245101
Ghaziabad - लापता प्रॉपर्टी डीलर का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ क्षेत्र में 4 दिन से लापता प्रॉपर्टी डीलर बलबीर सिंह का शव धौलाना थाना क्षेत्र में एक सूखे हुए रजवाहे में मिला है . पिछले 4 दिन से ग्राम पारपा निवासी प्रॉपर्टी डीलर बलबीर संदिग्ध हालातों में लापता हो गए थे ,कपूरपुर थाना पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर लगातार बलबीर की तलाश में लगी हुई थी . पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि करीब 25- 30 लाख रुपए के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर बलबीर की गला घोंटकर हत्या की गई ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाईकोर्ट ने उपनल मामले में मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों को तलब किया
Noida, Uttar Pradesh:उपनल कर्मचारियों के मामले में हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव समेत कई अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए गए हैं। हाई कोर्ट की एकल पीठ ने प्रदेश के मुख्य सचिव, सचिव कार्मिक, सचिव सैनिक पुनर्वास सहित संबंधित विभागों के सचिवों को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारियों को बुधवार, 15 जुलाई को हाईकोर्ट में पेश रहने को कहा गया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता द्वारा बताया गया कि सरकार के द्वारा कोर्ट के निर्देश के बावजूद भी कर्मचारियों को बांड के दायरे में लाया जा रहा है और कर्मचारियों की सेवा को भी ब्रेक किया जा रहा है ताकि उन्हें नियमित ना किया जा सके और अब तक कोर्ट के आदेश का सरकार ने पालन नहीं किया। हाई कोर्ट के न्यायाधीश राकेश थपलियाल ने प्रदेश के मुख्य सचिव, सचिव कार्मिक, सचिव सैनिक पुनर्वास समेत अन्य संबंधित सचिवों को हाई कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।0
0
Report
एथेनॉल बनाम इस्लाम: संजय निषाद का बड़ा बयान, राम मंदिर पर बहस
Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- देश में उठे एथेनॉल विवाद को लेकर यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने बड़ा बयान देते हुए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में किसकी गाड़ी बर्बाद हो रही है वह बयान दें। बिना किसी रिपोर्ट के आधार पर जनता को बर्बाद करने का बयान है। इथेनॉल एक एनर्जी है। एनर्जी के लिए वैज्ञानिक है उसके इंजीनियर हैं। अरबो रुपए लगाकर इसका निर्माण हो रहा है वह बेवकूफ नहीं है। आज इस देश को आत्मनिर्भर और आगे बढ़ाना है। यह लोग चाहते हैं कि हमारा देश अब ईरान और अमेरिका पर निर्भर रहे। ऊर्जा हमारे जिले हमारे किसानों और नौजवानों के हाथों में इथेनॉल के रूप में बन रही है। हम अपने एथेनॉल पर निर्भर रहेंगे या इस्लाम पर निर्भर रहेंगे। हम चाहते हैं की जनता एथेनॉल पर निर्भर रहे वह इस्लाम पर निर्भर रखना चाहते हैं। अखिलेश यादव के अविमुक्तेश्वर आनंद से मुलाकात और सनातन के संकट पर दिए बयान पर कहा कि इस्लाम धर्म वाले सनातन धर्म को सही कह सकते हैं क्या। आज के दिन में जिसकी विचारधारा ही औरंगजेब की हो।बाप को जेल में डालो ,भाई का कत्ल करो और गद्दी पर बैठो। यहां यह विचारधारा है कि भगवान राम निषाद और सुग्रीव को गले लगाते हैं। खतरे में ऐसे नेता हैं जिनकी राजनीति खतरे में है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे की टाइमिंग को लेकर विपक्ष के सवालों पर कहा कि इन्हीं लोगों के आदमी मंदिर में घुसाए गए थे। समय आने पर राजनीतिक लाभ ले रहे हैं। यह लोग नोट और नौकरी चोरी करने वाले लोग हैं चाहे सपा हो चाहे कांग्रेस हो। ऐसा लगता है कि इनके लोग ही प्रेम से हृदय से वहां पड़े रहे और आराम से चोरी करते रहे। और समय आने पर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। सभी आरोपी जेल जाएंगे। वही राम मंदिर चढ़ावे चोरी के मुद्दे के सवाल पर की क्या भगवान राम भी इस घटना से दुखी होंगे या नहीं पर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि भगवान ने संविधान दे दिया है। पहले लोगों को धार्मिक सजा मिलनी थी अब वर्तमान सजा मिल रही है। लोग कहते थे अगले जन्म में क्या होगा अब तो इसी जन्म में सजा देने का व्यवस्था दे दिया भगवान ने। संविधान के मुताबिक जो जितना बड़ा दोषी होगा उसे उतनी बड़ी सजा मिलेगी।0
0
Report
दिल्ली में भारी बारिश के बीच निगरानी: 179 कैमरे, पंप से पानी निकासी तेज
New Delhi, Delhi:दिल्ली में लगातार बारिश के बीच किसी-किसी एरिया से शिकायत आ रही है कि पानी भर गया है तो वहीं पर बहुत से एरियाज में लगातार कार्य किया जा रहा है और पानी इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा इसी बीच पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर प्रवेश वर्मा पीडब्ल्यूडी के कंट्रोल रूम पहुंचे और मानसून के दौरान किस तरीके से निगरानी रखी जा रही है किस तरीके से कार्य किया जा रहा है इसका जायजा लिया कंट्रोल रूम में लगातार सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से लाइव फीड आ रही है जिससे हर एरिया को अलग-अलग सड़कों को मॉनिटर किया जा रहा है कि कहां पर पानी भरा है कहां पर पंप की मदद से पानी निकाला जा रहा है और किस तरीके से काम चल रहा है दिल्ली में लगभग 45 ऐसी लोकेशन है जहां पर लगातार जल भरा होता था उन सबको मॉनिटर किया जा रहा है 179 सीसीटीवी कैमरे की मदद से इसी के साथ-साथ एक पंप कंट्रोल रूम भी है जहां से जो पंप लगाए गए हैं पानी निकालने के लिए उनको डायरेक्ट मॉनिटर किया जा सकता है उनको ऑटोमेटेकली कंट्रोल रूम से ही ऑन या ऑफ भी किया जा सकता है मार्केट के दौरान परमेश्वर मन बताया कि किस तरीके से निगरानी करी जा रही है और काम चल रहा है जिससे कि जल भराव ना हो और उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा की उन्होंने कुछ काम नहीं किया था और सौरभ भारद्वाज के ट्वीट को लेकर बोले कि वह किस तरीके से फेक फोटो डाल रहे हैं जो क्लेम वह कर रहे हैं उसे तरीके की स्थिति कोई भी ग्राउंड पर नहीं है कहीं पर भी वॉटर लॉगिंग नहीं हुई है Parvesh verma TT Pwd, जल बोर्ड और आईएफएससी (ifc) तीनों डिपार्टमेंट ने काफी 1 साल में योजना बनाई है और सारे पॉइंट्स को आईडेंटिफाई किया है जहां पर पानी भरा रहता था उसका समाधान निकाल जो भी लॉन्ग टर्म सॉल्यूशन है वहां पर ड्रेन बनाई जा रही है काम जा रहा है जो कि आम आदमी पार्टी पिछले 10-12 साल में नहीं कर पाए हमने एक साल में करके दिखाया है हमारे सारे टेंडर हो चुके हैं आज वह सारी जगह जहां पानी भरा रहता था पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 100 mm की बारिश हुई है फिर भी हम आपको दिख रहे हैं, देखिए मिंटो ब्रिज यहाँ पर इतनी तेजी से गाड़ी निकल रही है जहां पर वीडियो आई थी कि बस पूरा डूब जाता था यह हमारी सरकार का काम है जो हमने करके दिखाया है 45 पॉइंट है जो हमने आईडेंटिफाई किए थे जहां पर दिल्ली ट्रैफिक से पुलिस से हमें कंप्लेंट आई थी कि यहां पर पानी की समस्या है वह सब आईडेंटिफाई करके और 179 कैमरे लगाए जा चुके हैं उसे 24 घंटे निगरानी रखी जाती है जो हमारा इंचार्ज है कंट्रोल रूम में हमारे सारे ऑपरेटर यहां पर है 24 घंटा बैठते हैं लोगों के फोन भी उठाते हैं और कंसर्न्ड इंजीनियर को बताया जाता है और एक्शन लिया जाता है जो भी हमारे पंप रोड पर लगे हुए दिखाई देंगे ड्रेन की अपनी कैपेसिटी होती है हम ड्रेन को बहुत ज्यादा बड़ा नहीं बना सकते क्योंकि वहां पर रोड का साइज छोटा हो जाता है तो पंप वहां पर काम करता है कि कहीं पर ज्यादा पानी भरता है तो पंप वहां से निकाल कर अगली ट्रेन में डालने का काम करता है तो इससे पानी निकासी और वॉटर लॉगिंग यह जो समस्या थी उसको हमने ठीक किया0
0
Report
Advertisement
Danish Azad के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता राज शर्मा की बाइट वायरल
Lucknow, Uttar Pradesh:दानिश आजाद के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता राज शर्मा की बाइट0
0
Report
मधुबनी के श्रावणी मेले की सुरक्षा के लिए डीएम ने कड़े निर्देश दिए
Madhubani, Bihar:मधुबनी के बिस्फी में श्रावणी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक में डीएम ने दिए कई निर्देश। बिस्फी प्रखंड में संवेदनशील भैरवा मंदिर में श्रावणी मेला पूजा को लेकर शान्ति समिति की बैठक हुई। सोमवारी श्रावणी मेला के दौरान सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियो ग्राफी द्वारा रखी जायेगी नजर। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष श्रावण मास का शुभारंभ 30 जुलाई से होगा। श्रावणी पूर्णिमा और रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। श्रावण मास में चार सोमवारी में पूजा अर्चना होगी प्रथम सोमवारी 3 अगस्त को है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि श्रावण मास में विशेष कर सोमवारी को जिले के विभिन्न शिवालियों उग्रनाथ महादेव, बाबा कपिलेश्वर नाथ महादेव आदि महत्वपूर्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है। इस अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण एवं आपसी सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मेले का आयोजन को लेकर सभी संवेदनशील स्थलों पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। चिन्हित सभी संवेदनशील स्थलों एवं कांवरियों के गुजरने वाले मार्गों पर विशेष रूप से निगरानी रखी जाएगी। चयनित स्थलों पर बैरिकेडिंग एवं ड्राप गेट के निर्माण का भी निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि भैरवा मंदिर परिसर में किसी प्रकार का बाजार नहीं लगेगा। डीएम ने पदाधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा सभी भीड़भाड़ वाले स्थानों बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि विधि व्यवस्था संधारण के लिए सभी अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी。0
0
Report
नालंदा दौरे पर दीपक प्रकाश की पंचायतों में समीक्षा, NDA का दावा मजबूत
Pariaunna, Bihar:बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश दो दिवसीय दौरे पर नालंदा पहुँचे। इस दौरान वे विभिन्न पंचायतों का दौरा कर मुखियाओं के कार्यों की समीक्षा करेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे की शुरुआत चंडी प्रखंड के हनुमानगढ़ गांव से हुई, जहां स्थानीय मुखिया मणिकांत और समाजसेवी प्रेम कुमार सिन्हा ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से संवाद भी किया। उसके बाद मंत्री तियूरी पंचायत जाकर पंचायत के कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि सरकार पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय दौरे के दौरान कई पंचायतों में जाकर विकास योजनाओं और मुखियाओं के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार में मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने विकास के कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जनता इन्हीं विकास कार्यों के आधार पर एनडीए प्रत्याशी को अपना समर्थन देगी और उपचुनाव में एनडीए की जीत तय है। वहीं बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि चुनाव निर्धारित समय पर ही होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से कोई भी मुखिया नाराज नहीं है और सभी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सरकार लगातार समन्वय बनाकर काम कर रही है। उन्होंने लोगों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव समयानुसार ही संपन्न कराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
राजनांदगांव के 3 रेल ओवरब्रिज में दरार, उच्च स्तरीय जाँच की मांग
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- राजनांदगांव के रेल 3 रेल ओवरब्रिज में दरार का मामला. विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र. डॉ. रमन सिंह ने बताया गंभीर मामला. उच्च स्तरीय जांच की मांग की. दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की.....0
0
Report
हमीरपुर में स्कूल जाते समय शिक्षकों पर फायरिंग, 3 हमलावर बाइक से पहुंचे
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- स्कूल जाते समय 2 शिक्षकों पर हुई फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप, एक बाइक में सवार होकर आए 3 हमलावरों ने शिक्षकों पर की फायरिंग, फायरिंग से बाल -2 दोनों शिक्षक , दोनों शिक्षक बाइक से जा रहे थे स्कूल, पीड़ित दोनों शिक्षकों ने दी थाने में तहरीर, मुकदमा दर्ज कर पुलिस फायरिंग करने वाले हमलावरों की तलाश में जुटी, मौदहा कोतवाली इलाके के रेलवे अंडर पास का मामला।0
0
Report
भूपेंद्र चौधरी का अखिलेश के राम मंदिर बयान पर सनातन मूल्यों का समर्थन
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने राम मंदिर चंदे पर अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "भाजपा अपने सनातन, साधु-संतो और अपने धार्मिक गुरूओं का बहुत सम्मान करती है... कांग्रेस और सपा हमेशा सनातन के मूल्यों का विरोध करती रही है। इन्होंने हमेशा मंदिर निर्माण का विरोध किया है... मेरा शंकराचार्य जी से निवेदन है कि इन सनातन विरोधी नेताओं के एजेंडा का हिस्सा न बनें..."0
0
Report
Advertisement
दमोह के स्कूल में बाढ़ के बावजूद शिक्षकों ने नाला पार कर पढ़ाई कराई
Damoh, Madhya Pradesh:बहुत कठिन है डगर स्कूल की, बाढ में फंसे शिक्षक तो ट्रेक्टर पर बाइक रखकर पार किया नाला.. एंकर/ दमोह जिले में विकास के दावों की पोल खोलती एक और तस्वीर सामने आई है जब ग्रामीण इलाकों में विकास की असलियत सामने आई है। मामला जिले के हटा ब्लाक के मडिया देवलाई का है। यहां के सरकारी स्कूल के शिक्षक ईमानदारी से रोज स्कूल पढ़ाने जाते है और रोजाना समस्याओं से भी दो चार होते है। कल इलाके में तेज बारिश हुई और गांव में बना नाला उफान पर आ गया, इस नाले को पार करना आसान नहीं था लिहाजा शिक्षक संदीप पांडे भी नाले के घाट पर खड़े रहे। शिक्षक को हटा अपने निवास वापस आना था। उनके साथ आसपास के गांव के दूसरे शिक्षक भी थे और सब के सब अपनी अपनी बाइक से थे। जब नाले का का पानी कम नहीं हुआ तो गाँव वालों ने ट्रेक्टर ट्राली का इंतजाम किया टीचर्स की गाड़ियों ट्रैली में लोड की और उसी ट्रैली पर शिक्षकों को सवार किया गया और तब कहीं जाकर ये शिक्षक नाले के इस पार आ सके। उफनते नाले पर ट्रेक्टर का सफर रिस्क भरा था लेकिन स्थानीय ग्रामीणों का अनुभव भी काम आया क्योंकि यहां के लोग हर बारिश में कुछ ऐसा कई बार करते है। इस तरह से परेशान होने वाले इन शिक्षक की अच्छी बात ये है कि कल की परेशानी ने उन्हें रोका नहीं बल्कि अपने स्टूडेंट्स का भविष्य बनाने के लिए वो आज भी समय कर स्कूल पहुंचे और बच्चों को पढ़ाया भी, हालांकि आज नाले के ऊपर बने पुल पर पानी नहीं था जिससे शिक्षक को आने में कोई परेशानी नहीं हुई। शिक्षक संदीप पांडे और दूसरे टीचर्स की अपने स्कूल के प्रति निष्ठा की तारीफ हो रही है लेकिन यहां सिस्टम की नाकामी को लेकर भी चर्चाएं है ये रास्ता करीब 50 गांवों को ब्लाक हेडक्वार्टर से जोड़ता है लेकिन आज भी आलम ये है कि कुछ घंटों की बारिश में रास्ता बंद हो जाता है और फिर लोगों की मजबूरी बन जाती है जब उन्हें जोखिम उठाना पड़ता है। बाइट/ संदीप पांडे ( शिक्षक शासकीय कन्या शाला मडिया देवलाई दमोह)0
0
Report
छतरपुर में रिश्वत के वीडियो के बाद प्रशासन ने राजस्व निरीक्षक को निलंबित किया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में रिश्वत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया। मामला बक्सवाहा तहसील का है, जहां राजस्व निरीक्षक को किसानों से पैसे लेते साफ-साफ देखा गया। वीडियो सामने आते ही कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने तत्काल प्रभाव से आर आई कुंजी लाल प्रधान को सस्पेंड कर दिया। तस्वीर में आप देख सकते हैं, सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति बाइक पर बैठकर पैसे लेता नजर आ रहा है। ये बक्सवाहा तहसील के मण्डल बाजना के राजस्व निरीक्षक कुंजीलाल प्रधान हैं। आरोप है कि 7 जुलाई को इन्होंने किसानों से भूमि का कब्जा दिलाने के नाम पर पैसे मांगे और लिए। पूरी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कलेक्टर कार्यालय भू-संसाधन प्रबंधन, कलेक्टर के आदेश में लिखा है कि कुंजीलाल प्रधान का ये कृत्य लोक सेवक के आचरण के प्रतिकूल और गंभीर दुराचार है। इसलिए MP सिविल सेवा नियम 1966 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में भारी बारिश से जलभराव, 2-3 फीट पानी सड़कें-नेशनल हाईवे
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग 2 दिन की बरसात में डूबा शहर, कावड़ मार्गो पर कई फिट पानी भरा, सड़क पर 2 से 3 फीट पानी भरा, नेशनल हाईवे पर बरसात में पानी भरा, बारिश से सिटी और ग्रामीण पानी पानी, बारिश में सड़कों पर पानी से लोग परेशान, कावड़ यात्रा से पहले बारिश ने खोली पोल, मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड पर जलभराव।0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, प्रशासन अलर्ट मोड में
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर. उत्तरकाशी में नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है और यमुनोत्री, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो रहे हैं. जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि जनपद में बारिश को लेकर पहले yellow अलर्ट था, बाद में orange अलर्ट किया गया. सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. बंद गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने के लिए प्रयास जारी हैं. आम लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है।0
0
Report
शाहजहांपुर में 10 फीट के अजगर की रेस्क्यू: वन विभाग ने जंगल में छोड़ा
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एक विशालकाय अजगर को बचाने के लिए वन विभाग को एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलना पड़ा। अजगर को बचाने के लिए चलाए रेस्क्यू ऑपरेशन में कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को बचाया जा सका। वन विभाग ने अजगर को पड़कर जंगल में छोड़ दिया है। इस दौरान अजगर को देखने के लिए भारी भीड़ इकठ्ठा रही। पूरा मामला थाना बंडा क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास की है। यहां ग्रामीणों ने एक पेड़ पर 10 फीट लंबे विशालकाय अजगर को फंसा हुआ देखा। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अजगर को बचाने के लिए वन विभाग द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग के आधा दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों ने किसी तरह से अजगर को बचाकर जाल में बंद किया। विशाल अजगर को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल अजगर के रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।0
0
Report
फिरूमदारा डंपर हादसे में दीवार टूटी, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:फिरूमदारा में बड़ा हादसा टला: डंपर निकालने पहुंची हाइड्रा घर में घुसी, दीवार तोड़ी; महिलाएं बाल-बाल बचीं, ग्रामीणों का जाम और हंगामा विजय कश्यप रामनगर एंकर.-रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र के भवानीपुर बड़ी-पापड़ी गांव में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया,सड़क किनारे धंसे 22 टायरा डंपर को निकालने पहुंची हाइड्रा मशीन अचानक अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार तोड़ते हुए आंगन में घुसी। उस समय घर की महिलाएं आंगन में बर्तन धो रही थीं, जो बाल-बाल बच गईं, हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर डंपरों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र के भवानीपुर बड़ी-पापड़ी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे धंसे एक डंपर को निकालने के लिए बुलाई गई हाइड्रा मशीन अचानक संतुलन खो बैठी और पास के एक मकान की दीवार तोड़ते हुए आंगन में जा घुसी, हादसे के वक्त घर की महिलाएं आंगन में बर्तन धो रही थीं, गनीमत रही कि सभी समय रहते हट गईं और एक बड़ा हादसा टल गया. पीड़ित भरत सिंह सैनी ने बताया कि पहले डंपर सड़क किनारे फंस गया था, उसे निकालने के दौरान हाइड्रा पलट गई और उनके घर की दीवार तोड़ दी, उन्होंने आरोप लगाया कि डंपर चालक मौके से भाग गए, जबकि हाइड्रा चालक मशीन में फंस गया, ग्रामयों ने जान जोखिम में डालकर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, उनका कहना है कि यदि ग्रामीण समय पर मदद नहीं करते तो चालक की जान जा सकती थी, चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय महिला आशा रावत ने आरोप लगाया कि डंपर गलत दिशा से आ रहे थे, उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान उनकी दुकान के सामने बच्चे भी मौजूद थे, उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सतर्कता से बच्चों और हाइड्रा चालक की जान बच सकी, वहीं शीला देवी ने कहा कि पिछले कई दिनों से भारी डंपरों के कारण गांव की सड़कें क्षतिगस्त हो रही हैं, कई बार बिजली के खम्भे भी टूट चुके हैं और बच्चों का स्कूल जाना भी खतरे से खाली नहीं है। हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि भारी वाहनों के संचालन के लिए समय निर्धारित किया जाए तथा 22 टायर वाले वाहनों की नो-एंट्री सख्ती से लागू की जाए, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले भी उन्होंने फिरूमदारा चौकी में ज्ञापन देकर सड़क की मरम्मत और भारी वाहनों पर रोक की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया, पुलिस के अनुसार, दो डंपरों को सीज किया गया है,इनमें एचआर-58एफ-7319 और एचआर-58ई-1545 नंबर के डंपर शामिल हैं, दोनों वाहनों को चौकी लाया गया है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
