icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

योगी सरकार की नकली दवा अभियान के बड़े प्रहार: आगरा में करोड़ों के सिंडिकेट पर शिकंजा

Lucknow, Uttar Pradesh:योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में करोड़ों के सिंडिकेट की कमर टूटी एफएसडीए आयुक्त के नेतृत्व में 15 ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने 13 फर्मों पर मारे एक साथ छापे बड़ी कार्रवाई के दौरान 14 संचालकों पर 3 नई एफआईआर, अब तक 58 थोक लाइसेंस निरस्त/निलंबित सरकारी अस्पतालों की जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी, नकली दवाएं, फर्जी बिलिंग और री-लेबलिंग का संगठित नेटवर्क बेनकाब अब तक हुई कार्रवाई में कुल 9 मुकदमे दर्ज और ₹3.63 करोड़ की दवाएं जब्त एफएसडीए अब अवैध वसूली करने वालों पर भी कस रहा शिकंजा लखनऊ/आगरा, 11 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नकली और अवैध दवा कारोबार के खिलाफ चल रहे प्रदेशव्यापी अभियान में उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने आगरा में अब तक की सबसे बड़ी और सबसे निर्णायक कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के संगठित दवा सिंडिकेट की परतें खोल दी हैं। एफएसडीए आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के नेतृत्व में 15 ड्रग इंस्पेक्टरों की विशेष टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी कर नकली दवाओं, सरकारी अस्पतालों की जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी, फर्जी बिलिंग, अवैध री-लेबलिंग, फिजिशियन सैंपलों की बिक्री और अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया। कार्रवाई के बाद 14 संचालकों के खिलाफ तीन नई एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। इसके साथ ही पूरे अभियान में दर्ज मुकदमों की संख्या 9 और निरस्त अथवा निलंबित थोक लाइसेंसों की संख्या 58 पहुंच गई है। 15 ड्रग इंस्पटरों ने एक साथ मारे छापे आयुक्त डॉ रोशन जैकब के नेतृत्व में गठित 15 औषधि निरीक्षकों की टीमों ने आगरा के कम्बूटोला, मुबारक महल, जूता बाजार (शू मार्केट), कृष्णा कॉम्प्लेक्स, नवबिया मार्केट और कोतवाली क्षेत्र में एक साथ कार्रवाई की। जिन 13 फर्मों पर छापेमारी हुई उनमें मोहन ट्रेडर्स (कम्बूटोला), मनी मेडिकल (मुबारक महल), नीलकंठ (कृष्णा कॉम्प्लेक्स), वंश फार्मा (कम्बूटोला), प्रशांत मेडिकल (कम्बूटोला), पोरवाल मेडकेयर (शू मार्केट), एपी फार्मा, एचएमजी ड्रग हाउस (मुबारक महल), डॉली ड्रग हाउस (कम्बूटोला), मनु फार्मा (कोतवाली के सामने), आरडीएम फार्मास्युटिकल्स (नवबिया मार्केट), इनाया फार्मा (कम्बूटोला) और नूर फार्मा (कम्बूटोला) शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान मोहन ट्रेडर्स और मनी मेडिकल के परिसरों को पूरी तरह सील कर दिया गया, जबकि नीलकंठ, कृष्णा कॉम्प्लेक्स स्थित प्रतिष्ठान और मनु फार्मा पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की धारा 22(1)(d) के तहत रोक लगा दी गई। टीम ने मौके से 35 संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए。 विभोर मेडिकल एजेंसी से खुला नकली दवाओं का अंतरराज्यीय नेटवर्क एफएसडीए की ताजा जांच टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की Chymoral Forte और Shelcal के नकली होने संबंधी शिकायत से शुरू हुई। 7 नवंबर 2025 को अंशिका फार्मा के प्रो. मनोज गुप्ता की जांच में पता चला कि उन्होंने Chymoral Forte की खेप विभोर मेडिकल एजेंसी से खरीदकर पाल ब्रदर्स (कोलकाता) को बेची थी। विभोर मेडिकल एजेंसी के प्रो. संजीव कुमार गुप्ता के यहां जांच में खरीद के बिल फर्जी मिले। उन्होंने दवाएं गुप्ता मेडिकल एजेंसी (गोरखपुर) और हर्षित ट्रेडर्स (आगरा) से खरीदने का दावा किया, लेकिन दोनों फर्मों ने इससे इनकार कर दिया। वहीं वरदान मेडिकल एजेंसी में "ESI SUPPLY NOT FOR SALE" अंकित दवाएं मिलीं और लैब जांच में Chymoral Forte अधोमानक तथा ACILOC नकली पाई गई, जिसकी टोरेंट फार्मा ने भी पुष्टि की। पूछताछ में अंकुर अग्रवाल ने स्वीकार किया कि उसने नकली दवाएं संजीव कुमार गुप्ता से बिना वैध बिल खरीदी थीं। जांच में विभोर मेडिकल एजेंसी, वरदान मेडिकल एजेंसी, हर्षित ट्रेडर्स, गुप्ता मेडिकल एजेंसी और पाल ब्रदर्स का अंतरराज्यीय सिंडिकेट सामने आने पर संजीव कुमार गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, प्रियंका बंसल, अरुण कुमार गुप्ता और पाल ब्रदर्स के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 276, 277, 278, 316 और 318 में एफआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी गईं。 अस्पताल की दवाओं की री-लेबलिंग से लेकर फर्जी बिलिंग तक, कई परतों में खुला सिंडिकेट एफएसडीए की जांच में अस्पताल और सरकारी सामान की जीवनरक्षक दवाओं की री-लेबलिंग, फर्जी बिलिंग और नकली दवाओं के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ। 21 मई को युग फार्मा के प्रो. सचिन गुप्ता के यहां बिना कोल्ड-चेन रखे इंसुलिन इंजेक्शन और री-लेबलिंग मिली। पूछताछ में दवाओं की सप्लाई शारदा फार्मा के शिवम गुप्ता और आरएमडी फार्मा के राजेश गुप्ता तक पहुंची, जिसके बाद तीनों फर्में सील कर दी गईं। बाद में शारदा फार्मा के सीसीटीवी में नबील खान और सोनू बघेल संदिग्ध दवाएं हटाते दिखे। एसटीएफ गाजियाबाद की पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे मोहित गुप्ता (महादेव फार्मा) से अस्पताल व सरकारी आपूर्ति की दवाएं बिना बिल खरीदकर उन पर लगी 'Not for Sale' पहचान हटाकर फर्जी लेबल और नई एमआरपी के साथ बाजार में बेचते थे। इस मामले में सचिन गुप्ता, शिवम गुप्ता, नितिन गुप्ता, राजेश गुप्ता, मोहित गुप्ता और हितेन्द्र अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई। वहीं 1 से 3 जुलाई की जांच में वी.ए. मेडिकोज में Jardiance, Telma-H, Thyrox और Gluconorm PG-2 जैसी दवाओं की री-लेबलिंग, नकली Telma-H और फर्जी खरीद बिल मिले। शोभित अग्रवाल ने दवाएं लाइसेंस निरस्त हो चुके हर्षित ट्रेडर्स से लेने की बात स्वीकार की, जबकि जांच में वरदान मेडिकल एजेंसी के पुराने बिलों से करीब ₹1.88 करोड़ की फर्जी बिलिंग, अंकुर अग्रवाल द्वारा संजीव गुप्ता (विभोर मेडिकल एजेंसी) से बिना बिल नकली दवाएं खरीदने और सबूत मिटाने के प्रयास का खुलासा हुआ। साथ ही मोहित बंसल (रुद्रा एंटरप्राइजेज) और प्रवीण अग्रवाल (श्री भगवती मेडिकल एजेंसी, मथुरा) द्वारा फर्जी बिल, UP-80 EL-0069 वाहन व ऑटो-रिक्शा के जरिए नकली दवाओं को वैध दिखाने का खेल सामने आया। इसके आधार पर वी.ए. मेडिकोज, शोभित अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, संजीव गुप्ता, मोहित बंसल और प्रवीण अग्रवाल समेत संबंधित आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। ₹3.63 करोड़ की अवैध दवाएं जब्त, कई राज्यों तक फैले नेटवर्क की परतें खुलीं एफएसडीए आयुक्त डॉ रोशन जैकब के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आगरा में नकली और अवैध दवा कारोबार के खिलाफ मई 2026 से लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तक ₹3.63 करोड़ से अधिक मूल्य की नकली, अवैध तथा सरकारी और डिफेंस सप्लाई की दवाएं जब्त की जा चुकी हैं। यह अभियान केवल छापेमारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिंडिकेट की आर्थिक और आपराधिक श्रृंखला को तोड़ने पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि पूरे अभियान के दौरान अनियमितताओं और अवैध कारोबार में संलप्तता पाए जाने पर अब तक 58 थोक दवा फर्मों के लाइसेंस निरस्त अथवा निलंबित किए जा चुके हैं। इस सिंडिकेट के खिलाफ पहले ही 6 नामजद एफआईआर दर्ज की गई थीं। अब 10 जुलाई की कार्रवाई के आधार पर तीन नई एफआईआर दर्ज कराने के लिए आगरा के कोतवाली फव्वारा थाने में तहरीर दी गई है। इसके साथ ही पूरे अभियान में दर्ज मुकदमों की संख्या बढ़कर 9 हो जाएगी। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नकली दवाओं, अवैध री-लेबलिंग, फिजिशियन सैंपलों की कालाबाजारी और अंतरजनपदीय मूवमेंट पर लगातार निगरानी रखी जाए। इसके अलावा विभाग को ड्रग एसोसिएशनों द्वारा कुछ दवा व्यापारियों से कथित अवैध वसूली की शिकायतें भी मिली हैं। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि जांच में किसी व्यापारी के आर्थिक शोषण की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ एक्सटॉर्शन का मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

TET पेपर लीक: दो आरोपी भिवंडी अदालत में पेश, 22 जुलाई तक न्यायिक हिरासत

Thane, Maharashtra:TET पेपर फुटी प्रकरणात मोठी अपडेट. या प्रकरणातील आणखी 2 आरोपींना 22 जुलैपर्यंत न्यायालयीन कोठडी सुनावण्यात आली आहे. महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात TET पेपर फुटी प्रकरणातील दोन आरोपींना आज भिवंडी न्यायालयात हजर करण्यात आले. कपिल दहिया आणि संजय सुरेशचंद्र शर्मा अशी आरोपींची नावे आहेत. दोन्ही आरोपींना या प्रकरणातील कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ताचे जवळचे असल्याचे सांगितले जाते. आज शनिवार असल्याने सुट्टीच्या दिवशी न्यायालयात उपस्थित होते. दोन्ही आरोपींना यापूर्वी 3 वेळा पोलीस कोठडी सुनावण्यात आली होती. आरोपींचे वकील अॅड. शैलेश गायकवाड यांनी न्यायालयात युक्तिवाद केला की, पोलिसांना पुरेशी चौकशी करण्याची संधी मिळाली आहे. त्यामुळे आता त्यांना न्यायालयीन कोठडीत पाठवावे. हा युक्तिवाद ग्राह्य धरून न्यायालयाने दोन्ही आरोपींना 22 जुलैपर्यंत न्यायालयीन कोठडीत पाठवण्याचे आदेश दिले.
0
0
Report
Advertisement

रायसेन में मोटर चोरी खेत में बांधकर करंट से सजा, आयोग ने लिया संज्ञान

Raisen, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज रायसेन - खेत पर बांधकर युवक को करंट लगाकर दी गई तालिबानी सजा। मोटर चोरी के आरोप में पकड़े युवक को कुछ लोगों ने खेत पर खंबे से बांधकर बिजली का करंट लगाकर दी गई सजा। युवक से मोटर चोरी में शामिल लोगों के नाम उगलवाने के लिए की गई अमानवीय हरकत। घटना का वीडियो मुनीब खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर लुटना चाही वाहवाही। रायसेन कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपलई डेम के पास की घटना। पीड़ित युवक धनियाखेड़ी के बैरागी समाज का बताया जा रहा है। शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज। रायसेन युवक को करंट लगाने का मामला राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो जारी कर मामले की गंभीरता पर उठाए सवाल।
0
0
Report
Advertisement

हाजीपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर हवा में लटकता, स्टेडियम में हलचल

Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के हाजीपुर से है जहाँ सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर हवा में 5 से 7 मिनट तक लटकते हुए नजर आ रहा है. सीएम के कार्यक्रम स्थल पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब सीएम का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद हवा में लटक गया।आलम यह था कि पांच से दस मिनट के लगभग सीएम का हेलीकॉप्टर हवा में लटका रहा और जब हेलीकॉप्टर धीरे धीरे नीचे आने लगा तब नीचे मौंजुद लोगो मे अफरा तफरी मच गई और सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट हो गए।अक्षयवट राय स्टेडियम में तैनात सुरक्षाकर्मी भी लोगो को मैदान से हटाने लगे।हालांकि कुछ देर हवा में रहने और नीचे आने के बाद फिर हैलीकॉप्टर आगे बढ़ा।आशंका जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर में शायद कोई तकनीकी खराबी हुई थी हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन जिस तरीके से हेलीकॉप्टर हवा में झूलता रहा उसे देख कर हर कोई डर गया था यहाँ तक कि स्टेडियम में मौजूद पत्रकार भी भागने लगे थे।बहरहाल किस कारण हेलीकॉप्टर इतनी देर हवा में रहा और क्या खराबी आई थी इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है।
0
0
Report

स्वर्ण न्याय यात्रा: यूजीसी रोलबैक की मांग पर 600 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू

Bikaner, Rajasthan:यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर “स्वर्ण न्याय यात्रा” करणीधाम देशनोक से आंदोलन का हुआ शंखनाद श्री करणी राजपूत सेना और राष्ट्रीय हिन्दू महासभा की संयुक्त पदयात्रा शुरू देशनोक से जयपुर तक करीब 600 किलोमीटर की पदयात्रा निकली महिपाल सिंह मकराना और विजय कौशिक के नेतृत्व में यात्रा विभिन्न सामाजिक संगठनों की बड़ी भागीदारी भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पदयात्रा में हुए शामिल यूजीसी रोलबैक समेत विभिन्न मांगे राजस्थान में यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर अब बड़ा आंदोलन देखने को मिला जहाँ बीकानेर के देशनोक स्थित करणीधाम से “स्वर्ण न्याय यात्रा” का शंखनाद हुआ जो करीब 600 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए जयपुर पहुंचेगी इस यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली। देशनोक स्थित करणीधाम से श्री करणी राजपूत सेना और राष्ट्रीय हिन्दू महासभा की ओर से “स्वर्ण न्याय यात्रा” की शुरुआत की गई यात्रा का उद्देश्य यूजीसी रोलबैक समेत विभिन्न मांगों को लेकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना है। महिपाल सिंह मकराना और विजय कौशिक के नेतृत्व में निकली यह पदयात्रा देशनोक से जयपुर तक करीब 600 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
0
0
Report

जयपुर में नंबर प्लेट मिलान नहीं, विजय ट्रेवल्स के मालिक के खिलाफ FIR

Jaipur, Rajasthan:एक नम्बर प्लेट को 2 बसों पर चलाने पर कार्रवाई। परिवहन विभाग ने बस मालिक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा। झुंझुनूं के विजय ट्रेवल्स के खिलाफ जयपुर में मुकदमा दर्ज। विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय के निर्देशन में कार्रवाई। दरअसल 8 जुलाई को परिवहन उड़नदस्ते ने जयपुर में पकड़ी बस। बीकानेर से जयपुर आई बस की जांच में नम्बर प्लेट पाई गई गलत। बस के चैसिस नम्बर के हिसाब से प्लेट होनी चाहिए थी NL07B0623, जबकि बस पर आगे-पीछे लगी थी नम्बर प्लेट MP07AD8111, एमपी नम्बर की यह बस भी विजय ट्रेवल्स के मालिकाना हक की। जबकि नागालैंड नम्बर की बस की राजस्थान के लिए हुई NOC जारी। लेकिन इसका राजस्थान में नहीं कराया गया नए सिरे से पंजीयन। एमपी नम्बर की प्लेट लगाकर राजस्थान में चल रही थी बस। इस पर परिवहन आयुक्त ने बस मालिक के खिलाफ FIR के दिए निर्देश। टैक्स चोरी, धोखाधड़ी मानते हुए परिवहन विभाग ने झोटवाड़ा थाने में कराई FIR
0
0
Report
Advertisement

3 महीने के मासूम के पेट से निकला 8 सप्ताह का भ्रूण, बरेली में सफल ऑपरेशन

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow15m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में तीन महीने के एक मासूम बच्चे के पेट से आठ सप्ताह का भ्रूण निकलने का बेहद दुर्लभ मामला सामने आया है। करीब दो घंटे तक चले सफल ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने भ्रूण को बाहर निकालकर बच्चे की जान बचाई। फिलहाल मासूम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के कलान निवासी किसान दुर्गेश और उनकी पत्नी राधा के घर तीन महीने पहले बेटे का जन्म हुआ था। जन्म के कुछ दिन बाद तक सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में बच्चा दूध पीते ही बार-बार उल्टी करने लगा। परिजनों ने पहले शाहजहांपुर में इलाज कराया, लेकिन राहत नहीं मिलने पर उसे बरेली के एक निजी अस्पताल लाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों को बच्चे के पेट में गांठ जैसी संरचना दिखाई दी। इसके बाद अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें लिवर के नीचे असामान्य संरचना नजर आई। शुरुआत में इसे टेराटोमा ट्यूमर माना गया, लेकिन मामला जटिल होने के कारण विशेषज्ञ सर्जन की सलाह ली गई। पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान बच्चे के पेट से करीब आठ सप्ताह का विकसित भ्रूण निकाला गया। मेडिकल साइंस में इस दुर्लभ स्थिति को "फीटस इन फीटू (Fetus in Fetu)" कहा जाता है। इसमें जुड़वां भ्रूणों में से एक भ्रूण दूसरे भ्रूण के शरीर के भीतर ही विकसित होने लगता है। यह स्थिति करोड़ों में किसी एक बच्चे में देखने को मिलती है। डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और बच्चे की हालत अब स्थिर है। फिलहाल उसे आईसीयू में निगरानी में रखा गया है और वह खतरे से बाहर है। इस दुर्लभ मामले ने डॉक्टरों के साथ-साथ आम लोगों को भी हैरान कर दिया है।
0
0
Report

डोंगरगढ़ में 12 वर्षीय की मौत पर प्रदर्शन, बाईपास-भारी वाहन रोक की मांग

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में 12 वर्षीय नाबालिग की सड़क हादसे में मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित नागरिकों और परिजनों ने मृतक के शव को डोंगरगढ़ थाना के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, बाईपास सड़क का शीघ्र निर्माण, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा हाइवा चालक और मालिक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। डोंगरगढ़ शहर के अंडरब्रिज के पास बीते दिन देर शाम तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश का माहौल बन गया। शनिवार तड़के बड़ी संख्या में शहरवासी और मृतक के परिजन डोंगरगढ़ थाना पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डोंगरगढ़ में लंबे समय से बाईपास सड़क के निर्माण और शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग की जा रही है, लेकिन मांग पूरी नहीं होने के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भविष्य में ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भी प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने, हाइवा चालक एवं मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, बाईपास निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की अहम बैठक: UCC, मदरसों पर भविष्य तय होगा

New Delhi, Delhi:24 जुलाई को दिल्ली में मुस्लिम राजनेता औऱ मुस्लिम संगठनों से जुड़े बड़े लोग देश के मौजूदा हालात को लेकर एक साथ बैठने वाले हैँ इस बैठक में सलमान खुर्शीद, असदुद्दीन ओवैसी, सांसद मोहिब्बूल्ला नदवी औऱ दूसरी पार्टियों के मुस्लिम सांसद मौजूद रहेंगे तो वही मुस्लिम सगठनों में मौलाना अरशद मदनी, मौलाना महमूद मदनी, जमात ए इस्लामी, जमात ए अहले हदीस औऱ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के लोग भी मौजूद रहेंगे देश के अलग अलग राज्यों में मस्जिदों औऱ मदरसों पर चल रहे बुलडोज़र, मुसलमानो के सामने पेश आ रही चुनौतिया...UCC, उत्तराखंड में मदरसो को बंद करने जैसे मुद्दों पर इस बैठक में बात होगी बैठक का एक एजेंडा ये भी होगा क़ि लगातार सरकारे मुसलमानो को इंसाफ देने में नाकाम साबित हो रहीं हैं, तो क्या मुसलमानो को "नॉन कॉपरेशन मूमेंट" यानी चुनावो के बहिष्कार जैसे फैसले लेने का समय आ गया हैँ ये बैठक IMCR ( Indian muslim for civil Right ) नाम के संगठन की तरफ से आयोजित की जाएगी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top