245101
हापुड़ में डॉक्टर की लापरवाही से पूर्व फौजी की गई जान, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के मधु अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक पूर्व फौजी की जान चली गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाकर उनकी तबीयत बिगाड़ दी। जब डॉक्टर ने उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया तो वहां बिना कागजों के भर्ती से मना कर दिया गया। इसके परिणामस्वरूप पूर्व फौजी सुरेंद्र पाल भाटी की जान चली गई। परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ जमकर हंगामा किया और डॉक्टर की लापरवाही पर नाराजगी जताई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुद्धी के बघाड़ू मामले में हाईकोर्ट ने प्रशासनिक आदेश बरकरार, लैंड जिहाद पर बहस तेज
Obra, Uttar Pradesh:दुद्धी तहसील के बघाड़ू गांव में आदिवासी परिवारों की जमीन से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है. अदालत ने जमीन के हस्तांतरण से जुड़े मामलों में प्रशासन की कार्रवाई में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए डिप्टी कलेक्टर दुद्धी के आदेशों को बरकरार रखा है. इस प्रकरण से जुड़े एक अन्य मामले में वर्ष 2012 में जारी अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र भी जिला स्तरीय जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति की जांच के बाद निरस्त किया जा चुका है. करीब 48 बीघा आदिवासी जमीन से जुड़े इस पूरे मामले में अब प्रशासनिक कार्रवाई आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ है. भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने इस प्रकरण को आदिवासी जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण और जिसे वह लैंड जिहाद का मामला बताते हैं, उससे जोड़ते हुए जिले में ऐसे अन्य मामलों की भी जांच की मांग की है. पूरे मामले में दुद्धी तहसील के बघाड़ू गांव में आदिवासी परिवारों की जमीन की खरीद के मामले सामने आए थे. प्रशासन की ओर से संबंधित भूमि हस्तांतरण की वैधता की जांच की गई और इसके बाद कई बैनामों को कानून के विपरीत मानते हुए जमीन को सरकारी खाते में निहित करने की कार्रवाई शुरू हुई. इसी प्रकरण में रजिया उर्फ दुलरिया के नाम जारी अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र भी जांच के दायरे में आया. उपलब्ध अभिलेखों के मुताबिक, वर्ष 1986 के आसपास बघाड़ू निवासी बहादुर अली से विवाह के बाद दुलरिया की पहचान रजिया के रूप में सामने आई थी. इसके बावजूद 14 दिसंबर 2012 को उसके नाम अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र जारी हुआ. इसी प्रमाणपत्र के आधार पर आदिवासी जमीन की खरीद किए जाने का मामला भी सामने आया. जिला स्तरीय जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति ने पुराने अभिलेखों, स्थानीय स्तर पर लिए गए बयानों और जनजातीय पहचान से जुड़े तथ्यों की जांच की. समिति के सामने रीति-रिवाज, सामाजिक जीवन और संबंधित जनजातीय समुदाय से जुड़ाव जैसे बिंदुओं पर भी तथ्य रखे गए. जांच के बाद वर्ष 2012 में जारी एसटी प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया गया. तहसीलदार दुद्धी ने भी प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने की पुष्टि की है. इसी भूमि प्रकरण के दूसरे हिस्से में नन्हकी उर्फ नैमुन्निशा की ओर से खरीदी गई आदिवासी जमीन के बैनामों को लेकर भी विवाद सामने आया. नन्हकी ने खुद को जन्म से भुइयां अनुसूचित जनजाति का बताते हुए जमीन की खरीद को वैध बताया था और दुद्धी के डिप्टी कलेक्टर के आदेशों को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. न्यायमूर्ति अरुण कुमार की पीठ ने 14 सितंबर 2026 को नन्हकी उर्फ नैमुन्निशा की तीन रिट याचिकाएं खारिज कर दीं. अदालत ने 22 जनवरी 2026 को डिप्टी कलेक्टर दुद्धी की ओर से पारित आदेशों में हस्तक्षेप नहीं किया. अदालत के सामने मुख्य सवाल यह था कि संबंधित जमीन की खरीद के समय याचिकाकर्ता अनुसूचित जनजाति की सदस्य के रूप में अपनी निरंतर जनजातीय पहचान और समुदाय से जुड़े होने को पर्याप्त साक्ष्यों से साबित कर सकीं या नहीं. हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल दूसरे धर्म में जाने से किसी व्यक्ति का अनुसूचित जनजाति का दर्जा अपने आप समाप्त नहीं होता. लेकिन यह देखा जाना जरूरी है कि संबंधित व्यक्ति की जनजातीय पहचान, रीति-रिवाज, सामाजिक जीवन और अपने समुदाय से जुड़ाव बना हुआ है या नहीं. अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर भूमि हस्तांतरण को कानून के तहत वैध नहीं माना और प्रशासनिक आदेशों को बरकरार रखा. बघाड़ू के पूरे प्रकरण में प्रशासन की कार्रवाई का असर अब जमीन के उपयोग पर भी दिखाई दे सकता है. जिला प्रशासन की ओर से पहले ही संकेत दिया गया है कि कार्रवाई के बाद उपलब्ध जमीन का उपयोग जनहित से जुड़ी सुविधाओं के लिए किया जा सकता है. करीब 48 बीघा जमीन से जुड़े इस प्रकरण में खेल मैदान, सामुदायिक सुविधा या अन्य सार्वजनिक उपयोग की संभावनाओं पर काम किए जाने की बात सामने आई है. भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का कहना है कि आदिवासी समाज की जमीन की सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई महत्वपूर्ण है. उनका कहना है कि बघाड़ू के अलावा जिले के दूसरे क्षेत्रों में भी आदिवासी जमीन के हस्तांतरण, राजस्व अभिलेखों, कब्जे और जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों की जांच होनी चाहिए, ताकि यह सामने आ सके कि कहीं कानून के विपरीत तरीके से आदिवासी भूमि का हस्तांतरण तो नहीं हुआ. गौर करने की बात यह है कि बघाड़ू में प्रशासन की कार्रवाई केवल आरोपों तक सीमित नहीं रही, बल्कि भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों में राजस्व स्तर पर आदेश पारित हुए और इन्हीं आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई. अदालत ने हस्तक्षेप से इनकार करते हुए प्रशासनिक आदेशों को बरकरार रखा है. भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता इस पूरे मामले को ‘लैंड जिहाद’ से जोड़कर देखते हैं. उनका आरोप है कि आदिवासी महिलाओं के माध्यम से आदिवासी जमीन की खरीद और उसके बाद बाहरी लोगों के बसने जैसे मामलों की व्यापक जांच होनी चाहिए. हालांकि, यह शब्द और यह आरोप भाजपा जिलाध्यक्ष की राजनीतिक प्रतिक्रिया کا हिस्सा हैं. हाईकोर्ट का फैसला अपने स्तर पर भूमि हस्तांतरण की वैधता, अनुसूचित जनजाति की निरंतर पहचान और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण पर आधारित है. बघाड़ू प्रकरण में अब दो महत्वपूर्ण कार्रवाई सामने आ चुकी हैं. एक तरफ रजिया उर्फ दुलरिया के नाम 2012 में जारी एसटी प्रमाणपत्र को जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने जांच के बाद निरस्त कर दिया है, वहीं दूसरी طرف आदिवासी जमीन के हस्तांतरण से जुड़े मामलों में हाईकोर्ट ने प्रशासनिक आदेशों में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है. ऐसे में करीब 48 बीघा जमीन से जुड़े इस प्रकरण में आगे प्रशासन जमीन के उपयोग और अन्य संबंधित मामलों पर क्या कार्रवाई करता है, यह महत्वपूर्ण होगा.0
0
Report
सीतापुर भर्ती मामले में अजय राय ने हत्या की आशंका जताई, परिजनों के लिए नौकरी
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। लखनऊ होमगार्ड भर्ती में दौड़ के समय हुई सीतापुर के युवक की मौत के मामले में परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बड़ा बयान दिया। बोले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक योगेंद्र के गले में पानी की बोतल मिलना साबित करता है कि उसकी हत्या की गई इतना ही नहीं वहाँ लगे सीसीटीवी फुटेज गायब है भर्ती में जो भी पुलिसकर्मी लगाए गए हैं उनकी जांच कर कार्रवाई की जाए। वही अजय राय ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए और एक नौकरी की मांग की है। अजय राय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी हमला बोला। बोले, राहुल जी वोट चोरी पर लगातार बताते रहे कि कैसे वोट चोरी हो रही है मोदी और संघ के दबाव में चुनाव आयोग ने सभी चुनाव कराए हैं। चुनाव रद्द होने चाहिए ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त किया जाए और जेल भेजा जाए।0
0
Report
नवादा के सदर अस्पताल की गंदगी पर अश्वमेध देवी ने पूछे सवाल
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा सदर अस्पताल में गंदगी देख भड़कीं महिला़ एवं बाल विकास समिति की सभापति अश्वमेध देवी ने उपाधीक्षक को कहा व्यवस्था हो दुरुस्त, ऑपरेशन पर उठाए सवाल नवादा का सदर अस्पताल अपनी बदहाल व्यवस्था के लिए जाना जाता है। यहां की गंदगी और अव्यवस्था देखकर अक्सर लोग इसे अस्पताल कम और गौशाला ज्यादा बताते हैं। कई मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने इसकी व्यवस्था सुधारने के दावे किए हैं, लेकिन जमीन पर कोई बदलाव नहीं दिखा। इसी कड़ी में एक बार फिर बिहार के समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक और महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति अश्वमेध देवी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं। उनके साथ गोविंदपुर और नवादा के विधायक समेत कई लोग मौजूद थे。 अस्पताल की व्यवस्था देखकर अश्वमेध देवी ने जिला उपाधीक्षक को कहा स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त की जाए उन्होंने सवाल किया कि इतनी गंदगी में किसी महिला का ऑपरेशन कैसे होगा। उपाधीक्षक ने जवाब दिया कि व्यवस्था सुधारने के लिए कई आवेदन लिखे गए हैं, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि मरीजों को बेहतर सुविधा मिले。 यह सवाल उठता है कि जिस सिस्टम के अधिकारी खुद काम कर रहे हैं, वही सिस्टम इस अस्पताल के लिए फेल साबित हो चुका है। जब भी किसी मरीज से यहां की व्यवस्था के बारे में पूछा जाता है, तो उनका सीधा जवाब होता है कि यहां कुछ भी ठीक नहीं है。 अब देखना यह है कि इस निरीक्षण के बाद अस्पताल की व्यवस्था में सुधार आता है या यह भी पहले की तरह सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह जाएगा। अधिकारी फटकार लगाकर और मीडिया में आकर आश्वासन तो देते हैं, लेकिन उनके आश्वासन पूरे होते हैं या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। जब सवाल किया गया की व्यवस्था कैसा तो कहा व्यवस्था की आलोचना नहीं करना है इसे हमें गोपनीय रखना है。 अस्पताल की व्यवस्था को देखकर सवाल खड़ा किया गया दिया अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी बेहतर होना चाहिए लेकिन सवाल है कि यह सफाई की व्यवस्था पहले एक दूसरे प्राइवेट को दी जाती थी तो अब तो जीविका की दीदी की हवाले कर दी गई है जो दिन में तो सफाई होती है लेकिन रात की अंधेरे होते ही सफाई की व्यवस्था भी बंद हो जाता है जिसके कारण मरीजों को भी परेशानियां होती है।0
0
Report
Advertisement
48 कोस परिधि में स्वच्छता के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारी
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र गीता ज्ञान संस्थानम में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (2026) को लेकर बैठक में बोले मुख्यमंत्री 48 कोस परिधि में चलेगा स्वच्छता अभियान, कहा गीता महोत्सव को दिवाली पर्व की तरह मनाएं, मुख्यमंत्री बोले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव सरकारी नहीं जन-जन के सहयोग से सामूहिक कार्यक्रम बने. कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र गीता ज्ञान संस्थानम में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (2026) को लेकर बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 48 को परिधि में स्वच्छता अभियान चलेगा व गीता महोत्सव को दिवाली पर्व की तरह मनाना चाहिए, मुख्यमंत्री बोले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव सरकारी नहीं जन-जन के सहयोग से सामूहिक कार्यक्रम बने ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र की धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से साथ संवाद कार्यक्रम में पहुंचे बैठक में मुख्यमंत्री के साथ गीता मनीषी स्वामी ज्ञाननंद महाराज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पूर्व मंत्री सुभोष सुधा भी के साथ जिला के तमाम धार्मिक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग बैठक में शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि इस दौरान गीता पाठ भजन प्रवचन शोभायात्रा विश सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव दिवाली पर्व की तरह बनना चाहिए ताकि सब जगह गीतामय वातावरण बने. स्पीच बाइट: मुख्यमंत्री नायब सैनी0
0
Report
गुरुग्राम में मां-बेटी के साथ रोडरेज: गाली-गलौज और लोहे की रॉड से हेडलाइट तोड़फोड़
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम में मां-बेटी के साथ रोडरेज का मामला आया सामने गोल्फ कोर्स रोड के AIT चौक पर स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी कार में मारी टक्कर माँ-बेटी का आरोप टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक ने कार के आगे गाड़ी लगाकर रास्ता रोका आरोपी ने मां-बेटी से गाली-गलगौज और अभद्र व्यवहार भी किया यही नही स्कॉर्पियो चालक ने कार से लोहे की रॉड निकालकर हेडलाइट तक तोड़ दी पूरी घटना कार के डैशकैम में हुई रिकॉर्ड घटना के तुरंत बाद पुलिस को शिकायत दी थी करीब 25 दिन और कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद FIR दर्ज हुई सेक्टर-56 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया पुलिस ने BNS की धारा 125, 281 और 324(4) के तहत केस दर्ज किया है0
0
Report
हांसी में बॉक्सर दीपक की हत्या: तीन आरोपी गिरफ्तार, बहन से छेड़छाड़ का आरोप
Hansi, Haryana:हाँसी बाइट : हांसी एसपी विनोद कुमार बहन से छेड़छाड़ का आरोप, दोस्त ने रची हत्या की साजिश; शराब पिलाकर बॉक्सर खिलाड़ी दीपक के सिर पर मारी बीयर की बोतल, फिर कसी से काटा : हांसी एसपी विनोद कुमार धर्मखेड़ी हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, तीनों रोहतक के अजायब गांव के रहने वाले; पुलिस आज करेगी कोर्ट में पेश हांसी जिले के नारनौंद गांव धर्मखेड़ी में दीपक बॉक्सर की हत्या के मामले में जिला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हांसी एसपी विनोद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान रोहतक जिले के अजायब निवासी प्रिंस पुत्र हरिओम, जितेंद्र हुड्डा पुत्र राजवीर और आर्यन पुत्र समुद्र के रूप में हुई है। मामले में बास थाना में मुकदमा नंबर 210, धारा 103 व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। हांसी एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक दीपक और मुख्य आरोपी प्रिंस आपस में दोस्त थे। और महम में साथ में बॉक्सिंग करते थे। पुलिस के अनुसार प्रिंस ने आरोप लगाया कि दीपक उसकी बहन को कई दिनों से परेशान कर रहा था और उसके साथ छेड़खानी करता था। बताया गया है कि प्रिंस की बहन की शादी मोहित से हुई थी और मोहित, दीपक की सगी मौसी का बेटा है। पुलिस के मुताबिक इसी बात की जानकारी मिलने के बाद प्रिंस ने दीपक को सबक सिखाने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार वारदात से पहले आरोपी शराब और खाने-पीने का सामान लेकर धर्मखेड़ी पहुंचे। खेत में बने कमरे की छत पर आरोपियों ने शराब पी और दीपक को भी शराब पिलाई। पुलिस का कहना है कि जब दीपक नशे में हो गया तो पहले उसके सिर पर बीयर की बोतल से वार किया गया। इसके बाद उसके बेहोश होने पर कसी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। हांसी एसपी विनोद कुमार के मुताबिक शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले से हत्या करने के इरादे से सीधे मौके पर नहीं पहुंचे थे। वे शराब और खाने-पीने का सामान लेकर आए थे और छत पर बैठकर शराब पी थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपियों से विस्तृत पूछताछ और जांच अभी जारी है, जिसके बाद वारदात की पूरी योजना और घटनाक्रम स्पष्ट होगा। पुलिस के अनुसार शुरुआत में पांच लोग वहां मौजूद थे। इनमें धर्मखेड़ी निवासी अजय नाम का युवक भी शामिल था। पुलिस का कहना है कि अजय शराब पीने के बाद वहां से वापस चला गया था और उसके जाने के बाद दीपक पर हमला किया गया। फिलहाल पुलिस अजय की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक हत्या में उसकी सीधी भूमिका सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार, घटनाक्रम और हत्या की पूरी साजिश को लेकर पूछताछ की जाएगी।पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों की अभी न्यायिक पुष्टि होना बाकी है।0
0
Report
Advertisement
टोंक पंचायत समिति में सरपंच-वार्ड पंच के लिए आरक्षण लॉटरी पूरी, सूची जारी
Tonk, Rajasthan:टोंक पंचायत समिति टोंक में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लॉटरी के दौरान उपखंड अधिकारी सीमा खेतान और तहसीलदार अजय पाल यादव सहित पूर्व सरपंच एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। टोंक पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से किया गया। आरक्षण में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित श्रेणी के साथ महिला आरक्षण का भी निर्धारण किया गया है। आरक्षण सूची के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए हरचंदेड़ा, चिरोज, नूरपुरा खेड़ा, हथोना, निमोला और पराना ग्राम पंचायतें निर्धारित की गई हैं। वहीं अनुसूचित जाति महिला वर्ग में हरचंदेड़ा, नूरपुरा खेड़ा और चिरोज शामिल हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग में पालड़ा, साडांगांव, झलारा और घांसड़ी तथा अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग में झलारा और साडांगांव को रखा गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए देवपुरा, सांखना और पेटली तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए देवपुरा ग्राम पंचायत आरक्षित की गई है। अनारक्षित वर्ग में अरनिया माल, भरसी, बरौनी, तांखोली, दांदिया और मण्डावर शामिल हैं। जबकि अनार624ित महिला वर्ग में अरनिया केदार, काबरा, लवादर, धांस, लापस्या, मेहंदवास और छान ग्राम पंचायतें शामिल हैं।0
0
Report
रेिटायर फौजी की कुए में डूबकर मौत, पैर फिसलने से हादसा
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन- रिटायर फौजी की कुए में डूबने से हुई मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सामीतेड गाँव में एक रिटायर फौजी की कुए में डूबने से मौत हो गई | रिटायर फौजी खेतो में फसलो को पानी पिलाने गया था | पैर फिसलने से रिटायर फौजी कुए में गिर गया ओर उसकी डूबने से मौत हो गई | पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | बॉडी- डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एएसआई गजराज सिंह ने बताया कि सामीतेड निवासी अर्जुन कोटेड ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में बताया कि उसके 70 वर्षीय पिता शंकरलाल जो कि एक रिटायर फौजी भी है | फसलो को पानी पिलाने के लिए खेतो में गए थे | काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खेतो पर जाकर देखा तो वही नहीं मिले | वही कुए के पास उनकी चप्पल व मोबाईल मिला | वही शंकरलाल का शव कुए के अंदर पानी में तैर रहा था | जिस पर मौके पर लोगो कि भीड़ जमा हो गई | सुचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया | इसके बाद पुलिस ने शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुँचाया जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुर्पुद किया | वही मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है | bye- गजराज सिंह एएसआई कोतवाली थाना डूंगरपुर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
राजस्थान जीएसटी विभाग ने पांच प्रतिष्ठानों पर सर्वे, 22.79 करोड़ रुपये संभावित देयता
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राज्य कर विभाग ने कर अपवंचना और संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) दावों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में पांच प्रतिष्ठानों पर सर्वे एवं जांच की कार्रवाइaि की है। विभागीय जांच में कुल 22.79 करोड़ रुपए की संभावित कर देयता सामने आई है। कार्रवाई के दौरान संबंधित करदाताओं की ओर से अब तक 17.93 करोड़ रुपए जमा अथवा ITC रिवर्स किया गया है। शेष देयता को लेकर विभाग की कार्रवाई जारी है। विभाग के अनुसार भिवाड़ी स्थित एंगस्ट्रॉम बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड में 18 सितंबर को सर्वे किया गया। जांच में ऐसे आपूर्तिकर्ता से खरीद पर ITC का लाभ लेने की बात सामने आई, जिसका GST पंजीयन खरीद की तारीख से पहले ही निरस्त हो चुका था। मामले में 60 लाख रुपए की संभावित देयता सामने आई, जिसके विरुद्ध 29.23 लाख रुपए स्वैच्छिक रूप से जमा किए गए।चूरू के सरदारशहर स्थित सेवाड़ा ट्रेडिंग कंपनी में वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 के दौरान अतिरिक्त ITC दावे की जांच की गई। यहां 54.14 लाख रुपए की संभावित देयता चिन्हित हुई, जिसमें CGST और SGST की राशि 27.07-27.07 लाख रुपए है। इसके विरुद्ध 10 लाख रुपए जमा किए गए। जोधपुर की K P Infra के 21 सितंबर को किए गए निरीक्षण में करीब 2.76 करोड़ रुपए के GST TDS की रिपोर्टिंग मिली, जबकि फरवरी 2026 के बाद GSTR-3B रिटर्न दाखिल नहीं किए गए थे। मामले में 40 लाख रुपए की संभावित देयता निर्धारित की गई है। वहीं बाड़मेर की मा सांभरा आशापुरा एंटरप्राइजेज में 24.61 लाख रुपए की संभावित देयता सामने आई, जिसके विरुद्ध 8.19 लाख रुपए जमा किए गए। सबसे बड़ी कार्रवाई जैसलमेर की CGE II Hybrid Energy Pvt. Ltd. पर हुई, जहां 21 करोड़ रुपए की संभावित देयता चिन्हित की गई। कंपनी ने 16.72 करोड़ रुपए का IGST ITC रिवर्स किया。0
0
Report
Advertisement
देहरादून NEET UG 2025 घोटाले में मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Pramendra Doval (Dehradun Senior Superintendent of Police) on cases registered in Dehradun district related to NEET UG 2025 13 सितंबर को जनपद देहरादून में दो अलग-अलग थानों में राजस्व निरीक्षकों द्वारा एक अभियोग जो करवाए गए थे, उस अभियोग की जांच एसआईटी के माध्यम से की जा रही थी उसमें आज एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है जिसमें धीरज श्रीवास्तव नाम के एक व्यक्ति को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है जो भोपाल में एमबीबीएस वे करके एक इंस्टीट्यूट है उसे चलाता है। और रूपेश पंडित जो इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड है उसके साथ लगातार संपर्क में था और उसी के माध्यम से छात्रों को फर्जी सर्टिफिकेट बनाना जिसमें और मृतक यह जो हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है उनके आश्रितों का फर्जी सर्टिफिकेट बना के उसको अप्लाई कराने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस के द्वारा इसकी अरेस्टिंग की गई है और इसके पास से करीब ₹5.5 लाख से ऊपर की जो कमीशन इसको दिया गया था, वो पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है। इसके साथ ही रूपेश पंडित जिसको पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था, उससे भी पूछताछ के बाद करीब ₹8.5 लाख से ऊपर की पुलिस के द्वारा रकम बरामदगी की गई है। यह जांच लगातार आगे चल रही है और जैसे जैसे आगे इसमें तथ्य आएंगे, अन्य भी अरेस्टिंग इसमें की जाएगी।0
0
Report
आमेट नगर पालिका में नई सरकार, 1 करोड़ रुपये से वित्तीय मजबूती की घोषणा
Rajsamand, Rajasthan:आमेट नगर पालिका में नई सरकार का आगाज, विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ की मौजूदगी में अध्यक्ष दिनेश सरनोत और उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल ने संभाला कार्यभार, विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आमेट शहर के चहुंमुखी विकास और नगर पालिका को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा की. राजसमंद राजसमंद जिले के आमेट नगर पालिका में नई सरकार के गठन के साथ ही शहर के विकास को लेकर उम्मीदों का नया दौर शुरू हो गया है। नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष दिनेश सरनोत और उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल ने आज आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस पदभार ग्रहण समारोह का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ-साथ भाजपा परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने नए बोर्ड का गर्मजोशी से स्वागत किया। एक करोड़ की सौगात से मजबूत होगी वित्तीय स्थिति- समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आमेट शहर के चहुंमुखी विकास और नगर पालिका को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा की। इस बड़ी घोषणा से शहर की अटकी हुई विकास योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को एक नई गति मिलने की उम्मीद है.0
0
Report
28 वाहनों की फिटनेस अब आरटीओ-डीटीओ कार्यालयों में, राहत का बड़ा फैसला
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - वाहन फिटनेस में बड़ी राहत! - कृषि और निर्माण वाहनों को मिलेगी राहत - अब परिवहन कार्यालयों में हो सकेगी फिटनेस - ATS केन्द्रों पर नहीं हो पा रही थी फिटनेस - अब RTO-DTO कार्यालयों में फिटनेस हो सकेगी - केन्द्र सरकार के आदेश होंगे तुरंत प्रभाव से लागू एंकर कृषि से जुड़े और निर्माण श्रेणी के वाहन और उपकरणों की फिटनेस को लेकर राह आसान हो गई है। पिछले 6 माह से ज्यादा समय से ऐसे वाहनों की फिटनेस को लेकर परेशानी आ रही थी। अब केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ऐसे वाहनों की फिटनेस के लिए आरटीओ और डीटीओ कार्यालयों को अधिकृत कर दिया है। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 28 श्रेणियों के वाहनों की फिटनेस अब परिवहन विभाग के कार्यालयों में हो सकेगी। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसे लेकर एक आदेश जारी कर दिया है। मंत्रालय के अवर सचिव की ओर से जारी आदेश में कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए वाहन और उपकरण और निर्माण क्षेत्र से जुड़े हुए वाहन और उपकरणों को छूट दी गई है। इसके अलावा दुपहिया और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की फिटनेस को लेकर भी आदेश में छूट दी गई है। दरअसल ऐसे वाहनों की फिटनेस को लेकर अभी तक समस्या आ रही थी। दरअसल सभी तरह के हल्के और भारी वाहनों की फिटनेस केवल ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों पर की जा सकती है। राजस्थान में वर्तमान में 51 ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन यानी एटीएस संचालित हैं। लेकिन इन एटीएस पर कृषि वाहन, निर्माण क्षेत्र से जुड़े वाहन और दुपहिया-इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की फिटनेस करने का प्रावधान नहीं था। ऐसे में इन वाहनों के मालिक एटीएस केन्द्रों और परिवहन विभाग के कार्यालयों के बीच चक्करघिन्नी बने हुए थे। ऐसे में यह मुद्दा कई राज्यों ने केन्द्र सरकार के समक्ष उठाया था। इसे देखते हुए अब केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इन वाहनों की फिटनेस परिवहन कार्यालयों में करने की अनुमति दी है। Gfx In इन 28 श्रेणी के वाहनों की फिटनेस में राहत - 28 श्रेणी वाहनों की RTO-DTO ऑफिसों में हो सकेगी फिटनेस - फॉर्क लिफ्ट, रिग लगे भारी वाहन, क्रेन माउंटेड व्हीकल, - कृषि ट्रैक्टर, पॉवर टिलर, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट व्हीकल, - रोड रोलर, एक्सकेवेटर, बुलडोजर, हार्वेस्टर, अर्थ मूविंग इक्विमेंट, - पॉवर टिलर (कमर्शियल), डम्पर, एक्सकेवेटर (कमर्शियल), - कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट व्हीकल (कमर्शियल), निजी उपयोग के ट्रेलर, - कृषि उपयोग के ट्रेलर, व्यक्तिगत उपयोग के ट्रेलर, ई-कार्ट, - ई-रिक्शा, कमर्शियल ट्रैक्टर, पुलर ट्रैक्टर, ट्रेलर, ऑक्जिलरी ट्रेलर, - कमर्शियल ट्रेलर, कमर्शियल ट्रैक्टर ट्रॉली, कमर्शियल सेमी ट्रेलर, - मॉड्यूलर हाइड्रोलिक ट्रेलर की फिटनेस RTOs में हो सकेगी - परिवहन निरीक्षक मैन्युअली कर सकेंगे इन वाहनों की फिटनेस Gfx Out वीओ- 2 केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि दुपहिया और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के मामले में जो पहले आदेश जारी किए गए थे, वे वाहन भी इस आदेश के तहत शामिल होंगे। यानी इन सभी तरह के वाहनों की फिटनेस अब परिवहन निरीक्षकों के निरीक्षण के आधार पर जारी की जा सकेगी। आपको बता दें कि वर्ष 2019 तक सभी तरह के वाहनों की फिटनेस मैन्युअल तरीके से परिवहन कार्यालयों में ही की जाती थी। लेकिन वर्ष 2018 में फिजा पॉलिसी 2018 लाई गई थी। इसके बाद से वाहनों की फिटनेस का कार्य निजी फिटनेस केन्द्रों पर होने लगा था। अब फिर से 28 श्रेणियों के वाहनों की फिटनेस का कार्य परिवहन विभाग के कार्यालयों में पूरा हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर राजद सवाल, मंत्री की भाषा पर उठे सवाल
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना अशोक चौधरी के बयान पर राजद ने पलटवार करते हुए कहा अशोक चौधरी जी सरकार के मंत्री हैं。 क्या बिहार में रेप, छेड़खानी, गैंगरेप और हत्या जैसी घटनाएं अब सरकार के लिए ‘छोटी-मोटी’ या ‘छीपकुट’ घटनाएं हो गई हैं? क्या यह सरकार के मंत्री की भाषा होनी चाहिए? आज समस्तीपुर में जो घटना सामने आई, उससे पहले जमुई में लड़की के साथ जिस तरह की बदसलूकी हुई, और इससे पहले झंझारपुर समेत बिहार के अलग-अलग हिस्सों से महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ गंभीर अपराध की घटनाएं सामने आती रही हैं। सवाल यह है कि बिहार का ऐसा कौन-सा जिला है जहां महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल नहीं उठ रहे? आज बिहार की बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अगर किसी के घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ ऐसी घटना हो, तो क्या तब भी इसे ‘चिपकुट घटना’ कहा जाएगा? सरकार की कोई नैतिक जिम्मेदारी होती है या नहीं? अपराध के प्रति सरकार का रवैया क्या होना चाहिए—इसे हल्का बताना या गंभीरता से लेना? और जब सरकार के मंत्री ऐसी घटनाओं को छोटा बताने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हैं, तो स्वाभाविक सवाल उठता है कि आखिर सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है? बिहार की जनता जवाब चाहती है। सरकार को अपनी नैतिक जिम्मेदारी तय करनी होगी और मुख्यमंत्री को भी इन घटनाओं पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया मौजूद रहे। स्वास्थ्य मेले में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. एसपी श्रीवास्तव, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. महिजबीन, डॉ. फुरकान खान, फार्मासिस्ट शशिविंद मिश्रा, बजरंगी त्रिपाठी, विवेक राव, स्टाफ नर्स रेखा सिंह, सीबी आर्या, वार्ड बॉय प्रभुनाथ, अनिल यादव, कुंदन कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।0
0
Report
केलो नदी की सफाई में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खर्रा घाट से अवशेष निकाले
Darogapara, Chhattisgarh:केलो नदी को स्वच्छ और संरक्षित करने की पहल के तहत वित्त मंत्री ओपी चौधरी गुरुवार रायगढ़ शहर के केलो नदी के खर्रा घाट में नदी के अंदर उतरे और सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने केलो नदी में बह रहे गणेश प्रतिमा के अवशेष और कचरे को खुद बाहर निकाला। खर्रा घाट में मरीन ड्राइव और ऑक्सीजोन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत घाट की सफाई की गई। इस दौरान महापौर जीवर्धन चौहान, पार्षद आनंद भगत सहित शहर के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन और युवाओं ने भी श्रमदान किया। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि केलो नदी संरक्षण और पुनरुद्धार के साथ घाटों का विकास किया जाएगा। करीब साढ़े 8 एकड़ में ऑक्सीजोन और मरीन ड्राइव विकसित करने की योजना है, जिसके लिए लगभग 30 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। परियोजना के तहत घाट निर्माण सहित अन्य सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
