245101
हापुड़ में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली, जांच जारी
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर में दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। घायल यूवक के अनुसार, आरोपियों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और अचानक गोली चला दी। हमले के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल अतुल को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत का माहौल है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदाबाद के निजी अस्पताल की लापरवाही, 3 महीने की बच्ची की मौत
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक जाने-माने निजी अस्पताल की कथित लापरवाही के चलते 3 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर अस्पताल प्रशासन ने अब तक करीब 8 लाख रुपये वसूल लिए, बावजूद इसके बच्ची की जान नहीं बच सकी। मृतक बच्ची के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के इलाज के लिए कर्ज (लोन) तक लिया था, ताकि उसे बेहतर इलाज मिल सके। लेकिन अस्पताल की लापरवाही और गलत इलाज के कारण उनकी बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि बच्ची की मौत के बाद भी अस्पताल प्रशासन उनसे और लाखों रुपये की मांग कर रहा है, जिससे परिवार सदमे और आक्रोश में है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और पुलिस जांच में जुट गई है। परिवार का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह की त्रासदी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला; बिहार में घमासान तेज
Patna, Bihar:बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार हर मानक पर विफल है... पढ़ाई हो दवाई हो कमाई हो या सुनवाई हो हर जगह सरकार फ्लॉप है.... तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष... कांग्रेस ने सरकार को घेरा.. 20 वर्षों में बिहार में भाजपा के साथ नीतीश कुमार बिहार में सरकार चला रहे हैं पिछले 12 वर्षों से भाजपा के साथ केंद्र में उनकी सरकार है इसके बाद जो भी बिहार पीछे है कम से कम इन लोगों को अपनी जिम्मेदारी को निर्वहन करना चाहिए..इन सभी चीजों को दरकिनार करते हुए केवल चुनावी रैली में बयान बाजी करते हैं... डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, कांग्रेस.. जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव राजनीति के सीन में नहीं है इनका हालत क्या है 37 महीने तक बिहार में राज कर रहे थे तो क्या कर रहे थे... सत्ता के भागीदार थे...और प्रति व्यक्ति आय हो या प्रति व्यक्ति आए का संवर्धन हो या आधारभूत संरचना का विकास... जिसको अपना परिवार का विकास नजर आता है जिसके घर में आग लगी हो दूसरे का नजारा कहां आएगा...जीविका में नंबर वन शिक्षा छात्र अनुपात में नंबर वन बिहार में ₹5 में पॉलिटेक्निक और ₹10 में इंजीनियरिंग कर रहे हैं...यह चरवाहा विद्यालय के rol मॉडल वाले को विकास कहां से नजर आएगा....0
0
Report
जगजीवन राम जयंती: नीतीश कुमार व मंत्रिपरिषद ने राजकीय समारोह में माल्यार्पण किया
Patna, Bihar:पटना भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन.... बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन... मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जगजीवन राम के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण... बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्री विजय चौधरी मंत्री अशोक चौधरी सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल हुए....0
0
Report
Advertisement
लखीसराय में PDS डोरस्टेप डिलीवरी के वायरल वीडियो से पारदर्शिता पर सवाल
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से बड़ी खबर है जहां पीडीएस अनाज की कालाबाजारी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि डोर स्टेप डिलीवरी लिखा हुआ वाहन बीच रास्ते में ही अनाज उतार रहा है। दरअसल राज्य सरकार द्वारा डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम के तहत टीडीएस डीलरों की दुकानों तक सीधे अनाज पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन वायरल वीडियो ने इस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, जी मीडिया इन वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इन तस्वीरों ने सरकारी सिस्टम की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस डिपो में ब्रेक फेल, चालक दबकर घायल
Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद- बल्लभगढ़ बस डिपो में बड़ा हादसा, दो बसों के बीच दबकर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस डिपो में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस डिपो में मौजूद अन्य चालक और परिचालकों में नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने बसों का संचालन रोककर विरोध जताया। मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद में चलने वाली सिटी बस सेवा की एक बस सुबह गुरुग्राम से चालक और परिचालक को लेकर बल्लभगढ़ बस स्टैंड स्थित सिटी बस सर्विस स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान वहां पर खड़े एक चालक कैलाश, जो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है, अपनी बस के पास खड़ा होकर दूसरी बस को पीछे करने में मदद कर रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही दूसरी बस को पीछे किया जा रहा था, अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण बस नियंत्रण से बाहर हो गई और वहां पास में खड़ी दूसरी बस से टकरा गई। इसी दौरान कैलाश दोनों बसों के बीच में आ गया और बसों के बीच दब गया। इस हादसे में कैलाश को कंधे और सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद अन्य चालक और परिचालकों ने तुरंत उसे बसों के बीच से निकाला और इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बल्लभगढ़ बस स्टैंड से सिटी बस चलाने वाले चालक संतराम ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनका एक साथी दो बसों के बीच दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस खबर के बाद बस डिपो में मौजूद सभी चालक और परिचालकों में नाराजगी फैल गई। चालकों का कहना है कि बसों की समय पर ठीक तरह से देखभाल और सर्विस नहीं की जाती। कई बसें लंबे समय से बिना सही मेंटेनेंस के ही सड़कों पर चलाई जा रही हैं। उनका आरोप है कि अगर बसों की नियमित जांच और मरम्मत होती तो शायद यह हादसा नहीं होता। इसी बात को लेकर सभी चालक और परिचालक बस डिपो पर ही धरने पर बैठ गए और बसों का संचालन रोक दिया। चालकों की मांग है कि पहले कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर आए और उनसे बातचीत करे, उसके बाद ही बस सेवा को दोबारा शुरू किया जाएगा। वहीं सिटी बस के ऑपरेशन मैनेजर अमित ने कहा कि यह एक तकनीकी हादसा है। उन्होंने बताया कि बसों की समय-समय पर सर्विस कराई जाती है, लेकिन जिस बस से यह हादसा हुआ है उसमें किसी तकनीकी खराबी के कारण ब्रेक फेल हो गया होगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि हादसा किस वजह से हुआ। फिलहाल घायल चालक कैलाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।0
0
Report
मुरैना में अवैध रेत माफियाओं पर वन विभाग का शिकंजा, ट्रैक्टर-ट्राली जब्त
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में अवैध रेत माफियाओं पर वन विभाग का शिकंजा, ट्रैक्टर-ट्राली जब्त मुरैना में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान रेत माफियाओं ने टीम पर हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन टीम ने एक ट्राली जब्त कर ली। चंबल नदी के राजघाट, सरायछौला थाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को रोका गया। खुद को घिरता देख रेत माफिया ने ट्रैक्टर से वन विभाग की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की और मौके से भाग निकला। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर का पीछा किया। आखिरकार टीम ने ट्राली को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि जब्त की गई ट्राली को राजस्थान के धौलपुर में सुरक्षित रखवाया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के युवाओं के लिए फिनटेक इंस्टिट्यूट का काम ठप, भाजपा पर निशाना
Jaipur, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जारी किया इंतजारशास्त्र: चैप्टर-14 कहा - राजस्थान के युवाओं को AI, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सिक्योरिटी जैसी आधुनिक तकनीकों में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण देने के संकल्प के साथ हमारी सरकार ने जोधपुर में राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखी थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस संस्थान का काम मार्च 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए था, उसे आज भाजपा सरकार की उदासीनता ने अधर में लटका दिया है। पहले केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिश के बावजूद इसके लिए ₹400 करोड़ का फंड देने से इनकार किया, और अब राज्य की भाजपा सरकार इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की गति धीमी कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। आखिर भाजपा को प्रदेश की प्रगति और युवाओं के कौशल विकास से क्या आपत्ति है? राजनीति अपनी जगह है, लेकिन जनहित की परियोजनाओं को रोकना प्रदेश को पीछे धकेलने जैसा है। मुख्यमंत्री जी, इस इंतजार को खत्म कर संस्थान का काम तुरंत पूरा करवाएं ताकि राजस्थान के युवा बदलती दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।0
0
Report
यूरिया का गैर-कृषि उपयोग रोकथाम: कृषि विभाग का एक दिवसीय विशेष अभियान
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में यूरिया के गैर कृषि कार्यों में उपयोग को रोकने के लिए कृषि विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। कृषि आयुक्तालय के निर्देशानुसार एक दिवसीय अभियान के तहत जिला स्तर पर टीमों का गठन कर रीको इंडस्ट्रियल एरिया चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में आकस्मिक निरीक्षण किए गए। इस दौरान प्लाईवुड, पेंट, पशु आहार, सॉर्टेक्स इकाइयों और उर्वरक विक्रेताओं के यहां भंडारण, विक्रय और उपयोग की जांच की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कृषि उपयोग के यूरिया का अन्य कार्यों में उपयोग प्रतिबंधित है और अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
कपासन के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक में प्रतिभा सम्मान, बैग वितरण
Begun, Rajasthan:एंकर - पीएम श्री राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय कपासन में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम एवं निःशुल्क स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक अर्जुनलाल जीनगर मुख्य अतिथि रहे तथा प्रधानाचार्य यशवंत कुमार जागेटिया ने अध्यक्षता की। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा व्यावसायिक शिक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। विधायक जीनगर ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनकर रोजगार देने वाला बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
चूरू में उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Churu, Rajasthan:उप निरीक्षक / प्लाटून कमांडर परीक्षा 2025 का आयोजन, चूरू में 21 एवं रतनगढ़ में 09 केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा, चूरू। जिले में आज 30 सेंटरों पर एसआई एवं प्लाटून कमांडर की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यह परीक्षा चूरू के 21 एवं रतनगढ़ शहर के 9 सेंटरों पर दो पार्यों में संपन्न होगी। परीक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस कर्मियों का जाप्ता तैनात किया है। परीक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए है। केंद्र पर गहन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया तथा सभी स्टाफ को मोबाइल के साथ प्रवेश वर्जित रखा गया। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली पारी के लिए सुबह 9 से 10 बजे तक प्रवेश दिया गया, वहीं दोपहर तीन बजे से शुरू होने वाली द्वितीय पारी की परीक्षा के लिए दोपहर दो बजे तक केंद्र में परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ रंगीन फोटो, फोटो युक्त मूल आईडी एवं प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य था। हाफ बाजू की ड्रेस एवं स्लीपर चप्पल पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया तथा जूते, बैग, चुन्नी आदि बाहर ही रखवा दी गई। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की शुचिता को गंभीरता से लेते हुए सभी परीक्षा केंद्रों के नजदीकी साईबर कैफे व ई- मित्र को बंद रखवाने की व्यवस्था की गयी है। उप निरीक्षक / प्लाटून कमांडर परीक्षा चूरू जिला मुख्यालय पर 21 तथा रतनगढ़ उपखंड मुख्यालय पर 09 परीक्षा केंद्रों पर 05 व 06 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान 05 अप्रैल को प्रत्येक पारी में जिले में 8920 एवं 06 अप्रैल को 8919 परीक्षार्थी भाग लेंगे। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में रविवार, 05 तथा सोमवार, 06 अप्रैल को चूरू जिला मुख्यालय व रतनगढ़ उपखंड मुख्यालय पर राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा उप निरीक्षक / प्लाटून कंमाडर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने उप निरीक्षक / प्लाटून कंमाडर परीक्षा के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए हैं।0
0
Report
उदयपुर जंगल में आग से पैंथर समूह का मूवमेंट रॉड किनारे तेज, ग्रामीण चिंतित
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के बायडी जावली क्षेत्र के जंगल में आग लगने से वहां रहने वाले पैंथर का मूवमेंट अब रॉड किनारे पगातार बढ़ने लगा है। बीती रात ग्रामीणों ने पैंथर के जोड़े को रॉड किनारे एक जानवर का शिकार करते देखा। काफी देर तक पैंथर का जोड़ा शिकार को खाने में व्यस्त रहा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने रॉड किनारे पैंथर के बढ़ते मूवमेंट पर चिंता जाहिर की है0
0
Report
तेज़ बारिश-ओलावृष्टि से नुकसान: सुरतगढ़ के टिब्बा बेल्ट में भाजपा ने किसानों से मुलाकात
Sri Ganganagar, Rajasthan:जिले में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने आज भाजपा नेता भी सुरतगढ़ इलाके के टिब्बा बेल्ट में पंहुचे और किसानों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सरकार से बातचीत कर जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन किसानों को दिया।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में CCTV फुटेज के साथ बुलट बाइक चोरी: चोर फरार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में बेखौफ वाहन चोर लगातार वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के भारत माता चौक से वाहन चोर ने बुलट मोटर साइकिल चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया। मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में दिख रहा है कि कैसे कर आकर पहले मोटरसाइकिल पर बैठता है और फिर मौका पाते ही उसे धक्का मार कर आगे ले जाता है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश कर रही है। सीसीटीवी0
0
Report
पटना में गैस सिलेंडर अवैध रिफिलिंग के धंधे का पर्दाफाश
Patna, Bihar:पुलिस को लगातार इस दुकान के बारे में गुप्त सूचना मिल रही थी। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस पदाधिकारी रणधीर कुमार खुद ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। जब उन्होंने सिलेंडर की मांग की, तो दुकानदार ब्लैक में सिलेंडर देने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद श्रीकृष्णापुरी थाना प्रभारी जितेंद्र राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान से कई गैस सिलेंडर बरामद हुए। पूछताछ में दुकानदार संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। आरोपी की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो राजापुल का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि अनिल कुमार इलेक्ट्रिक सामान की रिपेयरिंग की आड़ में गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग और ब्लैक मार्केटिंग का धंधा चला रहा था। वह गैस चूल्हा, कुकर, मिक्सी, हीटर, आयरन और पंखे की मरम्मत के नाम पर यह अवैध कारोबार कर रहा था। आपूर्ति निरीक्षक प्रिंस कुमार ने बताया कि थाने से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। दुकान से एक कमर्शियल और आठ घरेलू सिलेंडर बरामद हुए, जिनमें इंडियन और एचपी कंपनी के सिलेंडर शामिल हैं। आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले एक महीने से इस अवैध रिफिलिंग के धंधे में सक्रिय था और लंबे समय से इसमें संलिप्त होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ श्रीकृष्णापुरी थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodity Act) के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। बाइट--प्रिंस कुमार आपूर्ति निरीक्षक0
0
Report
गांदरबल और श्रीनगर के प्रमुख इलाकों में 24 घंटे जलापूर्ति बाधित
Aram Pora, Ganderbal, The Jal Shakti (PHE) Department, Rural Water Supply Division Ganderbal, has issued an urgent public notice informing that drinking water supply will remain disrupted in major parts of Ganderbal district and rural areas of Srinagar for around 24 hours. According to officials, the disruption is due to urgent repair works of the Sindh Power (SP) Canal, scheduled to be carried out by CMD Ganderbal on April 6. The raw water supply to all water treatment plants and schemes dependent on the canal will be significantly affected, leading to a temporary suspension of potable water supply. The disruption will remain in effect from 6:00 AM on Monday (April 6) to 6:00 AM on Tuesday (April 7). Faizan Ahmad (AEE )said that the department has made contingency arrangements, including the deployment of water tankers in case of emergencies. He urged the public to store sufficient water in advance to avoid inconvenience. Residents have also been advised to contact the department in case of any emergency through the following helpline numbers: 0194-2416292, 9697946908, 8491052446, and 9797073882.0
0
Report
Advertisement
