Ghaziabad: किसान यूनियन ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया, ज्ञापन सौंपा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में भारतीय किसान यूनियन के समर्थकों ने तहसील सदर गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट किया और सरकार से इन काले कानूनों को वापस लेने की अपील की। किसान यूनियन ने तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपते हुए तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अपनी एकता और संकल्प के साथ सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खतरे पर एंगल्ड सनबीम के लार्वा ने तंतु फैलाकर शिकारी को डराने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:When threatened, the larva of the angled sunbeam butterfly instantly extend its sensory organs, which look like a bouquet of hair-like tentacles, through its two periscopes and whirl them around to scare off a predator.किशनगढ़-जैन मंदिर चोरी: चांदी के छत्र- सिंहासन बरामद; आरोपी गिरफ्तार
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में जैन मंदिर चोरी का बड़ा खुलासा, चांदी का छत्र और सिंहासन बरामद, बीकानेर का शातिर आरोपी गिरफ्तार किशनगढ़ के रूपनगढ़ रोड स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मंदिर से चोरी किए गए चांदी के छत्र और सिंहासन को बरामद कर बीकानेर निवासी आरोपी गिरिराज शंकर अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की लत का आदी है और अपनी इस लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में सीओ सिटी धर्मराज चौधरी के सुपरविजन तथा मदनगंज थाना प्रभारी भवानी सिंह के नेतृत्व में जिला स्पेशल टीम, साइबर सेल और मदनगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास और तकनीकी जांच के बाद आरोपी को दबोचकर चोरी का माल बरामद कर लिया। पूरे मामले के खुलासे में जिला स्पेशल टीम के विजय सिंह और शंकर सिंह की विशेष भूमिका रही।रतलाम: सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का वायरल बयान
Sailana, Madhya Pradesh:भोपाल/प्रमोद शर्मा: विधायक ने जनता से पूछा-कहो तो इस्तीफा दे दूं, जनता बोली-दे दो इस्तीफा..वीडियो वायरल
- सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को जनता से राय लेना महंगा पड़ा।
- विधायक ने ग्राम रानी सिंग में आयोजित कार्यक्रम में अचानक कहा कि क्या मैं इस्तीफा दे दूं ...जनता बोली हां दे दो इस्तीफा...
- तो विधायक बोले कहा कि भोपाल जाना पड़ेगा
- यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है !
- मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सैलाना विधानसभा की घटना
