icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड वित्त मंत्री की पटना मुलाकात: 2026-27 बजट पर चर्चा

Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री बिहार के सीएम से मिलेरांची झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पटना में सीएम सम्राट चौधरी से किया मुलाकात झारखंड के वित्त मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास मुख्यमंत्री Samrat Choudhary से मुलाकात हुई। एक ओर जहां बिहार राज्य के बंटवारे के बाद बिहार सरकार के वित्तीय प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की, वही मैंने उन्हें माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश पर झारखंड के कुशल वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी और उन्हें बताया कि वर्ष 2026-27 का सकल बजट 1,56,560 करोड़ का निर्धारित है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में बिहार राज्य का कुल बजट करीब 3 लाख 50 हजार करोड़ का है।
0
0
Report

12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 1 लाख लोगों तक योग को पहुंचाने का डा. रचना सिंह का संकल्प

Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao: उन्नाव l जहां एक ओर शिक्षा के माध्यम से बच्चों को उनकी कक्षा के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कराने में जनपद की राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका एवं एस आर जी डॉ रचना सिंह पूरी तन्मयता से प्रयास कर रही हैं वहीं उन्होंने योग के माध्यम से बच्चों को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ रखने हेतु जनपद के ब्लॉकों से शिक्षकों का एक ग्रुप "योगपावर" बनाया है जिससे जुड़कर शिक्षक न केवल स्वयं योग से लाभान्वित हो रहे हैं बल्कि योग के गुर सीख अपने विद्यालय के बच्चों और अभिभावकों को भी योग से जोड़ रहे हैं। डॉ रचना सिंह ने बताया कि 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा ,अध्यक्ष राज्य ललित कला अकादमी, जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी अनूप मिश्रा ने योगपावर ग्रुप के "योग संकल्प हस्ताक्षर अभियान" में हस्ताक्षर कर योग को घर- घर तक पहुंचाने की मुहिम की शुरुआत की।उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों से ये ग्रुप अनवरत योग के माध्यम से स्वस्थ भारत की दिशा में अपना योगदान दे रहा है। डॉ रचना सिंह ने बताया कि इस वर्ष की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी स्वस्थ भारत,समृद्ध भारत का संदेश देते हैं जिसका अभिप्राय है जब लोग स्वस्थ होंगे तब देश अधिक समृद्ध और विकसित बनेगा और योग,व्यायाम,संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली ही समृद्ध भारत की नींव है। पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी अनूप मिश्रा ने डा. रचना सिंह के योग संकल्प हस्ताक्षर अभियान की सराहना करते हुए कहा कि योग अब केवल एक व्यक्तिगत जीवनशैली नहीं रह गया है बल्कि यह विश्व के लिए एक स्वस्थ, शांतिपूर्ण और टिकाऊ भविष्य के निर्माण की आवश्यकता बन चुका उन्होंने उन्नाव वासियों से इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने के लिए इस मुहिम से जुड़ने की अपील की l डॉ रचना सिंह ने बताया कि योगपावर माननीय प्रधानमंत्री जी की इसी सोच को साकार करने के लिए धरातल पर कार्य कर रहा है।उन्होंने बताया कि ग्रुप के सदस्यों ने इस वर्ष 1 लाख से अधिक लोगों को जागरूक कर इस मुहिम से जोड़ने का संकल्प लिया है चूंकि हमारे बच्चे ही भावी राष्ट्र के निर्माता है और विभाग द्वारा भी योग को नियमित गतिविधि के रूप में कराने के निर्देश दिए गए हैं इसलिए प्रार्थना समय में आसन,प्राणायाम से बच्चों को जोड़ा जा रहा है तथा निःशुल्क शिविर के माध्यम से योग को अभिभावकों तथा समुदाय तक पहुंचाया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

चेन्नई ने दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट में टूर्नामेंट जीता, जम्मू-कश्मीर को हराया

Delhi, Delhi:द्वारका सेक्टर 12 के खेल मैदान पर आयोजित दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब चेन्नई की टीम ने अपने नाम कर लिया है। टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने जम्मू कश्मीर को हराकर जीत हासिल की। इस विशेष प्रतियोगिता में भारत के 8 राज्यों से आए 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मैदान पर व्हीलचेयर पर बैठे इन खिलाड़ियों का खेल देखना किसी चमत्कार से कम नहीं था। एक हाथ से व्हीलचेयर को तेजी से संभालना और दूसरे हाथ से चौके-छक्के जड़ना—इनका यह अद्भुत तालमेल और गजब की शारीरिक शक्ति देखते ही बनती थी। फील्डिंग के दौरान भी गेंद को रोकने के लिए खिलाड़ियों की रफ्तार और डाइव लगाने का जज्बा हैरान करने वाला था।
0
0
Report
Advertisement

AAP किसान प्रकोष्ठ नेता ने राम मंदिर दान-आवंटन पर भाजपा चुप्पी का आरोप

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के प्रेस क्लब में आम आदमी पार्टी (आप) किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर राम मंदिर से जुड़े मामलों में राम भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए धन, गहनों और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के बजाय इसे दबाने का प्रयास कर रही है। कमांडो ने सवाल उठाया कि यदि ऐसे आरोप किसी विपक्षी राज्य या विपक्ष से जुड़े संस्थान पर लगे होते, तो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी एजेंसियां तत्काल कार्रवाई करतीं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से जुड़े मामलों में सरकार की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पहले भी राम मंदिर भूमि खरीद में कथित घोटालों का खुलासा दस्तावेजों के साथ कर चुके हैं। कमांडो के अनुसार, करोड़ों रुपये की जमीनों को कुछ ही मिनटों में कई गुना अधिक कीमत पर खरीदने के आरोप सामने आए थे, लेकिन आज तक किसी जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अशोक कमांडो ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारियों के संरक्षण के लिए काम कर रही है। उन्होंने मांग की कि भाजपा सरकार रामभक्तों के चढ़ावे और मंदिर की संपत्तियों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करे。 इस अवसर पर प्रदेश सचिव मोहम्मद अजहर ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने जोर दिया कि उनकी आस्था से जुड़े किसी भी मामले में भ्रष्टाचार या अनियमितता को छिपाने का प्रयास देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
0
0
Report
Advertisement

जाट आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा विधायक एक साथ मंच पर, मंच छोड़ दिए

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर -धौलपुर -डीग जिले के जाटों को केंद्र में आरक्षण देने का मामला, जाट आरक्षण की हुंकार सभा में पहुंच भाजपा विधायक कुंवर जगत सिंह और डॉक्टर शैलेश दिगम्बर सिंह ने रखा सरकार और अपना पक्ष। दोनों भाजपा विधायकों की एक साथ एंट्री से असहज हो गए हुंकार सभा के आयोजक, अपने समर्थकों के साथ सभा में पहुंचे थे दोनों भाजपा विधायक। हनुमान बेनीवाल के सामने ही पहले डाक्टर शैलेश दिगम्बर सिंह ने और फिर कुंवर जगत सिंह ने रखा अपना पक्ष, दोनों नेताओं ने बताया कि भाजपा ने ही दिया जाटों को आरक्षण, वैधानिक कानून प्रक्रिया से जीती जाएगी आरक्षण की लड़ाई, दोनों नेता बोले जाट आरक्षण की मांग जायज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जाट आरक्षण को लेकर किये जा रहे प्रयासों की भी मंच से तारीफ, दोनों नेता बोले जाटों का मुद्दा है तो हम जाट होने के नाते इस मंच पर है, पार्टी व दल से ऊपर है यह मुद्दा, लेकिन जब हनुमान बेनीवाल ने राज्य सरकार व सीएम पर की टिप्पणी तो दोनों नेताओं ने जताया ऐतराज और फिर समर्थकों के साथ मंच छोड़ दिया मंच, मंच छोड़ने के बाद बोले दोनों विधायक, जब मुद्दा था सामाजिक तो हम साथ खड़े है लेकिन राजनीतिक मंच बनाये जाने के चलते अपनी बात कहकर छोड़ दिया मंच, दोनों विधायकों की उपस्थिति से असहज नजर आए आरएलपी कार्यकर्ता, संघर्स समिति ने भी मंच से किया दोनों का स्वागत.
0
0
Report

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का सरकार पर हमला; झारखंड के लिए जनआंदोलन चेतावनी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के नेहरू कॉम्प्लेक्स में आयोजित आजसू पार्टी की जनआक्रोश सभा में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने राज्य सरकार और बीसीसीएल प्रबंधन पर जमकर हमला बोला। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी का संकल्प शोषण मुक्त झारखंड का निर्माण करना है और इसके लिए पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में क्रांति के नाम पर लोगों को भ्रमित करने का काम किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान झारखंड सरकार सिद्धांतों और मूल्यों की नहीं, बल्कि वसूलीबाजी की सरकार बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि राज्य की मौजूदा कार्यशैली को देखकर दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आत्मा भी दुखी होती होगी।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में ATS ने सोशल मीडिया से जुड़ी जैश-ए मोहम्मद संदिग्ध महिला को गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर के वाटिका क्षेत्र से राजस्थान ATS ने 37 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है जो सोशल मीडिया के जरिए जैश-ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ी हुई थी। ज़ी मीडिया की टीम बबीता उर्फ खदीजा के जयपुर स्थित घर पहुंची। यहां बबीता अपने माता-पिता और एक भाई के साथ रहती थी। बबीता के पिता ने कैमरा पर आने से मना करते हुए कहा कि वह कैमरा पर नहीं आना चाहते लेकिन मेरे लिए देश पहले है और ऐसा करने वाले बच्चों की मुझे जरूरत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों को जो देश के खिलाफ हो उन्हें नरक में भी जगह नहीं मिलनी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top