icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow27 Sept 2024, 07:09 am

हापुड़ पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उपचुनाव को लेकर बोले- जनता देगी जीत का आशीर्वाद

Hapur, Uttar Pradesh:

हापुड़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हैं और उपचुनाव वाली सीटों पर सदस्यता अभियान तेज किया गया है। आचार संहिता लागू होने के बाद प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा और उनके नामों की घोषणा की जाएगी। चौधरी ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही और विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता उन्हें जीत का आशीर्वाद देगी। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी हमला बोला।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापगढ़ के कुणी क्षेत्र में सोयाबीन की कटाई 80% पूरी, किसान रबी की तैयारी में जुटे

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के कुणी क्षेत्र में खरीफ की प्रमुख फसल सोयाबीन की कटाई लगभग 80 फीसदी पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही किसान अब रबी की फसलों की तैयारी में जुट गए हैं। सेलारपुरा, कन्थार, नानणा, धनेश्वरी, राजपुरिया और कटकड़ी सहित आसपास के गांवों में खेतों की जुताई का काम तेज हो गया है। किसान फसल अवशेष हटाकर ट्रैक्टरों से खेत तैयार कर रहे हैं। किसानों के अनुसार, अगले 10 से 15 दिनों में लहसुन की बुवाई शुरू होने की संभावना है, जबकि दीपावली के आसपास गेहूं की बुवाई की जाएगी। इस बार सोयाबीन की पैदावार औसत रहने के बावजूद समय पर कटाई होने से किसानों को अगली फसल की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल रहा है। खेतों में चल रहे ट्रैक्टर और जुताई का काम क्षेत्र में रबी सीजन की शुरुआत का संकेत दे रहे हैं।
0
0
Report

रांची पहुंचे अमरपाल मौर्य: झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार का दावा

Ranchi, Jharkhand:बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य आज रांची पहुंचे। दायित्व मिलने के बाद यह उनका पहला झारखंड दौरा है। रांची एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में ओबीसी मोर्चा की बैठक आयोजित की गई है, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होगी। अमरपाल मौर्य ने झारखन के कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले वक्त में राज्य में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इसी लक्ष्य को लेकर सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे। वहीं, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले को लेकर अमरपाल मौर्य ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक परिवार की सत्ता और विरासत की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहती है, जिसे देश की जनता नकार चुकी है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कई चुनावों में हार के बाद कांग्रेस अराजकता फैलाने का काम कर रही है। अमरपाल मौर्य ने यह भी आरोप लगाया कि देश की संस्थाओं को कमजोर करने का काम सबसे ज्यादा कांग्रेस की सरकारों ने किया है।
0
0
Report
Advertisement

डुमरा पीएचसी मेडिकल के दौरान ब्राउन शुगर आरोपी फरार, CCTV में कैद

Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी के डुमरा पीएचसी में मेडिकल जांच के दौरान ब्राउन शुगर का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से 31.72 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने की बात सामने आई है।आरोपी के फरार होने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।जानकारी के अनुसार, मेजरगंज पुलिस और एसएसबी बसबिट्टा की संयुक्त टीम ने राजेश कुमार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसे न्यायालय में पेशी से पहले तीनों को मेडिकल जांच के लिए डुमरा पीएचसी लाया गया था। इसी दौरान पुलिस वाहन से उतरते ही राजेश अपनी चप्पल छोड़कर फरार हो गया।हैरानी की बात यह है कि आरोपी वाहन से उतरते समय हथकड़ी में नहीं था। फरार होने की पूरी घटना पीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडे पर आय से अधिक संपत्ति की छापेमारी, 1.32 करोड़ बरामद

Sasaram, Bihar: खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के करगहार के ठोरसन गाँव में विशेष निगरानी इकाई के द्वारा गोपालगंज के अपर जिला दंडाधिकारी ADM राजेश्वरी पांडे पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापामारी की गई। इस छापामारी में उनके पैतृक मकान से 80 हजार कैश तथा आभूषण बरामद किए गए हैं। साथ ही कई बैंक खाता एवं जमीन के भी डीटेल्स मिले हैं। करगहार के ठोरसन स्थित पैतृक गाँव में भी उन्होंने जमीन खरीदी है। स्वयं एडीएम उनकी पत्नी तथा पुत्र के नाम पर ADM ने 1.32 करोड़ की कुल 12 अचल संपत्तियां के बारे में भी पता लगाया है। विशेष निगरानी इकाई के डीएसपी के.के. गुप्ता ने बताया कि फिलहाल संपत्ति की जांच की जा रही है तथा बरामद संपत्तियों का आकलन किया जा रहा है। ग्रामीण स्तर पर पता चला है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के वाराणसी, पटना में भी जमीन खरीदी है। बता दे की गोपालगंज के एडीएम के पास आय से ढाई करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। ये छापामारी गोपालगंज के अलावा पटना के रूपसपुर स्थित उनके फ्लैट तथा उनके पैतृक आवास ठोरसन में भी की गई।
0
0
Report

रामनगर मोहान में बस- बाइक भिड़ंत, 24 वर्षीय गौरव आर्या की मौत

Ramanagara, Karnataka:रामनगर के मोहान क्षेत्र में देर शाम गढ़वाल यूजर्स की बस और बाइक की टक्कर में 24 वर्षीय गौरव आर्या की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे 35 वर्षीय पुष्कर राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक सल्ट, अल्मोड़ा जिले के निवासी थे, वे अपने साथी पुष्कर राम के साथ बाइक से मोहान क्षेत्र से गुजर रहे थे। मोड़ पर बस ने तेज गति से पास लेने के प्रयास में उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां गौरव को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल से रेफर किया गया। घायल पुष्कर ने आरोप लगाया कि बस चालक की तेज रफ्तार और मोड़ पर पास लेने के कारण हादसा हुआ, लेकिन वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। 24 वर्षीय गौरव की मौत से परिजनों में शोक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

वैशाली में छापेमारी: 48.7 किग्रा गांजा और डोनाली राइफल बरामद, रानी खातून गिरफ्तार

Hajipur, Bihar:वैशाली में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिदुपुर में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा और हथियार बरामद किया है। कार्रवाई में 48 किलो 700 ग्राम गांजा और एक दोनाली राइफल जब्त की गई है। पुलिस ने मौके से रानी खातून को गिरफ्तार किया है। पूरी कार्रवाई वैशाली एसएसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर की गई। एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दाऊदनगर में छापेमारी की। अब पुलिस बरामद गांजे और हथियार के कनेक्शन की जांच में जुटी है।सूचना के आधार पर एसएसपी शुभांक मिश्रा ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। थानाध्यक्ष रवि प्रकाश पुलिस बल के साथ दाऊदनगर पहुंचे और बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की गईं छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी बरामदगी हाथ लगी। मौके से कुल 48.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही एक दोनाली राइफल भी जब्त की गई। पुलिस ने मौके से रानी खातून को गिरफ्तार किया है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा और हथियार की बरामदगी के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है।पुलिस अब इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बरामद गांजा कहां से लाया गया था, इसे कहां खपाने की तैयारी थी और जब्त राइफल का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था—इन बिंदुओं पर जांच अहम होगी। हालांकि, गांजे की सप्लाई चेन, अन्य लोगों की संलिप्तता और हथियार से जुड़े तथ्यों को लेकर अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।वैशाली एसएसपी शुभांक मिश्रा ने कार्रवाई की पुष्टि की है। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में नशे के इस कथित कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों या किसी बड़े नेटवर्क के बारे में क्या जानकारी सामने आती है। फिलहाल बिदुपुर पुलिस की इस कार्रवाई में 48.7 किलो गांजा और दोनाली राइफल की बरामदगी सबसे अहम है।
0
0
Report
Advertisement

राजसमंद के गोवलिया गाँव में पंचायत परिवर्तन के विरोध में ग्रामीणों का बहिष्कार

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद के गोवलिया गाँव की पंचायत बदलने नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन आगामी पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने का ग्रामीणों ने किया ऐलान मुरड़ा पंचायत में शामिल करने से नाराज ग्रामीणों में में भारी आक्रोश सैकड़ों ग्रामीणों ने किया पंचायती राज चुनाव के बहिष्कार का ऐलान, ग्रामीणों ने लिया वोट नहीं डालने का संकल्प ग्रामीणों की मांग झोर या गलवा ग्राम पंचायत में वापस शामिल किया जाये ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर सुनवाई नहीं करने का लगाया आरोप, मांग पूरी नहीं हुई तो मतदान नहीं करने की चेतावनी
0
0
Report

गोड्डा में ब्राउन शुगर के कारोबार पर पुलिस ने 5 ठिकानों से आरोपियों को गिरफ्तार

Godda, Jharkhand:गोड्डा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए 5 धंधे में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ब्राउन शुगर के साथ नगद रुपये, एक एसयूवी और बाइक भी जब्त किया गया है। गोड्डा ब्लॉक फील्ड के हनुमान मंदिर के पास पुलिस को छापेमारी में यह सफलता हासिल हुई है। छह मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार के पास से 26.7 ग्राम ब्राउन शुगर और 44,350 रुपये नकद मिला है। एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अलग-अलग ठिकानों से आरोपित पकड़े गए हैं। ब्राउन शुगर कारोबार में गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी पुलिस खंगाल रही है। गोड्डा पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने आम लोगों से भी सूचना मांगी है ताकि समाज में फैलते इस जहर की रोकथाम की जा सके।
0
0
Report

शाहगंज शराब दुकान विवाद, तीन घायल; CCTV वायरल

Jaunpur, Uttar Pradesh:शाहगंज में शराब की दुकान पर बवाल, दो पक्षों में मारपीट तीन घायल, इस वारदात का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद हुआ वायरल जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के हाईवे मेन रोड स्थित एक शराब की दुकान पर मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के दौरान दुकान में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, शराब की दुकान पर किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। कुछ ही देर में विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। घटना में तीन लोग घायल हो गए। अचानक हुए हंगामे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों में चिकित्सक डॉ. हरिओम मौर्य का नाम भी बताया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और विवाद की वजह के साथ ही घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शराब की दुकान पर हुए हंगामे और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। फिलहाल, विवाद की वास्तविक वजह और तोड़फोड़ के आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। बाईट घायल बाईट हरिओम मौर्य डॉक्टर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top