icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खाद वितरण की अव्यवस्था भड़के किसानों ने लगाया चक्का जाम, CI ने समझाकर शांत कराया

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:खाद वितरण में अव्यवस्था से भड़के किसान, किया चक्काजाम CI हीरालाल पुनिया ने समझाइश कर करवाया शांत बारां में अटरू रोड स्थित सहकारी समिति पर खाद वितरण में अव्यवस्था को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। टोकन होने के बावजूद घंटों लाइन में खड़े रहने और समय पर खाद नहीं मिलने से आक्रोशित सैकड़ों किसानों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। आज सुबह से ही सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आरोप है कि टोकन वितरण के बाद भी व्यवस्थित तरीके से खाद नहीं बांटी जा रही थी, जिससे किसान परेशान हो गए। गुस्साए किसानों के सड़क पर बैठने से करीब आधे घंटे तक अटरू रोड पर यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहले स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया, लेकिन पुलिस के जाते ही किसान फिर से सड़क पर एकत्रित होने लगे। स्थिति को बिगड़ता देख कोतवाली CI हीरालाल पुनिया मौके पर पहुंचे। CI पुनिया ने आक्रोशित किसानों से समझाइश की और सहकारी समिति प्रबंधन को निर्देश दिए कि लाइन लगवाकर केवल टोकनधारक किसानों को ही व्यवस्थित तरीके से खाद वितरण किया जाए। पुलिस के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए और जाम खोला गया।
0
0
Report

रतलाम: 9 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत, आरोपी नीलेश के खिलाफ मामला

Ratlam, Madhya Pradesh:नवरात्रि का पर्व शुरू होने वाला है… कन्या पूजन की तैयारियां हो रही हैं… लेकिन इसी बीच रतलाम जिले से सामने आया एक मामला समाज को झकझोर देने वाला है। ਨਾਮली क्षेत्र में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय मासूम के साथ एक युवक द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी सहेली के घर पहुंची थी। इसी दौरान घर में मौजूद युवक ने उसे अंदर बुलाया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की। बच्ची किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और अपनी दादी को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर आरोपी नीलेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं… आखिर मासूम बेटियों की सुरक्षा कब सुनिश्चित होगी? समाज में ऐसी विकृत मानसिकता के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जागरूकता, दोनों की जरूरत है।
0
0
Report

गंगारण में शहीद जवान जितेंद्र सिंह चौहान को गांव ने अंतिम सलाम दिया

Begun, Rajasthan:शोक की लहर छा गई, जब भारतीय सेना के जवान जितेंद्र सिंह चौहान का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक गांव पहुंचा। फूलों से सजी सेना की गाड़ी के साथ निकली अंतिम यात्रा में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर वीर जवान को अंतिम सलाम किया। भारत माता की जय और जितेंद्र सिंह अमर रहें के नारों से गांव गूंज उठा। पत्नी श्याम कंवर पति के अंतिम दर्शन कर बिलख पड़ीं, वहीं 13 वर्षीय बेटी कीर्तिराज और छोटे भाई ललित सिंह ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। करीब 22 साल तक सेना में सेवाएं देने वाले जितेंद्र सिंह का निधन असम में कार्डियक अरेस्ट से हुआ था। एक नवंबर को उन्हें नायब सूबेदार पद पर पदोन्नति मिलनी थी।
0
0
Report
Advertisement

ELC छात्राओं ने घर-घर मतदाता पंजीकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया

Dholpur, Rajasthan:पात्र मतदाताओं का पंजीयन सुनिश्चित करने में जुटीं निर्वाचन साक्षरता क्लब की छात्राएं, घर-घर पहुंचकर किया जागरूक सरमथुरा (धौलपुर) मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के उद्देश्य से विद्यालय के निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) की छात्राएं जागरूकता अभियान चला रही हैं। अभियान के तहत छात्राओं ने कलश यात्रा निकालकर आमजन को मतदान के महत्व का संदेश दिया। इसके बाद गुरुवार को BLO के साथ नगरपालिका क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर नए मतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया।विशेष पंजीकरण अभियान के दौरान भाग संख्या 196 से 205 तक छात्राओं ने युवाओं एवं पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही फॉर्म-6 भरने की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष निदा खान ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके भारतीय नागरिक, जिन्हें नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन वोटर्स सर्विस पोर्टल अथवा BLO के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। अभियान में निदा खान, गुलशन जादौन, कनिष्का तिवारी और अल्फिया सहित अन्य छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं, सुपरवाइजर राजू सैन के साथ BLO गोविंद देव पाराशर, पुष्पेंद्र शर्मा, बिजेन्द्र मीना और वैभव शर्मा अपने-अपने क्षेत्रों में आवेदन प्राप्त कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report

मधु सूदन हत्याकांड: आरोपी अदालत में पेश, 12 की पुलिस रिमांड पर

Amritsar, Punjab:मधु सूदन हत्याकांड: अदालत में पेश किए गए आरोपी, 12 तारीख तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। ​पुलिस अधिकारी तेजिंद्र सिंह का बयान: परमजीत और अमनजीत समेत आरोपियों से होगी पूछताछ। ​हत्या मामले में सख्त कार्रवाई: अन्य बाकी आरोपियों को भी जल्द कोर्ट में पेश करेगी पुलिस। दिवंगत मधु सूदन उर्फ मैड संधू हत्याकांड मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज पुलिस प्रशासन द्वारा इस चर्चित कत्ल के आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। ​मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी तेजिंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों—परमजीत सिंह और अमनजीत सिंह—को अदालत में पेश करने के बाद कोर्ट ने उन्हें 12 तारीख तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि कत्ल के पीछे की मुख्य वजह, इस्तेमाल किए गए हथियारों और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों का पर्दाफाश किया जा सके। अधिकारी तेजिंद्र सिंह ने आगे बताया कि मामले से जुड़े अन्य नामजद आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस हर पहलू से निष्पक्ष और गहन जांच कर रही है। 12 तारीख को रिमांड पूरा होने पर आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। बाइट:--- police ​अधिकारी तेजिंद्र सिंह
0
0
Report

चुपकी गाँव में अकाली दल को बड़ा झटका, दर्जनों परिवार AAP में शामिल

Patran, Punjab:हलका शुतराणा के गांव चुपकी में शिरोमणि अकाली दल को झटका लगा, जब अकाली दल के सर्कल प्रधान एवं पूर्व सरपंच तिरलोक सिंह अपने साथ दर्जनों परिवारों को लेकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं हलका शुतराणा की पूर्व विधायक बीबी वनिंदर कौर लूंबा और सेवानिवृत्त डीटीओ करण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों का स्वागत किया। इस मौके पर बीबी वनिंदर कौर लूंबा और करण सिंह ने तिरलोक सिंह सहित अन्य परिवारों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इन परिवारों के पार्टी में शामिल होने से हलके में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। सरकार की योजनाओं से लोगों को मिल रही राहत : तिरलोक सिंह इस मौके पर तिरलोक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से लोगों को दी जा रही सुविधाओं से आम जनता को राहत मिली है। उन्होंने नहरी पानी की उपलब्धता, मावा-धिया सत्कार योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, स्वास्थ्य बीमा कार्ड और बिजली बिल माफी जैसी सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथियों और परिवारों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी में शामिल हुए परिवारों ने पार्टी की नीतियों के अनुसार मिलकर काम करने और संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर में रूफ टॉप सोलर प्लांट का दायरा बढ़ेगा; तीन दिन का जागरूकता कैंप

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हमीरपुर जिला में 2800 रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाए गए हैं। बिजली बोर्ड की जागरूकता का असर अब तेजी से देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां 2800 रूफ टॉप सोलर प्लांट लगे हैं तो वहीं करीब 3500 आवेदन बिजली बोर्ड के पास पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि हमीरपुर जिला रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर है। कांगड़ा जिला में करीब 2900 के आस पास रूफ टॉप सोलर प्लांट लग हैं तो वहीं हमीरपुर कुछ ही कदम दूर रहा है। बिजली बोर्ड रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अब तीन दिवसीय कैंप का आयोजन करने जा रहा है। यह शिविर बिजली बोर्ड हमीरपुर के विश्रामगृह में 13,14 व 15 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में जहां सोलर प्लांट लगाने के संदर्भ में जानकारी दी जाएगी तो वहीं सोलर प्लांट लगाने वाले वेंडर भी यहां पर मौजूद रहेंगे। ऐसे में लोगों को इस संदर्भ में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध होगी। साथ ही जिन लोगों के सोलर प्लांट के संचालन में कोई समस्या पेश आ रही है वे भी यहां पहुंचकर समाधान पा सकते हैं। बिजली बोर्ड की मानें तो इस योजना की तरफ लोगों का रुझान बढ़ रहा है तथा लोग अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता ई. आशीष कपूर ने बताया कि जिला में 2800 रूफ टॉप सोलर प्लांट लग चुके हैं। इस योजना की जानकारी के लिए 13,14 व 15 अक्तूबर को बिजली बोर्ड के विश्राम गृह में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सोलर प्लांट लगाने वाले वेंडर भी मौजूद रहेंगे जोकि इसके लाभों के बारे में बताने के साथ ही इसके संदर्भ में अन्य जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। बाइट ई. आशीष कपूर अधीक्षण अभियंता
0
0
Report

नेरचौक में HRTC परिचालक पर मारपीट, छतरी रूट की बस सेवाएं प्रभावित

Sundar Nagar, Himachal Pradesh:नेरचौक में HRTC परिचालक से मारपीट का आरोप, छतरी रूट पर बस सेवा प्रभावित निजी बस ऑपरेटर के कथित एजेंट पर गाली-गलौज और थप्पड़ मारने के आरोप पुलिस ने दर्ज की FIR, कर्मचारी यूनियन ने उठाई सुरक्षा की मांग मंडी-छतरी रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के परिचालक के साथ नेरचौक में कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि निजी बस ऑपरेटर के एक एजेंट ने परिचालक के साथ गाली-गलौज करने के बाद उसे थप्पड़ मार दिए। घटना के बाद बस चालक सवारियों से भरी बस को रूट पर आगे ले जाने के बजाय रत्ती थाना पहुंच गया, जिससे छतरी रूट पर बस सेवा प्रभावित हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिचालक संतोष कुमार के अनुसार, 7 अक्टूबर को उसकी ड्यूटी मंडी-छतरी रूट पर थी। दोपहर करीब दो बजे जब बस नेरचौक में सवारियों को उतारने और चढ़ाने के लिए रुकी थी, तब वह बस के अगले दरवाजे के पास खड़ा था। इसी दौरान निजी बस ऑपरेटर के कथित एजेंट हंस राज ने बार-बार बस का दरवाजा बंद किया और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। संतोष कुमार का आरोप है कि विरोध करने पर हंस राज ने उसे थप्पड़ मार दिए।
0
0
Report

विदिशा में अवैध कालोनियों पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 कॉलोनाइजर के FIR

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में अवैध कालोनियों पर प्रशास्न ने शिकंजा कस लिया है...शहर में 50 से अवैध कालोनियों ने जिनमें से 16 कॉलोनाइजरों के खिलाफ प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करा दी है...इतना ही नहीं करीब 30 काॅलोनियों में रजिस्ट्री और नामांतरण पर भी प्रतिबंध लगाया गया है...डाबर, तमोरिया, मिर्जापुर, जीवाजीपुर, चिड़ौरिया और गुरारिया हवेली क्षेत्र में यह कार्यवाहियां की गई हैं... प्रशासन द्वारा वैध कॉलोनाइजरों को भी हिदायत दी गई है कि वह अपनी कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं.... एसडीएम का कहना है कि नियमों का पालन न करने वाले कॉलोनाइजरों के बंधक प्लाटों को बेंচकर रहवासियों को सुविधाएं दी जाएंगी..... बाइट : मनीष जैन, एसडीएम विदिशा
0
0
Report
Advertisement

दमोहिया किसान मंदिर ट्रस्ट जमीन निजी उपयोग के खिलाफ आदेश के पालन की मांग

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूरीखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम दमोहिया में शिवजी ट्रस्ट की जमीन को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। दमोहिया के किसानों ने प्रशासन से शिकायत की है कि मंदिर के वर्तमान पुजारी द्वारा ट्रस्ट की जमीन और संपत्ति का निजी तौर पर उपयोग किया जा रहा है, जो कि ट्रस्ट के बायलॉज (नियमों) के सख्त खिलाफ है। प्रशासनिक अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में साल 2018 में ही एसडीएम कोर्ट द्वारा यह आदेश जारी किया जा चुका है कि ट्रस्ट की संपत्तियों का निजी उपयोग नहीं किया जा सकता। ग्रामीण अब इसी आदेश के पालन और जमीन की नीलामी की मांग को लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि वह यह सुनिश्चित करेगा कि ट्रस्ट की संपत्ति का सामूहिक उपयोग हो और किसी भी प्रकार से इसका निजी इस्तेमाल न किया जाए।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ में खाद्य विभाग का बड़ा छापा, 2 कुंतल नकली चाप नष्ट।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow13m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ से इस वक्त की बड़ी खबर, जहां खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने रविन्द्रा डेयरी पर छापा मारकर खोया, दूध, पनीर और घी के सैंपल लिए हैं, वहीं स्वर्ग आश्रम रोड पर मानसी एंटरप्राइजेज पर छापा मारकर दो कुंतल गंदगी में बन रही कच्ची चाप को नष्ट कर फैक्ट्री को बंद करा दिया है। जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देश पर आज सहायक आयुक्त खाद्य-2 चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में सचल दल ने जनपद में दो जगह कार्रवाई की। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, विपिन कुमार सिंह, मोहित कुमार और सुश्री सहरिश मौजूद रहीं। पहली कार्रवाई ददायरा, श्यामपुर रोड स्थित रविन्द्रा डेयरी पर हुई। जहां टीम ने खोया, दूध, पनीर और घी के कुल चार नमूने लिए और कमियां मिलने पर सुधार सूचना जारी की। दूसरी बड़ी कार्रवाई स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मानसी एंटरप्राइजेज पर हुई। जहां बेहद अनहाइजीनिक तरीके से तैयार हो रही लगभग 2 कुंतल कच्ची चाप बरामद हुई। टीम ने मौके पर ही 12 हजार रुपये कीमत की चाप को नष्ट करा दिया और प्रतिष्ठान को बंद करा दिया। खाद्य विभाग ने सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report

राजस्थान कांग्रेस ने 30 जिलों में चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए; देखें पूरी सूची

Jaipur, Rajasthan:Jaipur पंचायती राज चुनाव 2026 राजस्थान कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला चुनाव पर्यवेक्षक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने जारी की सूची कांग्रेस ने अजमेर में सुखराम विश्नोई, अलवर में वैभव गहलोत बाड़मेर और बालोतरा में करण सिंह उचियारड़ा भीलवाड़ा में डॉ. रघु शर्मा, बीकानेर में उदयलाल आंजना डूंगरपुर और बांसवाड़ा में रफीक खान और जयपुर में प्रमोद जैन भाया को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया झालावाड़ में डूंगर राम गेधर, जोधपुर और फलोदी में हेम सिंह शेखावत, कोटा में डॉ. जितेंद्र सिंह, नागौर और डीडवाना-कुचामन में डॉ. कृष्णा पूनिया, पाली में अनिल शर्मा, राजसमंद में अशोक चांदना, सिरोही में मनीषा पंवार, उदयपुर और सलूंबर में रोहित बोहरा और दौसा में अमीन कागजी को जिम्मेदारी सौंपी गई जालोर में गोविंद राम मेघवाल, झुंझुनूं में ममता भूपेश, करौली में शकुंतला रावत और कोटपूतली-बहरोड़ में रमकेश मीणा सीकर में परसादी लाल मीणा, बारां में प्रताप सिंह खाचरियावास ब्यावर में हरसहाय यादव, भरतपुर और डीग में मुरारी लाल मीणा बूंदी में कुलदीप इंदौरा, चित्तौड़गढ़ में भजनलाल जाटव, चूरू में सारिका चौधरी धौलपुर में महेंद्र चौधरी, श्रीगंगानगर में उम्मेदाराम बेनीवाल, हनुमानगढ़ में एम.डी. चोपदार खैरथल-तिजारा में धर्मेंद्र राठौड़, प्रतापगढ़ में सुमित भगासरा सवाई माधोपुर में शाले मोहद., टोंक में बृजेंद्र सिंह ओला और जैसलमेर में प्रहलाद गुंजल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया
0
0
Report

पारोला में NH के पास ट्रक की टक्कर से 17 वर्षीय दो युवक की मौत, तीन घंटे का रास्ता रोको

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव के पारोळा तालुक्यात राष्ट्रीय महामार्ग के किनारे खड़े दोनों 17 वर्षीय लड़के ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। पारोळा तहसील के समान सार्वे बुद्रुक ग्राम में यह भयावह हादसा हुआ। मृत युवक के नाम जय मधुकर पाटील और चंद्रकांत रविराज पाटील हैं। इसके बाद संतप्त ग्रामस्थ ने राष्ट्रीय महामार्ग पर तीन घंटे रास्ता रोको किया, जिससे दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। शिवसेना विधायक अमोल पाटील ने मौके पर ग्रामस्थों से मुलाकात कर समझौता किया। हादसे के संबंध में महामार्ग अफसरों पर संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर नाराज़गी व्यक्त की गई थी, जिसके बाद आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन शिथिल पड़ा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top