245101
हापुड़ में चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अग्रवाल ने पिता का अंतिम संस्कार किया
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के ब्रजघाट में भारत सरकार के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अग्रवाल ने अपने पिता विश्वेश्वर अग्रवाल का अंतिम संस्कार किया। राजीव कुमार अग्रवाल अमरोहा जनपद के निवासी हैं जबकि उनके पिता दिल्ली में रह रहे थे जहां उनका देहांत हुआ था। अंतिम संस्कार के दौरान हापुड़, मेरठ, अमरोहा, और मुरादाबाद जनपदों के पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी भी मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बवाना के पूठखुर्द हेलमेट फैक्ट्री में आग, युवक फंसा होने की आशंका
New Delhi, Delhi:ब्रेकिंग न्यूज़ बवाना के पूठखुर्द में हेलमेट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, एक युवक के अंदर फंसे होने की आशंका दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के बवाना थाना क्षेत्र स्थित पूठखुर्द गांव में हेलमेट बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के अंदर एक युवक के फंसे होने की आशंका है। उसकी पहचान आशीष (18 वर्ष) के रूप में बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई हैं। आग पर काबू पाने और युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। अधिक जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
शेखपुरा पुलिस ने रोड रॉबरी गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, हथियार-लूट सामान बरामद
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा पुलिस ने रोड रॉबरी के सफल उभेदन किया हैं।पुलिस ने लूट कांड का उद्भेदन करते हुए अंतरजिला लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को चौथी वारदात को अंजाम देने से पहले ही शेखपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पश्चिमी छोर से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, मोबाइल फोन, नकदी तथा लूटे गए सामान बरामद किए गए हैं।शेखपुरा पुलिस की इस उपलब्धि पर एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि शनिवार की देर शाम अरियरी थाना क्षेत्र के ककराड़ के. समीप एक व्यक्ति से हथियार दिखाकर 32 हजार रूपये नगद व एक मोबाइल और रविवार की देर शाम मनकौल के समीप एक व्यक्ति से 14 हजार रुपये व एक मोबाइल लूटी गई। फिर सभी अपराधी शेखपुरा की ओर भाग निकले।घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोगों में सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंथमा मोड़ के समीप दूसरी लूट की घटना को अंजाम दिया। जहां अपराधियों ने हथियार दिखाकर एक युवक से 4500 रुपए और एक मोबाइल छीन लिया।जबकि हथियार के बल यूपीआई का पिन लेकर राशि दूसरे नंबर में ट्रांसफर कर लिया।एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस की सक्रियता से लूट में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर सका है। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि दूसरे जिलों से अपराधी यहां मकान किराया पर लेकर रहते है और सड़क लूट कि बारदात की अंजाम देते है। उन्होंने इसके लिए मकान मालिक को भी मकान किराया पर देने से पहले पूरी पड़ताल के साथ स्थानीय थाना को भी इसकी जानकारी दे ताकि अपराधी घर में नहीं रह सके।0
0
Report
सागर में मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए प्रशासन की कवायद तेज, कलेक्टर मॉनिटरिंग
Sagar, Madhya Pradesh:सागर में मातृ शिशु मृत्यु दर लाने कवायद शुरू, कलेक्टर ले रही है ब्लाक केवल पर मीटिंग... एंकर/ बुंदेलखंड इलाके में पिछड़े क्षेत्रों में आज भी सुरक्षित प्रसव बड़ी चुनौती बना हुआ है तो लगातार कोशिशों के बाद लोगों में जाग्रति आई हैं और अब सरकार भी इन इलाकों पर फोकस कर रही है। इस इलाके के सागर जिले में मातृ शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए बड़ा प्रयास हो रहा है और जिले की कलेक्टर प्रतिभा पाल खुद इसकी मानीटरिंग कर रही है। प्रदेश सरकार के सुमन पंचायत अभियान के तहत देवरी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की और अभियान के तहत लोगों में जनजागरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर पाल ने अफसरों को कहा कि हर कीमत पर उनके इलाके में सुरक्षित प्रसव हों और मृत्यु दर का आंकड़ा कम होना चाहिए इसके लिए जमीनी स्तर पर डॉक्टर्स स्टाफ और संबंधित लोग जाएं। बाइट/ प्रतिभा पाल ( कलेक्टर सागर)0
0
Report
Advertisement
मंडला में दिनदहाड़े चोरी: ताला तोड़ घर से नकद-जेवरात गायब, CCTV में संदिग्ध
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला – दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद मण्डला के बुधवारी क्षेत्र स्थित पुराने चोरपाड़ा में दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रियंका सोनी के मुताबिक, वह नौकरी पर गई थीं और शाम करीब 7 बजे घर लौटीं तो ताला टूटा मिला। घर से नकदी और जेवरात गायब थे。 पीड़िता का दावा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जिसकी पहचान उन्होंने पादा नामक व्यक्ति के रूप में की है। पीड़िता ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपने की बात कही है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक पुष्टि या गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
जगदलपुर के अटल आवास में धारदार चाकू से डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के सनसिटी अटल आवास इलाके में धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने धमकाने का मामला सामने आया है, पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तारी की, बताया जा रहा है कि आरोपी रवि बघेल आदतन बदमाश है, आरोपी के कब्जे से पुलिस धारदार चाकू बरामद किया है, फिलहाल आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है वहीं न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
5 महीने से फरार आरोपी शाहबुद्दीन गिरफ्तार, CCTV मेंटेनेंस के नाम पर वसूली-धमकी
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। महिदपुर पुलिस ने करीब पांच महीने से फरार चल रहे अवैध वसूली के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर सीसीटीवी कैमरों के मेंटेनेंस के नाम पर 10 हजार रुपये की अवैध वसूली मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस मामले के तीन अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को आरोपी शाहबुउद्दीन अपने तीन साथियों के साथ फरियादी के घर पहुंचा था। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों के मेंटेनेंस के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की। जब फरियादी ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर महिदपूर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि शाहबुउद्दीन लगातार फरार चल रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह और एसडीओपी महिदपुर ज़ेंडेन लिंगजर्पा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शाहबुउद्दीन के खिलाफ वर्ष 2017 से 2026 के बीच मारपीट, जानलेवा हमला, बलवा, चोरी, गाली-गलौज, अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट सहित कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर के सरकारी अस्पताल में कर्मचारियों की शराब- मुर्गा पार्टी कैमरे में कैद
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर। शासकीय अस्पताल बना ऐशगाह। मरीजों का ईलाज करने के बजाए दिनदहाड़े चल रहा पार्टी, शराब और मुर्गा पार्टी करते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी। 2 फार्मासिस्ट 2 वार्ड बॉय आइसोलेशन वार्ड में करते दिखे पार्टी। जिम्मेदार अधिकारियों ने साधी चुप्पी। लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला।0
0
Report
नवलगढ़ में आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन, 26 हजार मानदेय और राज्य कर्मचारी दर्जा मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 26 हजार रुपये मासिक मानदेय की मांग राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की उठी मांग संविदा नियम-2022 में शामिल करने की मांग समय पर मानदेय भुगतान की उठी मांग मांगें नहीं मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में लंबित मांगों को लेकर समस्त आशा सहयोगिनी एकता संघ के बैनर तले आशा सहयोगिनियों ने प्रदर्शन कर उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार से आशा सहयोगिनियों की विभिन्न मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेशभर में कार्यरत आशा सहयोगिनियां स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित सुविधाएं और अधिकार नहीं मिल रहे हैं।आशा सहयोगिनियों ने मांग की कि उन्हें संविदा नियम-2022 के दायरे में शामिल किया जाए तथा राज्य कर्मचारी (चतुर्थ श्रेणी) का दर्जा प्रदान किया जाए। इसके अलावा बढ़ती महंगाई को देखते हुए न्यूनतम मासिक मानदेय 26 हजार रुपये किए जाने की भी मांग उठाई गई।ज्ञापन में सेवानिवृत्ति के बाद 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि, 12 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन, आगामी एएनएम भर्ती में अनुभवी आशा सहयोगिनियों को 50 प्रतिशत आरक्षण, समय पर मानदेय भुगतान तथा केवल स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मूल कार्य ही दिए जाने की मांग भी शामिल है।आशा सहयोगिनियों ने कहा कि उन्हें विभिन्न विभागों के अतिरिक्त कार्य सौंपे जाने से उनके मूल स्वास्थ्य संबंधी कार्य प्रभावित होते हैं। इसलिए उन्हें गैर-स्वास्थ्य विभागों के कार्यों से मुक्त रखा जाए।प्रदर्शन के दौरान आशा सहयोगिनियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
अलवर राजकीय अस्पताल की छत मरम्मत फेल, पानी टपकने से मरीजों को परेशानी
Alwar, Rajasthan:अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय की नवनिर्मित छत से टपका पानी, मरम्मत पर उठे सवाल...\n\nअलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में एक साल पहले लाखों रुपये खर्च कर कराई गई छत की मरम्मत पहली ही मानसूनी बारिश में फेल हो गई। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने लगा, जिससे मरीजों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ा।\n\nप्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने मौके पर निरीक्षण किया तो सामने आया कि छत पर मजबूत सीमेंट बेस बनाने के बजाय केवल टाइलें चिपकाई गई थीं, जो हाथ लगाने पर ही उखड़ने लगीं। इसके बाद उन्होंने कार्यदायी संस्था आरएसआरडीसी को पत्र लिखकर तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश दिए।\n\nबाइट: डॉ प्रवीण शर्मा पीएमओ\n\nगौरतलब है कि इससे पहले सेटेलाइट अस्पताल और गीतानंद शिशु चिकित्सालय में छत व प्लास्टर गिरने से हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार नहीं होना गंभीर चिंता का विषय बन गया है। यह मामला सरकारी धन के उपयोग और निर्माण गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में राइजिंग राजस्थान समिट से जुड़े निवेश समझौताओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, राइजिंग राजस्थान एमओयू की समीक्षा बैठक, कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में हुई बैठक, कलेक्टर ने राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान हुए निवेशक समझौतो की प्रगति की समीक्षा की, जिले में विभागवार हुए एमओयू की अब तक की प्रगति,क्रियान्वित के संबंध में ली विस्तार से जानकारी, प्रक्रियाधीन प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द क्रियान्वित कराने की दी हिदायत, बैठक में जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी हैं उपस्थित,0
0
Report
भोपाल: सबनानी बोले कांग्रेस हंगामे में घिरी, चर्चा नियम बताए
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस के प्रदर्शन पर विधायक भगवान दास सबनानी का बयान कोंग्रेस केवल हंगामा करती है सदन में चर्चा के नियम होते हैं जिस विषय पर चर्चा चाहते हैं, उसके बारे में विधानसभा अध्यक्ष को बताए जब समय होगा तो चर्चा के लिए तैयार है0
0
Report
सीतापुर में 5 वर्षीय मासूम के साथ रेप, आरोपी आशीष की तलाश जारी
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक 5 साल की मासूम के साथ रेप की घटना आई सामने. पड़ोस में रहने वाले युवक आशीष ने मासूम को बनाया दरिंदगी का शिकार. एक पैर से विकलांग बताया जा रहा है आरोपी युवक आशीष. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी. नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के डींगरा गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
आलीराजपुर बैंक से 24 लाख गायब, कैशियर फरार; निलंबन के साथ बड़ा सवाल
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर जिला सहकारी बैंक से 24 लाख 12 हजार 326रुपये का कैश रहस्यमयी तरीके से गायब! कैशियर फरार: आरोपी कैशियर वेलसिंह पलासिया घटना के बाद से गायब। बैंक महाप्रबंधक ने कैशियर और लापरवाह प्रबंधन को किया तुरंत निलंबित। बड़ा सवाल: लाखों के गबन के बावजूद बैंक ने अब तक पुलिस को नहीं दी कोई सूचना! आलीराजपुर का जिला सहकारी बैंक एक बार फिर वित्तीय अनियमितताओं और गबन को लेकर सुर्खियों में है। ताजा मामले में बैंक की तिजोरी से 24 लाख 12 हजार 326रुपये का कैश गायब पाया गया है। मामले की भनक लगते ही बैंक महाप्रबंधक (GM) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कैशियर वेलसिंह पलासिया और संबंधित प्रबंधन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतना बड़ा गबन होने के बाद भी बैंक प्रशासन ने अभी तक पुलिस में इसकी कोई आधिकारिक सूचना या FIR दर्ज नहीं कराई है। आखिर बैंक प्रबंधन पुलिस कार्रवाई से क्यों बच रहा है? क्या मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है? गबन और घोटालों का पुराना इतिहास आलीराजपुर जिला सहकारी बैंक का विवादों से पुराना नाता रहा है: 2 साल पुराना मामला: ठीक 2 साल पहले भी इसी बैंक के एक कर्मचारी ने खाताधारकों की गोपनीय आईडी (ID) का गलत इस्तेमाल करके सीधे ग्राहकों के पैसों को अपने पर्सनल सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया था। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से बैंक के खाताधारकों और आम जनता में भारी आक्रोश है। लोग अब अपने जमा पैसों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब दखल देती है और फरार कैशियर वेलसिंह पलासिया की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है।0
0
Report
OM Birla ने सदन में चर्चा की अनुमति के संकेत दिए
Noida, Uttar Pradesh:2207ZUP_LS_OM_BIRLA_R SPEAKER OM BIRLA SAYS * "प्रश्नकाल के बाद जिन विषयों पर आपने नोटिस दिया है, उन पर चर्चा कराने को मैं तैयार हूँ।" * "आप जितनी देर और जितने समय तक चर्चा करना चाहेंगे, आपको उपयुक्त समय दिया जाएगा।" * "लेकिन चर्चा प्रश्नकाल के बाद ही होती है।" * "अगर आप सदन में चर्चा करना चाहते हैं, तो नोटिस दीजिए।" * "मैं प्रश्नकाल के बाद उस चर्चा की अनुमति देने के लिए तैयार हूँ।"0
0
Report
हमीरवास में शॉर्ट सर्किट से मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं हमीरवास में शॉर्ट सर्किट से मकान में भीषण आग लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख ग्रामीणों ने आग बुझाने का किया प्रयास खेतड़ी से दमकल बुलाकर आग पर पाया काबू कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू प्रारम्भिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका झुंझुनूं जिले की थली ग्राम पंचायत के हमीरवास गांव में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से मकान में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार आग हमीरवास निवासी कृष्ण कुमार के मकान की पहली मंजिल पर लगी। देखते ही देखते आग ने तीन कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में पूरे मकान में धुआँ और आग की लपटें फैल गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। इसके बाद खेतड़ी से दमकल वाहन को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मकान में रखा फर्नीचर, घरेलू सामान, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। प्रारम्भिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
