Back
भाई दूज-छठ के अवसर पर कौशांबी बस अड्डे पर भीड़, एक लाख यात्री रवाना
PGPiyush Gaur
Oct 22, 2025 13:13:36
Ghaziabad, Uttar Pradesh
गाजियाबाद। भैया दूज और छठ पूजा के मौके पर अपने घरों को लौटने वालों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को गाजियाबाद के कौशांबी डिपो से यात्रियों का बड़ा जमावड़ा देखा गया, जहां लोग अपने-अपने गंतव्य के लिए बसों का इंतजार करते नजर आए। कौशांबी डिपो से रोजाना करीब 1700 बसों के फेरे निकाले जा रहे हैं। हर बस में औसतन 60 से 65 यात्री सफर कर रहे हैं। ऐसे में प्रतिदिन लगभग एक से सवा लाख यात्री यहां से अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। आरएम अंशु भटनागर ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ढाई सौ अतिरिक्त बसें संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी दिन के समय भीड़ थोड़ी कम है, लेकिन रात और कल से यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं यात्रियों ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। अधिकांश लोगों ने बताया कि बसों की पर्याप्त उपलब्धता है और कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगी है। हालांकि कुछ यात्री अपने परिजनों और बच्चों का इंतजार करते हुए बस अड्डे पर बैठे दिखे। त्योहारी उमंग के बीच कौशांबी बस अड्डा इन दिनों यात्रियों की चहल-पहल से गुलजार है।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAnuj Tomar
FollowOct 24, 2025 10:53:18Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MANJINDER SINGH SIRSA (DELHI ENVIRONMENT MINISTER) ON CLOUD SEEDING
0
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowOct 24, 2025 10:53:08Lucknow, Uttar Pradesh:राजेश्वर सिंह के पत्र पर सपा प्रवक्ता भुवन जोशी की बाइट। राजेश्वर सिंह के पत्र पर कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत की बाइट。
0
Report
DPDharmendra Pathak
FollowOct 24, 2025 10:52:410
Report
SSSwapnil Sonal
FollowOct 24, 2025 10:52:290
Report
RSRAKESH SINGH
FollowOct 24, 2025 10:52:190
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowOct 24, 2025 10:51:530
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowOct 24, 2025 10:51:270
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 24, 2025 10:51:140
Report
HSHITESH SHARMA
FollowOct 24, 2025 10:50:500
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 24, 2025 10:50:330
Report
IAImran Ajij
FollowOct 24, 2025 10:50:160
Report
IAImran Ajij
FollowOct 24, 2025 10:49:393
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowOct 24, 2025 10:49:200
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowOct 24, 2025 10:48:550
Report
AMALI MUKTA
FollowOct 24, 2025 10:48:440
Report
