245101
हापुड में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन घायल गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ की, जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए। ये बदमाश कल मजीदपुरा मोहल्ले में फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास कर चुके थे। आज सुबह पुलिस ने रामपुर रोड पर संदिग्धों को रोकने का इशारा किया, जिस पर बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों को गोली लगी। उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे और एक बाइक बरामद की गई है। सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास बताया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली: मनोज पांडे का दलित आरक्षण पर कांग्रेस पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज कुमार पांडे ने कहा, "कांग्रेस को अपने अतीत में झांकना चाहिए और दलित समाज से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने जिस तरीके से 55 साल सत्ता में रहकर दलितों के आरक्षण को छीना, उनके हक को छीना...आज भाजपा की सरकार ने सबसे ज्यादा दलित समाज के लोगों के लिए काम करने का काम किया है..."0
0
Report
युवा कांग्रेस ने IYC Better Cities Campaign शुरू किया, रांची निगम पर सवाल
Ranchi, Jharkhand:आज यूथ कांग्रेस की ओर से IYC Better Cities Campaign का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रेस वार्ता कर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि “मेरा शहर, मेरा हक” के तहत यह मुहिम चलाई जाएगी। इस अभियान के जरिए शहर में नगर निगम की सुविधाएं लोगों को मिल रही हैं या नहीं, इसकी निगरानी की जाएगी। साथ ही सफाई कर्मियों की बेहतरी के लिए भी आवाज उठाई जाएगी और उनके लिए लाइफ इंश्योरेंस की मांग की जाएगी। गौरव सिंह ने रांची नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रांची में बीजेपी का महापौर है और ज्यादातर पार्षद भी बीजेपी के हैं, लेकिन इसके बावजूद शहर में अपेक्षित काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम बेहतर तरीके से काम नहीं करता है, तो युवा कांग्रेस जनता की आवाज बनकर इसके खिलाफ आवाज उठाएगी।0
0
Report
अमेठी पुलिस ने तेज गति पर वार, 105 चालान, करीब 2.2 लाख जुर्माना
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- तेज रफ्तार वाहनों पर अमेठी पुलिस ने शिकंजा कसते हुए चलाया विशेष अभियान। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बेंचूगढ़ के पास यातायात पुलिस ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल और स्पीड लेजर गन की मदद से वाहनों की गति की कि जांच। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 105 वाहनों का चालान करते हुए करीब 2 लाख 20 हजार रुपये का समन शुल्क लगाया गया। इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगे हाई क्वालिटी कैमरों से वाहनों की नंबर प्लेट कैप्चर कर ई-चालान की कि गई कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी तिलोई/यातायात ने भी मौके पर उपकरणों का किया निरीक्षण। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की कि अपील。0
0
Report
Advertisement
भारी बारिश के बीच प्रधान संगठन का जिलाकलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-जिला कलेक्ट्रेट में प्रधान संगठन का प्रदर्शन रिपोर्ट -हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी एंकर -उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय जिला कलेक्ट्रेट में आज भारी बारिश के बीच प्रधान संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया प्रधान संगठन ने पूरे नगर क्षेत्र में एक रैली निकाली और जिला कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया। दरअसल प्रधान संगठन के लोगों का कहना है कि हमारे ग्राम सभा में विधायक निधि, आपदा सहित विभिन्न निर्माण कार्य होते हैं लेकिन हमको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती है हमारी जिला प्रशासन और सरकार से मांग है कि विधायक निधि या अन्य कार्य बिना ग्राम प्रधान की सहमति से नहीं किए जाएं और बिना प्रधान की एनओसी कार्य पूर्ति प्रमाण पत्र के कार्य पूर्ण ना माना जाए इन्हीं मांगों को लेकर प्रधान संगठन के लोगों ने एक ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है。0
0
Report
कोई समाचार उपलब्ध नहीं
Ranchi, Jharkhand:0
0
Report
ऊना में युवा कांग्रेस ने खड़गे के मंच शुद्धिकरण पर भाजपा-RSS के विरोध में प्रदर्शन किया
Una, Himachal Pradesh:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित करने के बाद उनके मंच का कथित तौर पर शुद्धिकरण किए जाने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को ऊना में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरएसएस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मनुस्मृति की प्रतीकात्मक कॉपी जलाकर विरोध जताया और भाजपा व आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच का शुद्धिकरण किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को पहले अपने मन को शुद्ध करने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जातिवाद के नाम पर राजनीति कर लोगों से वोट लिए और अब उसी जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे अनुसूचित जाति समाज से आते हैं, तो भाजपा को इससे क्या परेशानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी मानसिकता बदलनी होगी और समाज में जाति के आधार पर भेदभाव की राजनीति बंद करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने आज छोटे से नोटिस पर आरएसएस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में भाजपा नेताओं के घरों और कार्यालयों का भी घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान नहीं, बल्कि हिंदुस्तान और उस समाज का अपमान है, जिससे खड़गे ताल्लुक रखते हैं। अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में भाजपा के कार्यालयों का घेराव करने के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि जातिवाद के खिलाफ कांग्रेस और युवा कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
गिद्धरबाहा रेलवे लाइन के पास तीन साल की बच्ची मिली, हालत स्थिर—इलाज जारी
Sri Muktsar Sahib, Punjab: ਗਿੱਦੜਬਾਹਾ ਵਿਖੇ ਰੇਲਵੇ ਲਾਈਨ ਨੇੜੇ ਲਾਵਾਰਿਸ ਮਿਲੀ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਦੀ ਬੱਚੀ ਨੇ ਪੂਰੇ ਇਲਾਕੇ ਨੂੰ ਹਿਲਾ ਦਿੱਤਾ। ਸਰੀਰ ’ਤੇ ਸੱਟਾਂ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਗੰਭੀਰ ਸ਼ੱਕ ਜਤਾਇਆ। ਆਖ਼ਰ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਕੀ ਵਾਪਰਿਆ。 ਗਿੱਦੜਬਾਹਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਬੇਹੱਦ ਗੰਭੀਰ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਦੀ ਬੱਚੀ ਰੇਲਵੇ ਲਾਈਨਾਂ ਨੇੜੇ ਲਾਵਾਰਿਸ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਮਿਲੀ। ਬੱਚੀ ਦੀ ਹਾਲਤ ਦੇਖ ਕੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ।ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਰਾਇਣ ਸਿੰਘਲਾ ਮੁਤਾਬਕ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਨੇੜੇ ਬੱਚੀ ਦੇ ਮਿਲਣ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲਦਿਆਂ ਹੀ ਉਹ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਉਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ。 ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਐੱਸਐੱਮਓ ਡਾ. ਰਸ਼ਮੀ ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੱਚੀ ਦੀ ਹਾਲਤ ਇਸ ਸਮੇਂ ਸਥਿਰ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਡਾਕਟਰੀ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਦੇ ਸਰੀਰ 'ਤੇ ਸੱਟਾਂ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਮਿਲੇ ਹਨ。0
0
Report
किशोरी के साथ छेड़छाड़: परिजनों ने अधेड़ की पिटाई कर पुलिस के हवाले किया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर किशोरी से अधेड़ युवक ने की छेड़छाड़, परिजनों ने पिटाई कर आधा सिर मुड़वाकर किया पुलिस के हवाले रावतपुर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने पर अधेड़ युवक के साथ परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगों ने जमकर मारपीट की और उसका आधा सिर मुड़वाकर क्षेत्र में घुमाया जिसके बाद पुलिस के हवाले किया। आरोपी युवक किशोरी को किशोरी के पिता के कहने पर गाड़ी चलाना सिखा रहा था। वहीं पुलिस युवक के खिलाफ कार्यवाही कर जांच पड़ताल में जुटी है। थाना रावतपुर निवासी पीड़िता किशोरी के पिता का ट्रैवल्स का काम है वहीं वह गाड़ी सिखाने का भी काम करते हैं जिसके लिए उन्होंने पनकी निवासी एक अधेड़ युवक को ड्राइवर रखा था। पीड़िता के पिता के अनुसार कुछ दिनों से वह बेटी को कार चलाना सिखा रहा था। बीते रविवार को 17 वर्षीय बेटी को कार सिखाने के दौरान अश्लिल बातें करते हुए छेड़छाड़ की बेटी ने परिजनों से आप बीती बताई। सोमवार को परिजन और मोहल्ले के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करते हुए उसका सिर मुड़वाकर क्षेत्र में घुमाया। जिसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पिता ने बताया कि अपने साथ हुई इस घटना से बेटी सदमे में है।0
0
Report
24 घंटे की बारिश में कच्चे मकान की छत गिरा, मासूम शिखा की दर्दनाक मौत
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में लगातार हो रही बारिश के बीच कच्चे मकान की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। शिवली कोतवाली क्षेत्र के रामपुर जसपुरवा गांव में अचानक कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त परिवार के चार लोग मकान के अंदर मौजूद थे और मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान सात माह की मासूम शिखा की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। तस्वीरें कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के रामपुर जसपुरवा गांव की हैं, जहां लगातार बारिश के बीच एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त परिवार के चार सदस्य मकान के अंदर मौजूद थे। छत गिरते ही चारों लोग मलबे के नीचे दब गए। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए मलबा हटाया और उसके नीचे दबे परिवार के चारों सदस्यों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को निजी वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान सात माह की मासूम शिखा की मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि कानपुर देहात में पिछले करीब 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में कच्चे मकानों पर बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है। प्रशासन से प्रभावित परिवारों की मदद और क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लेने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी सभा के बाद शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी पर FIR, कुल्लू में प्रदर्शन तेज
Kullu, Himachal Pradesh:उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद हुए तथाकथित 'शुद्धिकरण' के विरोध और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज की गई एफआईआर के खिलाफ कुल्लू में कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन ढालपुर के कांग्रेस पार्टी कार्यालय से डीसी दफ्तर के बाहर तक किया गया। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेस राम आज़ाद ने कहा की बीते दिनों हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की एक जनसभा हुई थी। इसके बाद 11 अगस्त को कुछ स्थानीय लोगों व संगठनों द्वारा मैदान की सफाई और वहां धार्मिक अनुष्ठान/'शुद्धिकरण' किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसे दलित समाज और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान तथा छुआछूत/जातिवादी मानसिकता करार दिया। इस पर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शुद्धिकरण करने वालों पर एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई और एफआईआर की मांग की थी। जिसके बाद राहुल गांधी के इस बयान के बाद, शुद्धीकरण और सफाई अनुष्ठान का आयोजन करने वाले 'श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा समिति' के एक सदस्य (अमित कुमार) की शिकायत पर हल्द्वानी पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (जैसे समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि राहुल गांधी के बयान से दलित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं क्योंकि उस सफाई अभियान में खुद दलित समाज के लोग भी शामिल थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेस राम आज़ाद ने कहा की देश के इतने बड़े दलित नेता का अपमान करते हुए शुद्धीकरण किया, उन पर तो उत्तराखंड पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन जिसने इसके खिलाफ आवाज उठाई, उसी पर एफआईआर दर्ज कर दी गई। जो सही नहीं है। उन्होंने कहा की इस एफआईआर को तुरंत रद्द करने और मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान करने वाले असली दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।और जब तक यह राजनीतिक मुकदमा वापस नहीं लिया जाता, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। बाइट - सेस राम आज़ाद कुल्लू कांग्रेस जिलाध्यक्ष0
0
Report
मधेपुरा मॉडल अस्पताल में सुधार: अब स्थानीय सेवाओं में कई सुविधाएं
Madanpur, Bihar:स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के एक्शन के बाद मधेपुरा के मॉडल अस्पताल यानी सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार होने के साथ अब मरीजों को कई ऐसी स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होने लगी हैं, जिसके लिए पहले उन्हें बाहर का रुख करना पड़ता था। लगातार हो रहे सुधार से मधेपुरा मॉडल अस्पताल अब जिले का प्रमुख और बेहतर स्वास्थ्य केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। मधेपुरा का मॉडल अस्पताल (सदर अस्पताल) में महिलाओं की सर्जरी, डेंटल सर्जरी, सामान्य चिकित्सा समेत कई प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा हड्डी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा भी यहाँ उपलब्ध कराई जा रही है। इससे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाने की परेशानी कम हुई है। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि मधेपुरा सदर अस्पताल मॉडल अस्पताल है, जहां मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है। अस्पताल में इमरजेंसी के दौरान भी सर्जरी की व्यवस्था है। अस्पताल प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक मरीजों का इलाज यहीं किया जा सके और उन्हें अनावश्यक रूप से रेफर न करना पड़े। वहीं, डीपीएम प्रिंस कुमार ने बताया कि अस्पताल में अब रेफरल मामलों को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा रहा है। पहले की तुलना में मरीजों को बाहर रेफर करने की दर में धीरे-धीरे कमी आ रही है। उपलब्ध संसाधनों और स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर इस्तेमाल कर मरीजों को मॉडल अस्पताल में ही इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अस्पताल की सुविधाओं में और विस्तार किया जाएगा। आंख और कान की सर्जरी की सुविधा भी जल्द शुरू करने की तैयारी है। इसके शुरू होने के बाद जिले के मरीजों को इन दोनों क्षेत्रों में भी बेहतर चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री के स्तर से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर लगातार किए जा रहे प्रयास और अस्पताल प्रबंधन की सक्रियता का असर अब मॉडल अस्पताल में दिखाई देने लगा है। रेफरल में कमी, सर्जरी की सुविधा और नई स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से मधेपुरा मॉडल अस्पताल धीरे-धीरे जिले के एक बेहतर सरकारी अस्पताल के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।0
0
Report
हजारीबाग परिसदन में नेहा तिर्की ने मत्स्य विभाग के अच्छे कार्य की प्रशंसा की
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के परिसदन में झारखंड के कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का आगमन हुआ वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने हजारीबाग आई थी साथ ही साथ हजारीबाग के विभिन्न जगहों पर मत्स्य विभाग द्वारा करवाए जा रहे उत्कृष्ट कार्य का भी जायजा लेने वे आज हजारीबाग पहुंची थी उनके साथ मत्स्य विभाग के निदेशक भी भ्रमण करेंगे और पदाधिकारी को विभिन्न तरह के दिशा निर्देश दिए जाएंगे l परिसदन भवन में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जहां उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी सर्वप्रथम उन्होंने बताया कि हजारीबाग में मत्स्य विभाग बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है जिसकी प्रशंसा चारो ओर देखी जा रही है वहीं हजारीबाग के सड़कों के बारे में उन्होंने बताया कि हजारीबाग की सड़क काफी जर्जर अवस्था में है यहां के सांसद और विधायक गण सभी भाजपा से आते हैं उन्हें कार्य करने की जरूरत है उन्हें ही हजारीबाग की जनता ने चुनकर विधानसभा और लोकसभा भेजा है झारखंड की समस्याओं को केंद्र तक पहुंचा ना उनका ही कार्य है l जेएसएससी और जेपीएससी में हुई गड़बड़ी मामले में उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार जल्द ही इस पूरे मामले का पटाक्षेप कर लेगी वहीं सीआईडी काफी गंभीर रूप से इस पूरे मामले पर लगी हुई है इसके पीछे जो भी है उनकी गिरफ्तारी हो रही है जल्द ही छात्रों को न्याय मिलेगा परिसीमन के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि झारखंड में परिसीमन होने से आरक्षित सीट को इसका प्रभाव न पड़े इस पर केंद्र सरकार को ध्यान देना होगा क्योंकि आदिवासी एवं जनजातीय की संख्या काफी घटी है इसको देखते हुए भी केंद्र सरकार को परिसीमन करने की जरूरत है 30 अगस्त को माननीय बंधु तिर्की के द्वारा रांची के मोराबादी मैदान में जिस तरह आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया वहां से हुंकार भरी गई उसकी आवाज केंद्र सरकार तक पहुंच चुकी है साथ ही साथ कोल बिल को लेकर कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार यह काफी गलत कर रही है जिससे झारखंड सरकार को फायदा नहीं पहुंचेगा ऐसे ही पिछड़ा राज्य में झारखंड आता है एक तरफ मैया सम्मान योजना एवं विभिन्न तरह की योजनाएं चलाई जा रही है इससे उन्हें ताला लग जाएगा केंद्र सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है l बाइट शिल्पी नेहा ( कृषि मंत्री झारखंड सरकार)0
0
Report
Advertisement
राम कदम के बयान: सुरक्षा के लिए maternity ward में चेहरा दिखाएं, मुस्लिम समुदाय पर बहस तेज
Mumbai, Maharashtra:BJP's Ram Kadam says while entering a maternity ward, the face of the individual needs to be shown bcz it is about safety and security of newborns. We have learnt lessons from past incidents. Some people doing politics on it *अबू आसिम आज़मी ने कहा -* "बुर्के का मसला हुआ है, क्या कहेंगे उसके ऊपर? ऐसा हो गया है कि मुसलमानों का जीना दूभर हो गया है, सांस लेना मुश्किल हो गया है। आज मुसलमानों की धार्मिक जितनी भी रिवायतें हैं, उस मज़हब के ऊपर अटैक हो रहा है। कोर्ट भी लाएंगे... कुरान शरीफ के मुताबिक बंटवारा जायदाद का नहीं कर सकते। आज जो है मुसलमान बुर्का नहीं पहन सकता। कुछ लोग खुले आम कहते हैं कि अगर इस मुल्क में रहना है तो आपको बुर्का नहीं पहनना चाहिए, कुरान शरीफ भी नहीं पढ़ना चाहिए। रोज़ ये हो रहा है, क्या मतलब है इसका? देखिए... कुरान शरीफ में ये हिदायत दी गई है, अल्लाह ने कहा - ऐ रसूल, अपनी औरतों से कह दो जब घरों से बाहर निकले तो सर से पैर तक चादर ओढ़ लें और मर्दों से कह दो कि बाहर निकले तो अपनी नज़र नीची रख के चलें। ये एक जीने का तरीका है और दुनिया में जो बुराई फैलती जा रही है, जो बदनज़मी होती जा रही है, जो रेप और मर्डर के केस बढ़ते जा रहे हैं सब के सब इसलिए हो रहे हैं कि मॉडर्न ज़माने में लोग जो हैं ना मज़हब को भूल कर के मनमानी कर रहे हैं。 मैं सरकार से कहना चाहता हूं, एक बार ये तय हो चुका है कि बुर्का पहन के अगर कोई लेडी आती है और आपको कोई एतराज होता है कि हमको शक है तो आप एक केबिन बना दीजिए, सिक्योरिटी में लेडी रख दीजिए, उसको पूरा चेक कर लीजिए। लेकिन इस तरह से किसी को अपमानित नहीं किया जा सकता। ये सरासर जुल्म और ज्यादती है मुसलमानों के साथ."0
0
Report
जम्मू-कश्मीर अपणी पार्टी की महिला विंग ने प्रेस एन्क्लेव में विरोध प्रदर्शन किया
Srinagar, Uttarakhand:The women’s wing of the Jammu and Kashmir Apni Party on Tuesday staged a protest at Press Enclave in Srinagar, with dozens of women participating and raising slogans against the National Conference-led government. The protesters alleged that the government had failed to fulfil the promises made in its election manifesto. They said promises related to electricity tariffs, gas cylinders, ration and other essential commodities had remained unfulfilled. The women protesters alleged that the commitments made in the manifesto had remained confined to paper, while poor and ordinary people were facing increasing hardships due to rising prices and other economic difficulties. They accused the government of being insensitive towards public concerns and said people had expected relief after the government came to power. The protesters demanded that the government fulfil its election promises and provide immediate relief to people facing hardship due to rising costs and other issues.0
0
Report
सीतापुर में बुलडोजर एक्शन: अतिक्रमण हटाकर महिला अस्पताल के सामने क्या बदलेगा शहर
Sitapur, Uttar Pradesh:बुलडोजर एक्शन ANChOR- यूपी के सीतापुर में बुलडोजर एक्शन जारी है डीएम राजा गणपति आर के निर्देश के बाद पालिका प्रशासन ने महिला अस्पताल के सामने से बुलडोजर एक्शन से अतिक्रमण हटाया कई सालों से महिला अस्पताल के सामने अवैध अतिक्रमण लोगों ने कर रखा था कई दुकानदार अतिक्रमण किए हुए थे जिसको लेकर के डीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर एक्शन कराया वही आपको बता दे की डीएम राजा गणपति आर ने शहर को सुंदर बनाने के लिए अभियान चला रखा है कई चौराहों का डीएम ने सुंदरीकरण कराया है वहीं ट्रैफिक सिग्नल की भी शुरुआत कर दी है। बाइट- डॉक्टर राजा गणपति यार डीएम सीतापुर0
0
Report
Advertisement
