icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मैनपुरी-करहल स्नातकों की समस्याओं को विधान परिषद तक पहुंचाने का संकल्प ।

Ajay KumarAjay KumarFollow8m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह (युवराज अवागढ़) ने करहल की क्षत्रिय स्वर्णकार धर्मशाला में स्नातक मतदाताओं के साथ बैठक की उन्होंने अपने संकल्प और प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। अंबरीश पाल सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता,नवाचार और शोध को बढ़ावा देने के साथ स्नातकों के लिए रोजगार, कौशल विकास,स्टार्टअप और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करना है। उन्होंने डिजिटल शिक्षा,आधुनिक तकनीक और उद्योग-शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर मार्गदर्शन के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। प्रत्येक जिले में रोजगार और स्थानीय विकास के नए अवसरों के लिए सतत प्रयास करने के साथ शिक्षक,शोधार्थी,युवा,किसान और समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को प्रभावी मंच देने का प्रयास रहेगा।
0
0
Report

बहराइच में कतर्नियाघाट-सुजौली रेंज के दो मादा तेंदुए सुरक्षित पिंजरे में कैद

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.सुजौली और कतर्नियाघाट रेंज से 2 मादा तेंदुए सुरक्षित पिंजरे में किये गए कैद, बहराइच.कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग क्षेत्र के रिहायशी इलाकों के आसपास तेंदुए की आवाजाही और मवेशियों को नुकसान पहुंचाने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए दो अलग-अलग रेंज में मचड़ा रहे 2 तेंदुए को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया। आपको बता दें कि पिछले 4 दिनों में कतर्नियाघाट क्षेत्र से यह चौथा तथा बीते 2 माह से भी कम समय में आबादी वाले गांवों के आसपास से 16वां तेंदुआ पकड़ा गया है। वहीं वन विभाग की टीमें संवेदनशील समय (तड़के एवं देर शाम/रात) में लगातार गश्त कर रही हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और वन्यजीवों से होने वाली क्षति को रोका जा सके। 1. सुजौली रेंज में तेंदुआ पिंजरे में कैद: सुजौली रेंज के ग्राम सुजौली के मजरा भैंसाबुढ़ना में 12 सितंबर से 15 सितंबर, 2026 के मध्य तेंदुए द्वारा पालतू मवेशियों पर हमला कर उन्हें घायल करने की सूचनाएं प्राप्त हुई थीं। मौके पर निरीक्षण के दौरान तेंदुए के पदचिह्न (पगमार्क) पाए गए थे। ग्राम प्रधान एवं स्थानीय निवासियों के लिखित व मौखिक अनुरोध पर सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया था। जहां शिकार के लालच में जैसे ही तेंदुआ पिंजरे में घुसा फौरन पिंजरे में कैद कर लिया गया और उसे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है。 -स्वास्थ्य व आयु: पशु चिकित्सकीय परीक्षण के अनुसार पकड़ी गई मादा तेंदुआ की उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष है। 2. कतर्नियाघाट रेंज में तेंदुआ पिंजरे में कैद: कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत ग्राम चहलवा के मंगलपुरवा में भी तेंदुए की आवाजाही और मवेशियों को क्षति पहुंचाने की घटनाओं के बाद ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मांग पर पिंजरा लगाया गया था। देर रात तेंदुए की लोकेशन ट्रैक करते हुए उसे पिंजरे में सुरक्षित कैद कर लिया गया है。 -स्वास्थ्य व आयु: चिकित्सकीय परीक्षण में पकड़ी गई मादा तेंदुआ की उम्र लगभग 4 वर्ष पाई गई है। पकड़े गए दोनों वन्यजीवों को विभाग के सुरक्षित संरक्षण (Safe Custody) में रखा गया है। शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों व प्राप्त निर्देशों के अनुसार इनके पुनर्वास की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी。 *तेंदुआ-मानव संघर्ष से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सतर्कता एवं सुझाव*: वन विभाग सभी क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से सावधान व सतर्क रहने की अपील करता है। तेंदुए या अन्य वन्यजीवों के साथ संघर्ष की संभावना को कम करने के लिए कृपया निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखें: 1. समूह में निकलें: सुबह और शाम के समय (खासकर अंधेरे में) अकेले बाहर न निकलें। खेतों या सुनसान रास्तों पर जाते समय हमेशा 2-3 लोगों के समूह में जाएँ और हाथ में लाठी रखें। 2. शौच के लिए बाहर न जाएँ: खुले में शौच के लिए न जाएँ, घरों में बने शौचालय का प्रयोग करें। 3. रोशनी एवं आवाज का प्रयोग करें: रात के समय खेतों या रास्तों में चलते समय टॉर्च का प्रयोग अवश्य करें तथा जोर-जोर से बातचीत करें, गाना गाएँ या लाठी जमीन पर पटकते हुए चलें ताकि वन्यजीव सतर्क होकर दूर हट जाएँ। 4. मवेशियों की सुरक्षा: अपने पशुओं व मवेशियों को बाड़े के अंदर सुरक्षित बांधकर रखें तथा बाड़े में पर्याप्त रोशनी का प्रबंध करें। 5. बच्चों का ध्यान रखें: छोटे बच्चों को अकेले घर से बाहर न जाने दें और उन पर लगातार नजर रखें। 6. झाड़ियों की सफाई: अपने घरों व पशुशालाओं के आसपास उगी झाड़ियों की नियमित सफाई करें ताकि वन्यजीवों को छिपने का स्थान न मिले। 7. अफवाहों व उत्तेजना से बचें: तेंदुए या किसी भी हिंसक वन्यजीव को देखने पर उसे घेरने, उकसाने या उस पर पथराव करने की कोशिश न करें। वन्यजीव को निकलने का रास्ता दें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें। 8. तत्काल सूचना दें: यदि रिहायशी इलाकों के आसपास किसी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी वन कर्मी या रेंज कार्यालय को सूचित करें। वन विभाग की टीमें क्षेत्र में दिन-रात लगातार सघन गश्त कर रही हैं और स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं。
0
0
Report

बारिश के बावजूद ललितपुर में दीप प्रज्वलन सेवा संकल्प अभियान सफल

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जगह आशिर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया लेकिन अचानक आई बारिश के चलते जहां हजारों दिया जलाये जाने थे वहां कुछ ही दिए जलाए जा पाए । ललितपुर जिले के मुख्यालय पर स्थित सुम्मेरा तालाब के घाटों को 15 हजार दीपको से सजाने की तैयारी थी । जिसके लिए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा , झांसी कमिश्नर विमल दुबे , SP संजीव वाजपेई सहित तमाम भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे लेकिन अचानक तेज बारिश होने लगी । इसके बावजूद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम किया गया । और इस दौरान विधायक रामरतन ने दियों को जलाते हुए कहा हमारा एक दीपक हजारों दीपक के समान है । सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम एक आयोजन नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और सेवा पहुंचाने का एक पवित्र प्रयास है । आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम उसी निस्वार्थ भाव और सामूहिक ऊर्जा का प्रतीक ह । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ।
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट में एम्बुलेंस खराब के बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने नवजात को अस्पताल पहुँचाया

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में एम्बुलेंस खराब होने पर नवजात शिशु को ट्रैफिक पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया। मानिकपुर CHC से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में एम्बुलेंस खराब हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे धक्का देकर स्टार्ट कराने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हुआ। मौके पर मौजूद एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने नैतिकता के आधार पर नवजात और परिजन को बाइक से जिला अस्पताल पहुँचाया, जिससे समय रहते उपचार संभव हुआ। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने पर सरकारी एम्बुलेंस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि गंभीर मरीजों के लिए नियमित जाँच और मेंटेनेंस जरूरी है।
0
0
Report

ग्वालियर-चंबल के ऐतिहासिक धरोहरों से खुलेंगे नए पर्यटन के दरवाजे

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर-चंबल की पहचान सिर्फ बीहड़ों और बागियों की कहानियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इलाका समृद्ध इतिहास और अद्भुत स्थापत्य कला का भी गवाह है। ग्वालियर का ऐतिहासिक किला हो या चंबल अंचल के मितावली, पड़ावली और बटेश्वर मंदिर समूह, यहां कदम-कदम पर इतिहास की झलक दिखाई देती है। सदियों पुराने ये स्मारक अपनी वास्तुकला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के चलते देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बन सकते हैं। जरूरत है तो इन ऐतिहासिक धरोहरों को बेहतर तरीके से संरक्षित करने, पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने और ग्वालियर-चंबल को एक बड़े हेरिटेज टूरिज्म सर्किट के रूप में विकसित करने की।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो SP के बड़े फेरबदल: 24 पुलिस अधिकारी एक साथ बदले गए

Bokaro Steel City, Jharkhand:BREAKING: बोकारो SP का बड़ा एक्शन, 14 दरोगा और 10 थाना प्रभारी इधर से उधर। बोकारो में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी ने बड़ा फेरबदल किया है। जिले के 24 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। सभी को 24 घंटे के अंदर नए पदस्थापन में योगदान देने का आदेश दिया गया है। इस लिस्ट में पु०नि० - पुलिस निरीक्षक और पु०अ०नि० - पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। पुलिस केन्द्र से फील्ड में भेजे गए इंस्पेक्टरों में नित्यानंद महतो को बेरमो सह थाना प्रभारी, ममता कुमारी को बीएस सिटी सह थाना प्रभारी और विक्रांत कुमार को सेक्टर-6 सह थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं संजय कुमार को सेक्टर-4 से माराफारी, सुदामा कुमार दास को बीएस सिटी से सेक्टर-12, सुभाष चंद्र सिंह को सेक्टर-12 से चास मुफस्सिल अंचल, अनिल कच्छप को साइबर थाना से गोमिया अंचल और संगीता को सेक्टर-06 से चन्दनकियारी अंचल भेजा गया है। साइबर थाने में दो नए अधिकारियों पिंकु कुमार यादव और मो० आजाद खाँ की पोस्टिंग की गई है। दरोगा स्तर पर भी बड़ा बदलाव है - मनीष कुमार-02 को दुगदा थाना प्रभारी से बोकारो झरिया OP प्रभारी, अमन कुमार को हरला थाना से दुगदा थाना प्रभारी, श्रीनिवास कुमार सिंह को बोकारो झरिया OP से चंद्रपुरा थाना प्रभारी, अनिल लिण्डा को बीएस सिटी थाना से नावाडीह थाना प्रभारी और मुकेश दयाल सिंह को चास थाना से पेंकनारायणपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सेवा संकल्प अभियान: 1.25 लाख दीपों से जनसेवा और भागीदारी का जश्न

समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। शाम 7 बजे जिला मुख्यालय सहित जिलेभर के चिन्हित स्थलों पर एक साथ 1 लाख 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से जिला सेवा, सुशासन, जनकल्याण और जनभागीदारी के सामूहिक संकल्प से जगमगा उठा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा से जुड़े इस आयोजन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। जिला मुख्यालय मोहला के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में करीब 11 हजार दीपों से स्टेडियम जगमगा उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ के नक्शे की आकर्षक रंगोली बनाई गई, जो आयोजन का विशेष आकर्षण रही। रंगोली के माध्यम से प्रदेश की एकता और जनभागीदारी का संदेश प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।सांसद श्री संतोष पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की यात्रा है। वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शासकीय जिम्मेदारी संभालने के बाद से वे निरंतर जनता की सेवा और देश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास की गति को बनाए रखते हुए गरीब, किसान, युवा और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top