icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आनंदपुरी में पंचायत चुनाव के बाद मारपीट, बुजुर्ग घायल

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा घटना: बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में पंचायत चुनाव के बाद मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि चुनाव में जीतने वाले सरपंच हकर सिंह अपने 20 से अधिक समर्थकों के साथ एक ग्रामीण के घर पहुंचे और वहां जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले घर पर धावा बोला, फिर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान घर में खड़ी दो बाइक में तोड़फोड़ भी की गई। हमले में एक बुजुर्ग के हाथ में गंभीर चोट आई और हाथ टूट गया। वहीं, मारपीट में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक आरोपों के अनुसार, पीड़ित परिवार द्वारा वोट नहीं देने की आशंका के चलते यह हमला किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर आनंदपुरी थाना पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

हैरी बॉक्सर के परिवार पर नाम से दबाव, गिरफ्तार के बाद पुलिस से डर

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:हैरी बॉक्सर का परिवार है उसके नाम से परेशान,कहा हम तो हरचंदपुर को जानते है नाकी हैरी बॉक्सर को, हमें पुलिस ना करे परेशान, परिजनों ने कहा अगर गिरफ्तार हुआ है तो पुलिस उसको दिलाये अच्छी से अच्छी सजा, उसके नाम का परिवार पर पड़ रहा है बुरा असर, दो छोटे बच्चे पुलिस को देख कर सहम जाते है। इंट्रो:-बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....हरी बॉक्सर कोटपूतली बहरोड जिले के बानसूर तहसील के चतरपुरा गाँव का रहने वाला है उसके पिता किसान हैं वह एक साधारण परिवार से आता है। क्राइम की दुनिया में कदम रखने से पहले वह जयपुर में बॉक्सिंग सीखता था। उस पर जयपुर, अलवर, सीकर, धौलपुर, करौली सहित कई जगहों पर लूट, हत्या का प्रयास और मारपीट के 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। लेकिन आज जानकारी लगी है हैरी बॉक्सर को अमेरिका में एजेंसियो ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उसको भारत कब लाया जायेगा ये समय की बात रहेगी। जी मीडिया आज जीरो ग्राउंड पर जाकर हैरी बॉक्सर जिसका ओर्जिनल नाम हरिचंद जाट है। जहां पहुंच कर परिवार से उसके बारे में जाना तो पाया की पूरा परिवार उसके नाम से प्रताड़ित है। परिजनों का कहना करीब पांच साल पहले परिवार का इनका सम्पर्क टूट गया था और परिवार ने उसे बेदखल कर दिया था। लेकिन राजस्थान पुलिस सहित अन्य राज्यों की पुलिस घर परिवार के लोगो को बराबर ट्रॉचर करती रहती है जबकी परिवार का किसी प्रकार का दोष नहीं है खुद परिवार के लोगो ने जी मीडिया को अपनी परेशानी बताई। जबकी परिवार के लोगो ने कहा अच्छा रहा वह गिरफ्तार हों गया अब कम से कम हमें परेशान नहीं किया जायेगा। जी मीडिया में माध्यम से परिवार ने गुहार लगाई है। उसके नाम से हमें पुलिस परेशान ना करे.....
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top