icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Ghaziabad
RBRishabh BhardwajFollow31 Jan 2025, 11:16 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जसपुर के अस्पताल में मरीजों की भीड़, डॉक्टरों की कमी से संकट

Jaspur, Uttarakhand:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में मरीजो की भरमार डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा अस्पताल जनपद उधम सिंह नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में इन दिनों मरीजो का तांता लगा हुआ है और वायरल फीवर , अस्थमा ओर सांस से संबंधी व मौसम के बदलाब के कारण मरीजों की भरमार है और दूसरी तरफ डॉक्टरों की कमी होने के बाद भी मरीजो का उपचार किया जा रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने बताया कि जसपुर स्वास्थ्य केंद्र में काफी मरीजो की संख्या बढ़ी हुई है जिसमे विभिन्न प्रकार के मरीज है जैसे वायरल फीवर के अस्थमा या सांस सबंधी मरीज काफी बड़े है मरीजो की संख्या बढ़ी हुई है उस हिसाब से ज्यादा ओपीडी की जा रही है उन्होंने जनता से अपील की है इस मौसम में पानी साफ करके पिये ओर किसी को अगर वायरल हो रहा है उसे आइसुलेट करे जिससे परिवार में दुसरो को ना हो ओर जसपुर स्वास्थ्य केंद्र में स्पेसलिस्ट डॉक्टरों की कमी है और वच्चो के विशेषज्ञ की कमी काफी सालों से निरंतर बनी हुई है नाक , कान गले के सर्जन है उनकी कमी बनी हुई है उनके लिए समय समय पर प्रयास किया गया था जिसमे सीएमओ साहब ने सहमति जताई है और जल्द ही आदेश भी हो जाएंगे और जल्द ही डॉक्टरों की कमी पूरी हो जाएगी
0
0
Report

जीत के जश्न के बीच प्रतापगढ़ में सरपंच-वार्ड पंचों के जुलूस में विवाद

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पंचायतीराज चुनाव में जीत के बाद मतदाताओं का आभार जताने निकले नवनिर्वाचित सरपंच और वार्ड पंचों के जुलूस के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत अचनेरा से नवनिर्वाचित सरपंच नर्बदा बाई और वार्ड पंच जीत के बाद सरपंच प्रतिनिधि के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताने पहुंचे। इस दौरान अचनेरा, बरखेड़ी, सेमलखेड़ा, खेड़ी माताजी और कचनारा पड़ाव सहित कई गांवों में ग्रामीणों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। लेकिन कचनारा पड़ाव पहुंचते ही जीत की खुशी के बीच माहौल गरमा गया। यहां कुछ लोगों ने नवनिर्वाचित सरपंच और वार्ड पंचों के वाहनों को रोक दिया, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। घटना की सूचना पर कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो चुका था। पुलिस ने मौके पर मौजूद डीजे संचालक को समझाइश देकर रवाना किया। पुलिस के अनुसार फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। खास बात यह है कि पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
0
0
Report

जसपुर के वर्ग-6 भूमि मामले में सभासदों ने ठेकेदार और EO पर मिलीभगत के आरोप

Jaspur, Uttarakhand:एंकर- जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत वर्ग-6 की जमीन पर कथित तौर पर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र के सभासदों में भारी रोष व्याप्त है। सभासदों ने नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विओ - सभासदों का आरोप है कि वर्ग-6 की इस जमीन पर अवैध रूप से रास्ता चौड़ा कर, ईओ साहब द्वारा अपने भवन के सामने वाहन खड़े करने के लिए पूरा प्रकरण और प्लानिंग तैयार की गई है। सभासदों का कहना है कि यह पूरा मामला नगरपालिका बोर्ड की बैठक में पास ही नहीं है। इसके बावजूद, मिनट बुक में अपने स्तर पर फेरबदल कर इसे पास दिखाया गया है। सभासदों के मुताबिक, अगर भविष्य में इस वर्ग-6 की भूमि पर कोई पार्क या सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना होता है, तो उसके लिए शासन या प्रशासन से विधिवत अनुमति लेनी पड़ती है, है लेकिन इस मामले में कोई अनुमति नहीं ली गई है और कूड़े के ढेर को खत्म कर वहां कब्जा करने के नीयत से यह काम कराया जा रहा है। सभासदों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि इस पूरे कार्य में ठेकेदार और ईओ की पूरी मिलीभगत है। इस मामले को लेकर सभासदों ने एसडीएम जसपुर को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा था, जिसमें ईओ और कुछ सदस्यों को बुलाकर इस मामले का निस्तारण करने की बात कही गई थी। इसके साथ ही एडीएम को भी इस संबंध में पत्र प्रेषित किया गया है, परंतु अभी तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। सभासदों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बाइट- ( सभासद ) विओ - वही इस पूरे मामले को लेकर अधिशासी अधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया कि इस पक्ष के अनुसार, यह जमीन वर्ग-6 की नहीं बल्कि आधिकारिक तौर पर रास्ते का नंबर है। इस रास्ते के निर्माण कार्य और टायल बिछाने के लिए नगरपालिका द्वारा बकायदा टेंडर निकाला गया है अधिशासी अधिकारी का कहना है कि कुछ ग्रामीण मिलकर इस रास्ते पर कब्जा करने की फिराक में हैं, और इसी कब्जे से बचाने के लिए वहां टायल बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। कुछ लोगों और सभासदों पर यह आरोप लगाया गया है कि वे इस वैध निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए मौके पर आए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि रास्ते पर कोई बाउंड्री वॉल नहीं की जा रही है, बल्कि सड़क पर काम चल रहा है और इस संबंध में 'हिन्दुस्तान' अखबार में भी सूचना प्रकाशित हुई है। बाईट - उदयवीर सिंह ( अधिशासी अधिकारी नगरपालिका जसपुर )
0
0
Report
Advertisement

चिकलाड में मक्के की फसल और मकान में आग, 5 क्विंटल मक्का जलकर राख

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : चिकलाड गांव में मक्के की फसल और मकान में लगी आग, 5 क्विंटल मक्का जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने बचाए दो मकान एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के चिकलाड गांव में मक्के की फसल और मकान के पास आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से करीब 5 क्विंटल मक्का जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टीम की तत्परता से आसपास स्थित दो मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया। फायर ऑफिसर सावन चनाल ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि चिकलाड गांव में सूरजमल मीणा पुत्र रूपाजी मीणा के मकान के पास मक्के की फसल और मकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। हादसे में करीब 5 क्विंटल मक्का जल गया, जबकि समय रहते आग बुझाने से आसपास के दो मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान फायर वाहन चालक दीपक मालवीय तथा फायरमैन शोभागमल मीणा और राजमल मीणा मौजूद रहे।
0
0
Report

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रेलर में भीषण आग; चालक ने अपनी जान बचाई

Jaipur, Rajasthan:दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चलते ट्रेलर में लगी भीषण आग चंदवाजी इलाके में हनुमान मंदिर के पास अचानक आग की लपटों से घिरा ट्रेलर आग से ट्रेलर का केबिन धूं-धूं कर जला ट्रेलर चालक ने नीचे कूदकर बचाई अपनी जान शाहपुरा से जयपुर की ओर जा रहा था ट्रेलर चालक मुकेश गुर्जर ने सूझबूझ दिखाकर बचाई जान ट्रेलर में आग लगते ही हाईवे पर मची अफरा-तफरी आग की लपटें देख मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीण ग्रामीणों ने पुलिस को दी घटना की सूचना हाईवे पर यातायात हुआ बाधित सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस आग की तीव्रता से ट्रेलर का अगला हिस्सा जलकर खाक चंदवाजी क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे की घटना
0
0
Report

मुंगेर में जदयू नेता के घर गोलीबारी, सात खोखे बरामद; भूमि विवाद आशंका

Munger, Bihar:मुंगेर- जदयू नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात खोखे बरामद.20 सूत्री सदस्य राजीव रंजन उर्फ बबलू झा के आवास पर गोलीबारी से दहला रतैठा पाठक टोला, जमीन विवाद में घटना को अंजाम देने की आशंका मुंगेर हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा पाठक टोला गांव में बुधवार की देर शाम अपराधियों ने जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य राजीव रंजन उर्फ बबलू झा के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। अचानक हुई गोलीबारी से पूरा गांव दहल उठा। घटना के बाद पीड़ित परिवार के बीच भय का माहौल है। सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखा बरामद किया है। घटना के संबंध में राजीव रंजन उर्फ बबलू झा ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ भू-माफिया जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इसका वह लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को दिनभर नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर पंचायत में आयोजित बैठकों में व्यस्त थे। शाम को घर लौटने के कुछ देर बाद ही अपराधियों ने उनके आवास को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से परिवार के सभी सदस्य सहम गए। उन्होंने आशंका जताई कि जमीन विवाद को लेकर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। स्थानीय स्तर पर सामने आए वीडियो में सात खोखे दिखाई देने की बात कही जा रही है, जबकि पीड़ित पक्ष का दावा है कि अपराधियों ने दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय-कीउल स्टेशन पर रेल सुरक्षा बढ़ाने के लिए निगरानी तेज

Lakhisarai, Bihar:छठ पर्व समाप्त होने के बाद अब दूसरे प्रदेशों में कामकाज और रोजगार के लिए लौटने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। किऊल और लखीसराय रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेल पुलिस ने दोनों प्रमुख स्टेशनों पर निगरानी तेज कर दी है। प्लेटफॉर्म से लेकर फुट ओवरब्रिज और ट्रेन के प्रवेश-निकास द्वार तक पुलिसकर्मी तैनात हैं। यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लखीसराय जिले के दोनों प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेल पुलिस सतर्क है। प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और ट्रेनों के प्रवेश एवं निकास द्वार पर पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं। भीड़ के बीच यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन में चढ़ने और उतरने में भी रेल पुलिस सहयोग कर रही है। रेलवे प्रशासन का प्रयास है कि पर्व के बाद घर से लौट रहे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी या दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़े। रेल पुलिस यात्रियों को लगातार सावधानी बरतने की सलाह दे रही है। यात्रियों से अपील की जा रही है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें. ट्रेन के दरवाजे पर अनावश्यक भीड़ लगाने से बचें और अपने सामान की सुरक्षा के प्रति भी सजग रहें।
0
0
Report

आग में घिरी कार: अयोध्या-Lucknow मार्ग पर जाम, 5 यात्रियों ने बचाई जान

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- डीसीएम में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, देखते ही देखते बनी आग का गोला, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान, कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग, लगा रहा जाम अयोध्या से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार कार बुधवार देर रात सफदरगंज थाना क्षेत्र में आगे चल रही डीसीएम में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में कार आग का गोला बन गई। लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच कार में सवार पांच लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते कार सड़क पर धू-धूकर जलने लगी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई。 घटना बुधवार देर रात करीब एक बजे फतेह राइस मिल के सामने की है। जानकारी के मुताबिक, कार संख्या UP 52 DU 2237 अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह आगे चल रही डीसीएम संख्या UP 45 CP 0598 में पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलती देख कार में सवार पांचों लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ。 सूचना मिलते ही सफदरगंज थाना पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। हादसे के चलते अयोध्या से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने जली हुई कार को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
0
0
Report

मुंगेर- मिर्जाचौकी फोरलेन पर दो हादसे: चालक-उपचालक घायल, पिता की मौत

Munger, Bihar:मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर मुंगेर जिले की सीमा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना में मुर्गी का दाना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक और उपचालक घायल हो गए। वहीं, दूसरी घटना में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल से जा रहे पिता-पुत्र को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिता अमित दास (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घटनाओं की सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पहली घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाबाद गांव के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, मुर्गी के दाने की बोरियों से लदा ट्रक तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक और उपचालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, दूसरी घटना नया रामनगर थाना क्षेत्र के पाटम रेलवे हॉल्ट फ्लाईओवर के समीप हुई। यहां साइकिल से जा रहे पिता-पुत्र को पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता अमित दास (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बरइचक पाटम निवासी सिंघेश्वर दास के पुत्र अमित दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अमित दास मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार, अमित दास अपने बेटे के साथ साइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइट : रविंद्र प्रसाद रस्तोगी, मृतक के चचेरे भाई। बाइट : प्रत्यक्षदर्शी राहगीर।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में यूपी पुलिस की मुठभेड़: तीन बदमाश घायल, लूट का सामान बरामद

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार शाहजहांपुर अपराधियों के खिलाफ यूपी पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी के तहत शाहजहांपुर पुलिस और एसओजी कि बदमाशों से मूडभेद हुई है। पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी है। गोली लगने से घायल बदमाशों को इस प्रकार में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने दो दिन पहले एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। मुठभेड़ की यह घटना थाना पुवायां क्षेत्र के बड़ा गांव बाईपास के पास की है। बताया जा रहा है कि सर्विलांस मिले इनपुट के आधार पर पुलिस और एसओजी कि टीम लूट की घटना में शामिल बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसी बीच बाइक पर सवार तीन बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों ने हाल ही में अनावा मोड़ के पास एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों के पास से लूट गया लैपटॉप, फिंगरप्रिंट डिवाइस और 20000 की नगदी बरामद हुई है गिरफ्तार किए गए बदमाश मौसम दीक्षित, अर्पित सक्सेना और नितिन गौतम इससे पहले भी कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report

जौनपुर के मछलीशहर में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Jaunpur, Uttar Pradesh:मछलीशहर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर; एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर जौनपुर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमुहर बाजार के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि दूसरे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। आखिर कब थमेगा सड़कों पर मौत का सिलसिला? जौनपुर में आए दिन हो रहे सड़क हादसे अब गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। लगभग हर दिन दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग यातायात नियमों के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाना और हेलमेट नहीं पहनना हादसों की आशंका को और बढ़ा रहा है। सवाल यह है कि आखिर लोग कब समझेंगे कि सड़क पर थोड़ा सी लापरवाही जिंदगी भर का दर्द दे सकती है? हेलमेट कोई बोझ नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा है। रफ्तार का शौक और यातायात नियमों की अनदेखी न सिर्फ खुद की, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डालती है। आखिर कब जागेंगे लोग? कब थमेगा सड़कों पर मौत का सिलसिला? सड़क पर सावधानी ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है।
0
0
Report

यूपी में कांग्रेस-सपा सीट शेयरिंग के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा तेज

Prayagraj, Uttar Pradesh:कांग्रेस पार्टी और सपा गठबंधन में सीट शेयरिंग से जुड़ी बड़ी ख़बर, 2022 में जीती हुई और दूसरे नम्बर पर रही सीटो को सपा छोड़ने को तैयार नहीं, जिन सीटों पर 2022 में सपा जीती है उसे छोड़ने को तैयार नहीं, दूसरे नम्बर पर भी सपा जिन विधानसभा सीटों पर थी उस पर भी मजबूत दावा ठोका है, 2022 के चुनाव में सपा ने यूपी की 111 सीटो पर जीत दर्ज की थी, प्रदेश की 223 सीटो पर समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी, 2022 के नतीजों के अनुसार 334 सीटों पर सपा 2027 में चुनाव लड़ने का दावा कर रही है, 403 सदस्यीय विधानसभा में बची 69 सीटों पर भी सपा कुछ सीटें चाहती है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी की 181 सीटों की डिमांड पर संकट खड़ा हो गया है, सीट शेयरिंग का ये संकट सपा और कांग्रेस गठबंधन में भी दरारें डालने जा रहा है, कांग्रेस अगर यूपी में अधिक सीटें मांगेगी तो फिर उत्तराखंड और पंजाब में भी सपा कांग्रेस से अधिक सीटों की डिमांड करेगी, हालांकि कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है गठबंधन को लेकर सकारात्मक बातचीत जारी है, जल्द ही सीट शेयरिंग की घोषणा भी जल्द हो जाएगी कि किसको कहां से लड़ना है, प्रमोद तिवारी ने कहा जिसको जहां से मिलेगा उसको हम जिताने का काम करेंगे, दो तिहाई के साथ 2027 में सरकार बनाने का भी प्रमोद तिवारी ने दावा किया है。
0
0
Report
Advertisement

धान खरीदी शुरू, प्रशासन ने केंद्रों पर किसानों की परेशानी रोकने के कड़े कदम उठाए

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। धान खरीदी शुरू होते ही प्रशासन ने व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती दिखाई है। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दो टूक निर्देश देते हुए कहा कि खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बारदाना, तौल और धान के रखरखाव की नियमित निगरानी के साथ टोकन के अनुसार खरीदी सुनिश्चित करने को कहा। वहीं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को महज बंद करने के बजाय जमीनी जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। नियाद नेल्लानार की योजनाओं की पोर्टल एंट्री शत-प्रतिशत करने पर भी जोर दिया。
0
0
Report

चिचोली में अवैध शराब कारोबार पर सवाल, रात में भारी खेप पकड़

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के चिचोली में शराब का अवैध कारोबार अब गंभीर सवालों के घेरे में है। एक तरफ शराब छुड़ाने के नाम पर कथित काढ़ा पिलाने से दो लोगों की मौत हो गई, तो दूसरी तरफ उसी गांव में देर रात शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। हैरानी की बात यह है कि जिस गांव में दिन के समय नशामुक्ति के नाम पर लोगों की जान चली गई, उसी गांव में रात होते ही अवैध शराब की सप्लाई का मामला सामने आ गया। दरअसल देर रात ग्रामीणों ने शराब से भरी एक कार को पकड़ लिया। जब चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह चिचोली के किसी अवैध शराब कारोबारी के यहां से शराब लेकर पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। कार के अंदर शराब की बड़ी मात्रा देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। इसके बाद कार और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है,जिसमें कार के अंदर शराब की खेप साफ दिखाई दे रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चिचोली में अवैध शराब का यह कारोबार कौन चला रहा है। गांव तक शराब की सप्लाई कौन कर रहा है और इस नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा। एक ही गांव में शराब छुड़ाने के नाम पर दो मौतें और दूसरी तरफ शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने की घटना ने चिचोली में नशे के कारोबार की जमीनी हकीकत पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top