradesh:RSS CHIEF MOHAN BHAGWAT ALONG WITH MAHARASHTRA CM DEVENDRA FADNAVIS & union MINISTER NITIN GADKARI ATTEND GROUNDBREAKING CEREMONY OF BHARAT DURGA SHAKTI STHAL & DHARM SABHA / VISUALS/ MOHAN BHAGWAT (RSS CHIEF) SPEECH RSS प्रमुख Mohan Bhagwat 1. भारत दुर्गा मंदिर की कल्पना Mohan Bhagwat बताते हैं कि जब नागपुर में एक कैंसर अस्पताल बन रहा था, तब विचार आया कि अस्पताल में एक मंदिर भी होना चाहिए। तब उन्होंने सुझाव दिया कि वहाँ भारत माता का मंदिर बने। उनके मन में विचार आया कि भारतमाता को दशप्रहरण धारिणी दुर्गा के रूप में स्थापित किया जाए, क्योंकि शक्ति के बिना सत्य भी स्थापित नहीं हो सकता। 2. शक्ति और सत्य का संबंध Mohan Bhagwat कहते हैं कि दुनिया में अक्सर “जिसकी लाठी उसकी भैंस” चलता है, इसलिए सत्य को भी शक्ति का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन भारत एक ऐसा देश है जहाँ सत्य को उसके मूल्य पर स्वीकार करने की परंपरा है। 3. भारत दुर्गा की पूजा का असली अर्थ Mohan Bhagwat कहते हैं कि केवल मंदिर बनाकर और पुजारी द्वारा पूजा करने से काम नहीं चलेगा। भारत दुर्गा की सच्ची पूजा तभी होगी जब हर नागरिक अपने जीवन में भारत के आदर्शों को अपनाए। शास्त्र में कहा गया है: “शिवो भूत्वा शिवं यजेत्” अर्थ: यदि शिव की पूजा करनी है तो पहले स्वयं शिव के गुणों को अपनाना होगा। उसी तरह भारत की पूजा करनी है तो हमें स्वयं भारत के आदर्शों जैसा बनना होगा। 4. भारत को समझना और अपनाना Mohan Bhagwat कहते हैं कि भारत बनने के लिए तीन चीजें जरूरी हैं: भारत को जानना भारत को मानना भारत के अनुसार जीवन जीना वे कहते हैं कि लगभग 150 साल की अंग्रेजी गुलामी के कारण हमारे मन पर पश्चिमी सोच का असर पड़ गया है, जिसे हटाना होगा। 5. छोटे-छोटे बदलाव से शुरुआत उन्होंने “पंच परिवर्तन” की बात कही: भाषा भूषा (वेशभूषा) भजन भवन भ्रमण और भोजन इन छोटी-छोटी आदतों से भारतीय जीवन शैली अपनाने की शुरुआत करनी चाहिए। 6. छोटी शुरुआत का महत्व Mohan Bhagwat उदाहरण देते हैं: चींटी छोटे-छोटे कदमों से बहुत दूर तक पहुँच जाती है。 लेकिन गरुड़ शक्तिशाली होने के बावजूद अगर उड़ान ही न भरे तो कहीं नहीं पहुँचता。 अर्थ: छोटे-छोटे कदम भी लगातार उठाए जाएँ तो बड़ा परिवर्तन संभव है। 7. भारत के भविष्य पर विश्वास वे कहते हैं कि जैसे Ram Mandir Ayodhya के निर्माण को लेकर वर्षों तक संदेह रहा, लेकिन अंततः मंदिर बना。 उसी तरह भारत के विश्व गुरु बनने के बारे में भी विश्वास रखना चाहिए。 8. अंतिम संदेश Mohan Bhagwat का मुख्य संदेश है: भारत दुर्गा की पूजा केवल मंदिर में नहीं, अपने जीवन में करनी होगी。 हर व्यक्ति को निर्भय और राष्ट्रहित में कार्य करने वाला बनना होगा。 यदि हम अपने आचरण को अपने संकल्प के अनुसार बदलें, तो भारत फिर से शक्तिशाली और विश्व को मार्ग दिखाने वाला देश बन सकता है।
0
0
Report
Advertisement

कोटकपुरा में एयर रेड मॉक ड्रिल, लोगों को आपातकालीन हालात लिए जागरूक किया गया

Kot Kapura, Punjab:ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਏਐਰ ਰੇਡ ਮੌਕ ਡਰਿਲ ਦਾ ਆਯੋਜਨ, ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਬਾਰੇ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਅੱਜ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਡਾ. ਹਰੀ ਸਿੰਘ ਸੇਵਕ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਸਿਵਲ ਡਿਫੈਂਸ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਏਐਰ ਰੇਡ ਮੌਕ ਡਰਿਲ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨ ਲਈ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਲਈ ਬਲੈਕਆਉਟ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਹੋਈ ਇਸ ਮੌਕ ਡਰਿਲ ਦੌਰਾਨ ਐਨਡੀਆਰਐਫ, ਪੰਜਾਬ ਹੋਮ ਗਾਰਡ, ਸਿਵਲ ਡਿਫੈਂਸ, ਐਨਸੀਸੀ, ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ, ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਨਜਿੱਠਣ ਬਾਰੇ ਪ੍ਰਯੋਗਾਤਮਕ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਿੱਚ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੌਕ ਡਰਿਲਾਂ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ, ਤਾਂ ਜੋ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪਾਤਕਾਲੀਨ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਵਰਤੀਆਂ ਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਾਵਧਾਨੀਆਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮੌਕ ਡਰਿਲ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮਕਸਦ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨਾ ਹੈ, ਤਾਂ ਜੋ ਅਪਾਤਕਾਲੀਨ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਸੁਚੇਤ ਰਹਿ ਕੇ ਜਾਨ-ਮਾਲ ਦੀ ਰੱਖਿਆ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ। ਸਿਵਲ ਡਿਫੈਂਸ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਡਰਿਲ ਨੂੰ ਕਾਮਯਾਬ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਸਿਵਲ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਪੂਰਾ ਸਹਿਯੋਗ ਦਿੱਤਾ। ਬਾਈਟ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਬਾਈਟ ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ ਸਟੋਰ ਸੁਪਰਡੈਂਟ ਸਿਵਲ ਡਿਫੈਂਸ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਤੋਂ ਕੇ ਸੀ ਸੰਜੇ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ
0
0
Report

BANUR (कुलदीप सिंह) - ब्लैक आउट के जरिए जान बूझकर बनाया जा रहा पैनिक का माहौल : जगजीत कराला

Kuldeep SinghKuldeep SinghFollow18m ago
Gobindpura, Punjab:ब्लैक आउट के जरिए जान बूझकर बनाया जा रहा पैनिक का माहौल कुलदीप सिंह बनूड़ - भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के जिला प्रधान मोहाली, जगजीत सिंह कराला ने पंजाब में हो रहे ब्लैकआउट को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर पैनिक का माहौल बना रही है। कराला के मुताबिक, इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को आधार बनाकर भारत में डर फैलाया जा रहा है। उन्होंने इसे आम जनता को मानसिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश बताया। किसान नेता ने सरकार से पारदर्शिता बरतने और जनता को सही जानकारी देने की मांग की है, ताकि अफवाहों और भय का माहौल खत्म हो सके।
0
0
Report

जैसलमेर में हवाई हमले की अफरा-तफरी, बाद में मॉकड्रिल घोषित

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में शनिवार को हवाई हमले की सूचना से शहर में हड़कंप मच गया। शहर की इंदिरा कॉलोनी स्थित एक घर पर बम गिरने की सूचना के बाद तेज धमाके से रहवासी इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग, सिविल डिफेंस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। तीन दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, वहीं रेस्क्यू टीमों ने तत्परता दिखाते हुए 6 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को दो एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। पूरी कार्रवाई करीब 7 मिनट तक चली। मौके पर एसडीएम सक्षम गोयल सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी। हालांकि बाद में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह पूरी घटना एक मॉकड्रिल का हिस्सा थी। आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय क्षमता को परखने के उद्देश्य से यह अभ्यास किया गया था। मॉकड्रिल की जानकारी सामने आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। प्रशासन के अनुसार, आज रात शहर में ब्लैकआउट का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और मजबूत किया जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top