icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow30 Sept 2024, 11:05 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रमोद तिवारी का दावा—ओवैसी-ASP गठबंधन भाजपा के पक्ष में

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने AIMIM और ASP(आजाद समाज पार्टी) के गठबंधन पर कहा, "असदुद्दीन ओवैसी ने जो गठबंधन किया है, वह भाजपा को सिर्फ लाभ पहुंचाने के लिए किया है। इनका विगत इतिहास देखें, महाराष्ट्र में उन्होंने छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा...इसी तरीके से उन्होंने बिहार में किया और अब उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर आज़ाद को लेकर ये सिर्फ वोट बांटना चाहते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से बहुत नाराज है...चाहे वो जितने गठबंधन करें, भाजपा सरकार का उत्तर प्रदेश से जाना तय है और कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन का आना तय है…"
0
0
Report

छठ महापर्व शुरू: नहाय-खाय से चार दिनी भक्तिमय उत्साह छटा बिखेर रहा

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। छठ महापर्व को लेकर सुबह से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। व्रती अहले सुबह से ही नदी और तालाबों में स्नान कर शुद्धता के साथ छठ पूजा का प्रसाद तैयार करने में जुट गई हैं। नहाय-खाय के दिन व्रती अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाले कठिन छठ व्रत का विधिवत शुभारंभ हो गया है।शहर के किऊल नदी स्थित सूर्य नारायण घाट पर नहाय-खाय को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने नदी में स्नान कर भगवान सूर्य की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। छठ महापर्व को लेकर पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। लोक आस्था के इस महापर्व में स्वच्छता, पवित्रता और नियम-निष्ठा का विशेष महत्व है।
0
0
Report

दुमका हटिया में छठ महापर्व: सुप-डाला बाजार में आस्था की धूम

Dumka, Jharkhand:दुमका में छठ महापर्व की काफी धूम होती है। बिहार से सटे होने की वजह से यहाँ काफी संख्या में लोग पूरी आस्था और विश्वास के साथ छठ महापर्व मनाते हैं। शूप और डाला के बिना छठ महापर्व अधूरा है। दुमका आदिवासी बहुल क्षेत्र होने की वजह से यहाँ होनेवाले छठ में आदिवासी समाज भी बढ़ चढ़कर शामिल होते हैं और छठ की पवित्रता का भी ध्यान रखते हटिया में सुप और डाला का बाजार लगाया जाता है। छठ महापर्व में सूप और डाला का विशेष महत्व है। इन सूप और डालो को बनानेवाले में आदिवासी समाज भी शामिल है जो छठ जैसे महापर्व की स्वच्छता और पवित्रता का ख्याल रखते हुए सूप डाला बनाने में अपनी पूरी मेहनत करते है। और दुमका के हटिया में पहुच कर सुप और डाली बेचते है। दुमका के हटिया में सुप और डाला बेचने का बड़ा बाजार लगता है। दुमका में सूप की कीमत 80 रुपया से लेकर 120 रुपया तक बिक रहा है वहीँ डाला 150 रूपये से लेकर 300 रुपया तक बेचीं जा रही है। सूप और डाला के बिना छठ महा पर्व अधूरा है ऐसे में लोग छठ के लिए बांस से बने शूप और डाला खरीद रहे है। आदिवासियों द्वारा सुद्धता का पूरा ख्याल रखा जाता है। छठवर्ती के साथ साथ छठ की आस्था को देखते हुए पहले शूप और डाला की खरिदारी करते है। बरहाल उपराजधानी दुमका में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर माहौल भक्तिमय है। और ऐसे में आदिवासी समाज भी माँ छठ के आस्था में पीछे नहीं रहना चाहते सुप और डाला बेच कर छठ मईया का कृपा ले रहे है।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर में डॉक्टर निक्की मौत: एफएसएल ने कमरे से साक्ष्य जुटाए, पोस्टमार्टم रिपोर्ट इंतजार

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. खांडा फलसा थाना क्षेत्र में रेजिडेंट डॉक्टर निक्की की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जांच जारी है। शुक्रवार को एफएसएल की टीम पीजी हॉस्टल के कमरा नंबर 312 पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। टीम ने कमरे से उल्टी और फ्रूट्स के सैंपल लिए। इसके साथ ही डॉक्टर की स्कूटी की भी जांच की गई। गौरतलब है कि गुरुवार को डॉक्टर निक्की हॉस्टल के कमरे में मृत मिली थीं। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजन भी जोधपुर पहुंच गए हैं। जांच में शामिल अन्य थाने के एसएचओ मानकराम बिश्नोई ने बताया कि एफएसएल टीम ने कमरे का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। बाइट: मानक राम बिश्नोई
0
0
Report

उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा 70 सीटों की तैयारी, 65+ का लक्ष्य क्यों चर्चा में

Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रदेश की सियासत में हलचल तेज होती जा रही है। राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं, वहीं विधानसभा सीटों पर दावेदारी को लेकर भी नेताओं की सक्रियता बढ़ने लगी है। टिकट के दावेदार अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हैं, तो पार्टी संगठन भी आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में लगा है। इस बीच भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य सामने रखा है। हालांकि पार्टी के नेताओं के बयानों में 70 की 70 सीटों पर जीत का दावा भी सुनाई दे रहा है। ऐसे में भाजपा की चुनावी तैयारियां किस दिशा में आगे बढ़ रही है, देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी का दावा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी मोर्चे पर सक्रिय करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। सितंबर माह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हल्द्वानी का दौरा किया था। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कुछ दिन पहले देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी चुनाव के लिए संगठन को सक्रिय रहने का संदेश दिया। नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का कहना है कि भाजपा उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने और जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। सांसद अजय भट्ट का कहना है कि भाजपा में 70 की 70 सीटों पर जीत हासिल करने का दम है, लेकिन लोकतंत्र में विपक्ष के लिए भी जगह रहनी चाहिए। इसी सोच के साथ पार्टी ने इस बार 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। ब Bite: अजय भट्ट, सांसद, नैनीताल लोकसभा क्षेत्र पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता दीप्ति रावत का कहना है कि भाजपा का लक्ष्य केवल 65 सीटों तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बूथों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। हालांकि चुनाव में अभी वक्त है और असली तस्वीर टिकट वितरण, उम्मीदवारों के चयन, स्थानीय मुद्दों और जनता के रुख से सामने आएगी, ब Bite: दीप्ति रावत, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा उत्तराखंड भाजपा नेताओं के इन बयानों से साफ है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। एक ओर पार्टी नेतृत्व 65 पार का लक्ष्य सामने रख रहा है, तो दूसरी ओर संगठन की ओर से सभी 70 सीटों पर जीत का दावा किया जा रहा है।फिलहाल भाजपा ने 2027 के चुनाव के लिए अपने इरादे साफ कर दिए हैं। अब देखना होगा कि 65 पार का लक्ष्य हासिल करने के लिए पार्टी की रणनीति कितनी कारगर साबित होती है और क्या भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर पाती है।
0
0
Report
Advertisement

कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन चढ़ने की कोशिश में मां-बेटी घायल; RPF ने बचाई जान

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली मां-बेटी ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरी RPF जवान की मुस्तैदी से बची जान कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर गुरुवार को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने की जल्दबाजी मां-बेटी के लिए भारी पड़ गई। ट्रेन चलने के दौरान महिला और उसकी बेटी ने उसमें चढ़ने का प्रयास किया, तभी महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच पटरी पर जा गिरी, जबकि बेटी प्लेटफॉर्म में गिर गई। मौके पर गश्त कर रहे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने महिला को बचाने के लिए दौड़ लगा दी। यात्रियों से चेन पुलिंग कराने के बाद ट्रेन को रुकवाया गया और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो
0
0
Report

छठ महापर्व: मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद बनाते श्रद्धालु, आस्था की परंपरा का प्रतीक

Danapur, Bihar:लोक आस्था का महापर्व छठ जहां आस्था के साथ-साथ शुद्धता और पवित्रता का भी विशेष महत्व है। इस महापर्व में बनने वाला प्रसाद सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है। यही वजह है कि आधुनिकता के इस दौर में भी छठ का महाप्रसाद पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे पर ही तैयार किया जाता है। तस्वीरों में दिख रही ये महिलाएं छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी हैं। कोई मिट्टी को आकार देकर चूल्हा बना रही है, तो कोई छठ की पारंपरिक तैयारियों को पूरा करने में लगी है। साथ ही माहौल में गूंज रहे छठ के पारंपरिक गीत पर्व की आस्था और भक्ति को और खास बना रहे हैं। दरअसल, छठ महापर्व में मिट्टी के चूल्हे का अपना अलग महत्व है। मान्यता और परंपरा के अनुसार, छठ का प्रसाद पूरी शुद्धता और पवित्रता के साथ तैयार किया जाता है। इसके लिए मिट्टी के नए चूल्हे का इस्तेमाल किया जाता है। चूल्हे में गोइठे की आंच और आम की लकड़ियों का इस्तेमाल इस परंपरा को और खास बनाता है। समय बदला, रहन-सहन बदला और रसोई के तौर-तरीके भी बदल गए, लेकिन छठ महापर्व की यह परंपरा आज भी बरकरार है। मिट्टी के चूल्हे पर बनने वाला ठेकुआ और अन्य प्रसाद सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही आस्था और संस्कृति की पहचान है।
0
0
Report
Advertisement

खुर्सीपार पुलिस ने 12.06 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है खुर्सीपार पुलिस ने 12.06 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ मोबाइल, नगदी और वाहन समेत लाखों रुपए की सामग्री जब्त की है. ट्रांसपोर्ट रोड स्थित नहर किनारे शिव मंदिर के पास कुछ युवक हेरोइन बेचने की फिराक में थे; इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पी. तुलमा राव, मोंटी अरोरा और मोहम्मद आफताब को धर दबोचा. तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 12.06 ग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत 2 लाख 41 हजार 300 रुपए आंकी गई, वही तीन मोबाइल, 16,100 रुपए नगद और स्कूटी समेत कुल 3 लाख 97 हजार 400 रुपए की सामग्री जब्त की गई. तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है. आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है.
0
0
Report

सरपंच चुनावी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, ग्राम पंचायत में बवाल

Churu, Rajasthan:सादुलपुर, ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित लक्ष्मीचंद पुत्र श्रीराम सिंह ने पुलिस थाना राजगढ़ में लिखित शिकायत देकर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। दी गई शिकायत के अनुसार, 12 नवंबर को शाम करीब पांच बजे पीड़ित किसी निजी कार्य से गांव के बस स्टैंड पर गया हुआ था। वहां बस स्टैंड के पास वह परिचित व्यक्ति के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान चुनावी रंजिश के चलते गांव के शिवकांत, विकास धाणक तथा विक्रम ने कथित रूप से उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके हाथ-पैर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं। हमले में दाहिने पैर पर भी गंभीर चोट लगने की बात शिकायत में कही गई है। घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि शिकायत मिली है मामले की जांच कर ओर मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई करेंगे
0
0
Report
Advertisement

भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्षे लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला; महिला समेत दो घायल

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow27m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में घर के सामने भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सात लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर अंजली और निरंजन को घायल कर दिया। घायलों के मुताबिक, घर के सामने भैंस बांधने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में अंजली और निरंजन निवासी बंधवा घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने अमरनाथ पुत्र दुलारे, लवकुश, तुलसी, कमल समेत तीन अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top