हापुड़ में हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों की बाइक में लगी आग
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर तिराहे पर एक अजीब घटना घटी। हरिद्वार जल लेने जा रहे कांवड़ियों की मोटरसाइकल अचानक आग का गोला बन गई। कांवड़ियों ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास के दुकानदारों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इस घटना से क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी से ई-रिक्शा में शराब की बड़ी खेप पकड़ी, कारोबारी फरार
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां पुलिस ने भारी मात्रा अंग्रजी शराब बरामद किया है यूपी से ई रिक्शा में शराब की बड़ी खेप आ रही थी जिसे नौतन थाना पुलिस ने जाल बिछा पकड़ लिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी ब्रम्हा टोला के पास शराब की बड़ी खेप यूपी से आ रही है पुलिस ने जाल बिछा ई रिक्शा को पकड़ लिया लेकिन शराब कारोबारी भागने में सफल रहे पुलिस फरार कारोबारियों की शिनाख्त में जुट गई है उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैनई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को हो रहा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच सम्मेलन, पीएम मोदी होंगे शामिल
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली: 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री आगंतुक संसदीय शिष्टमंडलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सम्मेलन की कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगे। ब्रिक्स सदस्य देशों और भागीदार देशों के पीठासीन अधिकारी, सांसद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी सम्मेलन में शामिल होंगे।
स्थान: संसद भवन परिसर, नई दिल्ली।
आयोजन स्थल: संविधान सदन का केंद्रीय कक्ष
सम्मेलन का मुख्य एजेंडा
मुख्य विषय होगा—जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों का सुदृढ़ीकरण।
संस्थागत सुधार, तकनीकी नवाचार, वैश्विक शासन और सतत विकास पर चर्चा होगी।
चार प्रमुख विषयों पर चर्चा
संस्थागत सुधार (Resilience): बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए संस्थाओं को मजबूत करने में संसदों की भूमिका।
नवाचार (Innovation): आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में मानव-केंद्रित नवाचार को बढ़ावा देना।
सहयोग (Cooperation): संसदीय सहयोग के जरिए अधिक प्रतिनिधित्व वाली वैश्विक शासन व्यवस्था सुनिश्चित करना।
सतत विकास (Sustainability): सतत और समावेशी भविष्य के निर्माण में संसदों की भूमिका।
वैश्विक संसदीय सहयोग पर जोर
ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के सांसद अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
संसदीय राजनय, क्षमता निर्माण और सर्वोत्तम संसदीय प्रथाओं के आदान-प्रदान पर चर्चा होगी।
आम सहमति आधारित संवाद को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
सम्मेलन में उच्चस्तरीय पूर्ण सत्रों के साथ समानांतर बैठकें आयोजित होंगी।
आगंतुक शिष्टमंडलों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और संसद भवन का भ्रमण प्रस्तावित है।
25 अक्टूबर को सचिवों की बैठक
सम्मेलन के संयुक्त वक्तव्य को अंतिम रूप देने के लिए 25 अक्टूबर को शिष्टमंडलों के सचिवों की बैठक होगी।
टीवी स्टोरी के लिए प्रमुख राजनीतिक और कूटनीतिक एंगल
भारत की मेजबानी में ब्रिक्स देशों के बीच संसदीय सहयोग को नई मजबूती।
वैश्विक शासन व्यवस्था में विकासशील देशों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर।
AI और डिजिटल तकनीक के दौर में संसदों की बदलती भूमिका।
जन-केंद्रित विकास और समावेशी भविष्य के लिए संसदीय संस्थाओं को मजबूत करने का एजेंडा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वैश्विक संसदीय नेताओं की मुलाकात पर नजर।
(जी न्यूज रिपोर्टर नीरज पांडे की रिपोर्ट)
