201001
गाजियाबादः ट्रेन में गायब हुए मोबाइल मिलने पर युवक ने रेलवे पुलिस का किया धन्यवाद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद रेलवे पुलिस ने ट्रेन से चोरी हुए मोबाइल को बरामद किया गया है। चोरी हुए बरामद मोबाइल को मिलने पर युवक ने जीआरपी पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विजयादशमी पर संघ का भव्य पथ संचलन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी उत्सव पर भव्य पथ संचलन निकाला गया। संचलन डीके फैक्ट्री से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा। इस दौरान स्वयंसेवकों ने "जीवन पुष्प चढ़ा चरणों में, माँगे मातृभूमि से यह वर, तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें" के जयघोष के साथ अनुशासन का प्रदर्शन किया। रायसिंहनगर के पूर्व विधायक बलबीर लूथरा सहित संघ पदाधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस जाब्ता तैनात रहा।0
0
Report
सरमथुरा में रावण दहन- मेले की तैयारियाँ नगरपालिका प्रमुख ने देखीं
Dholpur, Rajasthan:नगरपालिका चेयरमैन रामकला गुर्जर ने लिया रावण दहन की तैयारियों का जायजा, नरेगा कार्यों का भी किया निरीक्षण सरमथुरा (धौलपुर) दशहरा पर्व के अवसर पर सरमथुरा कस्बे के मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाले रावण दहन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगरपालिका चेयरमैन रामकला गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी ली। कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका प्रशासन के नेतृत्व में किया जाएगा। दशहरा पर्व पर होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन रामकला गुर्जर ने नरेगा के तहत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। दशहरे पर मेला ग्राउंड में रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने से कस्बे में उत्सव का माहौल रहेगा। नगरपालिका प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।0
0
Report
कोलकाता भगदड़ में मुजफ्फरपुर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Muzaffarpur, Bihar:कोलकाता भगदड़ में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत के बाद मुजफ्फरपुर पहुंचा पिता पुत्र का शव,एक साथ जली पिता पुत्र की चिताएं, यह दृश्य देखकर माहौल हो गया था गमगीन तो दूसरे तरफ मां का रो रो कर हो गया था बुरा हालAnchor - अपने इकलौते पुत्र के जिद पर पहली बार कोलकाता का दुर्गा पूजा देखने के लिए अपने परिवार के साथ गए मुजफ्फरपुर के अभिषेक श्रीवास्तव के कोलकाता के चोरबागान में हुए भगदड़ में अभिषेक और उनके पुत्र आयांश की मौत हो जाती है और अभिषेक की पत्नी की जान किसी तरह बच जाती है लेकिन अभिषेक की पत्नी निभा के आंखों के सामने अपने पति और अपने पुत्र की मौत देखकर उसकी बुरा हाल हो जाती है. उसने बताई कि वह हर साल मुजफ्फरपुर का ही दुर्गा पूजा का मेला घूमती थी,लेकिन इस बार उसे अपने 7 वर्ष यह पुत्र अयांश के जिद पर कोलकाता स्थित अपने मौसी के घर जाकर देशभर में नामी कोलकाता का दुर्गा पूजा देखना था,लेकिन उसे यह क्या पता था कि उसे कोलकाता के दुर्गा पूजा का मेला मौत बनकर उसके परिवार पर टूट पड़ेगी. मृतक अभिषेक की पत्नी निभा ने बताई वह अपने पति अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और पुत्र अयांश कुमार के साथ मेला स्पेशल ट्रेन से 16 तारीख को मुजफ्फरपुर से कोलकाता के लिए चली और 17 तारीख को वहां पहुंची. जिसके बाद वह अपने बहन के परिवार के साथ कोलकाता के चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल घूमने गई. जहां पर अचानक भगदड़ मची और उस भीड़ में पहले उसके 7 वर्षीय बच्चे आयांश कुमार नीचे गिर पड़ा और भीड़ उसे दबाते चला गया, जिसे बचाने के लिए उसके पापा अभिषेक भी उसे भीड़ में दब गए फिर भीड़ बढ़ते गया और लोग एक दूसरे पर गिरते चले गए. वह पीछे से चिल्लाती रही कोई मेरे पति और बच्चे को बचाएं लेकिन उसे भीड़ में कोई सुनने वाला नहीं था और हर लोग अपनी जान बचाते रहे,लेकिन उसके पति और बच्चे की मौत भीड़ में दबने से हो गई. जिससे उनका पूरा परिवार गुजर गया अब वह अपने परिवार में अकेली रह गई.अब अभिषेक की पत्नी सवाल उठा रही थी की इतने भीड़ भाड़ वाले पूजा पंडाल में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी और ना ही आने-जाने के लिए बड़ा सा कोई रास्ता था.संकीर्ण गलियों से लोग पूजा पंडाल की ओर मां के दर्शन करने जा रहे थे.दरअसल अभिषेक श्रीवास्तव मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज के पिपरा राघो गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में वे मुजफ्फरपुर शहर के साकेतपुरी इलाके में किराये के मकान में रह रहे थे और पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) थे और उनका सात वर्षीय बेटा आयुष तीसरी कक्षा का छात्र था.आयुष काफी समय से कोलकाता की प्रसिद्ध दुर्गा पूजा देखने और भव्य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने की जिद कर रहा था.अपने इकलौते पुत्र आयांश के जिद को पूरा करने और खुशियां मनाने के लिए अभिषेक सपरिवार कोलकाता स्थित अपने थे.अपने साढ़ू के यहां गए थे.अपने साढ़ू के यहां गए थे,लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस खुशी को समेटने वे कोलकाता जा रहे हैं, वह सफर उनके हंसते-खेलते परिवार को हमेशा के लिए तबाह कर देगा.आपको बता दें कि कोलकाता के भीड़भाड़ वाले चोरबागान के पूजा पंडाल में अचानक फैली अव्यवस्था के कारण भयानक भगदड़ मच गई. जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और इस भगदड़ की चपेट में आने से अभिषेक और उनके बेटे आयुष की कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके बाद आज अभिषेक श्रीवास्तव और उसके पुत्र अयांश कुमार की शव मुजफ्फरपुर पहुंचा. इसके बाद पूरा समाज गमगीन हो गया.वही मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम में पिता पुत्र का एक साथ चिता जली और अंतिम संस्कार किया गया.121 - मृतक अभिषेक की पत्नी निभा कुमारी से बातचीत की हमारे संवाददाता मणितोष कुमार ने0
0
Report
Advertisement
प्रशांत किशोर ने कोशी स्नातक चुनाव में जनसुराज प्रत्याशी के पक्ष में वोट चाहा
Kishanganj, Bihar:कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर किशनगंज में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आज चुनावी प्रचार के लिए किशनगंज पहुचें। जहां उन्होंने पश्चिम पाली स्थित एक होटल में जनसभा को संबोधित करने के दौरान जन सुराज के एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन सिंह के पक्ष में मतदाताओं से वोट देने की अपील की। पीके ने मौके पर प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को बताया कि लोकतंत्र में लोगों के हाथों में ताकत है।उन्होंने बताया कि किसी एक चुनाव से बनता बिगड़ता नहीं है।हर छह माह या साल भर के बाद जनता के पास अवसर आता है।सरकार को बनाने का लोगों को हटाने का या फिर बनी हुई व्यवस्था को सुधारने का। उन्होंने कहा कि कोशी स्नातक निर्वाचन से सरकार नही बनेगी,ना ही किसी को सरकार से हटाने के लिए ये चुनाव है।लेकिन लोगो ने भाजपा को हराने के लिए जनसुराज की मदद की तो बिहार में बनी हुई व्यवस्था पर नकेल कसा जा सकेगा और नेताओं के अंदर डर पैदा हो जाएगा कि जनता के लिए अगर काम नहीं करेंगे तो भाजपा और राजद से आगे बढ़कर किसी नए विकल्प को पैदाकर उसे गद्दी पर बैठा सकती है। वही उन्होंने एनडीए के नेताओं पर जुबानी प्रहार कर कहा कि एनडीए खाता खोलने के लिए लड़ाई लड़ रहा है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सीएम के पद से हटने के बाद से एनडीए कोई चुनाव नहीं जीता है। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव भोजपुर हो या फिर बांकीपुर उपचुनाव हो एनडीए चुनाव हार रही है।उन्होंने कहा कि जदयू और भाजपा अलग अलग है।नीतीश कुमार किसी के प्रचार या समर्थन देने अभी तक नहीं आये है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में चुनाव जीतना करीब करीब असंभव ही。0
0
Report
सहरसा में दुर्गा पूजा के दौरान भक्तों की भीड़, हाथी पर आई माता दुर्गा
Saharsa, Bihar:दुर्गा पूजा को लेकर सहरसा में भी भक्तिमय माहौल बना हुआ है. पूजा के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना और दर्शन करने के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. शहर के थाना चौक, पंचवटी चौक, पूरब बाजार, प्रशांत सिनेमा रोड सहित अन्य जगहों पर स्थित मां दुर्गा के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है. आज नवमी के दिन महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की जा रही है, कहा जा रहा कि 21 अक्टूबर को दुर्गा पूजा का समापन होगा. वहीं मंदिर के पुजारियों का कहना है कि इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आई है और हाथी पर सवार होकर ही जाएगी. शहर के प्रशांत सिनेमा रोड स्थित दुर्गा मंदिर का जायज़ा लिया Zee Media संवाददाता विशाल ने.0
0
Report
खेत की खुदाई के विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट, वीडियो वायरल; 2 गिरफ्तारी
Azamgarh, Uttar Pradesh:खेत की खुदाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में चले लाठी-डंडे व फावड़ा, मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस 7 के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर 2 को किया गिरफ्तार。 जनपद आजमगढ़ में कन्धरापुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर खेत की खुदाई का विरोध करना मां-बेटे को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसी द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना में दिव्यांशु यादव के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उनकी मां कौशल्या देवी के पैर में चोट लगी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मारपीट में चले लाठी-डंडा और फावड़ा का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। आजमगढ़ जिले के कन्धरापुर थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक यह घटना 17 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे की है। जहां मुजफ्फरपुर निवासी कौशल्या देवी ने आरोप लगाया कि उनके खेत में राम प्रसाद मौर्य जो कुदाल व फावड़े से खुदाई कर रहे थे। उस दौरान पड़ोसियों द्वारा विरोध को लेकर मना किया तो राहुल मौर्य, रोशन मौर्य, जीवन मौर्य, गुड्डू मौर्य, राजू मौर्य, आशुतोष मौर्य तथा संतोष मौर्य समेत अन्य लोग कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जहां उनके बेटे दिव्यांशु यादव के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं उन्हें कौशल्या देवी के पैर में भी चोट लगी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कौशल्या देवी ने यह भी आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया की जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से मुकदमा पंजीकृत हुआ है, मामले में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है, वहीं अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
यूपी MLC चुनाव से पहले बागियों का BJP पर निशाना, देवेन्द्र प्रताप सिंह का पोस्ट
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 23 अक्टूबर को शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव होना है. लेकिन उससे पहले ही बागियों का गुस्सा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए मुसीबत बन चुका है. फैजाबाद-गोरखपुर से MLC देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए अपने अपमान का बदला लेने की अपील की है. यही नहीं उन्होंने एक हस्त लिखित चिट्ठी भी पोस्ट की है. देवेन्द्र प्रताप सिंह ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, \"शिक्षक और प्रतियोगी नौजवान मेरे परिवार का हिस्सा है. न्याय के लिए हमारे संघर्ष को अपमानित किया गया. जिनको मन में न्याय पाने की ललक हो, जिन्हें मेरे संघर्ष में विश्वास हो ऐसे सभी शिक्षक साथियों से अन्याय व अपमान के ख़िलाफ़ 23 अक्टूबर को सशक्त जनादेश की प्रार्थना करता हूं.\"0
0
Report
मुजफ्फरनगर में दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के साथ दहन होगा 15 फीट ‘कॉकरोच’ का पुतला
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में दशहरे के पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हर साल की तरह इस बार भी बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार तीनों पुतलों के साथ 15 फीट का एक चौथा पुतला भी बनाया गया है, जिसका नाम ‘कॉकरोच’ रखा गया है। आयोजकों का कहना है कि इस पुतले के दहन के जरिए देश में अस्थिरता फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ संदेश दिया जाएगा। रावण का पुतला 60 फीट, कुंभकरण का 55 फीट और मेघनाद का 50 फीट ऊंचा होगा। पुतलों के मुंह और आंखों से आग निकलने की व्यवस्था की गई है, जबकि दहन रिमोट के जरिए किया जाएगा। कई वर्षों से पुतले बनाने का काम कर रहे शफीक और उनकी पांच सदस्यीय टीम इन्हें अंतिम रूप भी दे चुकी हे। दशहरे का यह आयोजन जहां धार्मिक परंपरा और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनेगा, वहीं इस बार चौथे पुतले को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा रहने की उम्मीद है।0
0
Report
72 वर्षीय वृद्ध विंध्याचल एक्सप्रेस में चढ़ते समय गिरकर घायल
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के सालीचौका रेलवे स्टेशन पर विंध्याचल एक्सप्रेस में चढ़ते समय 72 वर्षीय वृद्ध हादसे का शिकार हो गए। वृद्ध की पहचान ग्राम सूखा खैरी निवासी परसराम कौरव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे भोपाल में इलाज कराने के लिए जा रहे थे, तभी ट्रेन में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। स्टेशन मास्टर से सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर: चकरभाठा में बाइक चोरी मामले में छह गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर संगठित होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, शिव शंकर सिंगरौले अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल से एयरपोर्ट तिराहा पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की और पैदल टहलने चले गए। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली, जिसके बाद उन्होंने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने मिलकर होंडा साइन मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और एक बैटरी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में अमन वर्मा, रंजीत श्रीवास, आशीष वर्मा, अजय उर्फ अज्जू वर्मा, नरेश गोड़ और मानस यादव शामिल हैं। सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया हैँ।0
0
Report
हाई कोर्ट ने सलवा जुडूम कर्मियों के सेवा शर्तों पर चार सप्ताह में जवाब मांगा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।हाई कोर्ट ने पूर्व सलवा जुडूम कर्मियों की सेवा शर्तों और अधिकारों से जुड़े मामले में राज्य शासन सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र और न्यायमूर्ति संतोष शर्मा की पीठ ने सुरेश कुमार उर्फ सुरेश निषाद की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। मामला उन कर्मियों की सेवा संबंधी पात्रताओं और अधिकारों से जुड़ा है, जिन्हें सलवा जुडूम अभियान के दौरान विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में शामिल किया गया था। याचिकाकर्ता ने सेवा शर्तों में कथित भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 के तहत समानता तथा सार्वजनिक रोजगार में समान अवसर के अधिकार का हवाला दिया है। वर्ष 2005 के आसपास बस्तर क्षेत्र में शुरू हुए सलवा जुडूम अभियान के दौरान कई युवाओं को विशेष पुलिस अधिकारी बनाया गया था। वर्ष 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने विशेष पुलिस अधिकारियों को सशस्त्र माओवादी विरोधी अभियानों में इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद कुछ कर्मियों को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में शामिल किया गया। सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता राज कुमार गुप्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता फतेश कुमार साहू और हाई कोर्ट के अधिवक्ता विद्याभूषण सोनी ने पैरवी की। अदालत ने प्रतिवादियों को चार सप्ताह में जवाब दाखिल कर उसकी प्रति याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद होगी। फिलहाल हाई कोर्ट ने शासन से जवाब मांगा है और याचिका में उठाए गए मुद्दों पर अंतिम फैसला होना बाकी है.0
0
Report
हाई कोर्ट ने दहेज प्रताड़ना मामले में सुनील अग्रवाल की अंतरिम सुरक्षा हटाई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाई कोर्ट में रायपुर के एक वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले में अहम फैसला सामने आया है। दहेज प्रताड़ना के आरोपों का सामना कर रहे अमेरिका निवासी पति सुनील कुमार अग्रवाल को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम सुरक्षा अदालत ने खत्म कर दी है। हालांकि, उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देने वाली याचिका पर अंतिम फैसला अभी बाकी है।मामला रायपुर निवासी जिज्ञासा उर्फ नेहा गोयल और उनके पति सुनील कुमार अग्रवाल से जुड़ा है। दोनों का विवाह 7 मई 2013 को हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के बाद दंपती अमेरिका में रहने लगा, जहां उनके तीन बच्चे हुए। बाद में पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ा और जिज्ञासा रायपुर में रहने लगीं। महिला थाना में शिकायत के बाद दोनों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काउंसलिंग भी कराई गई, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद 29 जनवरी 2026 को रायपुर महिला थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में सुनील के भाई मनोज कुमार अग्रवाल और भवानी अग्रवाल के नाम भी याचिका में शामिल हैं प्राथमिकी को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने पति-पत्नी के बीच सुलह कराने का प्रयास भी किया, लेकिन बातचीत से विवाद सुलझने की संभावना नहीं बन पाई।न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास और न्यायमूर्ति सुधीर कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि सुनील कुमार अग्रवाल भारत में उपलब्ध नहीं हैं और उन्होंने जमानत के लिए कानून के तहत उचित उपाय भी नहीं अपनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि ऐसी परिस्थिति में गिरफ्तारी से मिली अंतरिम सुरक्षा को अनिश्चित समय तक जारी नहीं रखा जा सकता। इसी आधार पर सुनील को मिली अंतरिम राहत समाप्त कर दी गई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 30 अक्टूबर 2026 को होगी.0
0
Report
Advertisement
अलीशेर सड़क हादसे में आठ मजदूरों की मौत, चालक गिरफ्तार; पोस्टमार्टम के लिए संघर्ष
Lehragaga, Punjab:ਅਲੀਸ਼ੇਰ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ: ਅੱਠ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਮੰਗਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਹੋਣ ਤੱਕ ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦਾ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਨਾ ਕਰਵਾਉਣ ਦਾ ਮਜ਼ਦੂਰ ਆਗੂ ਮੁਕੇਸ਼ ਮਲੌਦ ਵੱਲੋਂ ਐਲਾਨ ਲਹਿਰਾਗਾਗਾ ਲਹਿਰਾ–ਜਾਖਲ ਰੋਡ ’ਤੇ ਪਿੰਡ ਅਲੀਸ਼ੇਰ ਨੇੜੇ ਐਤਵਾਰ ਦੀ ਸ਼ਾਮ ਵਾਪਰੇ ਦਰਦਨਾਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਅੱਠ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਅਤੇ ਕਰੀਬ 12 ਦੇ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਥਾਣਾ ਲਹਿਰਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਥਿਤ ਦੋਸ਼ੀ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਰਾਏਧਰਾਣਾ ਨੂੰ ਬੀਐਨਐਸ 105 ਦੀਆਂ ਧਾਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੀੜਤਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ。 ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਡੀਐਸਪੀ ਲਹਿਰਾ ਸਰਦਾਰ ਪਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਾਦਸੇ ਸਮੇਂ ਪਿੰਡ ਅਲੀਸ਼ੇਰ ਦੇ ਕਰੀਬ 24 ਮਜ਼ਦੂਰ ‘ਵਿਕਸਤ ਭਾਰਤ–ਜੀ ਰਾਮ ਜੀ’ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਕੰਮ ਦੌਰਾਨ ਜਦੋਂ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੜਕ ਦੇ ਕੰਢੇ ਬੈਠ ਕੇ ਪਾਣੀ ਪੀ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾਂ ਪਿੰਡ ਚੋਟੀਆਂ ਵਾਲੇ ਪਾਸਿਓਂ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਆ ਰਹੀ ਕਾਰ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਲਪੇਟ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿਆ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਅੱਠ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਜਦਕਿ ਕਰੀਬ 12 ਹੋਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਏ。 ਡੀਐੱਸਪੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿਵਾਉਣਾ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਕਾਨੂੰਨ ਅਨੁਸਾਰ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。 ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ, ਮਜ਼ਦੂਰ ਆਗੂ ਮੁਕੇਸ਼ ਮਲੌਦ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ, ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦਾ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਨਹੀਂ ਹੋਣ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਅਤੇ ਬਣਦਾ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦਿਵਾਉਣ ਲਈ ਮਜ਼ਦੂਰ ਜਥੇਬੰਦੀ ਆਪਣਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਜਾਰੀ ਰੱਖੇਗੀ。0
0
Report
डोंगरगढ़ में नवरात्रि सुरक्षा: नौ दिनों तक 2000 जवानों की तैनाती से शांति कायम
Rajnandgaon, Chhattisgarh:शारदीय नवरात्रि अष्टमी के अवसर पर, माँ की असीम कृपा से नवरात्रि पर्व के दौरान संपन्न हुई महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के सफल निर्वहन के उपरांत, राजनांदगांव पुलिस द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से माँ बम्लेश्वरी मंदिर में आरती एवं अर्चना की गई। इस अवसर पर राजनंदगांव पुलिस बैंड के द्वारा भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया गया, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं श्रद्धा का संचार हुआ। साथ ही, नवरात्रि ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल ने माँ के श्रीचरणों में उपस्थित होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। नवरात्रि के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित कराया गया, जिसकी व्यापक सराहना प्राप्त हुई इसके लिए राजनंदगांव पुलिस आभारी है। किसी भी पदयात्री के साथ शून्य दुर्घटना साथ ही डोंगरगढ़ मेला व्यवस्था किसी भी प्रकार आपराधिक घटना घटित नहीं हुई तथा सभी कार्यक्रम शांति पूर्वक संपन्न हुए । राजनादगांव पुलिस द्वारा नवरात्र के दौरान डोंगरगढ़ में शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब दो हजार जवानों और अधिकारियों की तैनाती की थी जो नौ दिनों तक 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहे0
0
Report
दशहरा: जयपुर में ट्रैफिक प्लान से बचें देरी—डायवर्जन व पार्किंग नियम जानें
Jaipur, Rajasthan:दशहरा पर ट्रैफिक का बड़ा प्लान, घर से निकलने से पहले जान लें डायवर्जन और बसों के रूट नोट - वेब कॉपी जयपुर राजधानी जयपुर में 20 अक्टूबर को दशहरे पर होने वाले रावण दहन को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। आदर्श नगर, रामलीला मैदान, विद्याधर नगर स्टेडियम और शास्त्री नगर में रावण दहन के दौरान भीड़ को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, रावण दहन स्थलों के आसपास मुख्य मार्गों पर वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। आदर्श नगर में रावण दहन के दौरान त्रिमूर्ति सर्किल से गोविंद मार्ग की ओर जाने वाले सामान्य यातायात को जरूरत पड़ने पर जवाहर लाल नेहरु मार्ग और एमडी रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गुरुद्वारा मोड़ से गोविंद मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को गुरुद्वारा मोड़ से घाटगेट की तरफ भेजा जा सकेगा। गोविंद मार्ग की गलियों से आने वाले यातायात को भी आवश्यकतानुसार समानांतर मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। गोविंद मार्ग पर गलियों से आने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकता के अनुसार समानांतर मार्गों पर संचालित किया जाएगा रामलीला मैदान के आसपास बदलेगा ट्रैफिक... रामलीला मैदान में रावण दहन के दौरान त्रिपोलिया टी-पॉइंट से न्यू गेट चौराहे की तरफ जाने वाले यातायात को छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ की ओर डायवर्ट किया जा सकता है। यादगार तिराहे से रामनिवास बाग चौराहे की तरफ जाने वाले वाहनों को टोंक रोड और जीटीसी के सामने से सर्विस लेन की ओर भेजा जाएगा। जवाहर लाल नेहरु मार्ग से रामनिवास बाग में प्रवेश करने वाले यातायात को आवश्यकता पड़ने पर आरोग्य पथ तिराहे से सूचना केंद्र की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, सांगानेरी गेट से रामनिवास बाग चौराहे की ओर आने वाले वाहनों को जौहरी बाजार और मिनर्वा चौराहे से एमडी रोड की तरफ भेजा जा सकता है। जरूरत के अनुसार एमडी रोड को वन-वे भी किया जा सकता है विद्याधर नगर स्टेडियम के आसपास भी डायवर्जन... विद्याधर नगर स्टेडियम में रावण दहन के दौरान बजरी मंडी सर्किल से स्टेडियम की ओर जाने वाले यातायात को परशुराम सर्किल की तरफ डायवर्ट किया जा सकता है। पापड़ के हनुमान जी, क्रॉस मॉल चौराहे और अलंकार चौराहे से स्टेडियम की ओर आने वाले वाहनों को भी आवश्यकतानुसार समानांतर मार्गों से निकाला जाएगा। शास्त्री नगर में इन रास्तों पर रहेगी नजर.... शास्त्री नगर में साइंस पार्क की तरफ जाने वाले यातायात को जरूरत के अनुसार डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए गोयल अस्पताल के सामने तिराहे, नगर निगम के पास तिराहे और राष्ट्रपति मैदान चौराहे से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जा सकता है। साइंस पार्क के कोने के पास तिराहे से नगर निगम की तरफ जाने वाले यातायात को भी डायवर्ट किया जाएगा। रावण दहन स्थलों के आसपास पार्किंग बंद .... दशहरा उत्सव के दौरान रावण दहन स्थलों के आसपास मुख्य मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए प्रमुख सड़कों पर आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू किया जाएगा। हालांकi, अतिआवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा। दिल्ली रोड से आने वाली रोडवेज बसों का रूट..... दिल्ली रोड की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें चंदवाजी तिराहे से एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर 14, सीकर रोड, चौमूं तिराहा, पानीपेच, चिंकारा, कलेक्ट्रेट सर्किल और खासा कोठी होते हुए सिंधी कैंप पहुंच सकेंगी। सिंधी कैंप से दिल्ली रोड की तरफ जाने वाली बसें पानीपेच, रोड नंबर 14 और एक्सप्रेस हाईवे होते हुए चंदवाजी तिराहे के रास्ते जाएंगी। आगरा रोड से आने वाली बसों के लिए बदला रास्ता.... आगरा रोड की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें रRotary सर्किल से जवाहर नगर बाईपास, रॉयल्टी तिराहा, केवी-3 तिराहा, OTएस चौराहा, गोपालपुरा चौराहा, लक्ष्मी मंदिर, सहकार मार्ग, 22 गोदाम और गवर्नमेंट हॉस्टल होते हुए सिंधी कैंप पहुंचेंगी। वहीं, सिंधी कैंप से आगरा रोड की तरफ जाने वाली बसें पृथ्वीराज रोड, नारायण सिंह तिराहा, जवाहर नगर बाईपास, टीपी नगर, चौमूं हाउस चौराहा, स्टैच्यू सर्किल, रामबाग चौराहा, जेडीए चौराहा, शांति पथ और रोटरी सर्किल होते हुए जाएंगी। ट्रैफिक पुलिस की अपील.... जयपुर यातायात पुलिस ने आमजन से दशहरा उत्सव के दौरान वैकल्पिक और समानांतर मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। रावण दहन स्थलों के आसपास भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए वाहन चालक अतिरिक्त समय लेकर निकलें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।0
0
Report
Advertisement
