201005
Ghaziabad - दिल्ली वजीराबाद रोड पर आग ने बढ़ाई फ्लैट निवासियों की चिंता
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद थाना टीला मोड़ क्षेत्र के चौकी तुलसी निकेतन दिल्ली वजीराबाद रोड एसीपी ऑफिस के पास कूड़े में किसी ने आग लगा दी. आग से उठे धुऐं से फ्लैट में रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा ,वहीं पास में बिजली का ट्रांसफार्मर भी मौजूद है ,जिससे लोगों को हादसे की आशंका है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
बोखरा की बदहाल सड़क पर भूख हड़ताल, प्रशासन ने सड़क निर्माण के निर्देश दिए
Sitamarhi, Bihar:स्थानीय युवकों ने टेंट लगाकर भूख हड़ताल शुरू कर दी। सड़क की बदहाली से परेशान युवक पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। मामला की जानकारी स्थानीय प्रशासन को मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने ग्रामीण कार्य विभाग को सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए। प्रशासन के आश्वासन के बाद भूख हड़ताल पर बैठे युवकों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की जर्जर हालत के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव के कारण स्थिति और भी बदतर हो जाती है। बाइट—सतीश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बोखरा0
0
Report
BRICS सम्मेलन: चीन-सीमा विवाद और महंगाई पर भारत की रणनीति
Noida, Uttar Pradesh:Imran Masood- BRICS का आयोजन हो रहा है ये अच्छी बात है, लेकिन हमें इस मौके से फायदा भी उठाना चाहिए। चीन के साथ बॉर्डर पर हमारा टसल है..चीन के राष्ट्रपति ब्रिक्स में आ रहे हैं, ऐसे में हमें सीमा विवाद के मुद्दे पर उनसे बात करनी चाहिए। इन दिनों, रूस का भी हमें उतना सपोर्ट नहीं मिल रहा है.. ऐसे में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ भी इस मुद्दे पर बातचीत होनी चाहिए BRICS समिट को लेकर पी चिदंबरम के सवाल पर-- पी चिदंबरम साहब बहुत वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं उन्होंने जो भी कहा है, सोच समझकर बोला होगा.. ऐसे आयोजन होना चाहिए.. लेकिन इसका ज्यादा से ज्यादा हम लाभ उठाना चाहिए.. मुझे नहीं पता कि IMF कौन से चश्मे से भारत की जीडीपी को देख रहा है। मैं तो ये देख रहा हूँ कि यहां सिर्फ GST कलेक्शन बढ़ रहा है.. लेकिन आम लोगों की वित्तीय मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रूट रोटी,कपड़ा और मकान जैसे बुनियादी ज़रूरतों में बीस से तीस प्रतिशत की महंगाई हो चुकी है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में बैंक कर्मियों की हड़ताल, 5 दिन के बैंकिंग सप्ताह की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बैंक कर्मचारियों का हड़ताल बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर बैंक हड़ताल फाइव डे वर्किंग मांग को लेकर प्रदर्शन एमपी नगर जोन 1 में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल 5 दिन बैंकिंग सप्ताह लागू करें स्केल-4 से ऊपर अधिकारियों की पीएलएफआई वापस लेने0
0
Report
ब्रिक्स समिट के कारण दिल्ली में 3 दिन ट्रैफिक डायवर्जन; एडवाइजरी जारी
Noida, Uttar Pradesh:ब्रिक्स समिट के चलते दिल्ली में आज से 3 दिन तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है दिल्ली ट्रेफिक पुलिस की तरफ से उसके लिए एडवाइजरी जारी की है। समिट का मुख्य कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है अंतरराष्ट्रीय डेलिगेशन और VIP काफिलों की आवाजाही को देखते हुए कई इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इन दिनों दिल्ली में सफर करने वाले परेशानी से बचने के लिए अपने रूट की जानकारी के दिल्ली पुलिस की ट्रेफिक एडवाइजरी जरूर देख ले। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मथुरा रोड, सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग, तीस जनवरी मार्ग, फिरोज शाह रोड, तुगलक रोड, पंचशील मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, अफ्रीका एवेन्यू और भीकाजी कामा प्लेस समेत कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है इसके अलावा धौला कुआं फ्लाईओवर, मोती बाग फ्लाईओवर, मदरसा T-पॉइंट, लोधी रोड के कई जंक्सन, नीला गुम्बद, ओबेरॉय फ्लाईओवर के नीचे, DPS मथुरा रोड U-turn, रिंग रोड-बारापुला रोड और मंडी हाउस पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है।0
0
Report
गिरिडीह के बगोदर में नकाबपोश चार बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में देर रात अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने एक घर में परिजनों को बंधक बनाकर भीषण लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. इस वारदात से इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों की संख्या करीब चार थी और सभी ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था. अपराधी देर रात गृहस्वामी त्रिभुवन भुइयां के घर में दाखिल हुए. अंदर घुसने के बाद अपराधियों ने सो रहे घर के सभी सदस्यों को बारी-बारी से जगाया. इसके बाद हथियार का भय दिखाकर सभी को अपने कब्जे में ले लिया और बंधक बना लिया. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपराधियों ने घर में जमकर लूटपाट मचाई और कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.0
0
Report
Advertisement
नोएडा सेक्टर-18: पार्किंग कर्मी ने चाबी लेकर युवती की कार फरार
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा सेक्टर-18 की पार्किंग में युवती की कार गायब। बीकानेर के पास सरफेस पार्किंग का मामला। इंटरव्यू देने गई थी युवती, पार्किंग कर्मी को दी थी चाबी। लौटकर देखा तो पार्किंग से कार गायब मिली। आरोप—एक शख्स चाबी लेकर कार समेत फरार। चाबी देते वक्त पार्किंग कर्मी ने नहीं किया सत्यापन। दो दिन बाद भी कार का कोई सुराग नहीं। युवती ने थाना सेक्टर 20 पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई मांगी। अभी तक FIR दर्ज नहीं होने का आरोप। पार्किंग शुल्क वसूलने के बाद भी वाहन सुरक्षित नहीं, नोएडा प्राधिकरण पर सवाल!0
0
Report
BRICS Summit में बिहार का स्वाद दुनिया के सामने नई पहचान बना गया
Noida, Uttar Pradesh:बिहार का गौरव वैश्विक मंच पर दिल्ली BRICS Summit में Welcome Kit में शामिल सत्तू और मखाना हमारे स्वाद, परंपरा और उद्यमिता की पहचान हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार, जिन्होंने ‘Local to Global’ संकल्प को साकार किया। नए बिहार की नई पहचान—बिहार का स्वाद अब दुनिया के सामने!0
0
Report
घुलेवाड़ी ग्रामपंचायत के वृक्षारोपण दावे पर उठे सवाल, पुरस्कार रोक
Shirdi, Maharashtra: संगमनेरच्या घुलेवाडी ग्रामपंचायतीला मिळालेल्या ‘माझी वसुंधरा’ पुरस्कारावरच आता संशयाचं सावट आलंय.तब्बल 70 हजार 871 वृक्षांची लागवड केल्याचा दावा ग्रामपंचायतीकडून करण्यात आला होता.मात्र माहिती अधिकारातून समोर आलेल्या माहितीनंतर या वृक्षलागड्यावरच प्रश्न उपस्थित करण्यात आले.अखिल भारतीय ग्राहक पंचायतचे विनायक वाडेकर यांनी याबाबत तक्रार दाखल केली.तक्रारीनंतर प्रशासनाकडून संयुक्त चौकशीही करण्यात आली.मात्र चौकशी अहवाल पूर्ण होऊन सहा महिने उलटले, तरी कारवाईचा निर्णय अद्याप प्रलंबित आहे.दरम्यान, पुरस्कारातून मिळालेली रक्कम शासनाकडून गोठवण्यात आली आहे... पर्यावरण संवर्धन , वृक्षलागवड , जलसंवर्धन , आणि गावांचा शाश्वत विकास..यासाठी राज्य सरकारकडून ‘माझी वसुंधरा अभियान’ राबवलं जातं.स्थानिक स्वराज्य संस्थांनी केलेल्या पर्यावरणपूरक कामाचं या अभियानातून मूल्यमापन केलं जातं.याच अभियानात संगमनेर तालुक्यातील घुलेवाडी ग्रामपंचायतीने बाजी मारली.दोन वर्षांपूर्वी घुलेवाडीला अभियानात दुसऱ्या क्रमांकाचा पुरस्कार मिळाला.विशेष म्हणजे या पुरस्कारासाठी ग्रामपंचायतीने तब्बल 70 हजार 871 वृक्षांची लागवड केल्याची नोंद केली होती.मात्र याच आकडेवारीवर आता प्रश्नचिन्ह उपस्थित झालंय.माहिती अधिकारातून मिळालेल्या माहितीनंतर प्रत्यक्षात एवढ्या मोठ्या प्रमाणात वृक्षलागवड झाली नसल्याचा आरोप करण्यात आलाय.अखिल भारतीय ग्राहक पंचायतचे विनायक वाडेकर यांनी याबाबत प्रशासनाकडे तक्रार दाखल केली... याबाबत चौकशी अहवाल पूर्ण झाली. अहवालही तयार झाला.मात्र हा अहवाल पूर्ण होऊन तब्बल सहा महिने उलटले आहेत.तरीही अंतिम कारवाईबाबत अद्याप निर्णय झालेला नाही... विनायक वाडेकर , तक्रारदार अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, संगमनेर चंद्रकांत दरेकर , ग्रामसेवक , घुलेवाडी ग्रामपंचायत दरम्यान, तक्रारीनंतर राज्य पातळीवरून चौकशीचे आदेश देण्यात आले होते.त्याप्रमाणे चौकशी पूर्ण करून अहवाल वरिष्ठ स्तरावर पाठवण्यात आला आहे.आता वरिष्ठांकडून निर्देश मिळाल्यानंतर पुढील कारवाई केली जाणार असल्याचं जिल्हा परिषदेच्या अधिकाऱ्यांनी स्पष्ट केलंय. राजेंद्र देसले उपकार्यकारी अधिकारी , जिल्हा परिषद 70 हजार 871 वृक्षलागवडीचा दावा.त्यावर तक्रार. त्यानंतर चौकशी.आणि चौकशी अहवालही तयार.मात्र सहा महिने उलटूनही कारवाईचा निर्णय नाही.मग प्रश्न इतकाच कागदावरची वृक्षलागवड नेमकी किती आणि प्रत्यक्षात किती...? जर दावा खरा असेल तर चौकशीचा निकाल जाहीर करण्यास विलंब का...? आणि जर तफावत आढळली असेल, तर जबाबदारांवर कारवाई कधी...? पर्यावरणाच्या नावावरच्या योजनेतच जर आकड्यांचा खेळ झाला असेल , तर त्याचा हिशोब आता शासनानेच स्पष्ट करणं गरजेचं आहे.. प्रतिनिधी कुणाल जमदाडे झी 24 तास संगमनेर अहिल्यानगर0
0
Report
Advertisement
टिहरी के ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे के स्लाइडिंग जोन में सुरक्षा के निर्देश लागू
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बने स्लाइडिंग जोन बारिश में सक्रिय हो गए हैं, जिससे बोल्डर और मलबा गिरने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर ऐसे स्लाइडिंग जोन चिन्हित कर वहां पुलिस की तैनाती की गई है और ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुरक्षित बनाया जा रहा है। एसएसपी का कहना है कि सभी थाना प्रभारी को सुरक्षा के दृष्टिगत फोर्स की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं और जेसीबी की तैनाती के साथ ही फोन नंबर भी दिए गए हैं ताकि किसी तरह की परेशानी आने पर यात्रियों की मदद की जा सके।0
0
Report
अमरोहा लोक अदालत: 12 सितम्बर 2026 को त्वरित निस्तारण, समय-धन बचत
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के जिला न्यायालय परिसर में 12 सितंबर को लगेगी लोक अदालत, डीएम नितिन गौड और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने की जनभागीदारी की अपील जनपद अमरोहा के जिला न्यायालय परिसर में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के वादों का आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसे लेकर जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने संयुक्त रूप से जनपदवासियों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है। डीएम और एसपी ने कहा कि जिन लोगों के मामले लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते हैं, वे निर्धारित तिथि पर संबंधित न्यायालय अथवा विभाग से संपर्क कर इस अवसर का लाभ उठाएं। लोक अदालत के जरिए समय और धन की बचत के साथ विवादों का सरल एवं शीघ्र समाधान संभव है।व अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का निस्तारण कराएं और न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाने में सहयोग करें0
0
Report
यूपी भाजपा: टिकट दावेदारी पर ब्रेक, क्षेत्रीय सक्रियता को किया गया मापक
Noida, Uttar Pradesh:यूपी भाजपा ने दिल्ली लखनऊ में विधानसभा उम्मीदवार की परिक्रमा पर लगाया ब्रेक यूपी में भाजपा ने टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं को संगठन के माध्यम से स्पष्ट संदेश देने की तैयारी की है कि दिल्ली में लॉबिंग करने के बजाय अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहना ज्यादा महत्वपूर्ण होगा. उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव करीब आते ही भाजपा में लखनऊ से लेकर दिल्ली तक मौजूदा विधायको और अलग अलग विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशियों की परिक्रमा शुरू हो चुकी है।ऐसे में पार्टी के भीतर इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि टिकट की दावेदारी सिर्फ बड़े नेताओं से संपर्क या दिल्ली में सक्रियता के आधार पर तय नहीं होगी. संभावित उम्मीदवारों की क्षेत्र में मौजूदगी, जनता के बीच उनकी पकड़ और संगठन के साथ उनका तालमेल भी महत्वपूर्ण माना जाएगा. यानी टिकट की दौड़ में उन नेताओं को बढ़त मिल सकती है जो लंबे समय से अपने क्षेत्र में काम कर रहे हैं, जनता के संपर्क में हैं और बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभा रहे हैं. बाईट दिनेश सिंह भाजपा मुख्य प्रवक्ता यूपी अक्सर देखा जाता है कि मौजूदा विधायक और अलग-अलग क्षेत्र के संभावित चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार लखनऊ से लेकर दिल्ली तक अपने-अपने क्षेत्र के बड़े नेताओं की परिक्रमा करते हुए नजर आते हैं जिससे क्षेत्र में पार्टी की तमाम कार्यक्रम और अभियानों पर ब्रेक लगता हुआ नजर आता है और इसीलिए अब टिकट की उम्मीदवारी की परिक्रमा पर ब्रेक लगा दिया गया है。0
0
Report
Advertisement
UP में मोदी के 25 साल: सेवा संकल्प अभियान से आम लोगों तक पहुंचेगा विकास
Noida, Uttar Pradesh:मंत्रियों को सौंपी गई सेवा संकल्प अभियान की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत सुधारों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के साथ यूपी के 4.19 करोड़ परिवारों और 15.74 करोड़ लाभार्थियों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और इसे व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ से अभियान की शुरुआत होगी। इसकी जिम्मेदारी धर्मवीर प्रजापति को दी गई है। ‘मेरे सपनों का भारत : चित्र सेवा’ की कमान संदीप सिंह, जबकि ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ की जिम्मेदारी जयवीर सिंह को दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ की प्रभारी बेबी रानी मौर्य होंगी। लाभार्थियों की सफलता की कहानियों वाले ‘सेवा की कहानी’ अभियान की जिम्मेदारी गिरीश चंद्र यादव और ब्रजेश सिंह को दी गई है। ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ की जिम्मेदारी जसवंत सिंह सैनी संभालेंगे। वाराणसी से वडनगर यात्रा के प्रभारी जेपीएस राठौड़ होंगे। वाराणसी से 250 बाइक और 500 यात्री गंगाजल लेकर वडनगर जाएंगे। ‘सेवा मेरा योगदान’ की जिम्मेदारी एके शर्मा, ‘सेवा सेतु अभियान’ की जिम्मेदारी सोमेंद्र तोमर और ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ की जिम्मेदारी असीम अरुण को दी गई है। युवाओं के ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ की कमान कपिल देव अग्रवाल संभालेंगे। 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ अभियान का समापन होगा, जिसके प्रभारी दयाशंकर सिंह हैं। यूपी में एक महीना तक सेवा, सुशासन, विकास और जनभागीदारी का बड़ा अभियान चलेगा। सेवा से संकल्प... और संकल्प से विकसित भारत 2047 तक के इस अभियान के जरिये यूपी में जन जन तक पहुँचने की कोशिश भाजपा की होगी0
0
Report
तेजीपुर गांव में ताला काट कर लाखों के जेवर और नगदी पार , क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन चोरी की वारदात
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेजीपुर में बुधवार रात चोरों ने मकान का मुख्य दरवाजे का ताला काटकर लाखों रुपये के जेवरात और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात के दौरान परिवार के लोग मकान की ऊपरी मंजिल पर सोते रहे। गांव निवासी फजल सिंह पुत्र बहादुर सिंह के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मुख्य दरवाजे का ताला काटकर घर में दाखिल हुए चोर अलमारी और बक्सों में रखी तीन सोने की चेन, तीन अंगूठियां, दो जोड़ी कुंडल, दो लॉकेट-माला, चार नथुनी और चार जोड़ी पाजेब के अलावा 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह परिवार को चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल: 5-डे बैंकिंग, PLI बदलाव; रांची समेत झारखंड में विरोध
Ranchi, Jharkhand:आज पूरे देश के साथ-साथ झारखंड में भी बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची में स्टेट बैंक के पास बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी एकजुट हुए और अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिनके जरिए वे अपनी मांगों को सामने रख रहे थे। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 5-day Banking लागू करना, यानी सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था शुरू करना, शामिल है। इसके अलावा PLI यानी Performance Linked Incentive की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव और पुनर्विचार की मांग भी की जा रही है। इन्हीं मांगों समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। राजधानी रांची में सिर्फ एक जगह ही नहीं, बल्कि अलग-अलग बैंक शाखाओं के बाहर भी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। वहीं, बैंक कर्मचारियों ने आगे आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर सरकार की ओर से उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में तीन दिवसीय आंदोलन किया जाएगा। इसके बावजूद मांगें पूरी नहीं हुईं, तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने की चेतावनी दे रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
