icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़ में 3400 से अधिक जवानों के साथ शांतिपूर्ण मतदान

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) संवेदनशील बूथों पर पुलिस का पहरा, 3400 से अधिक जवान तैनात हनुमानगढ़ में पंचायती राज चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अति संवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार गश्त और चेकिंग कर रही हैं। इस दौरान मतदान केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि के नियम की पालना को लेकर लोगों को समझाइश दी जा रही है। वहीं, मतदान केंद्रों के आसपास समूहों में एकत्रित हो रही भीड़ को हटाया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। एएसपी अरविंद बिश्नोई ने बताया कि जिलेभर में 3400 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस का उद्देश्य प्रत्येक मतदान केंद्र पर कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न करवाना है।
0
0
Report

बालेसर ग्राम पंचायत में पेयजल संकट से 500 परिवार पानी के लिए तरस रहे

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर : जोधपुर बालेसर ग्राम पंचायत तोलेसर चारणान में पिछले एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से करीब 500 परिवार गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। नवनिर्वाचित सरपंच विमला कंवर-सोमुदान चारण सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गंगाड़ी फिल्टर प्लांट से पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन पिछले एक महीने से पानी नहीं पहुंच रहा है। दीपावली पर घरों की साफ-सफाई के लिए पानी की अधिक आवश्यकता है, लेकिन ग्रामीण पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं। ग्रामीणों को मजबूरी में मुंहमांगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब परिवारों को हो रही है। उनके घरों में पानी संग्रहित करने के लिए टांके नहीं हैं और महंगे टैंकर मंगवाने की आर्थिक स्थिति भी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि अकाल जैसी स्थिति के चलते पहले से ही चारे की कमी है। पेयजल संकट से पशुधन की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। बेसहारा पशुओं को चारा और पानी नहीं मिलने से उनकी मौत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि त्योहार के समय भी महिलाओं और बच्चों को पानी की व्यवस्था के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और जलदाय विभाग से तत्काल पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाकर राहत दिलाने की मांग की है,
0
0
Report

सादुलपुर sarpanch चुनाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं-युवाओं की बढ़ी भागीदारी

Churu, Rajasthan:सादुलपुर में सरपंच चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह, मतदान केंद्रों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़ लंबोर बड़ी, लंबोर छोटी, बेरासर बड़ा-छोटा, इंद्रपुरा और बिजावास में महिलाओं की लंबी कतारें, युवा मतदाताओं में भी दिखा लोकतंत्र के पर्व को लेकर जोश सादुलपुर _ सरपंच पद के चुनाव 2026 को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह देखते ही बन रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही जारी है। गांवों में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं।लंबोर छोटी, लंबोर बड़ी, बेरासर बड़ा, बेरासर छोटा, इंद्रपुरा और बिजावास सहित विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों के पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाएं अपने घरों की जिम्मेदारियों के बीच समय निकालकर मतदान करने पहुंचीं। वहीं पहली बार मतदान करने वाले युवाओं सहित युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह नजर आया। मतदान केंद्रों पर लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और भागीदारी का शानदार नजारा देखने को मिल रहा है। हर मतदाता अपने गांव की सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभा रहा है। लंबोर बड़ी गांव में मतदान के दौरान एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने और चक्कर आने की सूचना सामने आई। बताया गया कि मौके पर तत्काल मेडिकल व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। ऐसी स्थिति में मतदान केंद्रों पर चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मतदाताओं को तुरंत सहायता मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में उमड़ रही मतदाताओं की भीड़ के बीच लोकतंत्र के इस उत्सव में महिलाओं और युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी खास संदेश दे रही है.
0
0
Report
Advertisement

त्योहार के दौरान सुरक्षा के लिए जनपद पुलिस ने सख्त चेकिंग शुरू कर दी

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा और सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़कों पर उतरकर सघन चेकिंग अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहारों के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पूरे छाता क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विशेष रूप से पुलिस की पैनी नजर रही। सीओ छाता भूषण वर्मा ने स्वयं पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों व संवेदनशील मार्गों पर वाहनों की चेकिंग कराई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों को भी सख्त चेतावनी दी गई, ताकि त्योहारों के माहौल में कोई खलल न पड़े और आमजन सुरक्षित वातावरण में उत्सव मना सकें। जनपद पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहारों की शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले भर में सुरक्षा एवं सतर्कता के मद्द्देनजर यह निगरानी और चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
0
0
Report

नरेला की साइकिल पार्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग, दमकलें मौके पर पहुंचीं

New Delhi, Delhi:स्टोरी नरेला औद्योगिक क्षेत्र के F ब्लॉक की साइकिल के पाठ बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग लोकेशन नरेला एंकर नरेला औद्योगिक क्षेत्र में भीतर 24 घंटे में दूसरी घटना सामने आई है जहां सुबह सवेरे एक साइकिल बनाने के पाठ की फैक्ट्री में ऊपरी मंजिल में भीषण आग लग गई आज की लगता इतनी तेज थी के आसपास की फैक्ट्री के मजदूर भी बाहर आ गए मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया बताया जा रहा है कि जब उपरी मंजिल में आग लगी तो वहां पर मजदूर काम कर रही थी लेकिन आपकी लगता जैसे ही बढ़ने लगी तो सभी लेवल वहां से बाहर निकलती गई फिलहाल अभी तक किसी के अंदर फंसा होने की कोई जानकारी नहीं है और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी और आग पर काबू पाने में जुटी है
0
0
Report
Advertisement

तिंवरी नगर पालिका दीपावली से पहले सफाई अभियान तेज, मोहल्ले साफ-सुथरे

Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर एंकर-दीपावली के त्योहार को देखते हुए तिंवरी नगर पालिका की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कस्बे की विभिन्न गलियों और मोहल्लों में साफ-सफाई का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी जगह-जगह सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। त्योहार के दौरान कस्बे में स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका का प्रयास है कि दीपावली पर कस्बे की गलियां और मोहल्ले साफ-सुथरे नजर आएं और आमजन को बेहतर स्वच्छता व्यवस्था मिल सके.
0
0
Report
Advertisement

अररिया के जोगबनी में गांजा तस्करी की कार पलटी, 108 किलो गांजा जब्त

Forbesganj, Bihar:अररिया के जोगबनी में गांजा से भरी एक कार पलट गई जिसके बाद कार में सवार गांजा तस्कर फरार हो गए। घटना जोगबनी थानाक्षेत्र के मीरगंज की है जहां एसएसबी को एक कार में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी जिसके बाद एसएसबी ने नेपाल से आने वाली गाड़ियों की जांच शुरू की लेकिन एसएसबी को देख गांजा तस्कर भागने लगे। तेज रफ्तार कार मीरगंज ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई जिसके बाद गाड़ी में सवार गांजा तस्कर फरार हो गए। एसएसबी ने गाड़ी में लदे हुए 108 किलो गांजा को जब्त किया है और तस्करों की तलाश में जुटी हुई है
0
0
Report

योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे, पश्चिमी यूपी पदयात्रा का शुभारंभ

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को आयेंगे गाजियाबाद । राजनगर एक्सटेंशन इलाके में बीजेपी की पश्चिमी यूपी क्षेत्र की पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल । लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के नारे के साथ आयोजित होगी पदयात्रा। सुबह 11.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी । पहले जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री उसके बाद शुरू होगी पदयात्रा। राजनगर एक्सटेंशन के KW-06 से शुरू होकर करीब डेढ़ किलोमीटर का सफर तय कर गोल्डन व्यू फार्म हाउस पर समाप्त होगी पदयात्रा । पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से 40 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का अनुमान। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने की तैयारियां। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर किया जा रहा है भारी सुरक्षा इंतजाम
0
0
Report

जोधपुर में अवैध पिस्टल बरामद, ललित पटेल और महेंद्र बर्रा गिरफ्तार

Jodhpur, Rajasthan:जोद्धपुर। पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अवैध पिस्टल बरामद की है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांगरिया निवासी ललित पटेल पुत्र जयरूप पटेल के पास अवैध पिस्टल है। सूचना पर टीम ने ललित पटेल के घर दबिश देकर उसे दस्तयाब किया। पूछताछ में ललित ने बताया कि उसने पिस्टल सांगरिया निवासी महेंद्र बर्रा पुत्र चंदाराम को दी है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महेंद्र बर्रा के कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की। पुलिस के अनुसार ललित पटेल विभिन्न थानों में वांछित है। उस पर झुंझुनूं जिले के गोठड़ा थाने में 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को थाना बासनी पुलिस के सुपुर्द किया गया।
0
0
Report
Advertisement

कल्याणपुर में दीपोत्सव: 11 लाख दीपों से रोशनी, मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे

Munger, Bihar:मुंगेर : जिले के कल्याणपुर में सात नवंबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 11 लाख 11 हजार 1100 दीप प्रज्वलित कर पूरे क्षेत्र को रोशनी से जगमग किया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे और ‘एक दिया मां के नाम’ अभियान के तहत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। दीपोत्सव को लेकर आयोजन समिति और ग्रामीणों की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों का दावा है कि यह बिहार के सबसे बड़े दीपोत्सव आयोजनों में शामिल होगा। दीपोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने बताया कि दीपावली से एक दिन पहले आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी दुर्गापूजा समाप्त होते ही शुरू कर दी जाती है। इसकी शुरुआत महज पांच हजार दीपों से हुई थी। ग्रामीणों के सहयोग और युवाओं की मेहनत से आज यह आयोजन 11 लाख से अधिक दीपों तक पहुंच गया है। इस बार दीप जलाने के लिए मुंगेर के अलावा भागलपुर, बांका, खगड़िया और जमुई से दीप मंगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक दीप जलाने पर लगभग पांच रुपये खर्च होते हैं। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। लोग अपने घरों से भी दीप लेकर पहुंचते हैं और सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित करते हैं। दीपोत्सव से स्थानीय स्तर पर कई लोगों को रोजगार भी मिलता है। खराब मौसम के कारण इस बार कुछ दीप क्षतिग्रस्त हुए हैं, बावजूद इसके आयोजन की तैयारियां लगातार जारी हैं। इस बार दीपोत्सव का विशेष आकर्षण भव्य आतिशबाजी होगी। इसके लिए दिल्ली से विशेष पटाखे मंगाए जा रहे हैं। दिल्ली की विशेषज्ञ टीम गंगा किनारे आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी का प्रदर्शन करेगी। आयोजकों के अनुसार, आतिशबाजी का नजारा फीफा विश्व कप के दौरान होने वाले भव्य आतिशबाजी प्रदर्शन जैसा होगा। इस पर लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे। बाइट : डॉ. नीतीश चंद्र दुबे दीपोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष ग्रामीण मिथिलेश मंडल और विकास कुमार ने बताया कि कल्याणपुर में पिछले दस वर्षों से दुर्गापूजा और दीपोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह रहता है। युवा पूरे समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटते हैं। दीपोत्सव में जलाए जाने वाले दीपों में तिल के तेल का उपयोग किया जाता है। बाइट : मिथिलेश मंडल ग्रामीण बाइट : विकास कुमार ग्रामीण वहीं, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी सात नवंबर को होने वाले दीपोत्सव को लेकर आयोजन समिति को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन एकता, संस्कृति और आस्था के अद्भुत संगम को प्रदर्शित करते हैं। बाइट : राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह केंद्रीय मंत्री
0
0
Report

प्रतापगढ़ की 163 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंच के लिए मतदान जारी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला में तीसरे चरण के चुनाव के तहत गुरुवार को 163 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। धरियावद, छोटीसादड़ी, धमोतर और दलोट पंचायत समिति क्षेत्रों के 411 मतदान केंद्रों पर मतदाता बैलेट पेपर के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत 5 नवंबर को पंचायत समिति छोटीसादड़ी, दलोट, धरियावद और धमोतर के पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतों की गणना होगी। उपसरपंच का चुनाव 6 नवंबर को होगा। जिला कलक्टर ने इन सभी पंचायत समिति क्षेत्रों में संवैतनिक अवकाश भी घोषित किया है। तीसरे चरण में जिले की 163 ग्राम पंचायतों के 1297 वार्डों में चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए कुल 411 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें धरियावद पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे अधिक 140 मतदान केंद्र हैं, जबकि छोटीसादड़ी में 123, धमोतर में 80 और दलोट में 68 केंद्र बनाए गए हैं। गांवों की सरकार चुनने के लिए हो रहे इस मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर रखी हैं और मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस बार मतदान में स्याही लगाने की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव के दौरान मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाई गई थी, जबकि सरपंच और वार्ड पंच चुनाव में मतदाताओं के दाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाई जा रही है। सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान बैलेट पेपर से कराया जा रहा है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम को मतगणना होगी, जिसके साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सामने आ जाएगा। इस चरण में जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 74 निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं, जिनके लिए 3 नवंबर को मतदान हो चुका है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top