201003
Ghaziabad - भैंस की डेयरी से सड़क पर गंदगी, स्थानीय लोगों की बढ़ी चिंता
Ghaziabad, Uttar Pradesh:नन्दग्राम थाना क्षेत्र के विकलांग कॉलोनी में भैंस की डेयरी व गंदगी को लेकर नगर निगम के अलावा पुलिस अधिकारियों से स्थानीय लोगों ने शिकायत की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है. फिलहाल आरोप है की भैंस की डेयरी से सड़क पर कूड़ा और गोबर डाल दिया जाता है. जिससे बीमार भी होने की आशंका है, जब शिकायत की जाती है तो लोग धमकी देते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
Ramgarh Hatyakand: 10 Aropiyon ko umr ke sath saza, har par 28,700 rupaye jurmana
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ हत्याकांड में बड़ा फैसला, 10 आरोपियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 28,700 रुपए का जुर्माना अलवर। रामगढ़ थाना क्षेत्र के गुर्जरपुर खुर्द में वर्ष 2019 में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-3 की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय की पीठासीन अधिकारी ज्योति के. सोनी ने मामले में आरोपी वीरवती को छोड़कर शेष सभी आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 28,700 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। विशिष्ट लोक अभियोजक अजीत यादव ने बताया कि मामले के अनुसार 15 जून 2019 को गुर्जरपुर खुर्द निवासी कवरपाल के खेत के पास मंडल खुर्द निवासी सुनील और देवकी के बीच मोटरसाइकिल तेज चलाने को लेकर कहासुनी हुई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन इसी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश बनी रही। इसके दो दिन बाद 17 जून 2019 की शाम करीब 6 बजे परिवादी की भाभी भीमवती अकेली बोरवेल पर पानी लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान प्रकाश, भीम सिंह, मुकेश, ओम सिंह, करण, लालाराम, मेवाराम, सुनील, कर्री, धनसिंह और वीरवती धारदार हथियारों और बंदूकों से लैस होकर वहां पहुंचे और भीमवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। भीमवती की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन बंशी, हुकमचंद, रामचरण, श्रीचंद, गणपत, पूरण, सलोनी और कवरपाल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी धारदार हथियारों और बंदूकों से हमला कर दिया। इस हमले में बंशी के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए थे। घटना के बाद रामगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 143, 148, 149, 323, 341, 336, 302 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 24 गवाहों के बयान करवाए गए और 77 दस्तावेज अदालत में पेश किए गए। वहीं बचाव पक्ष की ओर से भी बयान और साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। दोनों पक्षों की लंबी सुनवाई और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने वीरवती को छोड़कर शेष सभी नामजद आरोपियों को दोषी माना और सभी को आजीवन कारावास तथा 28,700 रुपए प्रत्येक के अर्थदंड की सजा सुनाई।0
0
Report
खगड़िया थाना क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबकर युवक नवनीत कुमार की मौत
Khagaria, Bihar:खगङिया के परबता थाना क्षेत्र के लगार गांव में बाढ़ के पानी में स्नान करते हुए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा पानी से शव को बाहर निकाला गया। घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। बतायā जा रहा है कि मृतक युवक नवनीत कुमार गंगा से आई बाढ़ के पानी में स्नान कर रहा था इसी दौरान उसका पैर गहरे पानी में चला गया जिसके कारण उसकी डूबने से मौत हो गई।0
0
Report
Advertisement
गंडक नदी के कटाव ने फिर बढ़ाई दहशत, बाढ़ के बाद गांवों में फिर संकट
Bagaha, Bihar:नेपाल से निकलने वाली नारायणी गंडक नदी का कहर बदस्तूर जारी है। हालांकि जलस्तर में फिलहाल गिरावट दर्ज की गई है जो कटाव के लिए और अधिक खतरनाक होगा। इंडो-Nepal सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बाराज से महज 77 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है, बावजूद इसके सैलाब थमा जरूर है लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुईं हैं। क्योंकि अब बाढ़ के बाद कटाव का सितम जारी है। पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने इलाके का दौरा कर हर हाल में लोगों की सुरक्षा को लेकर सख्ती के निर्देश दिए हैं। डीएम ने हाथी पाँव समेत बोल्डर पीचिंग वर्क करवाने को कहा है, लेकिन धरातल पर जो काम हो रहे हैं वे डीएम के आदेश से हटकर दिख रहे हैं। ग्रामीण मनमानी और आपदा में सरकारी पैसे के बंदरबांट का आरोप लगा रहे हैं। संवेदक उपेंद्र यादव और उनके सहयोगी योगेंद्र गुप्ता पल्ला झाड़ रहे हैं और अभियंता हालात सामान्य होने का दावा कर रहे हैं। दरअसल गंडक नदी का बढ़ता जलस्तर इलाके में सैलाब लाता है, तौ घटता जलस्तर कटाव की विनाशलीला करती है। मंगलपुर के साथ मधुबनी के रेवहिया गाँव का वजूद मिट गया है क्योंकि सैकड़ों घर और फसल लगी जमीन समेत कई सरकारी भवन जल मीनार, नल जल की टंकी गंडक में समाहित हो चुके हैं। जल संसाधन विभाग की ओर से फ्लड फाइटिंग में एंटी रोजन वर्क कराया जा रहा है, लेकिन नदी की मुड़ती धारा और तेज प्रवाह यहां बचाव कार्य में लगें बांस पाइलिंग समेत बोरीयां तेजी से बहा ले जा रहे हैं। मौके पर अधिकारी ऊपर से आदेश मिलने की दलील दें रहे हैं मानों बस्ती के नामोनिशान मिटने का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल बालू की बोरियों और कच्चे बांस से बांध बनाने का प्रयास हो रहा है जो नाकाम साबित हो रहा है क्योंकि नदी की धारा सीधे चियोरही पंचायत की ओर तीव्र गति से बढ़ रही है। कटाव की त्रासदी से हाहाकार मचा है। वहीं एंटी रोजन के तौर पर चल रहे कार्य अभी ناکाफी हैं, लेकिन जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता पप्पू कुमार इस उपलब्धता के बदौलत कटाव पर काबू पाने में मजदूरों और ठीकेदार के साथ जुटे हैं। हर साल गंडक नदी से बाढ़ और कटाव की त्रासदी इलाके के लोगों की मजबूरी है क्योंकि भूगोलिक बनावट ही नदी से घिरा हुआ है। बगैर बोल्डर पीचिंग और गाइड बांध या रिंग बांध के कटाव से निजात पाना नामुमकिन है। देखने वाली बात होगी कि बम्बू रोल और बालू की जगह मिट्टी वाली बोरियां कब तक काबू पाती हैं। अधिकारी हालात काबू में होने का दावा कर रहे हैं। नदी की विकराल रूप आगे क्या रंग दिखाती है ये देखने वाली बात होगी।0
0
Report
भूलीपुर में विधवा महिला के साथ ‘कांड’! मकान का ताला तोड़कर दूसरे ने लगाया अपना ताला, कब्जे का आरोप
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। भूलीपुर क्षेत्र में एक विधवा महिला के मकान पर कथित रूप से ताला तोड़कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। भूलीपुर मस्जिद के ठीक बगल स्थित मकान की रहने वाली शबनम पत्नी स्व. अलाउद्दीन ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
भूलीपुर में विधवा महिला के साथ ‘कांड’! मकान का ताला तोड़कर दूसरे ने लगाया अपना ताला, कब्जे का आरोप
Yusufpur, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। भूलीपुर क्षेत्र में एक विधवा महिला के मकान पर कथित रूप से ताला तोड़कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। भूलीपुर मस्जिद के ठीक बगल स्थित मकान की रहने वाली शबनम पत्नी स्व. अलाउद्दीन ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
कैमूर के नौघरा में 58 करोड़ 17 लाख के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का उद्घाटन
Khajuria Khurd, Bihar:स्लग - कैमूर के नौघरा में 58 करोड़ से बने अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का हुआ उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने बच्चे और बच्चियों के लिए 560 बेड के हाईटेक भवन का किया शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त आवासीय शिक्षा वियो - कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम नौघरा में नवनिर्मित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का उद्घाटन गुरुवार को बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान द्वारा किया गया। 58 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बने इस 560 बेड वाले हाईटेक भवन के शुरू होने से जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र छात्राओं के लिए पहली बार आधुनिक आवासीय शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध हुई है। इसमें आधे बच्चे रहेंगे और आधे बच्चियां के लिए बनाया गया है। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री जमा खान ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस नए परिसर में छात्रों के पठन-पाठन और रहने के लिए अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। परिसर में सुसज्जित कक्षाओं के साथ-साथ सर्वसुविधायुक्त छात्रावास, स्वच्छ पेयजल, शौचालय तथा सुरक्षित व अनुशासित शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित किया गया है। अब स्थानीय और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को बेहतर पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व चेनारी विधायक मुरारी गौतम, कैमूर डीडीसी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय के शुभारंभ से स्थानीय अभिभावकों और विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।0
0
Report
जमालपुर लोको शेड टकराव: चार रेलकर्मियों को निलंबित, सुरक्षा नियम सख्त किए जाएंगे
Munger, Bihar:लोको शेड में लापरवाही पड़ी भारी, चार कर्मी निलंबित वित्त प्रबंधक ने किया शंटिंग यार्ड का निरीक्षण, बोले- सुरक्षा प्रोटोकॉल से नहीं होगा समझौता。 मुंगेर : जमालपुर लोको शेड में दो लोको की आमने-सामने टक्कर और एक लोको के पटरी से उतरने के मामले में मालदा रेल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। घटना की जांच के बाद लापरवाही के आरोप में चार रेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, गुरुवार को मालदा मंडल के डिवीजनल वित्त प्रबंधक प्रवीण कुमार ने जमालपुर लोको शेड का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया。 वित्त प्रबंधक प्रवीण कुमार ने सीनियर डीएमई डीजल केके दास के साथ शेड के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शंटिंग यार्ड, लोको मरम्मत व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और स्टोर की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने घटना के संबंध में सीनियर डीएमई से विस्तृत जानकारी ली और भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वित्त प्रबंधक ने स्पष्ट कहा कि लोको शेड में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक सितंबर को हुआ था हादसा गौरतलब है कि एक सितंबर को जमालपुर लोको शेड के अंदर शंटिंग के दौरान दो लोको आमने-सामने टकरा गए थे। टक्कर के बाद एक लोको पटरी से उतर गया था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी, लेकिन रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था。 मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने घटना को सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए थे। जांच की जिम्मेदारी एएमई नीरज कुमार को सौंपी गई थी। जांच में चार कर्मी पाए गए दोषी जांच के दौरान हादसे के लिए चार रेलकर्मियों की लापरवाही सामने आई। जांच रिपोर्ट के आधार पर चारों को निलंबित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। निलंबित कर्मियों में शंटर आदित्य राज और अमितेश तथा सीनियर टेक्नीशियन विजय कुमार और महेश दास शामिल हैं। रेल सूत्रों के अनुसार शंटिंग के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों और प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। घटना के बाद रेल प्रशासन अब लोको शेड में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी में है。0
0
Report
लखनऊ में डेसिबल मीटर से मॉडिफाइड साइलेंसर की चेकिंग, 500 यूनिट ज़ब्त
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: ट्रैफिक पुलिस ने डेसिबल मीटर का इस्तेमाल करके मॉडिफाइड साइलेंसर की जांच की और तय लिमिट से ज़्यादा आवाज़ वाले साइलेंसर हटा दिए। लखनऊ, उत्तर प्रदेश: DCP सेंट्रल रवीना त्यागी ने कहा, "यह कैंपेन पूरे लखनऊ कमिश्नरेट में चलाया जा रहा है सभी पांच सिविल पुलिस ज़ोन में अलग-अलग जगहों पर ऑपरेशन चल रहे हैं। इसके अलावा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर (TI) और ट्रैफिक के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ACP) की लीडरशिप में 16 सर्कल में यह ड्राइव चलाई जा रही है। यह पहल – जिसका फोकस मॉडिफाइड साइलेंसर की जांच करना और उन्हें ज़ब्त करना है – 1 सितंबर को शुरू हुई थी आज नौवां दिन है, और हमने अब तक लगभग 500 ऐसी यूनिट ज़ब्त की हैं।"0
0
Report
Advertisement
AI एक दशक में दुनिया से इंसानियत खत्म कर सकता है? सुरक्षा कर्मी भौंचक
Raipur, Chhattisgarh:क्या एआई एक दशक में पूरी दुनिया से इंसानों का अस्तित्व खत्म कर सकता है? हाल ही में ओपनएआई कंपनी के एआई एजेंट्स ने साइबर सिक्योरिटी को तोड़कर काम किया, इसने एक सवाल खड़ा किया था। लेकिन क्लाउड बनाने वाली एंथ्रोपिफ के एक एंप्लॉय ने खतरे के मद्देनजर अपना इस्तीफा दिया और दिग्गज AI कंपनियों के बड़े अधिकारियों ने उसके खतरे को माना, तो पूरी डिजिटल दुनिया में भूचाल आ गया। 100 करोड़ से ज्यादा लोग इस खतरे पर बोलने उतर गए... और रियल वर्ल्ड में लोगों की चिंताएं इतनी बड़ी हो गईं... कि किसी को समझ नहीं आ रहा है क्या किया जाए।0
0
Report
पृथला के पूर्व विधायक नैनपाल रावत का यूजीसी एक्ट विरोध: आर्थिक आधार पर आरक्षण
Palwal, Haryana:पृथला के पूर्व विधायक नैनपाल रावत भी प्रदर्शन में पहुंचे और उन्होंने यूजीसी एक्ट का खुलकर विरोध किया। नैनपाल रावत ने यूजीसी एक्ट को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए। ने उन्होंने एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज होने वाले कथित झूठे मुकदमों को लेकर भी अलग कानून बनाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार से यूजीसी एक्ट पर पुनर्विचार करने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।0
0
Report
हल्द्वानी के महालक्ष्मी मंदिर में नितिन नवीन और धामी ने पूजा अर्चना की
Noida, Uttar Pradesh:हल्द्वानी: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की और पूजा-अर्चना की。0
0
Report
Advertisement
हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की
Patna, Bihar:केंद्रीय मंत्री एवं हाजीपुर सांसद चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं चिराग पासवान ने प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया, उन्होंने मुश्किल की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े रहने की बात कही。0
0
Report
रतेसरा गाँव में चोरी: कैलाश कावड़े और जगिता सलाम गिरफ्तार
Kanker, Chhattisgarh:ग्राम रतेसरा में सुने मकान में चोरी के मामले में कैलाश कावड़े और जगीता सलाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों चोरों ने पंद्रह दिन पूर्व सुने मकान देखकर लगभग पांच लाख सोने चांदी के आभूषण समेत नकद में हाथ साफ कर लिया था। मामला چارामा थानाक्षेत्र के अंतर्गत रतेसरा गांव का है। दोनों आरोपियों ने चोरी के बाद चारामा सोना चांदी को बेचने पहुंचे थे तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार किया। कैलाश कावड़े नारायणपुर का निवासी है तो जगिता चारामा के दरगहन गांव के निवासी है।0
0
Report
केशवी पुलिस चौकी पर पुलिस नदारद, नेता प्रतिपक्ष ने क्षेत्र सुरक्षा पर सवाल उठाए
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विधायक ने ग्राम केशवी स्थित पुलिस चौकी का निरीक्षण किया, जहां उनके मुताबिक चौकी प्रभारी रमेश डामोर सहित एक भी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं मिला। ग्रामीणों ने भी चौकी पर पुलिसकर्मियों के अक्सर नदारद रहने की बात कही। विधायक ने पूरे मामले को आदिवासी अंचल की कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। विधायक ने ग्रामीणों से भी पुलिस चौकी की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चौकी पर पुलिसकर्मी अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं। ऐसे में क्षेत्र में किसी आपात स्थिति या अपराध की सूचना मिलने पर पुलिस की तत्काल मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उमंग सिंघार ने कहा कि मामला सिर्फ एक पुलिस चौकी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे आदिवासी अंचल की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, कलेक्टर और एसपी से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। विधायाक ने पुलिस चौकी पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के साथ ही क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। अब देखना होगा कि इस निरीक्षण और लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस विभाग की ओर से क्या कार्रवाई या स्पष्टीकरण सामने आता है।0
0
Report
Advertisement
