201015
Dasna: पाइपलाइन कार्य से सड़क की स्थिति हुई खराब, नगर पंचायत पर लगे आरोप
Dasna, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के डासना इलाके के रोहन एंक्लेव में जल निगम द्वारा पाइपलाइन डालने का कार्य जारी है। पाइपलाइन डालने के दौरान ठेकेदार द्वारा गड्ढों को भरे बिना छोड़ दिए जाने के कारण सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। लोग सड़क की टूट-फूट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे इस मामले में आंखें मूंदकर बैठे हैं। टूटी हुई सड़क के कारण लोग गिरकर घायल भी हो रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागपत में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, लूट-रकम और हथियार बरामद
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से लूट की रकम, एक बाइक और तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विवेक के रूप में बताई जा रही है। विवेक पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा थी। पुलिस के अनुसार, विवेक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से करीब 55 हजार रुपये की लूट की वारदात अंजाम दी थी। स Satya Finance कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपी पुलिस की तलाश में था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की रकम, बाइक और तमंचा बरामद किया है। पुलिस उसके दोनों फरार साथियों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
Akhilesh Yadav के PDA बयान पर शलभ मणि त्रिपाठी का दावा: ब्राह्मणों पर अत्याचार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: SP चीफ अखिलेश यादव के 'PDA' वाले बयान पर BJP नेता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा, "...ब्राह्मण समुदाय एक जागरूक और पढ़ा-लिखा समुदाय है जो चीजों को समझता है और समाज में योगदान देता है। उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता। समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान, ब्राह्मण समुदाय को बहुत बेइज्जती का सामना करना पड़ा। ब्राह्मण अधिकारियों, डॉक्टरों और नेताओं का अपमान किया गया। गांवों में जमीन के झगड़े, अपराध और उत्पीड़न की कई घटनाएं कथित तौर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़ी थीं..."0
0
Report
बारिश में भी राखी सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग की खास तैयारी
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) स Seven समंदर पार बैठे भाइयों की कलाई पर सजेगी राखी, डाक विभाग ने की खास तैयारी, ज़ी मीडिया की ग्राउंड रिपोर्ट, राखी के नवाचार पर खास बातचीत हनुमानगढ़ से लेकर देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खुशबू हर तरफ महसूस होने लगी है। दूर देशों में बैठे भाइयों तक बहनों का प्यार और राखी समय पर सुरक्षित पहुंचे, इसके लिए भारतीय डाक विभाग ने भी विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए डाक विभाग इस बार विशेष वॉटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध करवा रहा है। इन लिफाफों में राखी भेजने से बारिश और नमी के कारण राखी खराब होने की संभावना कम रहेगी और बहनों का स्नेह सुरक्षित तरीके से भाइयों तक पहुंच सकेगा। राखियों की बुकिंग के लिए स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट और एक्सप्रेस मेल सर्विस के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए विशेष लिफाफे जिले के विभिन्न डाकघरों में पहुंचाए गए हैं। डाकघरों के काउंटर पर लोग राखियों की बुकिंग भी करवाने लगे हैं। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ के जलोदा जागीर थाना एसपी ने किया औचक निरीक्षण
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने जलोदा जागीर थाना का औचक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। थाना पहुंचने पर पुलिस गार्ड ने उन्हें सलामी दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना भवन, कार्यालय, विभिन्न शाखाओं और उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभिलेखों और रिकॉर्ड को बारीकी से देखा गया और उनकी संधारण और अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से नियमित पुलिस कार्यों और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने और लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। स्टाफ को रिकॉर्ड संधारण में सावधानी, आमजन के साथ बेहतर व्यवहार, पारदर्शिता और संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया। थाना परिसर की व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने पर भी कहा गया। डीवाईएसपी रामेश्वर लाल और थाना अधिकारी देवीसिंह चुण्डावत सहित स्टाफ मौजूद रहा। निरीक्षण के अंत में अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक सुझाव दिए गए और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।0
0
Report
किसान मोर्चा ने प्राकृतिक खेती के लिए नया विंग बनाया, आय बढ़ाने का लक्ष्य
Jaipur, Rajasthan:भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश भर में प्राकृतिक खेती की अलख जगायेगा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने जी मीडिया से खास बातचीत में कहा कि मोर्चा ने कार्यकारिणी के गठन में इस बार प्राकृतिक खेती से लेकर एफपीओ तक के लिए अलग से विंग बनाई है, जो किसानों के बीच जाकर पीएम मोदी के विजन का प्रचार करेगी साथ ही किसानों की आय में इजाफे के लिए प्रेरित करेगी0
0
Report
बसेड़ी में पुलिया पर पानी, यातायात बाधित; बारिश से किसानों को उम्मीद
Dholpur, Rajasthan:बसेड़ी कस्बे में रात करीब 4 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण ईश्वर वाली नदी की पुलिया पर पानी आ गया। पुराने थाने के सामने स्थित इस पुलिया के ऊपर से पानी का तेज बहाव निकल रहा है। बारिश लगातार जारी रहने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पुलिया पर पानी आने से बसेड़ी को आसपास के गांवों से जोड़ने वाले मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है। दोपहिया और छोटे वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी का बहाव तेज है, ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं लगातार हो रही बरसात से किसानों में खुशी का माहौल है। खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ की फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से फसलों की पैदावार अच्छी होगी।0
0
Report
Advertisement
करोड़ों मूल्य के मौत के सामान की जब्ती
Mathura, Uttar Pradesh:करोड़ वाला 'मौत का सामान' जब्त0
0
Report
सीलमपुर में यूट्यूबर पर 16 वर्षीय से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक यूट्यूबर पर 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने पॉक्सो, दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी अरमान को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने दोस्ती कर उसके साथ पहले वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी उसे देह व्यापार में धकेलना चाहता था। बार-बार दबाव बनाने पर पीड़िता ने परेशान होकर मामलें की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अरमान को बुधवार गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है。 पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने परिवार के साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहती है। आरोपी अरमान इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए वीडियो बनाकर उसे डालता है। पीड़िता आरोपी से प्रभावित थी। इस बीच वह इंस्टग्राम के जरिए अरमान के संपर्क में आई। बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। एक अप्रैल 2025 को अरमान ने लड़की को मिलने के बहाने बुलाया। आरोप है कि अरमान ने उसी दिन पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी करने की बात की। इसके बाद लगातार यह सिलसिला चलता रहा। बाद में आरोपी ने चुपचाप शादी भी कर ली। इसके बाद आरोपी ने कई बार पीड़िता से देह व्यापार के लिए दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने लगा। इसके अलावा कई बार पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
गंगा के तेज बहाव के बीच ऋषिकेश में शिव मूर्ति छूने से प्रशासन सतर्क
Noida, Uttar Pradesh:ऋषिकेश, उत्तराखण्ड: ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम के आरती स्थल पर गंगा नदी भगवान शिव की मूर्ति को छू रही है। नदी के तेज़ बहाव और लगातार बढ़ते पानी के लेवल को देखते हुए, प्रशासन हालात पर करीब से नज़र रख रहा है। भक्तों और स्थानीय लोगों को नदी के किनारे जाने से बचने और सभी सुरक्षा सलाह मानने की सलाह दी गई है。0
0
Report
Advertisement
सरायकेला में 15 लाख इनामी मदन महतो समेत तीन नक्सली गिरफ्तार, AK-47-Insas बरामद
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला 15 लाख का इनामी नक्सली मदन महतो, 5 लाख का इमामी सागर सिंह उर्फ वीरेन और उसकी पत्नी 2 लाख की इनामी मीना पहाड़िया की गिरफ्तारी का खुलासा सरायकेला पुलिस ने गुरुवार को किया. गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक इंसास राइफल और एके47 का 250 बोर भी मिले. संभावना जताई जा रही है कि बरामद इंसास राइफल सांसद सुनील महतो के बॉडीगार्ड की है. सांसद और उनकी बॉडीगार्ड की हत्या के बाद नक्सलियों ने बॉडीगार्ड का इंसास राइफल लूट लिया था. वहीं, गिरफ्तारी के दौरान नक्सलियों के पास से एक एके47 और पिस्तौल मिला था. गुरुवार को सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गीयारी और कोबरा बटालियन के सीओ पवन कुमार सिंह में संयुक्त रूप से पूरे मामले का खुलासा किया. गिरफ्तार नक्सलियों को जेल भेज दिया गया है. एसपी ने बताया कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए नक्सली इलाके में जुटे थे. कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में नक्सलियों के जुटने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद वहां छापेमारी की गई तो सागर सिंह मौके से पकड़ा गया. उससे पूछताछ में उसने मदन और मीणा की कांदरबेडा के होने की जानकारी दी. इसके बाद उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी ने बताया कि तीनों नक्सली चाइबासा से भागकर इलाके में आए थे. गिरफ्तार तीनों नक्सली ने कई नक्सले घटना को अंजाम दिया था. इन घटनाओं में थे शामिल नक्सली मदन महतो, सागर सिंह और सागर की पत्नी मीणा पहाड़िया ने कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया है. 30 अगस्त 2008 को घाटशिला के बुरुडीह में लैंड माइंड विस्फोट हुआ था, इसमें 11 जवान शहीद हुए थे. वहीं, सितंबर 2008 में घाटशिला के दीघा-चापड़ी में बादल प्रमाणिक और निमाई मुर्मू की हत्या हुई थी. 22 अगस्त 2008 को गालूडीह में झामुमो नेता महतो की हत्या में इनका नाम आया था. वहीं, 2 दिसंबर 2006 को केशरपुर में नासुस लोकल कमेटी के अध्यक्ष संतोष महतो की हत्या में भी इनका नाम आया था. इसके अलावा तीनों और भी कई नक्सली घटना में शामिल रहे. सरायकेला एसपी ने बताया कि सांसद सुनील महतो हत्याकांड में ये तीनों शामिल थे या नहीं इसकी जांच की जा रही है. दलमा क्षेत्र से हुए थे गिरफ्तार पुलिस ने तीनों नक्सलियों को सरायकेला जिला स्थित दलमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. तीनों से 1 करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल के बारे में काफी पूछताछ की है. तीनों ने कई जानकारियां पुलिस को दी है. कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर से सुरक्षाबलों ने 5 लाख के इनामी नक्सली सागर सिंह की गिरफ्तार किया था. जबकि 15 लाख के इनामी मदन महतो और 2 लाख की इनामी मीणा पहाड़िया को कांदरबेड़ा से गिरफ्तार किया रहा. करोड़ के इनामी असीम और उसके साथियों की तलाश में सुरक्षाबलों जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे है.0
0
Report
जालौन के अवैध कोचिंग सेंटर पर सिटी मजिस्ट्रेट का औचक चेक, मानक नहीं
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बिना मानक अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों की जाँच करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, न कोई एमरजेंसी एक्ज़िट न कोई फायर सेफ्टी मानकों की पूर्ति, फिर भी बदस्तूर जारी कोचिंग सेंटर, कई बार मकान मालिक को नोटिस देने के बाद भी नहीं पड़ा कोई असर, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अगुआई में किया गया औचक निरीक्षण, उरई कोतवाली क्षेत्र में शहीद भगतसिंह चौराहे पर हनुमान कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग में चल रहे कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण。0
0
Report
विदेश से लौटे युवक की लूट: दोस्त मिलकर खाते से लाखों उड़ाने की योजना
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:ANCHO R-- कौशांबी पुलिस ने दोस्ती की आड़ में की गई लूट का सनसनीखेज खुलासा किया है। विदेश से कमाकर लौटे युवक का मोबाइल उसके ही दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूट लिया था। आरोपियों की योजना मोबाइल के जरिए नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर पीड़ित के खाते से 10 से 15 लाख रुपये उड़ाने की थी। हालांकि पुलिस ने समय रहते तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के मगरोहनी गांव का है। एसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि विदेश से लौटे बलराम का दोस्त जयप्रकाश सरोज उसके बैंक खाते में जमा रकम से वाकिफ था। इसी लालच में उसने अपने साथी रजनीश और लक्ष्मण के साथ मिलकर बलराम का मोबाइल लूट लिया। आरोपियों का मकसद मोबाइल के जरिए नेट बैंकिंग संचालित कर खाते से लाखों रुपये निकालना था। घटना के बाद पुलिस ने सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि यदि समय रहते आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो वे पीड़ित के खाते से 10 से 15 लाख रुपये निकाल सकते थे। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में कांवड़िए के पिता की मौत: ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम, पुलिस बल तैनात
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक सड़क हादसे में कांवड़िये के पिता की मौत। बाइक सवार तीन युवकों ने मारी टक्कर। गुस्साये ग्रामीणों ने महोली हरगांव मार्ग को किया जाम। कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कांवड़िए को छोड़ने आए सड़क किनारे खड़े पिता को मारी टक्कर। सीओ सहित भारी पुलिस बल ग्रामीणों को समझाने में जुटे। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
चंदौली में चाय-नाश्ते के दौरान कार शीशा टूटा, चोर नकदी-मोबाइल फरार
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली में चाय-नाश्ते के दौरान कार का शीशा तोड़ उचक्कों ने उड़ाए नकदी और मोबाइल। आराध्या रेस्टोरेंट पर बिहार के परिवार को बनाया गया निशाना। विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे परिवार की कार से दो बैग, ₹20 हजार नकद और मोबाइल चोरी। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में मचा हड़कंप। कुछ ही मिनटों में कार का शीशा तोड़कर फरार हुए शातिर उचक्के। वारदात को अंजाम देते दो संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद। फुटेज में एक बाइक सवार भी दिखा, बदमाशों का साथी होने की आशंका। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी। सैयदराजा थाना क्षेत्र के NH 19 की घटना0
0
Report
75 वर्षीय सोनम राय एक हाथ से 108 किमी दंडवत कर बाबा बैद्यनाथ पहुंचे
Deoghar, Jharkhand:देवघर सावन का पवित्र महीना चल रहा है और सावन में लाखों कांवरिया पांव पैदल यात्रा करके बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा पर जलार्पण कर रहे हैं वही इस कांवरिया पथ पर कई ऐसे बाबा भोलेनाथ के भक्त होते हैं जो दंडवत 108 किलोमीटर की यात्रा तय करते हैं उन्हें में से एक हैं दरभंगा के सोनम राय एक हाथ ना होते हुए भी यह पिछले 14 जुलाई से दंडवत देते हुए बाबा बैद्यनाथ की ओर बढ़ रहे हैं इनका कहना है कि हम बाबा बैद्यनाथ से कुछ भी नहीं मांगते हैं उनकी इच्छा है और वही ताकत देते हैं जिस वजह से आज इस पथ पर दंडवत देते हुए बाबा बैद्यनाथ की नगरी पहुंच रहे हैं भगवान भोलेनाथ की शक्ति से ही यह संभव हो पाया है आपको बता दे कि उनकी उम्र लगभग 75 वर्ष है और एक हाथ ना होते हुए भी या दंडवत करते हुए बाबा बैजनाथ की नगरी पहुंच रहे हैं0
0
Report
Advertisement
