201009
गाजियाबादः कांग्रेस नेता नसीम खान का धूम-धाम से मनाया गया जन्मदिन, राज बब्बर भी रहे मौजूद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में कांग्रेस के नेता नसीम खान का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन के इस मौके पर प्रसिद्ध नेता और अभिनेता राज बब्बर ने जन्मदिन मनाते हुए उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। नसीम खान के जन्मदिन के अवसर पर सभी कांग्रेसियो ने आशीर्वाद के साथ-साथ शुभकामनाएं दी हैं ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झालावाड़ में विशाल आरएसएस पथ संचलन सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ शहर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ तथा कनिष्ठ स्वयंसेवकों ने भाग लिया। झालावाड़ शहर के प्रवीण शर्मा ग्राउंड से शुरू हुआ पथ संचलन बस स्टैंड, मंगलपुरा, बड़ा बाजार, मोटर गैराज होते हुए पुनः प्रवीण शर्मा ग्राउंड पहुंचा, जहां पथ संचलन का समापन किया गया। पथ संचलन मार्ग पर शहरवासियों ने विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का जोरदार अभिनंदन भी किया। पथ संचलन के सफल संपादन हेतु पुलिस विभाग द्वारा भी अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई थी। कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश मीणा सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी पथ संचलन के आगे मार्ग को निर्बाध करते हुए चलते रहे। पुलिस द्वारा संचलन मार्ग को ट्रैफिक मुक्त रखा गया। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित होने वाला संघ का कार्यक्रम भी इस मर्तबा खास रहा। संचलन से पूर्व प्रवीण शर्मा ग्राउंड में आरएसएस के विभाग प्रचारको द्वारा सामाजिक समरसता तथा समाज को संगठित करने को लेकर उद्बोधन भी किया गया। पथ संचलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया.0
0
Report
बाबा रामदेव और साध्वी ऋतंभरा ने राजलदेसर में प्रतिभाओं का सम्मान किया
Churu, Rajasthan:चुरू विधानसभा रतनगढ़ लोकेशन - राजलदेसर योग गुरु बाबा रामदेव महाराज, साध्वी ऋतंभरा आये राजलदेसर, प्रतिभा सम्मान समारोह में लिया भाग, समारोह में 200 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान चूरू। जिले के राजलदेसर में एक निजी समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव महाराज, साध्वी ऋतंभरा दीदी पहुँचे। इस समारोह में देशभर से पहुंचे संत-महात्माओं ने धर्म, संस्कार, गौ संरक्षण, परिवार और समाजसेवा का संदेश दिया। साध्वी ऋतंभरा ने नारी सम्मान, बेटियों की शिक्षा और संयुक्त परिवारों में संस्कारों के महत्व पर जोर दिया, वहीं बाबा रामदेव ने गौ संरक्षण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा— गाय बचेगी तो देश बचेगा। समारोह में स्वामी चिदानंद सरस्वती, स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी रामानंद तीर्थ, महंत सोमनाथ और बागेश्वर महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने अपने विचार रखे। संतों ने बच्चों को धार्मिक संस्कार देने और युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश दिया। समारोह में राजलदेसर एवं आसपास के क्षेत्रों की करीब 200 प्रतिभाओं और गणमान्य व्यक्तियों को दुपट्टा एवं चांदी का सिक्का भेंट कर सम्मानित किया गया। वाइट - स्वामी रामदेव। वाइट - साध्वी ऋतंभरा।0
0
Report
ANTF ने राजस्थान के पांच जिलों में एक साथ कार्रवाई कर 8.15 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त
Jaipur, Rajasthan:ANTF का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, एक साथ 5 जगह कार्रवाई, करीब 8.15 करोड़ रुपए कीमत के मादक पदार्थ जब्त और नष्ट राजस्थान में नशे के सौदागरों के खिलाफ ANTF ने पांच जिलों में एक साथ कार्रवाई करते हुए तस्करों के नेटवर्क पर प्रहार किया है। जयपुर में सरकारी जमीन पर उगे गांजे के 5200 पौधों को उखाड़कर नष्ट किया गया, तो बाड़मेर में खेत के भीतर छिपाकर रखा गया अफीम का दूध बरामद हुआ। जालोर में डोडा पोस्त की बड़ी खेप पकड़ी गई। सीकर और श्रीगंगानगर में भी नशे की खेप के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, जब्त और नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 8 करोड़ 15 लाख रुपए है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो कारें जब्त की गई हैं。 पाँच जिलों में कार्रवाई राजस्थान में नशा तस्करों के खिलाफ ANTF का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर और श्रीगंगानगर में पांच अलग-अलग कार्रवाई की गईं। इन कार्रवाइयों में गांजे की अवैध खेती से लेकर अफीम और डोडा पोस्त की तस्करी तक के मामले सामने आए। कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और दो कारें जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, जब्त और नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 8 करोड़ 15 लाख रुपए आंकी गई है। पाँच जिलों में ANTF का एक्शन जयपुर- गांजे के 5200 पौधे नष्ट बाड़मेर- 5.096 किलो अफीम का दूध बरामद जालोर:-5.062 किलो डोडा पोस्त जब्त सीकर:.120 किलो गांजा बरामद श्रीगंगानगर: 283 ग्राम अफीम बरामद 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 कारें जब्त जयपुर में सरकारी जमीन पर गांजे की खेती... पहली कार्रवाई जयपुर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के हस्तेड़ा में की गई। ANTF को सूचना मिली थी कि सरकारी जमीन पर गांजे के पौधे उगे हुए हैं। टीम मौके पर पहुंची तो बिजली ग्रिड के सामने खड्डों और पानी के बहाव वाले क्षेत्र में दूसरे पेड़-पौधों के बीच गांजे की खेती मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस, नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्योरो यानी NCB, हल्का पटवारी और ग्राम पंचायत प्रशासन को मौके पर बुलाया गया। राजस्व रिकॉर्ड में जमीन सरकारी पाए जाने के बाद संयुक्त कार्रवाई की गई। गांजे के करीब 5200 पौधों को उखाड़कर मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया गया। बाड़मेर में बाजरे की फसल की आड़ में छिपा था अफीम का दूध दूसरी कार्रवाई बाड़मेर जिले के नागाणा थाना क्षेत्र में हुई। ANTF को सूचना मिली थी कि खावड़िया खानजी का तला निवासी हरचंदराम ने अपने खेत में अवैध मादक पदार्थ छिपा रखा है। सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने खेत पर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति कटी हुई बाजरे की फसल के आड़ में भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। खेत की तलाशी के दौरान बाजरे के ढेर के नीचे छिपाई गई स्टील की बरनी मिली। बरनी में तीन प्लास्टिक थैलियों में कुल 5.096 किलोग्राम अफीम का दूध रखा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पहले भी NDPS एक्ट के तीन मामलों में शामिल रहा है और जेल जा चुका है। पुलिस अब मामले में तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जालोर में नाकाबंदी देखकर कार भगाई, खेत में जाकर रुकी तीसरी कार्रवाई जालोर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र में हुई। ANTF को सूचना मिली थी कि फ्रॉन्क्स कार में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर दादाल क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने कार वापस मोड़कर भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो कार असंतुलित होकर सड़क किनारे लगी तारबंदी तोड़ते हुए खेत में जा रुकी। कार की तलाशी में तीन काले प्लास्टिक कट्टों से 45.062 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने अयूब मोहम्मद और अब्दुल रहीम को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। सीकर में गांजा, श्रीगंगानगर में अफीम बरामद चौथी कार्रवाई सीकर जिले के नेछवा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि मीरण निवासी रघुनाथ सिंह अपनी ढाणी के पास सफेद स्विफ्ट कार में गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। संयुक्त टीम ने बाबा पूर्णदास की बगीची के पास दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने कार से भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे रोक लिया गया। तलाशी में 5.120 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार जब्त कर 67 वर्षीय रघुनाथ सिंह को गिरफ्तार किया। पाँचवीं कार्रवाई श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में हुई। राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावास के पास संदिग्ध युवक को देखकर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में 283 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान महेंद्र कुमार के रूप में हुई है。 ANTF की कार्रवाई जारी ANTF महानिरीक्षक विकास कुमार के मुताबिक, DGP राजीव कुमार शर्मा और ADG दिनेश एमएन के मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इन पांच कार्रवाइयों में शामिल टीमों को ANTF मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम के दौरान सम्मानित करने की बात भी कही गई है। राजस्थान में नशे के खिलाफ ANTF की इन पांच कार्रवाइयों में अवैध खेती से लेकर अफीम और डोडा पोस्ट की खेप तक पकड़ी गई है। अब पुलिस की जांच का फोकस इस बात पर भी रहेगा कि इन मादक पदार्थों की सप्लाई कहां की जानी थी और इनके पीछे कौन-कौन से लोग जुड़े हैं।0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ में अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ शहर में आज अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनाया। इस मौके पर शहर में एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों के युवक घोड़ों पर सवार होकर हाथों में ध्वज लिए चल रहे थे। महाराजा अग्रसेन और महालक्ष्मी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान महिलाओं ने अपने हाथों से रथ खींचकर आयोजन में भागीदारी की। महोत्सव की शुरुआत शहर के अग्रवाल सेवा सदन में महाराजा अग्रसेन के अभिषेक, हवन और पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद शहर में एक शोभायात्रा भी निकली गई। यह शोभायात्रा शहर के मंगलपुरा, एसबीआई रोड और सीमेंट रोड सहित प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। वहीं अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान महिलाओं, युवतियों, बच्चों और पुरुषों के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी हुईं। शोभायात्रा के बाद शाम को महाआरती और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।0
0
Report
झालावाड़ पुलिस ने स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 30 ग्राम स्मैक और 6.5 लाख रुपए कीमत बरामद
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले की कोतवाली थाना पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पुलिस ने डीएसटी टीम की सूचना के आधार पर शहर के निर्भय सिंह सर्किल पर नाकाबंदी के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने उससे 30 ग्राम 80 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की। पुलिस के अनुसार बरामد मादक पदार्थ स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 6.50 लाख रुपए है। इसके अनुसार एसपी अमित कुमार के निर्देश पर सीआई मुकेश कुमार मीणा की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस नाकाबंदी में संदिग्ध कैलाश कुम्हार (टोंक जिले के झिलाई निवासी) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से अवैध मादक पदार्थ स्मैक मिली, जिसे जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उससे स्मैक की खरीद-फरोख्त, सप्लाई के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ जारी है।0
0
Report
कैला देवी मंदिर में नवरात्र मेला के दौरान ADM ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
Karauli, Rajasthan:करौली । कैलामाता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेला, ADM जगदीश प्रसाद गौड, ASP रामकुमार कस्वा पहुंचे कैला देवी, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लिया मेला व्यवस्थाओं का जायजा, कैला देवी मंदिर परिसर में लिया व्यवस्थाओं का जायजा, मेला मजिस्ट्रेट करौली SDM राकेश कुमार रावत, कैला देवी DSP सुरेश बिश्नोई को व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश, मुख्य बाजारों में सड़क पर रखे सामान को हटाने के दिए निर्देश, पार्किंग स्थल पर रोशनी व्यवस्था आदि को लेकर भी निर्देश,0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर जेल में परवेज परवाज की मौत: आजीवन कैद के बीच निधन
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। Date: 11-10-2026 लोकेशन: गोरखपुर。 SLUG: सीएम योगी के खिलाफ FIR कराने वाले परवेज परवाज की मौत, गोरखपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था आरोपी। गोरखपुर से बड़ी खबर है। वर्ष 2007 में तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर चर्चा में आए परवेज परवाज की मौत हो गई है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 72 वर्षीय परवेज ने देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह 26 सितंबर 2018 से गोरखपुर जिला कारागार में बंद था। जेल की अस्पताल बैरक में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहां उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक, परवेज ब्लड प्रेशर, शुगर और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित था। उसके परिवार को सूचना दे दी गई है। मौत के बाद पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं की प्रक्रिया की जानी थी। गोरखपुर के तुर्कमानपुर निवासी परवेज परवाज का नाम वर्ष 2007 में उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब उसने तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर उस समय काफी राजनीतिक और कानूनी विवाद हुआ था। वहीं, परवेज परवाज को सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में 28 जुलाई 2020 को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके अलावा सेवन सीएलए और पायरेटेड सीडी से जुड़े मामलों में भी उसका नाम सामने आया था。 जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय के मुताबिक, देर रात परवेज की तबीयत बिगड़ी। जेल के चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परवेज की मौत के बाद वर्ष 2007 के मुकदमे समेत उसके पुराने कानूनी मामलों को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।0
0
Report
अग्रसेन जयंती महोत्सव में सीएम साय का समाज सेवा पर जोर
Raipur, Chhattisgarh:आज रायपुर के अग्रसेन धाम में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए. इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका के अलावा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और अन्य लोगों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम में बड़ी तादाद में अग्रवाल महासभा से जुड़े पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल महासभा की ओर से किया गया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी को अग्रसेन जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी, साथ ही अग्रवाल समाज के सामाजिक कार्यों का भी उल्लेख किया. वहीं एसाईआर और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा के मसले पर दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि विपक्ष लगातार हो रही हार से बौखलाई हुई है इसलिए कुछ ना कुछ कर रही है0
0
Report
हेमंत खंडेलवाल बोले– राहुल गांधी हार पर फोकस करें, नेतृत्व दोष नहीं
Khandwa, Madhya Pradesh:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी अपने नेतृत्व की कमी ढूंढने के बजाय लगातार अपनी हार के कारण ढूंढते आ रहे हैं। कभी वह SIR का विरोध करते हैं तो कभी चुनाव आयुक्त का। दिल्ली में चल रहे युवाओं के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन देश की मर्यादा और सुरक्षा के खिलाफ ऐसा कोई भी काम सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी जिससे विदेशी ताकतों को फायदा पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ बैठक करने देर शाम खंडवा पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
मुरैना में अग्रवाल महासभा के अग्रसेन जयंती उत्साह के साथ मनाई गई
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में अग्रवाल महासभा द्वारा अग्रसेन जयंती उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। इसी क्रम में नवरात्रि के पहले दिन जीवाजी गंज स्थित पार्क में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं बड़ी संख्या में अग्रबंधुओं के साथ शहर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। अग्रवाल महासभा के इस आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अग्रसेन जयंती के अवसर पर समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक भी देखने को मिली। इसके जरिए समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।0
0
Report
मॉनसून विदा: प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद, रायपुर में आसमान साफ
Raipur, Chhattisgarh:मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ हिस्सों से मॉनसून विदा हो चुका है और अगले कुछ दिन में कुछ अन्य इलाकों से भी मॉनसून की विदाई होगी. मौसम विभाग ने आज प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश का अनुमान जताया है. रायपुर में आसमान साफ रहने का अनुमान है0
0
Report
दिल्ली में विपक्ष का बड़ा विरोध प्रदर्शन: CEC के खिलाफ भारी धरना
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर— CEC के खिलाफ कल दिल्ली में विपक्ष का बड़ा विरोध मार्च AICC के आह्वान पर राजस्थान कांग्रेस से जुड़े नेता होंगे मार्च में शामिल विरोध मार्च को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बयान राजस्थान सहित देशभर से कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे मलिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के आव्हान दिल्ली पहुंचेंगे दिल्ली में सरकार गुंडागर्दी कर रही है—जूली प्रोटेस्ट में शामिल होने वाले लोगों को रोका जा रहा है लोकतंत्र में सबको आवाज उठाने का अधिकार है एसआईआर को लेकर सवाल उठा रहे है, चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए चुनाव आयोग की जगह बीजेपी के प्रवक्ता जवाब दे रहे हैं हमें बीजेपी के प्रवक्ताओं से जवाब नहीं चाहिए—जूली दिल्ली में किस तरह के हालत है, सभी को रोका जा रहा है आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है जेन—जी और सीजेपी के प्रदर्शन में तानाशाही की जा रही है हम सभी दिल्ली जाएंगे, इनकी जेले छोटी पड़ जाएंगी—जूली0
0
Report
Advertisement
चकाई-जमुई मार्ग पर अवैध खनन: तीन हाइवा जब्त, ओवरलोडिंग से प्राथमिकी की तैयारी
Jamui, Bihar:चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड तीन हाइवा जब्त, वाहन मालिकों पर प्राथमिकी की तैयारी दोबघाट पुल के समीप खनन निरीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में हुई जांच, निर्धारित क्षमता से करीब 6-6 टन अधिक मिला वजन जमुई: चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ खनन विभाग ने रविवार को सख्त कार्रवाई की। जिला खनन पदाधिकारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में गिट्टी लदे तीन हाइवा जब्त किए गए। वहीं, दोबघाट पुल के समीप खनन निरीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में हुई औचक जांच के दौरान ओवरलोडिंग का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, गिट्टी लदे हाइवा झारखंड के देवघर स्थित रिखिया से गिट्टी लेकर बामदह की ओर जा रहे थे। नियमित गश्ती के दौरान टीम ने दोबघाट पुल के समीप संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की। प्रथम दृष्टया क्षमता से अधिक लोड होने की आशंका पर वाहनों को वायरलेस चौक स्थित धर्मकांटा ले जाया गया, जहां वजन कराने पर दो हाइवा निर्धारित क्षमता से करीब 6-6 टन अधिक ओवरलोड पाए गए। लिहाजा, विभाग ने कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर चकाई थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया। जिला खनन पदाधिकारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में कुल तीन हाइवा जब्त किए जाने की बात सामने आई है। खनन निरीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि जब्त वाहनों के ई-चालान, परमिट और अन्य जरूरी कागजातों की जांच की जा रही है। बहरहाल, कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और खनन नियमों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके खिलाफ अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
भाड़थर ग्राम में नकद सहायता देकर मतदान कराए जाने का वीडियो वायरल—पुलिस एक्शन
Dwarka, Gujarat:દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લો ભાડથર ગામમાં યોજાનારી જિલ્લા પંચાયતની પેટાચૂંટણી પૂર્વે જ રાજકીય માહોલ ભારે ગરમાયો છે. આશરે 3800 મતદાદારોની વસ્તી ધરાવતા આ ગામમાં મતદારોને પ્રભાવિત કરવા માટે રોકડા રૂપિયાનું વિતરણ કરવામાં આવી રહ્યું હોવાનો એક સનસનાટીભર્યો વિડિયો સોશિયલ મીડિયા પર વાયરલ થયો છે. વાયરલ વીડિયોમાં સ્થાનિક સરપંચ સમતભાઈ કંડોરીયા આમ આદમી પાર્ટી (AAP) ની તરફેણમાં મતદાન કરાવવાના હેતુથી રોકડ રકમ આપતા હોવાનો દેખાતા સમગ્ર જિલ્લાના રાજકીય બેડામાં ખળભળાટ મચી ગયો છે. સ્થાનિક ચૂંટણી તંત્ર અને પોલીસ વિભાગ તાત્કાળ હરકતમાં આવ્યા હતા. સ્થિતિની ગંભીરતાને ધ્યાનમાં રાખીને SP, ASP અને LCB સહિત ઉચ્ચ પોલીસ અધિકારીઓનો કાફલો ભાડથર ગામે પહોંચી ગયો હતો. ચૂંટણી સંપૂર્ણપણે શાંતિપૂર્ણ, પારદર્શી અને નિષ્પક્ષ માહોલમાં સંપન્ન થાય તેને માટે મતદાન મથક આસપાસ કડક પોલીસ બંદોબસ્ત ગોઠવી દેવાયો હતો. ચૂંટણી દરમિયાન કોઈ અનિચ્છનીય બનાવ ન બને તે માટે સમગ્ર વિસ્તારમાં પોલીસ દ્વારા સતત પેટ્રોલિંગ અને કડક દેખરખ રાખવામાં આવી હતી.0
0
Report
नशे से दूर सनातन संस्कृति के साथ गरबा-डांडिया महोत्सव का शुभारंभ
Panchkula, Haryana:रतन लाल कटारिया सेवा ट्रस्ट और होटल पल्लवी ग्रांड की अनूठी पहल, नशे से दूर रहकर संस्कारों और सनातन संस्कृति से जुड़ने का संदेश पंचकूला, 11 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित होटल पल्लवी ग्रांड में नौ दिवसीय रास गरबा एवं डांडिया महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। नवरात्रि के उल्लास और भारतीय संस्कृति की झलक के बीच शुरू हुए इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर संस्कारों, परंपराओं और सनातन संस्कृति से जोड़ना है। रतन लाल कटारिया सेवा ट्रस्ट एवं होटल पल्लवी ग्रांड की ओर से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह महोत्सव 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजकों ने इसे केवल गरबा और डांडिया तक सीमित न रखते हुए युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा समाज में सकारात्मक सोच और सद्भाव को बढ़ावा देने की पहल बताया। संस्कृति और संस्कारों से जुड़े युवा महोत्सव की थीम “नशे से दूर, अपनी सनातन संस्कृति के साथ” रखी गई है। इस पहल के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक और संस्कारयुक्त जीवन अपनाने के लिए रित करने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में रास गरबा और डांडिया के माध्यम से नवरात्रि की खुशियां साझा की जाएंगी। मुख्य अतिथि सुमन सैनी की उपस्थिति ने कार्यक्रम के शुभारंभ को विशेष बनाया। महोत्सव का मूल संदेश भी यही है कि त्योहारों के आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का अवसर भी हैं। बंतो कटारिया, राजीव गुप्ता और दिनेश गुप्ता ने दी जानकारी हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन एवं रतन लाल कटारिया सेवा ट्रस्ट से जुड़ीं बंतो कटारिया, होटल पल्लवी ग्रांड के निदेशक राजीव गुप्ता तथा कार्यक्रम संयोजक दिनेश गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाकर रचनात्मक और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से नौ दिवसीय रास गरबा एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और संस्कारों को प्रोत्साहित करने के साथ समाज में सद्भाव और सकारात्मक सोच का संदेश दिया जाएगा। सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क आयोजकों ने बताया कि महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक लोग होटल पल्लवी ग्रांड, सेक्टर-5, पंचकूला अथवा कार्यक्रम संयोजक दिनेश गुप्ता से संपर्क कर निःशुल्क प्रवेश पास प्राप्त कर सकते हैं। आयोजकों ने समस्त पंचकूलावासियों से महोत्सव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक भागीदारी से ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति को सहेजने, युवा पीढ़ी में संस्कारों को मजबूत करने और समाज को नशामुक्त बनाने के प्रयासों को प्रोत्साहन दे सकते हैं। “संस्कृति हमारी पहचान, सनातन हमारा अभिमान” के संदेश के साथ शुरू हुआ यह महोत्सव नवरात्रि के उत्सव को सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने की दिशा में एक पहल है।0
0
Report
Advertisement
