201014
Ghaziabad: पुलिस मुठभेड़ में 3 लुटेरे गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। पुलिस चेकिंग के दौरान जब उन्हें रोका गया, तो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों पकड़े गए। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा, कारतूस, स्नैचिंग किए गए 3 मोबाइल, 1 सिम कार्ड और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक बरामद की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उज्जैन में गरबा सुरक्षा: पुलिस 24x7 महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर रही
Ujjain, Madhya Pradesh:एसपी ने गरबा आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, महिलाओं को दिया भरोसा- आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे मौजूद उज्जैन। नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों में पहुंचने वाली महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर उज्जैन पुलिस सतर्क है। पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न गरबा आयोजनों में पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। एसपी ने बताया कि महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रात 8 बजे से 2 बजे तक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जरूरत पड़ने पर महिलाएं पुलिस से मदद ले सकती हैं और घर तक सुरक्षित पहुंचने के लिए सहायता मांग सकती हैं। एसपी ने कहा कि उज्जैन में शुरू किए गए शक्ति दल के प्रयासों को मुख्यमंत्री ने भी सराहा है। महिलाओं से मिले सुझावों के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की चेकिंग का मकसद केवल बदमाशों पर नजर रखना नहीं, बल्कि आम नागरिकों, खासकर महिलाओं और युवतियों को सुरक्षित महसूस कराना भी है। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस 24 घंटे उपलब्ध रहती है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग आसानी से मदद ले सकें। एसपी ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी तरह की असुविधा या खतरा महसूस होने पर शक्ति स्क्वॉड या डायल 112 पर संपर्क करें। उन्होंने सभी को नवरात्रि और विजयादशमी की शुभकामनाएं भी दीं। बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा0
0
Report
सिंगरौली में 16 दिन से ट्रांसफार्मर बंद, किसान सूखे की मार झेल रहे
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के सिद्धि कला गांव में बिजली की समस्या से ग्रामीण बेहाल हैं। गांव का ट्रांसफार्मर पिछले करीब 16 दिनों से खराब पड़ा है, लेकिन अब तक उसे बदला नहीं गया है। बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीण कई बार बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचे और ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें हर बार आश्वासन देकर वापस लौटा दिया गया। आखिरकार, बिजली विभाग से निराश होकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपर कलेक्टर से मुलाकात कर जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।0
0
Report
रतलाम के कालिका माता मंदिर में नवरात्रि गरबा की धूम, महिलाएं सज-धज आराधना
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में नवरात्रि का उत्साह अब चरम पर है। जैसे-जैसे नवरात्र के दिन आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे माता रानी के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ और आस्था का सैलाब बढ़ता जा रहा है। सुबह सबसे पहले माता के दर्शन करने की होड़ ऐसी है कि रात के तीन बजे से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगते हैं। दिनभर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है और हर तरफ मां की आराधना और जयकारों की गूंज सुनाई देती है। वहीं रतलाम के प्राचीन कालिका माता मंदिर में नवरात्रि की एक अनूठी और अलौकिक परंपरा महिलाओं और युवतियों को खास तौर पर आकर्षित कर रही है। सुबह चार से छह बजे तक होने वाले गरबा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजकर पहुंचती हैं और भजनों की धुन पर गरबा करते हुए मां कालिका की आराधना करती हैं। आस्था, भक्ति और शक्ति का ऐसा अद्भुत संगम सुबह के वक्त सिर्फ रतलाम के कालिका माता मंदिर में ही देखने को मिलता है。0
0
Report
Advertisement
वाशीम के पुराने आययूडीपी क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद दो महिलाएं
Washim, Maharashtra:वाशिम शहरातील जुन्या आययूडीपी परिसरात भरदिवसा चोरीची घटना समोर आली आहे. दोन महिला किंवा मुलींनी घराचे प्रवेशद्वार उघडून ओसरीत ठेवलेला गव्हाचा कट्टा चोरून नेला. चोरीचा हा संपूर्ण प्रकार घरातील सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद झाला आहे. या घटनेमुळे परिसरातील नागरिकांमध्ये चिंता व्यक्त होत असून, पोलिसांनी सीसीटीव्ही फुटेजच्या आधारे संबंधितांचा शोध घेण्याची मागणी होत आहे.0
0
Report
युद्ध नशियां विरुद्ध अभियान की समीक्षा आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की बैठक
Noida, Uttar Pradesh:‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को लेकर आज मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे समीक्षा बैठक आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता बलतेज पन्नू ने दी जानकारी आज फिल्लौर में पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ होगी बैठक: बलतेज पन्नू पहली बार सभी जिलों के SSP, DC, DSP और SDM बैठक में होंगे शामिल: बलतेज पन्नू पंजाब सरकार जिस सिस्टेमेटिक तरीके से नशे के खिलाफ जंग लड़ रही है उस तरीके से कोई अन्य राज्य या देश जंग नहीं लड़ रहा: बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी टीम पंजाब से नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध: बलतेज पन्नू0
0
Report
बहराइच में पिंजरे में कैद तेंदुआ: महीनों की तलाश के बाद पकड़ा गया
Bahraich, Uttar Pradesh:पिंजरे में कैद हुआ हमलावर तेंदुआ, महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, कतर्नियाघाट क्षेत्र के आनंद नगर बड़खड़िया गांव में लगे पिंजरे में फंसा दहशत का पर्याय बना तेंदुआ, खबर बहराइच से है, जहां कतर्नियाघाट क्षेत्र निवासी ग्रामीण राजवीर की जान लेने वाले तेंदुए को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया। महीनों तक लगातार तलाश और कड़ी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार देर रात तेंदुआ बन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने से वन विभाग ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, बीते 7 सितंबर 2026 को आनंद नगर, बड़खड़िया निवासी राजवीर पर तेंदुए ने हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने घटनास्थल का जायजा लेकर स्थिति का आकलन किया। वही तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार पिंजरे लगाए गए और उसकी गतिविधियों के अनुसार पिंजरों के स्थान भी बदले जाते रहे। लगातार कोशिशों के बाद कतर्नियाघाट रेंज की टीम दिन-रात तेंदुए को पकड़ने के अभियान में जुटी रही। वहीं देर रात तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद उसे वन विभाग के कार्यालय ले जाया गया है। वहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।0
0
Report
Advertisement
ओमर अब्दुल्ला ने गंदरबल में 58 करोड़ से अधिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omar Abdullah inaugurated and laid foundation stones for development projects worth over ₹58 crore across Ganderbal, strengthening connectivity, education and market infrastructure. Key projects include the Fatehpora–Gadoora Bridge road, Tehsil Bagh to Lar Bypass, Pati Waskura to Kharbagh Bund road, a Multi-Purpose Auction Platform at Zazna Fruit and Vegetable Mandi, and a new double-storey building at High School Gogjigund. At the mandi, Chief Minister also interacted with local fruit growers to review the ongoing harvest season and marketing of horticultural produce. Growers highlighted demands for expanding the mandi’s capacity, upgrading infrastructure and improving trade facilities.0
0
Report
भोपाल: दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा शंकराचार्य का समर्थन
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा को शंकराचार्य का समर्थन ज्योतिष्पीठाधीश्वर अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया समर्थन शंकराचार्य ने कहा - मंदिर में चढ़ावे की चोरी के खिलाफ बोलना ही धर्म 20 अक्टूबर को महाकाल धाम उज्जैन से शुरू होगी यात्रा धर्म के नाम पर अनाचार, असत्य कभी सनातन नहीं हो सकता - शंकराचार्य शंकराचार्य ने यात्रा को बताया सनातन तत्त्व के जागरण का प्रयास वाराणसी स्थित श्रीविद्या मठ से जारी किया आशीर्वाद संदेश भगवान महाकाल और प्रभु श्रीराम से निर्विघ्न यात्रा की प्रार्थना0
0
Report
केंद्रीय विद्यालय प्रतापगढ़ का वार्षिक अकादमिक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता सुधारने पर जोर
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : केंद्रीय विद्यालय प्रतापगढ़ का वार्षिक अकादमिक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने पर जोर एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ के केंद्रीय विद्यालय में केंद्रीय विद्यालय संगठन, जयपुर संभाग के निर्देशानुसार वार्षिक अकादमिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने कक्षा शिक्षण, परीक्षा परिणाम, शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का जायजा लिया। दल में उदयपुर, गंगापुरसिटी और बूंदी के विद्यालयों के प्राचार्य एवं मुख्याध्यापक शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और अनुशासन की सराहना की गई। शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए उपचारात्मक शिक्षण, डिजिटल माध्यमों और शिक्षण सहायक सामग्री के उपयोग के साथ विद्यार्थियों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन देने के सुझाव दिए गए। अंत में विद्यालय प्राचार्य रवि कुमार मीणा ने निरीक्षण दल का आभार जताया।0
0
Report
Advertisement
पोकरण कृषि विज्ञान केंद्र में महिला किसान दिवस: महिलाओं की भूमिका और जागरूकता पर जोर
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा पोकरण खबर की लोकेशन रामदेवरा कृषि विज्ञान केंद्र पर महिला किसान दिवस आयोजित महिला सशक्तिकरण, कृषि में महिलाओं की भूमिका एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोर रामदेवरा, जैसलमेर कृषि विज्ञान केंद्र, पोकरण पर महिला किसान दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण, कृषि में महिलाओं की भूमिका एवं स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. दशरथ प्रसाद ने कृषि एवं पशुपालन में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों, प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के अवसर अपनाने के लिए प्रेरित किया। कृषि में वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार अपनाने पर जोर दिया। डॉ. कामिनी गुप्ता ने महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, एनीमिया से बचाव, कैल्शियम की आवश्यकता, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी0
0
Report
जैसलमेर के रामदेवरा में जीरे की वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक का प्रशिक्षण
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - रामदेवरा कृषि विज्ञान केंद्र पर जीरे की वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित उन्नत तकनीकों से बढ़ेगी जीरे की उत्पादकता एवं किसानों की आय रामदेवरा,जैसलमेर कृषि विज्ञान केंद्र,पोकरण पर राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र, अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में जीरे की वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं आदान वितरण कार्यक्रम रामदेवरा में आयोजित किया गया, जिसमें 100 किसानों ने भाग लिया।केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. दशरथ प्रसाद ने किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों अपनाकर उत्पादन बढ़ाने, लागत कम करने एवं गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. चेतन कुमार जांगिड़ ने उन्नत किस्मों एवं उत्पादन तकनीकों, जबकि डॉ. करतार सिंह ने जीरे के प्रमुख रोगों की पहचान एवं समन्वित प्रबंधन की जानकारी दी।केंद्र के सस्य वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण गोपाल व्यास ने खरपतवार प्रबंधन, पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. राम निवास ने जैविक खाद, फसल चक्र एवं मृदा स्वास्थ्य तथा डॉ. सुनील शर्मा ने जीरे की मार्केटिंग एवं पैकेजिंग के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर एससीएसपी के अंतर्गत प्रथम पंक्ति प्रदर्शन (FLD) हेतु चयनित किसानों को जीरे की उन्नत किस्म GC-4 के बीज, ट्राइकोडर्मा, तरल पीएसबी, सूक्ष्म पोषक तत्व मिश्रण, पशु खनिज मिश्रण एवं बैग किट वितरित किए गए। अंत में डॉ. दशरथ प्रसाद ने सभी वैज्ञानिकों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया。0
0
Report
गोमती नदी के बाढ़ जैसे हालात: लखनऊ मंत्री दौरे पर निगरानी और राहत तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow, UP: Suresh Khanna (Up Minister) / Sushma Kharkwal (Mayor of Lucknow) on Gomti River Flood Like Condition/Arrangements Made for Surveillance Via Drones and The Delivery of Relief Supplies to Affected Areas / Relief Camp बाइट वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा फैजुल्लागंज स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया गया दौरा - निरीक्षण के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल , नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ रहीं मौजूद - महापौर ने नगर निगम के द्वारा गई फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए की गई तैयारियों का दिया ब्यौरा - नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि पूरे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को सेक्टरों एवं सब सेक्टरों में बाट कर हर गली वार मदद पहुंचाई जा रही Sushma Kharkwal (Mayor of Lucknow)0
0
Report
Advertisement
भरूच के उमराज गांव में भेड़िए दिखे, CCTV में हलचल, ग्रामीण दहशत
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ ભરૂચમાં ઉમરાજ ગામે દીપડો દેખાવાના દ્રશ્યો સામે આવ્યા. ઉમરાજ ગામના માર્ગ રોડ પર દેખાયો દીપડો. ગામમાં લાગેલ CCTV માં દીપડાની હલચલ જોવા મળી. દીપડો દેખાવાની વાતો વાયવેગે ગામમાં પ્રસરી જતા દેહશતના માહોલ ઉભો થયો. વન વિભાગ વહેલી તકે પાંજરું મૂકે તેવી ગ્રામજનોની માંગ0
0
Report
मधुबनी: कुख्यात अपराधी ललित उर्फ राजू डॉन हथियार के साथ गिरफ्तार, पूरी जानकारी
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी पुलिस ने कुख्यात अपराधी ललित उर्फ राजू डॉन को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने फुलपरास थाना ने फुलकाही गांव से गिरफ्तार किया है।हत्या लूट सहित कई मामलों में थी पुलिस को तलाश।गिरफ्तार अपराधी फुलपरास थाना के मुरली गांव का निवासी है।पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार और दो कारतूस भी जब्त किया है।फुलपरास डीएसपी अमित कुमार ने बताया ललित मंडल कई मामलों में फरार चल रहा था।गुप्त सूचना पर पुलिस ने धर दबोचा।इसके खिलाफ हत्या लूट आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज है।0
0
Report
करौली में बदला मौसम, घने बादल और रिमझिम बारिश ने ठंडक बढ़ा दी
Karauli, Rajasthan:करौली में बदला मौसम, घने बादलों के साथ रिमझिम बारिश. करौली जिले में शुक्रवार सुबह एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली। जिला मुख्यालय से लेकर हिण्डौन सिटी तक आसमान में घने काले बादल छा गए और ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। करौली, हिण्डौन सिटी में सुबह बादलों की वजह से दिन में ही अंधेरा छा गया और वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। बारिश से तापमान में गिरावट आई है और मौसम में ठंडक घुल गई है। अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और ठंडक का एहसास होने लगा। गुरुवार रात को भी बारिश हुई।0
0
Report
Advertisement
