201001
गाजियाबादः घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के एक घर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
Ghaziabad, Uttar Pradesh:घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के केला भट्टा क्षेत्र के एक घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे चारों तरफ फैल गई और धुंआ ही धुंआ उठने लगा। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई सूचना देने के बाद लोग खुद ही बाल्टी लेकर आग बुझाने में जुट गए। इसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार में हल्की बारिश के आसार, पटना में तेज धूप व उमस जारी
Patna, Bihar:बिहार में बारिश का दौर फिलहाल कमजोर पड़ गया है , आज दक्षिण-पूर्व और सीमांचल के 12 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, जमुई और बांका के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी पटना में दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है तो वहीं शाम के समय कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से बिहार के कुछ हिस्सों में नमी पहुंच सकती है लेकिन फिलहाल भारी बारिश की संभावना नहीं है। बारिश के बावजूद अगले कुछ दिनों तक उमस से राहत मिलने के आसार कम हैं। शुक्रवार को पटना 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा वहीं बिहार में इसबार मानसून में अब तक सामान्य से 34 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है0
0
Report
चोरी की जांच के दौरान पुलिस पर हमला, एएसआई और महिला सिपाही घायल
Gaya, Bihar:चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस पर हमला, गश्ती गाड़ी के शीशे तोड़े; एएसआई और महिला सिपाही घायल गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, साथ ही गश्ती वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में डायल-112 के एएसआई बैजू पासवान और महिला सिपाही बेबी कुमारी घायल हो गए। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमहेता गांव में हुई चोरी के मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गोपी मोड़ स्थित खानाबदोशों के ठिकाने पर पहुंची थी। पुलिस वहां चोरी की घटना को लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। शुरुआत में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस टीम को खुद को बचाने की कोशिश करनी पड़ी।हमलावरों ने पुलिस के गश्ती वाहन पर भी हमला कर दिया। पत्थरबाजी और तोड़फोड़ में वाहन के शीशे टूट गए। इस दौरान डायल-112 के एएसआई बैजू पासवान और महिला सिपाही बेबी कुमारी घायल हो गए। दोनों को हल्की चोटें आईं, जिनका स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया। पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना समेत आसपास के पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है。0
0
Report
रसैनी के सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापिका निलंबन पर गेट पर प्रदर्शन
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ स्कूल के गेट पर ताला, बस्ते गेट पर टांगकर प्रदर्शन करते बच्चे और अभिभावक, विकासखंड बिजौली के गांव रसैनी में प्रधानाध्यापिका के निलंबन को लेकर बच्चों और अभिभावकाओं का गुस्सा फूटा, निलंबन के विरोध में ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर जड़ा ताला, इतना ही नहीं बच्चों ने अपने बस्ते स्कूल के गेट पर टांगे और वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि प्रधानाध्यापिका का निलंबन तत्काल रद्द किया जाए, मामला कक्षा 8 के छात्र दिनेश को करंट लगने से जुड़ा है, बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से छात्र झुलस गया था, घटना के बाद हड़कंप मच गया और छात्र के परिजनों ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, मामले में खंड शिक्षा अधिकारी, बिजौली की ओर से प्रधानाध्यापिका से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उसी दिन बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया, बीएसए की कार्रवाई में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही, कंपोजिट ग्रांट के कथित दुरुपयोग और छात्र को समय पर इलाज उपलब्ध न कराने जैसे आरोपों का उल्लेख किया गया, अब कार्रवाई पर सवाल खड़ा हो गया है। वायरल हो रहे निलंबन पत्र में घटना की तारीख को लेकर कथित तौर पर गलती सामने आई है, बताया जा रहा है कि घटना 9 तारीख को हुई थी, जबकि निलंबन पत्र में इसे 1 तारीख दर्शाया गया है, इसी को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है, विकासखंड बिजौली के कंपोजिट विद्यालय रसैनी का पूरा मामला। बाइट। छात्र छात्राएं।0
0
Report
Advertisement
गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाश पर्व पर बधाई, समरसता और करुणा का संदेश फैलाने की अपील
Noida, Uttar Pradesh:सिख पंथ के पवित्र ग्रंथ 'श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी' के पावन प्रकाश पर्व की सभी सिख बंधुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन ग्रंथ समूची मानवता को समरसता, सेवा, सत्य एवं करुणा का अमर संदेश प्रदान करता है। आइए, उनके दिव्य उपदेशों को आत्मसात कर राष्ट्र एवं समाज की उन्नति में अपना योगदान दें।0
0
Report
चित्रकूट में रिटायर्ड कर्मी के घर भीषण आग, तीन झुलसे, हालत नाजुक
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट जिला मुख्यालय कर्वी के धुस मैदान के पास बीती रात एक बड़ा हादसा सामने आया। यहाँ नगर पालिका के रिटायर्ड कर्मचारी शोहन के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे में घर के अंदर मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है。 आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस और दमकल कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद आग में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया。 पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के धुस मैदान के पास की है। यहां नगर पालिका के रिटायर्ड कर्मचारी शोहन के घर में अज्ञात कारणों से आग लगी थी। आग की चपेट में आने से घर में मौजूद तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से एक की हालत काफी गंभीर है。 एसपी ने बताया कि दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
संभल में RSS मंडल प्रभारी विपिन यादव पर लाठी-डंडों से हमला, आरोपी फरार
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । पुराने विवाद के मामले में RSS के मंडल कार्यवाह विपिन यादव पर रास्ता रोककर लाठी डंडों से जानलेवा हमला। मारपीट। लाठी डंडे से हमले का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। हमले में RSS नेता विपिन यादव भाई समेत घायल, RSS नेता के साथ मारपीट के बाद आरोपी फरार। हमला कर मारपीट की शिकायत करने थाने पहुंचे RSS नेता ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण का आरोप। पूर्व के मामलों में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर RSS नेता ने थाने में हाई वोल्टेज हंगामा किया। धनारी थाना क्षेत्र के भिरावाटी गाँव का मामला। बाइट विपिन यादव, RSS नेता0
0
Report
Advertisement
21 वर्षीय माधु कुमारी की संदिग्ध मौत: एकडेरवा में शव फंदे से लटका मिला
Gopalganj, Bihar:जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। युवती का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की एकडेरवा गांव निवासी नरेश प्रसाद की 21 वर्षीय पुत्री माधु कुमारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद उचकागांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के पिता नरेश प्रसाद ने बताया कि घटना के समय वह घर से बाहर थे। इसी दौरान उनकी बहू ने फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह आनन-फानन में घर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बेटी को कमरे में फंदे से लटका देखा। माधु पढ़ाई में काफी रुचि रखती थी और फिलहाल वह शादी नहीं करना चाहती थी। उन्होंने बताया कि वह खुद शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं और जल्द ही नौकरी से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसी वजह से वह अपनी बेटी की शादी करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि माधु की शादी आगामी 11 फरवरी को तय की गई थी।0
0
Report
आनंद मोहन का आरक्षण पर बड़ा बयान: जातिगत व्यवस्था ही असली चुनौती
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर देश में आरक्षण खत्म करने या आरक्षण का दायरा बढ़ाने को लेकर सियासत लगातार गरमाती जा रही है। आने वाले दिनों में आरक्षण के मुद्दे पर राजनीतिक बहस और तेज होने के आसार हैं। इसी बीच बिहार के चर्चित राजनीतिज्ञ आनंद मोहन ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। आनंद मोहन ने कहा कि हिंदुस्तान में जाति की जड़ें बेहद मजबूत हैं और आरक्षण के मुद्दे को जातीय व्यवस्था के संदर्भ में समझने की जरूरत है। आनंद मोहन ने कहा कि देश में जब आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई थी, तब इसे सीमित अवधि के लिए रखने और समय-समय पर इसकी समीक्षा करने की बात कही गई थी। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि बैसाखी के सहारे जिंदगी की रेस नहीं जीती जा सकती। उनका तर्क है कि अगर आरक्षण लंबे समय तक चलता रहा तो लोगों को बैसाखी की आदत पड़ सकती है।आरक्षण को लेकर देश में एक बार फिर बहस तेज होने लगी है। इसी बीच बिहार के चर्चित राजनीतिज्ञ आनंद मोहन का बयान सामने आया है। आनंद मोहन ने कहा कि भारत में जाति व्यवस्था की जड़ें काफी गहरी हैं और इसी वजह से आरक्षण का मुद्दा बेहद संवेदनशील बना हुआ है।उन्होंने कहा कि आरक्षण की व्यवस्था शुरू करते समय इसके भविष्य को लेकर समीक्षा की बात कही गई थी। आनंद मोहन के मुताबिक, आरक्षण का उद्देश्य उन वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर देना था, जो सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े रहे हैं।आनंद मोहन ने अपने बयान में डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बैसाखी के दम पर जिंदगी की रेस नहीं जीती जा सकती। उनके मुताबिक, यदि किसी व्यवस्था का सहारा लंबे समय तक बना रहे तो व्यक्ति को उसकी आदत पड़ सकती है।आनंद मोहन ने आरक्षण की व्यवस्था में क्रीमी लेयर और सक्षम लोगों को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि जो व्यक्ति आरक्षण के जरिए आगे बढ़कर इंस्पेक्टर से डीजीपी जैसे उच्च पद तक पहुंच गया है, उसे आगे आरक्षण के लाभ से मुक्त करने पर विचार होना चाहिए।आनंद मोहन ने समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के विचारों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि समानता की दिशा में काफी बदलाव आया है और अब दलितों तथा पिछड़े वर्गों के भीतर भी ऐसे लोग सामने आए हैं, जो सामाजिक और आर्थिक रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं।हालांकि, आरक्षण को लेकर आनंद मोहन का यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश में आरक्षण की सीमा, जातीय जनगणना, क्रीमी लेयर और आरक्षण के विस्तार को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों की अलग-अलग राय है।एक तरफ आरक्षण के समर्थक इसे सामाजिक बराबरी और ऐतिहासिक असमानता को दूर करने का जरूरी माध्यम बताते हैं, तो दूसरी तरफ आरक्षण की समीक्षा और इसके लाभ को जरूरतमंद लोगों तक सीमित करने की मांग भी लगातार उठती रही है।आनंद मोहन के बयान ने एक बार फिर आरक्षण को लेकर राजनीतिक बहस को नई दिशा दे दी है। आपको बताते चले कि आनंद मोहन बेगूसराय एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां मीडिया के सामने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से किस तरह की प्रतिक्रिया सामने आती है। बाइट आनंद मोहन0
0
Report
कोटा नगर निगम चुनाव में चार चुनावों का रिकॉर्ड टूटा; ग्रामीण क्षेत्र में अधिक मतदान
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव में इस बार पिछले चार चुनावों का रिकॉर्ड टूट गया हैं। इस बार परिसीमन के बाद नगर निगम चुनाव में गांव का क्षेत्र भी जुड़ा है और सबसे रोचक बात यही है कि शहर से ज्यादा मतदान गांव के क्षेत्र वाले वार्ड में हुआ है। यहां भी एक तस्वीर उभर कर आती है की वोटिंग के मामले में शहरी मतदाताओं में ग्रामीण वोटरों के मुकाबले कम रुचि देखने को मिलती है। 2004 में 58.21 प्रतिशत, 2009 में 60.53 प्रतिशत, 2014 में 67.00 प्रतिशत, 2020 में 65.77 प्रतिशत और अब 2026 के चुनाव में 67.66 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। जो पिछले चुनाव से 1.89 फीसदी ज्यादा है。0
0
Report
Advertisement
बैतूल के गांव में 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, रतनजोत बीज खाने से अस्पताल पहुंची
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के जावरा गांव में खेलते खेलते 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक बच्चे गांव में खेल रहे थे, इसी दौरान जानकारी के अभाव में उन्होंने रतनजोत के बीज खा लिए। बीज खाने के कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगीं। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल बच्चों को उपचार के लिए पहुंचाया। इनमें 4 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी 4 बच्चों का स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में बच्चों की सुरक्षा और रतनजोत जैसे जहरीले बीजों को लेकर जागरूकता की जरूरत भी सामने आई है।0
0
Report
IG अजय यादव ने सीमावर्ती थाने का औचक निरीक्षण कर समन्वय के निर्देश दिए
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सीमावर्ती थाना बकरकट्टा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध और लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए थाना अभिलेखों का अवलोकन किया। साइबर जागृति अभियान की कार्रवाई की भी जानकारी ली। इसके बाद IG ने ITBP कैंप का भ्रमण कर जिला पुलिस और ITBP के बीच समन्वय, नियमित पेट्रोलिंग और सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए。0
0
Report
एएमयू में 2500 बेड हॉस्टल पीएम मोदी के नाम पर रखने का प्रस्ताव चर्चा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की कमी को लेकर छात्रों ने अब 2500 बेड के नए हॉस्टल का प्रस्ताव रखा है खास बात ये है कि हॉस्टल का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने की मांग की गई है। इसके लिए छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से बहस कराने की अनुमति मांगी है एएमयू के छात्र सोनपाल सिंह और मोहम्मद सलमान गौरी ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन को आवेदन दिया यूनियन हॉल में प्रस्तावित बहस में हॉर्स राइडिंग क्लब की जमीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से 2500 बेड का हॉस्टल बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। यह जमीन फिलहाल एएमयू और अलीगढ़ नगर निगम के बीच विवाद का केंद्र है और मामला एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है छात्रों का कहना है कि अगर न्यायालय के फैसले के बाद जमीन एएमयू को मिलती है, तो यहाँ छात्रों के लिए हॉस्टल बनाया जाए। छात्रों ने अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम से भी इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की अपील की है छात्रों के मुताबिक हॉस्टल की कमी के चलते बड़ी संख्या में छात्र निजी पीजी और अन्य स्थानों पर रहने को मजबूर हैं0
0
Report
Advertisement
पार्वती बांध आंगई में पानी का स्तर बढ़ा: दो गेट खोलकर निकासी जारी
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा,धौलपुर-जिले के सबसे बड़े पार्वती बांध आंगई से बड़ी खबर सामने आ रही है। कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के चलते बांध में पानी की आवक बनी हुई है। बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बांध के 2 गेट खोलकर पानी की निकासी की। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बांध में पानी की आवक होने से जिसके चलते एहतियातन गेट खोलने का निर्णय लिया गया है। विभाग द्वारा निचले इलाकों, सैंपऊ-मणियां क्षेत्र सहित रपटों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों और रपटों के आसपास आवागमन न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। पानी की निकासी के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारी बांध पर लगातार जलस्तर की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से आंगई थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता भी बांध पर तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बांध से पानी छोड़े जाने से पार्वती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है0
0
Report
दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए सुरक्षा तगड़ी, स्वॉट-डॉग और कमांडो तैनात
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के भारत मंडपम से सुरक्षा के बंदोबस्त दिखाते हुए। स्वाट वैन और कमांडो की तैनाती जगह-जगह की गई है। ऐसे में दिल्ली पुलिस स्वाट वैन की भी जाँच कर रही है। इसके अलावा स्निफर डॉग्स द्वारा भी सिक्योरिटी चेक किए जा रहे हैं। 2 बजे से ब्रिक्स सम्मेलन की शुरुआत होनी है, जिसके पहले सुरक्षा का जायज़ा लिया जा रहा है। आज भी बाइलेटरल मीटिंग का सिलसिला जारी रहेगा。0
0
Report
बेरमो में अवैध कोयला और बाइक जब्ती: सीआईएसएफ-सीसीएल की बड़ी कार्रवाई
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो में कोयला चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ और सीसीएल गार्ड की बड़ी कार्रवाई, 100 टन अवैध कोयला और सैकड़ों बाइक जब्त। इस कार्रवाई से कोयला चोरी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। बताते चले कि सीसीएल बीएंडके प्रबंधक के निर्देश पर एमएमडीआर एक्ट के तहत कारो स्थित नई खुली खदान के समीप सीआईएसएफ एवं सीसीएल बीएंडके सुरक्षा विभाग के द्वारा चलाए गए संयुक्त छापेमारी अभियान में 100.80 टन अवैध कोयला बरामद कर सीसीएल प्रबंधन के हवाले किया। साथ ही साथ सैकड़ों बाइक को भी जब्त किया। कोयला चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान सीआईएसएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, जहां बड़ी मात्रा में अवैध रूप से कोयला एकत्रित किया गया था। कार्रवाई के बाद जब्त किए गए कोयले को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए कारो प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई से कोयला चोरी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कोयले के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। अवैध कोयला उत्खनन पर जीएम ने कहा कि केंद्रीय कोयला मंत्री और सीआईएसएफ स्तर पर इस मुद्दे पर गंभीर पहल हुई है। क्षेत्र में अवैধ कोयला चोरी पर जल्द अंकुश लगेगा और वैध माइनिंग व्यवस्था को मजबूत की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और रैयतों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रशासन व सीआईएसएफ के सहयोग से कड़ी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
