icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201002
PPINEWZ8 May 2025, 08:37 am

Ghaziabad: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, एक फरार

Ghaziabad, Uttar Pradesh:

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस सम्राट चौक के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक काली मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखे। रोकने पर वे मोटरसाइकिल घुमाकर मिलिट्री ग्राउंड की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और मिलिट्री ग्राउंड में घेराबंदी की। तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सुमित के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अभय भाग निकला। पूछताछ में पता चला कि सुमित पर नोएडा और गाजियाबाद में कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, ₹4000, मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। अब पुलिस फरार बदमाश अभय की तलाश में जुटी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बारां के पटाखा बाजार में जीएसटी चोरी, बिना बिल कारोबार से सरकार को नुकसान

Baran, Rajasthan:बारां पर्चियों पर करोड़ों का पटाखा कारोबार, बिना जीएसटी बिल से चल रहा करोबार, जीएसटी चोरी कर सरकार को लगा रहे है चूना बारां। दीपावली के सीजन में बारां में पटाखों का करोड़ों रुपये का कारोबार पर्चियों पर चलने का मामला सामने आया है। शहर के सबसे बड़े थोक विक्रेता बिना जीएसटी बिल के पटाखे बेचकर टैक्स चोरी कर रहे हैं, जिससे सरकार को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अटरू रोड पर संचालित आरडी ब्रदर्स पर बिना जीएसटी बिल के कारोबार करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब दस माह पहले अवैध पटाखा कारोबार के चलते इनका गोदाम सील किया गया था, लेकिन अब फिर से नियमों को ताक पर रखकर व्यवसाय शुरू करने की बात सामने आ रही है। वहीं, फायर सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि गोदाम बिना फायर एनओसी के चल रहा है। इस संबंध में फायर अधिकारी राम सिंह मीणा का कहना है कि आरडी ब्रदर्स ने पटाखा गोदाम में फायर सिस्टम नहीं लगा रखा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में नोटिस दिया जाएगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते नियमों की अनदेखी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top