201001
Ghaziabad: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद तहसील सदर में भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों समर्थकों ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कानूनों की प्रतियां जलाकर अपनी नाराजगी जताई। किसान नेताओं ने सरकार से तीनों कानूनों को तुरंत रद्द करने की अपील करते हुए अपनी एकता का परिचय दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीहोर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, नदी-नाले उफान पर
सीहोर में भारी बारिश का दौर जारी, रातभर से लगातार बरस रहे बादल, कई नदी-नाले उफान पर, जिलेभर में बिगड़े हालात। श्यामपुर में भारी बारिश के चलते कई घरों में घुसा बारिश का पानी, घरों में पानी भरने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। घरों में पानी भरने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बारिश के चलते लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील।0
0
Report
गढ़वा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय: 16 छात्र, 3 शिक्षक, शिक्षा पर सवाल
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे एक अजूबा सरकारी विद्यालय, जहां कुल नामांकित छात्रों की संख्या है 16, जबकि शिक्षक है 3, एक ही क्लास मे होती है वर्ग एक से लेकर 5 तक की पढ़ाई, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल। गढ़वा सदर प्रखंड का यह है अजूबा सरकारी विद्यालय नाम है उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बाएं। इस विद्यालय की खाशीयत क्या मै बताऊ आपको खुद चलिए इस विद्यालय मे। दो कमरों का यह विद्यालय जिसमे एक रूम मे चलता है कार्यालय तो दूसरे रूम मे होती है वर्ग 1 से लेकर पांचवी तक की पढ़ाई। वर्ग 1 मे बच्चे की संख्या एक है 2 मे دو, 3 मे तीन, 4 मे चार और इस तरह वर्ग 5 मे पांच बच्चे इस तरह कुल नामांकित छात्रों की संख्या 16 है। यदि आप शिक्षक की बात करें तो आपको यह जानकर हैरानी होगी की इन 16 बच्चो को पढ़ाने के लिए तीन तीन शिक्षको को पदास्थापित किया गया है जिसमे दो सरकारी शिक्षक है जबकि एक पारा शिक्षक है। नियम की माने तो 45 छात्रों पर एक शिक्षक की नियुक्ति होती है जिले मे कई ऐसे भी विद्यालय है जहां सैंकड़ो छात्र तो है पर शिक्षकों की कमी के चलते है बच्चो की पढ़ाई बाधित हो रही है। इस विद्यालय मे बच्चो की पढ़ाई स्मार्ट हो इसके लिए स्मार्ट टीवी भी लगाया गया है लेकिन पढ़ाई नदारद है एक ही क्लास मे तीन तीन शिक्षक इन 16 छात्रों को पढ़ा रहे है जिससे शिक्षा विभाग के कार्यशैली मे सवाल उठना लाजमी है शिक्षकों का कहना है की सरकार ने हमारी पोस्टिंग की है सरकार के नजर मे है यंहा कितने बच्चे पढ़ते है और कितने शिक्षक पढ़ाते है। जबकि दूसरे शिक्षक ने तो बात करने से ही मना कर दिया। डीसी गढ़वा ने कहा की मामला संज्ञान मे आया है जिसको लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक को जाँच का आदेश दिए गए है और निर्देशित किया गया है की बच्चे कम है और शिक्षक ज्यादा है आवश्यकता के अनुसार शिक्षक को दूसरे जगह शिफ्ट किया जाए。0
0
Report
बमीठा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी रोकते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बमीठा थाना पुलिस ने फोरलेन हाईवे से अवैध शराब और लग्जरी कार जब्त की है। एसपी के निर्देश पर बमीठा पुलिस झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम गंज के सर्विस रोड पर एक संदिग्ध ग्रैंड विटारा कार को रोककर चेक किया गया। ,कार की तलाशी में 15 पेटी अवैध अंग्रेजी और देशी शराब मिली। कुल 132 लीटर से अधिक शराब बरामद हुई। शराब के कोई वैध कागज नहीं मिलने पर पुलिस ने शराब के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा कार भी जब्त कर ली। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।,पुलिस ने कार में सवार दो आरोपियों प्रताप राजा और अनुराग सोनी को गिरफ्तार किया है , एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है。0
0
Report
Advertisement
650वीं रविदास जयंती: कलश वंदन यात्रा से शहर में भक्तों का उल्लास
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर। श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भव्य कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र भर से आए श्रद्धालुओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।\nयात्रा का शुभारंभ संस्कृत विद्यालय से हुआ, जहाँ से और जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। यह भव्य यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों, शहीद भगत सिंह चौक और मुख्य बाजार से होते हुए गुरु रविदास गुरुद्वारा पहुंची। यात्रा मार्ग में स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने कलश यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। गुरुद्वारा परिसर पहुंचने पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगतों ने गुरु रविदास जी के विचारों और उपदेशों को याद किया। इसके पश्चात यह यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरते हुए शाम को श्री विजयनगर पहुंचकर विधिवत रूप से संपन्न होगी।\nइस गरिमामय आयोजन में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही। कार्यक्रम में पूर्व विधायक व लोकसभा प्रभारी बलबीर लूथरा, पूर्व विधायक लालचंद मेघवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल, कमल चावला, जिला महामंत्री कंचन नायक,राधेश्याम भाखर, नगर मंडल अध्यक्ष ललित गर्ग, दीपक धानुका, अजय शर्मा तथा देहात मंडल अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए और गुरु महाराज के चरणों में नमन किया।0
0
Report
र rudrapur डामर सड़क मांग पर 주민ों का प्रदर्शन, नहीं तो वोट नहीं
Bahara Boj, Uttarakhand:रुद्रपुर की एक और कालोनी में लगे रोड नहीं तो वोट नहीं के पोस्टर देखें। रुद्रपुर के दानपुर स्थित स्वास्तिक हिल्स ग्राम कॉलोनी में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगो ने कॉलोनी में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कॉलोनी के मुख्य गेट पर "हक मांगना हमारा अधिकार है" रोड नहीं तो वोट नहीं का पोस्टर लगाकर अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होते ही सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलना और वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। ग्रामीणों के मुताबिक खराब सड़क के चलते स्कूल बसें कॉलोनी के अंदर तक नहीं पहुंचतीं और करीब 400 से 500 मीटर पहले ही बच्चों को उतार देती हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि बारिश के दौरान बच्चों को स्कूल भेजने में उन्हें हादसे का डर सताता रहता है। ग्रामीणों के अनुसार कॉलोनी में रहने वाले एक दिव्यांग छात्र को भी खराब सड़क के कारण आने-जाने में काफी परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान खराब सड़क के कारण कई वाहन पलट चुके है, जिसमे कई लोग घायल भी हो चुके है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण के वादे करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद समस्या जस की तस बनी रहती है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि अब सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा, सड़क निर्माण की ठोस कार्रवाई करनी होगी। लोगों ने मुख्य गेट पर "रोड नहीं तो वोट नहीं" का संदेश देते हुए आगामी चुनाव में मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी है।ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.0
0
Report
सीतापुर भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी पर मुकदमा दर्ज कराया—ताजा मामला
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी पर दर्ज कराया मुकदमा...0
0
Report
Advertisement
हर घर तिरंगा अभियान ने सोनभद्र में राष्ट्रधर्म और पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में डीएम चर्चित गोंड और सीडीओ जागृति अवस्थी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। वहीं छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। वंदे मातरम् गायन का नेतृत्व करने वाली 10 छात्राओं को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। सोनभद्र के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। वंदे मातरम् की गूंज से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ ही तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। छात्राओं ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों और राष्ट्रहित की भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। इस मौके पर डीएम चर्चित गोंड और सीडीओ जागृति अवस्थी ने पौधरोपण भी किया। पौधरोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का नेतृत्व करने वाली 10 छात्राओं के प्रयास की भी सराहना की गई। डीएम चर्चित गोंड ने सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। डीएम चर्चित गोंड ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति प्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है और हर नागरिक को इसके सम्मान को बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के जरिए छात्राओं ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया。0
0
Report
मंडी छोड़ो दिवस पर सीटू संगठन का विरोध: MSP, मनरेगा और मजदूरी की मांगें
Mandi, Himachal Pradesh:मंडी में भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ पर सीटू से जुड़े विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किसानों, मजदूरों व आम जनता से जुड़े मुद्दे उठाए। सीटू जिला सचिव राजेश कुमार ने कहा कि किसानों को C2+50 प्रतिशत के आधार पर MSP की कानूनी गारंटी, मनरेगा में 200 दिन का रोजगार और 700 रुपये दैनिक मजदूरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने कृषि क्षेत्र में प्रस्तावित बदलावों को रोकने, कर्ज माफी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और आपदा प्रभावितों को पर्याप्त राहत देने की भी मांग उठाई0
0
Report
दतिया के खेत में पुरानी रंजिश के चलते किसान पर लाठी-डंडों से हमला
Datia, Madhya Pradesh:खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान से मारपीट, पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप दतिया। धीरपुरा थाना क्षेत्र के छिकाऊ गांव में रविवार देर रात खेत में फसल की रखवाली कर रहे 50 वर्षीय किसान अंतर सिंह जाटव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। किसान के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि रविवार रात करीब 2 बजे अंतर सिंह अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान गांव के पंजाब, ध्यानेंद्र और कृष्णा सहित कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना में किसान को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर डायल-112 की मदद से घायल को इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल दतिया रेफर कर दिया। फिलहाल उनका उपचार जारी है। घायल किसान के पुत्र दीपक जाटव ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते उनके पिता पर हमला किया गया। वहीं किसान के बड़े भाई शुगर सिंह का कहना है कि आरोपियों ने खेत पर पहुंचकर अंतर सिंह को घेर लिया और मारपीट की। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बाइट— दीपक जाटव, घायल का बेटा0
0
Report
Advertisement
सीओ थर्ड शिवम आशुतोष के बारे में पुलिस महकमे में चर्चा
Bareilly, Uttar Pradesh:शिवम आशुतोष, सीओ थर्ड0
0
Report
झालावाड़ के कचरा खेड़ी में भारी बारिश से गांव जलमग्न, 35 सुरक्षित बाहर निकाले गए
Jaipur, Rajasthan:झालावाड़ जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के कचरा खेड़ी गांव में अचानक हुई भारी बारिश से गांव जलमग्न हो गया है। बारिश का पानी स्कूल में घुसने से करीब 35 स्कूली बच्चों सहित स्टाफ को पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे हैं। आज सुबह करीब 9 बजे के आसपास अचानक तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। कचरा खेड़ी गांव के पास से निकलने वाले बरसाती नाले में जमकर उफान आ गया और देखते ही देखते पूरा गांव जलमग्न हो गया। गांव जलमग्न होने से वहां के सरकारी स्कूल में भी करीब 5 फीट पानी जमा हो गया। जिससे करीब 35 स्कूली बच्चे व स्टाफ पानी के बीच फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करने के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल। सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी मौके के लिए रवाना हुए। दोपहर 1 बजे तक भी गांव में पानी भरा हुआ है। जिससे ग्रामीण दहशत के माहौल में है। फिलहाल मौके पर प्रशासनिक अमला व पुलिस मौके पर मौजूद है।0
0
Report
पीलीभीत के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान मौत, परिजनों ने धरना
Pilibhit, Uttar Pradesh:1008ZUP_PLB_HUNGAMA_R एंकर-पीलीभीत में निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतका के परिजनों ने आज डीएम कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी और अस्पताल सील कराने की मांग को लेकर कुछ परिजन पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह की कोशिश करने दौड़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद परिजनों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। दरअसल तीन अगस्त को थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की पूनम अवस्थी की धन्वन्तरि अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर डॉक्टर उपेंद्रनाथ और अक्षत पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जांच के लिए सीएमओ ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है。0
0
Report
Advertisement
वर्धा के कार्यक्रम में तालिका अध्यक्ष के बार-बार उल्लेख से उठा मंत्री बनाने के सवाल
Wardha, Maharashtra:वर्ध्यात आमदार समीर कुणावार यांचे तालिकाध्यक्ष पद आणि मंचावरून मंत्र्यांचे भाषणातून टोमणे. 'तुम्ही कायमचे तालिका अध्यक्ष रहा'- पालकमंत्री भोयर. "तालिका अध्यक्षाचे पद सर्वात उच्च पद असते"- मंत्री गोरे. जयकुमार गोरे म्हणतात...मंत्री कुणाला बनवायचं हे मुख्यमंत्री ठरवतात. भाषणाला फार सिरिअस घेऊ नये - मंत्री जयकुमार गोरे. अँकर : वर्ध्याच्या हिंगणघाट येथे आयोजित चारशे खाटाच्या रुग्णालयाच्या भूमिपूजन कार्यक्रमात ग्रामविकास मंत्री जयकुमार गोरे आणि पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर यांनी आमदार समीर कुणावार यांना आपल्या भाषनातून विधानसभा तालिका अध्यक्ष असा नमोल्लेख केलाय. भाषणामध्ये वारंवार तालिकाध्यक्ष म्हणून उल्लेख होत असल्याने सर्वांचे लक्ष वेधल्या गेले. यावेळी मंत्री पंकज भोयर यांनी देखील आमदार समीर कुणावार यांना कायमस्वरूपी तालिका अध्यक्ष बनवावे आणि आपण यात मध्यस्थी करावी असे जयकुमार गोरे यांना सांगितले. याशिवाय ग्रामविकास मंत्री यांनी देखील आपल्या भाषणात आमदार समीर कुणावार यांचा तालिका अध्यक्ष म्हणून उल्लेख केलाय. आमदार समीर कुणावार हे राजकारणात आणि भाजप मध्ये जेष्ठ नेते आहे. तिसऱ्यांदा आमदार म्हणून निवडून आलेल्या समीर कुणावार यांच्या कार्यकर्त्यामध्ये आणि हिंगणघाट येथील जनतेमध्ये कुणावार यांना मंत्रीपद दिले नसल्याने नाराजी आहे. अशात माध्यमांनी ग्रामविकास मंत्री जयकुमार गोरे यांना आमदार समीर कुणावार हे मंत्री व्हावे असे आपल्याला वाटत नाही काय? असा प्रश्न विचारताच जयकुमार गोरे यांनी कुणावारजिना मंत्री करण्यासाठी किंवा जयकुमार गोरे यांना मंत्री करण्यासाठी हे काही आमच्या कुणाच्या हातातला विषय नाही. पक्ष निर्णय घेतो... राज्याचे मुख्यमंत्री देवेंद्रजी निर्णय घेतात.... तो निर्णय आम्ही सर्वजण मान्य करीत असतो... त्यामुळं हा केवळ भाषणाचा निर्णय आहे. त्याला फार सिरिअस घेऊ नका असे सांगितले आहेय. त्यामुळे कुणावार यांची मंत्री बनण्याची आशा आता मावळतेय की काय असाच प्रश्न आता सर्वाना पडलाय. मात्र, एकाच कार्यक्रमात दोन मंत्र्यांकडून आमदार समीर कुणावार यांचा वारंवार ‘तालिका अध्यक्ष’ असा उल्लेख झाल्याने चर्चांना मात्र चांगलेच उधाण आले.0
0
Report
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के संस्कार कावड़ यात्रा पर आस्था का सैलाब
Jabalpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जबलपुर आगमन हुआ। जबलपुर के रांझी में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव संस्कार कावड़ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, नर्मदा मिशन के संस्थापक समर्थ भैया सरकार और भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संस्कार यात्रा में शामिल कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और कहा कि सावन माह विशेष पुण्य फल देने वाला है और सनातन की परंपरा इस यात्रा में दिखती है संस्कार कावड़ यात्रा जबलपुर ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश की पहचान है जिसमें की आस्था का अनूठा सैलाब देखने को मिलता है इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने डमरू बजाई और कावड़ भी उठाई बाइट डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश0
0
Report
छतरपुर के लवकुशनगर में 7 दिन से अंडरगारमेंट चोरी: व्यापारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के लवकुशनगर से एक मजेदार और अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यापारी की 7 दिन से लगातार अंडरगारमेंट्स चोरी हो रही है। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दी है। मामला चंदला रोड निवासी गौरीशंकर कुशवाहा का है। गौरीशंकर का आरोप है कि उनके घर से बीते 7 दिनों से रोजाना एक-एक अंडरगारमेंट चोरी हो रही थी। इस चोरी से उन्हें मानसिक परेशान हो गया तो उन्होंने परेशान होकर उन्होंने थाने में शिकायती आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।,पीडित ने बताया कि उसने थाने मे पुलिस वालो से कहा कि साहब मैं कसम खाता हूं जब तक अंडरगारमेंट्स नहीं मिलेगी तब तक अंडरगारमेंट्स नहीं पहनूंगा मामला मीडिया में आने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने उनकी 4 अंडरगारमेंट्स उनके घर के अंदर फेंक कर फरार हो गया है बाइट-गोरिशंकर कुशवाहा -पीडित व्यापारी0
0
Report
Advertisement
