icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सराहनीय काम,सैकड़ो PET अभ्यार्थी के लिए रहना खाना की सुविधा बिल्कुल फ़्री

RavindraRavindraFollowJust now
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आज PET की परीक्षा है जिसके लिए दूर दूर हजारों छात्र परीक्षा देने के लिए हमीरपुर जिले आये है ऐसे में pet के अभ्यर्थियों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सराहनीय काम, सैकड़ो PET अभ्यार्थी के लिए रहना और खाना की सुविधा बिल्कुल फ्री, नगर पालिका परिसर के अंबेडकर पार्क में परीक्षार्थी फ्री में भोजन कर रहे ग्रहण, रात में रुकने के लिए नगर पालिका के रैन बसेरा में किया निशुल्क इंतजाम, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद स्वयं व्यवस्थाओं को देखकर परीक्षार्थियों को अपने हाथों से मिला रहे खाना, जिले के मुख्यालय में सैकड़ो परीक्षार्थी दूसरे जिलों से PET का एग्जाम देने पहुंचे हैं ।
0
0
Report

जगदलपुर जिला न्यायालय के निरीक्षण के बाद लंबित पुराने मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश

Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय ने जिला न्यायालय जगदलपुर का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने ग्रंथालय, अभिलेखागार, मालखाना और विभिन्न न्यायालय कक्षों का जायजा लिया, न्यायमूर्ति ने लंबित एवं निराकृत प्रकरणों की जानकारी भी ली, अभिलेखों के डिजिटलीकरण के लिए स्थापित डिजिटाइजेशन कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, निरीक्षण के बाद न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर पांच और दस वर्षों से लंबित पुराने मामलों का प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए, इस दौरान न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बिरला मंदिर पर विशाल धरना

New Delhi, Delhi:ग्लोबल वैश्य फेडरेशन, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट, दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट दिल्ली के देश के प्रमुख वैश्य, अग्रवाल, व्यापारिक संगठनों व दिल्ली एनसीआर संत मंडल के संयुक्त सहयोग से 25 अक्टूबर प्रातः 10 बजे बिरला मंदिर, मंदिर मार्ग, नई दिल्ली पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में विशाल धरना व प्रदर्शन किया। विपक्ष मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है और अब ज्ञानेश कुमार के समर्थन में ग्लोबल वैश्य फेडरेशन, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट, दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट दिल्ली के प्रमुख वैश्य, अग्रवाल, व्यापारिक संगठनों व दिल्ली एनसीआर संत मंडल ने बिरला मंदिर मंदिर मार्ग पर उनके समर्थन में आ गए है। उनका आरोप है कि देश में विपक्ष अराजकता फैलाकर देश को बांग्लादेश, फ्रांस बनाने का षड्यंत्र कर रहा है. ज्ञानेश कुमार गुप्ता को भारत रत्न देने की मांग व वैश्य समाज को खुलेआम अपमानित करने वाले राहुल गांधी, अखिलेश, ममता, केजरीवाल, तेजस्वी यादव, कॉकरोच पार्टी आदि नेताओं पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बिरला मंदिर/धरना स्थल से राहुल गांधी के निवास की ओर कूच किया। जय भगवान गोयल। बाइट। नन्द किशोर अग्रवाल चेयरमैन अग्रोहा समाज दिल्ली। बाइट रेखा गुप्ता दिल्ली अग्रोहा विकास की अध्यक्ष।
0
0
Report

कानपुर में 14वें मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना

Shiva SharmaShiva SharmaFollow30m ago
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। मां कनक जागरण समिति की ओर से आयोजित 14वें मां भगवती जागरण एवं भव्य श्रृंगार कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं उद्योगपति सेठ मुरारी लाल अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर समिति के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने मां भगवती के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक मां के चरणों में शीश नवाया। मां भगवती के प्रति श्रद्धा और आस्था से परिपूर्ण वातावरण में भक्तिमय आयोजन संपन्न हुआ। मां कनक जागरण समिति की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मां भगवती का भव्य दरबार एवं आकर्षक श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन के माध्यम से भक्तों को मां भगवती की आराधना करने और आध्यात्मिक वातावरण में सहभागी बनने का अवसर मिला। समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि सेठ मुरारी लाल अग्रवाल का स्वागत करते हुए उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में मां भगवती के प्रति श्रद्धा, आस्था और भक्ति का भाव प्रमुख रूप से दिखाई दिया।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में एक नवंबर को विपक्षी रैली: सियासी आरोपों का तेज मुकाबला

Ranchi, Jharkhand:वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत एक नवंबर को दिल्ली में विपक्षी दलों की मेगा रैली प्रस्तावित है, रैली को सफल बनाने में झारखंड काँग्रेस मजबूती से जुटी, सभी सांसदों, विधायक, पार्टी नेताओं को टास्क दिया गया है। रैली के जरिए विपक्ष, वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को उठाने की तैयारी में है। वहीं बीजेपी ने रैली की तारीख पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी के दिन रैली आयोजित करने का फैसला कर राजनीतिक माहौल में तनाव पैदा करने की कोशिश की है। इस मुद्दे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विरोधियों ने आरोप लगाते हुए कहा, जिस सिख समुदाय की ये बात करते हैं उन्हें लगातार अपमानित करने का काम किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

लोकतंत्र बचाने के लिए राहुल गांधी की जन मार्च दिल्ली में

Noida, Uttar Pradesh:Rahul Gandhi हमारा वोट चुराया जा रहा है और ये हम किसी हाल में चुपचाप नहीं सहेंगे。 मतदाता सूचियों से नाम काटे गए। नियम-कानून तोड़े गए। और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलीं。 अब जवाब देश देगा। 1 नवंबर - चलो दिल्ली。 वोट बचाओ - देश बचाओ जन मार्च और महारैली。 छात्र, किसान, मज़दूर, महिलाएं, नौजवान और व्यापारी - जिस-जिस को लोकतंत्र की फ़िक्र है, वो ज़रूर आए。 वोट आपका है। लड़ाई भी आपकी है。 रामलीला मैदान, नई दिल्ली PS: BJP और उसके साथियों का दिल से धन्यवाद, जो इस कार्यक्रम का इतना ज़ोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। बस अगले 7 दिन भी यही जोश और लगन बनाए रखिए! #ChaloDilli #RamlilaMarch
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top