201001
गाजियाबादः क्राइम ब्रांच ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, एनसीआर सहित अन्य राज्यों में करता था तस्करी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है जो एनसीआर सहित अन्य राज्य में शराब की तस्करी का धंधा काफी समय से कर रहा था। तस्कर पूर्व में पकड़े गई 240 पेटी शराब के मामले में मौके से फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच पुलिस ने शराब तस्कर को जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेरठ में SSP के जन्माष्टमी डांस वीडियो वायरल
मेरठ: जन्माष्टमी कार्यक्रम में SSP ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल मेरठ, 5 सितंबर 2026 - मेरठ पुलिस लाइन में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेरठ के SSP BBGTS मूर्ति पीले कुर्ते में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन में जन्माष्टमी के मौके पर भजन संध्या का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में ADG, DIG, SP सहित पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे। भजनों पर सभी अधिकारियों ने डांस भी किया। वीडियो में SSP BBGTS मूर्ति भक्ति गीतों पर मस्ती में झूमते और ठुमके लगाते दिख रहे हैं। उनके साथ अन्य अधिकारी भी तालियां बजाते और नाचते नजर आए।0
0
Report
ललितपुर के निजी नर्सिंग होम से नवजात बच्ची चोरी-खरीद: 4 आरोपी गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक प्राईवेट नर्सिंग होम के स्टाफ पर एक महिला द्वारा प्रसव के बाद उसके नवजात बच्ची को चुराकर बेचने का आरोप लगाया गया है । जिस मामले कोंपलिक द्वारा गंभीरता से लेते हुये नर्सिंग होम के मैनेजर ,नर्स सहित 4 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर बच्ची को बरामद कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है । घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांके बिहारी नर्सिंग होम की है । पुलिस के अनुसार एक महिला द्वारा उन्हें शिकायत मिली थी कि एक प्राईवेट नर्सिंग होम में प्रसव के बाद पैदा हुई उनकी नवजात बच्ची को बेच दिया गया है । जिस पर पुलिस ने नर्सिंग होम के मैनेजर भूपत कुशवाहा , एक नर्स और खरीदार सहित 4 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।0
0
Report
केरल में प्रवासी मजदूर की कार दुर्घटना में मौत
Jalabaria, West Bengal:ভিন রাজ্যে কেরালায় কাজে গিয়ে গাড়ি দুর্ঘটনায় মৃত্যু হয় এক শ্রমিকের ভিন রাজ্যে কাজে গিয়ে গাড়ি দুর্ঘটনায় মৃত্যু হয় ডায়মন্ড হারবারে পৌরসভার 15 নম্বর ওয়ার্ডের এক বাসিন্দার, মৃত শ্রমিকের নাম মাতিবুল ফকির। বেশ কয়েকদিন আগে ডায়মন্ড হারবার পৌরসভার ১৫ নম্বর ওয়ার্ড থেকে স্বামী স্ত্রী কেরালায় রাজমিস্ত্রির কাজে যায়, শুক্রবার দিন সন্ধ্যায় বাজার করে ফেরার পথে একটি ট্রাক পিছন থেকে ধাক্কা মারে ঘটনাস্থলে গুরুতর জখমলে স্থানীয়রা উদ্ধার করে একটি হাসপাতালে নিয়ে যায় সেখানে মারা যায়বলে জানা যায় , রাতে বাড়িতে মৃত্যুর খবর , কান্নায় ভেঙে পড়ে গোটা পরিবার। কিভাবে মৃতদেহ আনবে সেই নিয়ে চিন্তায় পড়ে পরিবারের লোকজন টাকার অভাবে মৃতদেহ আনতে পারছে না বলে পরিবারের দাবি। রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী কাছে কাতর আবেদন করেন যাতে মৃতদেহ আনা যায় তার ব্যবস্থার জন্য।0
0
Report
Advertisement
जयपुर भाजपा के बागी अब उम्मीदवारों को समर्थन देंगे, मदन राठौड़ का दावा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर भाजपा को समर्थन देंगे बाग़ी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा दावा कहा, भाजपा अधिकांश बागियों को मनाने में रही सफल जो नाम नहीं ले पाये वापस,वो अब पार्टी उम्मीदवारों का करेंगे समर्थन ज़ी मीडिया से मदन राठौड़ की एक्सक्लूसिव बातचीत आज अजमेर संभाग के शहरी निकायों के दौरे पर है राठौड़0
0
Report
सिलफिली के किसान भारी बारिश से फसल डूबे, सरकार से राहत पैकेज की मांग
Surajpur, Chhattisgarh:एक तरफ बारिश रुक जाने से आम लोगों ने राहत की साँस ली है और आम जिंदगी अब सामान्य हो चली है, वहीं भारी बारिश ने सब्जी किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है, विशेषकर जिले के प्रमुख सब्जी उत्पादक क्षेत्र सिलफिली में, भारी बारिश ने ऐसा कहर बरपाया है कि अन्नदाता पूरी तरह बेबस और बेहाल नजर आ रहे हैं, मौसम विज्ञान विभाग द्वारा इसी वर्ष अल नीनो के प्रभाव के चलते कम बारिश की आशंका जताई गई थी, जिसकी वजह से किसानों ने पारंपरिक धान की खेती के बजाए सब्जी के फसलों का रुख किया था, उम्मीद थी कि फूलगोभी, पत्तागोभी, बरबट्टी, टमाटर और करेले जैसी सब्जियों से त्योहारी सीजन में बेहतर बाजार भाव मिलेगा और उनकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन प्रकृति के रौद्र रूप ने खेतों को दलदल और उम्मीदों को बर्बादी में तब्दील कर दिया, खेतों में हुए भारी जलभराव के चलते प्रति एकड़ 80 से 85 हजार रुपये की लागत से तैयार फसलें पूरी तरह गलकर सड़ चुकी हैं, जिन खेतों से किसान ढाई से तीन लाख रुपये की आमदनी का अनुमान लगा रहे थे, वहां आज सिर्फ तबाही का सन्नाटा पसरा है, विडंबना यह है कि अधिकांश किसानों ने किसान बैंक और साहूकारों से कर्ज लेकर खाद, बीज सहित नए चीजों पर जीवनभर की जमा-पूंजी झोंक दी थी, लेकिन पूरी फसल तबाह होने से अब उनके सामने कर्ज चुकाने और परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है, अब पीड़ित किसान इस आर्थिक संकट से उबरने के लिए सरकार से राहत पैकेज की मांग कर रहे हैं, अन्नदाताओं की मांग है कि सरकार को तत्काल विशेष राहत पैकेज और प्रति एकड़ उचित मुआवजा जारी करना चाहिए, साथ ही केसीसी ऋणों की वसूली पर रोक लगाकर ब्याज माफी का कदम उठाना चाहिए, ताकि कुदरत और कर्ज के दोहरे मार से टूटा किसान दोबारा संभल सके और आगामी रबी मौसम के लिए खेतों में फिर से पसीना बहाने का हौसला जुटा सके0
0
Report
खंडवा में दहीहंडी का बड़ा आयोजन: 40 फीट की मटकी बुरहानपुर टीम ने फोड़ी
Khandwa, Madhya Pradesh:श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर खंडवा शहर में पांच अलग-अलग स्थान पर दहीहंडी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ । रात 3:00 बजे तक यह आयोजन चलता रहा। सबसे ऊंची और आकर्षक दहीहंडी बुरहानपुर की हनुमान व्यायाम शाला की टोली ने फोड़ी। यह दही हांडी खंडवा बुरहानपुर के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की ओर से आयोजित की गई थी इसमें विजेता टीम को 75000 का इनाम दिया गया। जन्माष्टमी के मौके पर दहीहंडी फोड़ने के लिए युवाओं की टोलियों का जोश देखते ही बनता था। दहीहंडी परंपरागत प्रतियोगिता है जिसमें नौजवान युवा अपने हुनर का प्रदर्शन करते हैं। रात लगभग 12:00 बजे माता चौक पर खंडवा की टोलिया ने प्रयास किया लेकिन वह नाकाम हुए। बुरहानपुर की हनुमान व्यायामशाला की गोविंदा की टोली ने यह दहीहंडी फोड़ी। इसके बाद इस टोली टोली ने नवचंडी मंदिर की और आखिरी में खंडवा शहर के केवल राम चौराहे पर पहुंची। यहां संसद ज्ञानेश्वर पाटिल की ओर से सबसे बड़े पुरस्कार वाली दहीहंडी आयोजित की गई थी । यह दहीहंडी लगभग 40 फीट ऊंची थी । अनेक टोलियों के प्रयास करने के बाद बुरहानपुर की हनुमान व्यायाम शाला ने रात 3:00 बजे यह मटकी फोड़ी। इस दौरान बड़ी संख्या में दहीहंडी देखने वालों की भीड़ लगी थी । दहीहंडी फोड़ने के बाद युवाओं ने खूब जश्न मनाया ।0
0
Report
Advertisement
दुर्ग पुलिस ने इटली मेड पिस्टल के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग पुलिस में मेड इन इटली पिस्टल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है तीनों ही आरोपीयो का नाम सूरज तांडी दीपक दास और महेश तांडी है तीनो ही आरोपियों को गिरफ्तार कर दुर्ग पुलिस उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है .वी/ओ-1 दरअसल दुर्ग पुलिस को सूचना मिली कि 32 बंगले के पास कुछ युवक खड़े हैं जिनके पास पिस्तौल भी है सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों ही आरोपियों को धर दबोचा और उनसे पूछताछ की गई पहले तो उन्होंने पुलिस को गुमराह किया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो उन्होंने बताया कि इस पिस्टल को हरियाणा से मंगाया है वही पिस्तौल के साथ 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए ब जांच पड़ताल करने पर पता चला कि यह पिस्तौल इटली मेड इन इटली है जिसके बाद पुलिस ने फौरन पिस्टल को अपने कब्जे में लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करने करने के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है तो वहीं पिस्टल और कारतूस हरियाणा से क्यों मंगाई गई थी और इन तीनों युवकों की मंशा क्या थी इस पर भी पुलिस अभी विवेचना कर रही है.बाइट- मणि शंकर चन्द्रा पुलिस प्रवक्ता दुर्ग0
0
Report
नोएडा के हिस्सों में भारी बारिश, ट्रैफिक-जनजीवन प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:Noida, Uttar Pradesh: Heavy rain lashes parts of Noida0
0
Report
गोरखपुर दौरे में योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-आराधना और गौसेवा की
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना और गौ सेवा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री की गोरखनाथ मंदिर में दिनचर्या परंपरागत रही। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाकर उनका आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले और गोशाला पहुंचकर गोसेवा की। उन्होंने गायों और गोवंश को स्नेहपूर्वक गुड़ खिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में आए श्रद्धालुओं और उनके साथ मौजूद बच्चों से मिले। बच्चों को अपने पास बुलाकर उन्होंने दुलार किया और उनकी पढ़ाई के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट भी दी और खूब मन लगाकर पढ़ने तथा जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह सहज और आत्मीय अंदाज मंदिर परिसर में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। पूजा-अर्चना, गोसेवा और बच्चों से मुलाकात के साथ मुख्यमंत्री की शनिवार सुबह की दिनचर्या परंपरागत और आत्मीय नजर आई。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: Tughlakabad गांव के मुख्य मार्ग पर बारिश से जलभराव, यातायात प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Rain caused waterlogging on the main road in Tughlakabad village, disrupting traffic0
0
Report
जालौन में लापता युवती ने प्रेम विवाह का खुलासा, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में 12 अगस्त से लापता युवती ने कोतवाली पहुंचकर किया प्रेम विवाह का खुलासा, युवती ने युवक के साथ अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही, दोनों के एक ही समाज से होने की जानकारी, युवती के मुताबिक शादी में किसी तरह का दबाव नहीं, मामले से जुड़ा युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वायरल वीडियो में युवती ने प्रेम विवाह की बात कही, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवती से जानकारी ली, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
योगी ने गोरख्पurt मंदिर में पूजा के साथ गौसेवा और बच्चों से मुलाकात
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पूजा-अर्चना की और गो सेवा की। मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और उनके गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले और गोशाला पहुंचकर गोसेवा की; गायों और गोवंश को स्नेहपूर्वक गुड़ खिलाया। इसके बाद मंदिर परिसर में आए श्रद्धालुओं और उनके साथ मौजूद बच्चों से मिले; बच्चों को दुलार किया और उनकी पढ़ाई के बारे में बातचीत की। बच्चों को चॉकलेट दी और पढ़ाई तथा जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। योगी आदित्यनाथ का सहज और आत्मीय अंदाज मंदिर परिसर में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। पूजा-अर्चना, गोसेवा और बच्चों से मुलाकात के साथ मुख्यमंत्री की शनिवार सुबह की दिनचर्या परंपरागत और आत्मीय नजर आई। वहीं, आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे, जहां प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
डिंडवाड़ा तालाब में 29 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली: पुलिस जाँच शुरू
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के डिंडवाड़ा तालाब में 29 वर्षीय युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत बांदरसिंदरी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बन्नालाल पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद तालाब से युवती के शव को बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका की पहचान ब्यावर के दिलवाड़ा निवासी 29 वर्षीय पूजा रेगर के रूप में हुई है। प्रारम्भिक जानकारी में युवती के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल बांदरसिंदरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
सवाई माधोपुर में ऑरेंज अलर्ट: दो दिन से बारिश से जलभराव, स्कूल बंद
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के मुताबिक दो दिनों से लगातार रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है । कहीं हल्की तो कहीं तेज लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के अधिकांश नदी नालों सहित रणथंभौर के झरने उफान पर है । वहीं जिला मुख्यालय के मध्य बहने वाले लटिया नाले में भी लगातार पानी की आवक बनी हुई है । दो दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण जहाँ जिले का मानसरोवर बांध लबालब भरकर झलक गया , वही रणथंभौर के झरेटी नाले में भी तेज बहाव के साथ पानी आ रहा है ,जिसके कारण कुंडेरा एंव श्यामपुरा क्षेत्र के गांवों का सम्पर्क जिला मुख्यालय से कटा हुवा है । मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को ध्यान में रखते हुवे जिला प्रशासन द्वारा नदी नालों एंव झरने से दूर रहनी की चेतावनी जारी की है । मौसम विभाग की अतिभारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुवे जिला कलेक्टर कानाराम द्वारा स्कूली बच्चो की सुरक्षा को लेकर जिले की कक्षा एक से 12वीं तक कि सरकारी एंव गैर सरकारी स्कूलों सहित आंगनबाड़ियों में आज की छुट्टी घोषित की गई है , दो दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण जिले के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है । मौसम विभाग के मुताबिक जिले में विगत 24 घंटों में औसत 763 एमएम बारिश दर्ज की गई है । बामनवास क्षेत्र में 77 एमएम ,बरनाला क्षेत्र में 75 एमएम , भंवरा क्षेत्र में 42 एमएम, बौंली में 30 एमएम , चौथ का बरवाड़ा में 41 एमएम, गंगापुरसिटी में 55 एमएम , खंडार में 84 एमएम, मलारना में 58 एमएम, तलवाड़ा में 131 एमएम ,वजीरपुर में 53 एमएम और सवाई माधोपुर में 82 एमएम औसत बारिश दर्ज की गई है। जिले में रुक रुक कर लगातार हो रही बारिश के कारण रणथंभौर का झोझेश्वर ,अमरेश्वर , सीता माता और केल कुंड झरने उफान पर है , जिसे लेकर जिला प्रशासन एंव वन विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है ,वन विभाग द्वारा खतरों वाली जगहों पर वनकर्मियों की टीम तैनात की गई है । गौरतलब है कि पिछली साल की तुलना में इस वर्ष जिले में औसत से भी कम बारिश दर्ज की गई है । पिछली साल जहाँ अत्यधिक बारिश के कारण जिले के कई गांवों में बढ़ के हालात पैदा हो गए थे वही इस बार जिले में सावन का पूरा महीना सूखा निकल गया ,जिसके कारण लोगो को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा ,लेकिन अब दो दिन से लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण जिले में मौसम सुहाना हो गया ओर लोगो को गर्मी से निजात मिली है ओर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है । इस मानसून में यह पहला मौका है जब जिला मुख्यालय पर बहने वाले लटिया नाले में पानी का तेज बहाव देखने को मिल रहा है ,लगातार हो रही बारिश के कारण जिला मुख्यालय के निचले इलाकों में जलभराव हो गया ,लेकिन राहत की बात ये है कि जिला मुख्यालय पहाड़ियों से घिरा होने और ऊंचाई पर होने की वजह से जैसे ही बारिश कुछ देर के लिए थमती है वैसे ही जलभराव वाली जगहों से पानी निकल जाता है ,लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए अमृत का काम कर रही है ,क्यो की कई दिनों से बारिश नही होने से किसानों की फसलें मुरझाने लगी थी ,ऐसे में अब दो दिनों से हो रही बारिश ने फसलों को नया जीवनदान दिया है ,जिसके चलते किसानों के चहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है । मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक जिले में आज कही हल्की तो कही भारी बारिश की संभावना है ,जिला मुख्यालय पर रुक रुक कर रिमझिम बारिश का दौर जारी है ,वही रणथंभौर के जंगलों में बारिश होने से रणथंभौर के नाले ओर झरने पूरी तरह उफान पर है और तेज रफ्तार से बह रहे है । मौसम विभाग की चैतावनी के मुताबिक जिला प्रशासन द्वारा लोगो से नदी नालों ओर झरनों सहित पानी वाली जगहों से दूर रहने की अपील की गई है ।0
0
Report
पटना के बिंद टोली में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित, राहत कार्य तेज
Patna, Bihar:जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के साथ राजधानी पटना का बिंद टोली इलाका पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है। सैकड़ों घर पानी में डूब चुके हैं और करीब 3 हजार की आबादी प्रभावित है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित और ऊंचे इलाकों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। विस्थापित परिवारों ने पटना के JP गंगा पथ पर अस्थायी टेंट लगाकर अपना ठिकाना बना लिया है। लोग अपने जरूरी सामान को लेकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं। बिंद टोली हर साल बाढ़ से प्रभावित होता है। पिछले करीब 15 दिनों से यहां के लोग बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, राहत की दिशा में अब कम्युनिटी किचन की शुरुआत की गई है, जहां प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही पीने के पानी के लिए पानी के टैंकर पहुंचाए जा रहे हैं, वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में मौजूद मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था भी की जा रही है। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी अब भी लोगों के आवागमन की बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अब तक नाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में लोग प्लास्टिक की बोतल और डिब्बों को जोड़कर जुगाड़ की नाव बना रहे हैं और इसी के सहारे अपने सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। बाढ़ के पानी ने लोगों की जिंदगी पूरी तरह बदल दी है। घर डूब चुके हैं, सामान बर्बाद हो रहा है और लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। अब प्रभावित परिवारों को राहत और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए प्रशासन से तत्काल मदद की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
