उन्नाव में बारिश के दौरान गंगा में जलस्तर बढ़ने की आशंका से उन्नाव में हुआ अलर्ट
Noida, Uttar Pradesh:उन्नाव प्रशासन ने गंगा के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया था। सूचना के अनुसार नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया था। साथ ही बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आठ बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। वहीं गोताखोर और कर्मचारी तैनात किए गए थे। आपको बता दें कि एक बाढ़ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया था, जिस पर लोग आपातकाल में सहायता मांग सकते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महराजगंज: मुस्लिम समाजसेवी ने कराई डांडिया नाइट, नौतनवा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
Nautanwa, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिल रही है। नौतनवा कस्बे के व्हाइट हाउस में आयोजित डांडिया नाइट में महिलाएं, युवतियां और बच्चे पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस कार्यक्रम का आयोजन एक मुस्लिम समाजसेवी की ओर से किया गया है, जो सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दे रहा है। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज की हैं जहां नवरात्रि में रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधान और संगीत की धुन पर थिरकते कदम हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल दिख रहा है। डांडिया की खनक और गरबा की लय पर महिलाएं और युवतियां पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रही हैं। इस आयोजन की खास बात यह है कि इसे एक मुस्लिम समाजसेवी की ओर से पिछले चार साल से आयोजित कराया जा रहा है जिसमे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई है । यह पहल धर्म और जाति की सीमाओं से ऊपर उठकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दे रही है। आयोजक गुड्डू खान का कहना है कि त्योहार समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सभी को मिल-जुलकर खुशियां मनानी चाहिए। धर्म और जाति से ऊपर उठकर हम सभी को एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करना चाहिए और मिलकर खुशियां मनानी चाहिए। वहीं कार्यक्रम में शामिल महिलाओं का कहना है कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और समानता की भावना को मजबूत करते हैं। जब सभी समुदायों के लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं, तो आपसी विश्वास बढ़ता है और सामाजिक सौहार्द को नई मजबूती मिलती है। वॉक थ्रू ऑन डांडिया नाईट
