201003
Ghaziabad - क्रिस गेल का गाजियाबाद में बड़ा बयान, युवाओं के लिए नई संभावनाएं
Morti, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल गाजियाबाद में पीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे। क्रिस गेल ने कहाकि यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जो भारत के युवाओं के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खोलती है। भारत एक युवा देश है और देश को अपने युवाओं से बड़ी उम्मीदें हैं। मैं आशा करता हूं कि भारत का युवा अपनी काबिलियत से देश का नाम रोशन करेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खरगोन के जंगल में लकड़बग्घे के हमलों से तीन गांव के आठ घायल
Khargone, Madhya Pradesh:जिला अस्पताल खरगोन को ही INJEST किया बाकी सभी पूर्व में भेज दिया है। एंकर - खरगोन जिले के गोगावां वनक्षेत्र के अंदड, मछ्लगाव और सैजला के ग्रामीणों क्षेत्र में लकड़बग्घे के काटने से तीन गांव के आठ लोग घायल हो गए। लकड़बग्घा एक छह वर्षीय बालिका नित्या को खेत से घसीट कर ले जाते देख ग्रामीणों ने पत्थर से मार भगाया। सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी। ग्रामीणों ने वन विभाग से हिसंक हो चुके लकड़बग्घे को पकड़ने की मांग की। अंदड के मोहन खतवासे बताते है सुबह खेत के लिए निकले रास्ते में लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। पिता तुकाराम को सीने पर झपटा उन्हें बचाने गया तो उसने मेरी अंगुली को काट लिया। तीन गांव के आठ से दस लोगों को लकड़बग्घे ने घायल किया है। ग्रामीण महिला निशा बिरला ने बताया सुबह खेत में मजदूर के बच्चों पर हमला कर दिया था। एक छह वर्षीय बालिका नित्या को लकड़बग्घा घसीट कर ले जा रहा था सभी ने देखकर पत्थर मारकर उसे भगाया। बालिका को बचाया। बालिका को पैर, पीठ, सिर आदि जगह जख्मी किया इसी तरह रूपाली 9 वर्षीय को घायल किया। ग्रामीणों अमले से पकड़ने की मांग की। वही सभी घायलों को रैबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया जा रहा है।0
0
Report
यॉसेमाइट फॉल्स में सूर्य की रोशनी से इंद्रधनुष का अद्भुत दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:Yosemite Falls waterfall, the full spectrum of the rainbow when the sun lights it up at the perfect angle0
0
Report
कानपुर थार टक्कर केस: आरोपी पक्ष सामने, गीत सचान की सफाई और जमानत
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर थार से बुजुर्ग की मौत के मामले में आरोपी पक्ष ने रखी अपनी बात गीत सचान बोलीं- दो महिलाओं को बचाने में अनियंत्रित हुई थार मौके से फरार होने के आरोपों को गीत ने किया खारिज आरोपी के अधिवक्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल 25 हजार के निजी मुचलके पर कोर्ट से मिली जमानत पिता ने मंत्री राकेश सचान से रिश्तेदारी के आधार पर दबाव बनाने के आरोप नकारे कानपुर में थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत के मामले में अब आरोपी पक्ष भी सामने आया है। आरोपी युवती गीत सचान ने हादसे को लेकर अपनी सफाई दी है। गीत का दावा है कि सड़क खराब होने और सामने से आ रही दो महिलाओं को बचाने की कोशिश में हादसा हुआ। उसने मौके से फरार होने के आरोपों को भी खारिज किया है। वहीं, आरोपी के अधिवक्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। करीब तीन घंटे की सुनवाई के बाद कोर्ट ने 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर गीत को जमानत दे दी। उधर, गीत के पिता ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से रिश्तेदारी के चलते पुलिस पर दबाव बनाने के आरोपों को निराधार बताया है। बाइट- गीत सचान, आरोपी बाइट- अनंत शर्मा, अधिवक्ता0
0
Report
Advertisement
रावतसर में बाइक खेत बाड़ से टकराई, रवीलाल की मौत; आवारा पशु कारण
Hanumangarh, Rajasthan:हानुमानगढ़ के रावतसर से खबर अनियंत्रित हो कर बाइक खेत की बाड़ से टकराया बाइक सवार युवक रविलाल निवासी सात्यू जिला चुरू की मौत खेत की बाड़ की तार से युवक की गर्दन कटी बाइक के आगे ने बेसहारा पशु आने से हुआ हादसा चक 16 डीडब्ल्यूडी के पास की घटना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा ससुराल से जा रहा था बाइक सवार युवक0
0
Report
पंचायत चुनाव: चौथे चरण में भाजपा के पक्ष में प्रचार तेज, TT सक्रिय
Sri Ganganagar, Rajasthan:पंचायत चुनाव के चौथे चरण के बारे में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी भी मैदान में सक्रिय नजर आ रहे हैं। टीटी ने पदमपुर और श्रीकरणपुर पंचायत क्षेत्र में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क किया और मतदाताओं से समर्थन की अपील की। इस दौरान Zee मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राजस्थान की भजनलाल सरकार ने गांवों की तस्वीर बदलने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के दम पर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जनता का समर्थन मिलेगा।0
0
Report
पलवल में भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमें आएंगी, बड़े टूर्नामेंट होंगे
Palwal, Haryana:भविष्य में पलवल में आएंगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमें, बड़े स्तर पर होंगी खेल प्रतियोगिताएं : गौरव गौतम खेल राज्य मंत्री ने श्रीलंका की अंडर-14 क्रिकेट टीम का किया भव्य स्वागत-अभिनंदन, खिलाड़ियों से साझा किए खेल अनुभव पलवल, 11 नवंबर। हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बुधवार को पलवल स्थित जिला लोक निर्माण विश्रामगृह में श्रीलंका की अंडर-14 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही स्थानीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया。 खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में पलवल में कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमें आएंगी और बड़े स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इससे पलवल को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि पलवल के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय टीमों के आगमन और मुकाबलों से स्थानीय खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय क्रिकेट का अनुभव प्राप्त होगा तथा उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा。 गौरव गौतम ने श्रीलंका की युवा क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ खेलों के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपसी खेल संबंधों को मजबूत बनाने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि विभिन्न देशों और संस्कृतियों को आपस में जोड़ने का सशक्त माध्यम भी हैं。 उन्होंने कहा कि श्रीलंका ने क्रिकेट जगत को कई महान खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट में विशेष पहचान बनाई है। भारत और श्रीलंका के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों की लंबी परंपरा रही है। खेलों के माध्यम से इन संबंधों को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। ऐसे आयोजन दोनों देशों के युवा खिलाड़ियों को एक-दूसरे से सीखने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं。 खेल मंत्री ने कहा कि आज युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ता रुझान देश और समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। हरियाणा सरकार का प्रयास है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने श्रीलंका की अंडर-14 टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कम उम्र में खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और मेहनत ही भविष्य की बड़ी उपलब्धियों का आधार बनते हैं। खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना, आपसी सहयोग और निरंतर अभ्यास को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस अवसर पर श्रीलंका की युवा क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की और पलवल में आमंत्रित करने के लिए उनका आभार जताया। खिलाड़ियों ने पलवल में उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की。 इस मुलाकात ने भारत और श्रीलंका के बीच खेलों के माध्यम से आपसी सद्भाव, मित्रता और सहयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।0
0
Report
Advertisement
करनाल में दुष्कर्म मामले में 12 लाख की मांग, महिला रंगे हाथ गिरफ्तार
Karnal, Haryana:करनाल। रेप केस में समझौते के नाम पर 12 लाख की डील, रकम लेते महिला रंगे हाथों गिरफ्तार करनाल । दुष्कर्म के मामले में समझौता करवाने की एवज में 12 लाख रुपये की मोटी रकम लेने पहुंची एक महिला पुलिस के जाल में फंस गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए महिला को मांगी गई रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महिला ने पहले 15 लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में 12 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है。 समझौते के नाम पर 15 लाख की मांग, 12 लाख में तय हुआ सौदा शिकायतकर्ता रविंदर के अनुसार, वह और आरोपी महिला गुजरात में एक ही कंपनी में नौकरी करते थे। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई। रविंदर का आरोप है कि किसी कारणवश कंपनी ने महिला को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया। शिकायतकर्ता का दावा है कि बाद में महिला ने राजीनामा करने के नाम पर उससे 15 लाख रुपये की मांग की। बातचीत के बाद 12 लाख रुपये में समझौते की रकम तय हुई। इसके बाद उसने पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी। पुलिस ने बिछाया जाल, रकम लेते ही दबोची गई महिला शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की योजना बनाई। महिला थाना प्रभारी कनुप्रिया और थाना प्रभारी राजेश कुमार की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही महिला तय रकम लेने पहुंची, पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से मांगी गई रकम भी बरामद की है。 डीएसपी बोले- गिरफ्तार महिला से पूछताछ, हर पहलू की होगी जांच डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि दुष्कर्म के एक मामले में राजीनामा करवाने के नाम पर एक महिला द्वारा 12 लाख रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत के आधार पर महिला थाना प्रभारी कनुप्रिया और थाना प्रभारी राजेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी。 बाइट : डीएसपी गोरखपाल राणा0
0
Report
करनाल के घाटों पर छठ पूजा की तैयारी तेज, नहर सफाई जारी
Karnal, Haryana:करनाल में छठ पूजा, छठ महापर्व की तैयारियां तेज हैं. पश्चिम यमुना नहर पर बनाए गए घाटों की सफाई जारी है; कई मजदूर काम कर रहे हैं. पोपलीन बड़ी मशीन से भी नहर में घाटों की सफाई की जा रही है. यह त्योहार आस्था, अनुशासन, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति आभार का प्रतीक है. चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व परिवार और समाज को एक साथ जोड़ता है. इस साल 13 से 16 नवंबर तक छठ पूजा मनाई जाएगी. समिति सदस्य रामविलास यादव ने बताया कि घाटों की सफाई चल रही है; प्रशासन साथ दे रहा है. छठ पर्व का अपना महत्व है; पहले बिहार उत्तर प्रदेश के लोग यह त्यौहार मानते हैं. नहर में स्नान के लिए पहुंची महिलाओं ने बताया कि यह त्यौहार बिहार में मनाया जाता है और बच्चों की सुख शांति के लिए त्यौहार हम मानते हैं.0
0
Report
शाहबाद में पॉक्सो केस: नाबालिग से जुड़े मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहबाद पुलिस ने नाबालिग से संबंधित अपराध के मामले में कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के निर्देशों पर जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत संबंधित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया।0
0
Report
Advertisement
छठ पूजा के लिए मिट्टी निकालते वक्त युवक की मौत: जमुई में बड़ा हादसा
Jamui, Bihar:जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के ककनचोर गांव में छठ पर्व के लिए गड्ढे से मिट्टी निकालते समय बड़ा चट्टान गिर गया। इससे दब कर राजेश्वर ठाकुर के पुत्र पवन कुमार घायल हो गए और इलाज के लिए लक्ष्मीपुर स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल लाए गए, जहां चिकित्सकों ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और देह परिवार के हवाले कर दी गई। मृतक पवन कुमार के भाई बनारसी ठाकुर ने बताया कि वह मिट्टी लाने खेत गया था; गड्ढों में पानी जमा था और कुछ गड्ढे बहुत गहरे थे। पवन वहीं घुसकर मिट्टी निकाल रहे थे कि चट्टान गिर गया और पानी में ही उनकी मौत हो गई। परिवार और गांव में मातम छा गया।0
0
Report
छतरपुर में यूरिया से भरे ट्रक की चोरी-फर्जीवाड़ा, विभाग जांच में
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में यूरिया से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है। ट्रांसपोर्टर का आरोप है कि ट्रक चालक ने बीच रास्ते में ही यूरिया का माल बेच दिया है। ट्रक में 700 बोरियां लोड थीं, जो छतरपुर से भगवां जा रही थीं। मामले की शिकायत विभाग और थाने में की जा रही है। महोबा रोड का है। यहां यूरिया से लदा ट्रक खड़ा मिला। ट्रक में पीले रंग की यूरिया की बोरियां ऊपर तक भरी हुई नजर आ रही हैं। पीछे दूसरा ट्रक भी खड़ा है। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि उन्हें आपके माध्यम से और एग्रीकल्चर विभाग के माध्यम से मालूम पड़ा कि ये भगवां की एक पार्टी का माल लेकर गया था, जो रेलवे रैक पॉइंट से शिप हुआ था। HRL सरकारी कंपनी का रैक लगा था आज सुबह यूरिया का, उसी से ये रैक लेकर गया था। ट्रांसपोर्टर का कहना है कि ये ट्रक रेंटेड ट्रक होते हैं, ये भाड़े पर माल ढूंढते हैं। ये माल लेकर गया, अभी सामने पता चला है कि इसने माल बेचा है। इसके बारे में वो विभाग को शिकायत कर रहे हैं और जाकर थाने में एफआईआर भी कर रहे हैं। ट्रांसपोर्टर का कहना है कि ट्रक यहां डीजल डलवाने आया या जो भी करने आया, चोरी करने की मंशा क्या थी, वो अब पुलिस और विभाग जांच करेगा।0
0
Report
आबापुरा में माही बैक वाटर में 11 वर्षीय बालिका डूबकर गंभीर
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र के नापला गांव की माही बैक वाटर में 11 वर्षीय बालिका नहाते समय डूब गई। घटना के कारण मौके पर हडकम्प मच गया। बालिका की हालत गंभीर हो गई। उसे परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना आबापुरा थाना क्षेत्र के नापला गांव की है।0
0
Report
Advertisement
माणा में पांच दिवसीय लास्पा मेले की शुरुआत, भक्तों का उमड़ता जनसैलाब
Karnaprayag, Uttarakhand:बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, और इसी के साथ देश के प्रथम गाँव 'माणा' में सदियों पुरानी परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सीमांत अंचल की अनूठी संस्कृति को समेटे माणा में 5 दिवसीय ऐतिहासिक 'लास्पा मेले' का भव्य आगाज हो चुका है, जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। शीतकाल के आगमन से पहले, देश का आखिरी और पहला गाँव माणा भक्ति और लोक परंपरा के रंगों में पूरी तरह सराबोर नजर आ रहा है। बदरीनाथ के कपाट बंद होने से ठीक पहले आयोजित होने वाले इस लास्पा मेले में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ देशभर से पहुंचे तीर्थयात्री भी सीमांत संस्कृति के साक्षी बन रहे हैं।0
0
Report
बीकानेर छतरगढ़ में डिग्गी डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार हादसा 04 एडब्ल्यूएम क्षेत्र में हुआ। यहां डिग्गी में डूबने से एक लड़की सहित चार बच्चों की जान चली गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय मुकेश, 18 वर्षीय निर्मल, मनोज और 13 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल मीणा ने बताया कि 13 वर्षीय पूजा डिग्गी में पानी भरने गई थी अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरी, जिसे बचाने के लिए मुकेश निर्मल और मनोज डिग्गी में उतरे लेकिन यह चारों ही गहरे पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि रमेश और कालू दो भाई हैं तथा मृतक उन्हीं की संतानें थीं। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक डिग्गी में एक बच्चे के डूबने पर अन्य उसे बचाने के लिए पानी में उतरे, लेकिन एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में चारों की जान चली गई। एक ही परिवार के चार बच्चों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल सभी मृतकों का छतरगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस मौके पर मौजूद है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है。0
0
Report
एनसीएल खड़िया mines से डीजल चोरी: शक्तिनगर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एनसीएल की खड़िया mines से डीजल चोरी का मामला सामने आया है. शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल सुरक्षाकर्मियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से करीब 50 लीटर चोरी का डीजल, 9 खाली जरिकेन, डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाला पाइप और एक बोलेरो वाहन बरामद हुआ है. शुरुआति जांच में एनसीएल सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपी अमरजीत विश्वकर्मा उर्फ मंटू अनपरा थाना क्षेत्र के परासी गांव का निवासी बताया गया है. उसके खिलाफ शक्तिनगर थाने में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं.0
0
Report
Advertisement
