icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Vedanta Delhi Half Marathon के लिए मेट्रो 03:30 से खुलेगी, रनर्स को मुफ्त यात्रा

New Delhi, Delhi:METRO SERVICES TO START FROM 03:30 AM ON SELECT LINES TO FACILITATE THE PARTICIPANTS OF VEDANTA DELHI HALF MARATHON ON 18TH OCTOBER 2026 (SUNDAY) In order to facilitate the participants of upcoming Vedanta Delhi Half Marathon to be held on Sunday, 18th October, 2026 at Jawaharlal Nehru Stadium, the Delhi Metro train services will begin from 03:30 AM from terminal stations of following Lines:- 1. Red Line i.e, Line No. 1 from Rithala to Shaheed Sthal New Bus Adda 2. Yellow Line i.e, Line No. 2 from Samaypur Badli to Millennium City Centre Gurugram 3. Blue Line i.e, Line -3/4 from Dwarka Sec-21 to NOIDA Electronic City/Vaishali 4. Violet Line i.e, Line -6 from Kashmere Gate to Raja Nahar Singh (Ballabhgarh) On this Sunday, services on above Lines will be available as per the following schedule:- Time Headway 03:30 AM to 04:15 AM 15 minutes 04:15 AM to 06:00 AM 20 minutes 06:00 AM till close of revenue service As per regular Sunday time table on all Lines Metro services on all other Lines will commence as per their regular Sunday time table only. For the convenience and guidance of the participants, the organizers of the Marathon will also be deploying volunteers at specific Metro stations which include JLN Stadium, Jor Bagh, Janpath and Jangpura. The event organizer is sponsoring the cost of travel for to and fro moment to the event venue for the participants of Vedanta Delhi Half Marathon 2026. For this DMRC has provided required number of QR tickets as per the applicable Metro fare. For runners, to and fro Metro ride is free. Runners are advised to collect the wrist bands with special QR code alongwith their bibs from the organizers. For more information about the Vedanta Delhi Half Marathon 2026, one may visit the following links: vedantadelhihalfmarathon.procam.in/ instagram.com/delhihalfmarathon twitter.com/delhihm_ facebook.com/DelhiHM
0
0
Report

जानकीपुरम सेक्टर-7 ट्रैक्टर हादसे में 8 साल के कृष्णा की मौत, बहन घायल

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ जानकीपुरम सेक्टर-7 में दर्दनाक हादसा नगर निगम से अटैच ट्रैक्टर की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम कृष्णा की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की छोटी बहन भी हुई घायल आरोप—ट्रैक्टर चालक ने आगे बढ़ाने के बजाय पीछे कर दिया वाहन सड़क किनारे बैठे मासूम पर चढ़ा ट्रैक्टर, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया तीन मासूम बहनों के सिर से उठा इकलौते भाई का साया बच्चे की मौत से परिवार में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ जानकीपुरम सेक्टर-7 में हुए हादसे की जांच में जुटी पुलिस
0
0
Report
Advertisement

पीपाड़ सिटी नगरपालिका की पहली बैठक: 35 पार्षद पहुंचे, भाजपा नाराज़

Noida, Uttar Pradesh:पीपाड़ सिटी नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष आशा देवी कच्छवाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर पालिका के सभी 35 पार्षद उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में नगर पालिका प्रशासन की ओर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों का स्वागत-सत्कार किया गया। बैठक के एजेंडे के बिंदु संख्या दो के तहत पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को अध्यक्ष के समक्ष रखा। इस दौरान शहर की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों, सौंदर्यकरण, पार्कों के रखरखाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। नगर पालिका अध्यक्ष आशा देवी कच्छवाह ने कहा कि पीपाड़ शहर के विकास के लिए सभी पार्षदों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा। जनहित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास एवं सौंदर्यकरण के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। बैठक के समापन पर भाजपा पार्षदों ने जताई नाराजगी। वहीं, बैठक के समापन के दौरान भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया। उनका कहना था कि पार्षदों की समस्याएं पूरी तरह सुने बिना ही नगर पालिका अध्यक्ष ने बैठक समाप्त करने की घोषणा कर दी। इसको लेकर बैठक के बाद कुछ पार्षदों में नाराजगी देखने को मिली और अधिशासी अधिकारी के समक्ष अपनी नाराजगी व्यक्त की। नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में जहां शहर के विकास और वार्डों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई, वहीं बैठक के अंत में सामने आई नाराजगी ने नगर पालिका की आगामी बैठकों में आपसी समन्वय और संवाद को लेकर सवाल खड़े कर दिऐ।
0
0
Report

दुष्काळ सूची से लाखनी-साकोली बाहर, किसानों के लिए राजनीतिक विवाद बढ़ा

Bhandara, Maharashtra:दुष्काळ ग्रस्त यादीतून साकोली लाखनी तालुका वगळल्याने शेतकऱ्यांवर अन्याय.... भंडारा जिल्ह्यातील लाखनी आणि साकोली तालुक्यांना दुष्काळग्रस्त यादीतून वगळण्यात आल्याने राजकीय वाद पेटला आहे. जिल्ह्यातील पाच तालुके दुष्काळग्रस्त घोषित केले असताना लाखनी-साकोलीवर अन्याय का, असा सवाल आमदार नाना पटोले यांनी उपस्थित केला आहे. हा निर्णय राजकीय सूडबुद्धीतून घेतल्याचा गंभीर आरोप करत, दोन्ही तालुक्यांचा फेरआढावा घेऊन शेतकऱ्यांना न्याय द्यावा, अशी मागणी त्यांनी केली आहे. शेतकऱ्यांच्या संतापाचा उद्रेक झाल्यास सरकार जबाबदार असेल, असा इशाराही नाना पटोले यांनी फडणवीस सरकारला दिला आहेव.
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में खाद-बीज कालाबाजारी के खिलाफ कलेक्टर-एसपी ने छापा मारा

Dholpur, Rajasthan:खाद-बीज कालाबाजारी की शिकायत पर कलेक्टर-एसपी ने मारा छापा धौलपुर जिले में खाद और बीज की कालाबाजारी की मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी.टी. और पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान बुधवार को खुद मौके पर पहुंचे और जांच की। इस दौरान डीएसटी टीम भी मौजूद रही प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर और एसपी ने सबसे पहले बस स्टैंड स्थित एक खाद-बीज की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक और गोदाम में रखे खाद-बीज के स्टॉक का मिलान किया। दुकानदार से बिक्री को लेकर पूछताछ भी की गई。 इसके बाद दोनों अधिकारी कृषि विभाग की टीम के साथ रीको औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। वहां दो गोदामों में रखे खाद-बीज के भंडारण की जांच की गई。 संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि धौलपुर से मध्यप्रदेश के किसानों को खाद-बीज बेचा जा रहा है, जिससे जिले के किसानों को परेशानी हो रही है। जांच के दौरान फिलहाल कोई बड़ी अनियमितता सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई बिक्री में पारदर्शिता लाने और किसानों को सही समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। कलेक्टर और एसपी के खुद मैदान में उतरने से खाद-बीज कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है
0
0
Report

देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे वीरेंद्र प्रताप की तबीयत बिगड़ी

Dipu RawatDipu RawatFollow19m ago
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे वीरेंद्र प्रताप मद्धेशिया की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वीरेंद्र प्रताप मद्धेशिया 11 अक्टूबर से आमरण अनशन पर बैठे थे। उनका घर छातीराम पुल के पास स्थित है, जहां देशी शराब की दुकान संचालित हो रही है। वह लंबे समय से इस दुकान को वहां से हटाने की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर उन्होंने आमरण अनशन शुरू किया था। बुधवार को एसडीएम सदर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम अनशन स्थल पर पहुंची और वीरेंद्र प्रताप के स्वास्थ्य की जांच की। तबीयत खराब होने पर उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया। वहां से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान सीओ सदर अंकुर गौतम समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
0
0
Report

साइबर ठगी के पीड़ित को वापस मिले 20 हजार रुपये, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई

Dipu RawatDipu RawatFollow21m ago
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। साइबर ठगी के मामले में श्यामदेउरवां पुलिस की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 20 हजार रुपये वापस करा दिए। ठगी की रकम खाते में वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर साइबर अपराध के मामलों में कार्रवाई की जा रही है। मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में श्यामदेउरवां थाने की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ मुड़कुटिया निवासी शिवा राजभर पुत्र विरेंद्र राजभर साइबर ठगी के शिकार हो गए थे। उनके 20 हजार रुपये ठगी के जरिए निकाल लिए गए थे। पुलिस टीम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में ठगी की पूरी रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
0
0
Report
Advertisement

किशनगढ़ मार्बल एरिया के गहरे पोंड में युवक की मौत, दो दिन में दूसरी घटना

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में पौंड में मिला युवक का शव दो दिन में दूसरी मौत से मचा हड़कंप, मार्बल एरिया में अवैध रूप से बने गहरे पॉन्ड पर उठ रहे सवाल, सुबह पानी में तैरता मिला शव किशनगढ़ के मार्बल एरिया में अवैध रूप से बने गहरे पॉन्ड अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। दो दिन पहले इसी क्षेत्र के एक पौंड में गिरने से युवक की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह एक बार फिर इसी क्षेत्र के पौंड में युवक का शव तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और खुले पड़े गहरे जलभराव वाले स्थानों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार सुबह पौंड में शव दिखाई देने पर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान रामलाल नायक (26) पुत्र हनुमान नायक, निवासी करकेड़ी रूपनगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। दो दिन में दूसरी मौत, सुरक्षा इंतजामों पर सवाल मार्बल एरिया में लगातार दो दिनों के भीतर पॉन्ड में गिरने से हुई मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। गहरे पॉन्ड के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम हैं या नहीं, यह जांच का विषय है। यदि इन स्थानों पर चेतावनी संकेतक, सुरक्षित घेराबंदी और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं हैं, तो भविष्य में भी ऐसे हादसों का खतरा बना रह सकता है। फिलहाल गांधीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह पॉन्ड तक कैसे पहुंचा, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा。
0
0
Report

अलवर हमला: तीन आरोपियों को 10-10 साल जेल और 10 हजार रुपये जुर्माना

Alwar, Rajasthan:अलवर में जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को 10-10 साल की सजा, 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया अलवर। अलवर की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या-2 की अदालत ने प्राणघातक हमले के मामले में तीन आरोपियों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश रिधिमा शर्मा ने तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं。 अपर लोक अभियोजक महेश चंद मीणा ने बताया कि घटना 7 मार्च 2023 की है। मनीष अपने दोस्त अजय के साथ बाइक पर सवार होकर 60 फीट रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए छह युवकों ने उन्हें घेर लिया और अजय पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई。 घटना के बाद एनईबी थाना पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिलबाग, सोहिल और अल्ताफ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को 10-10 साल के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया। वहीं, मामले के शेष तीन आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं。
0
0
Report

लखनऊ में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश: 5 गिरफ्तार, फर्जी खाते बनवाने का खेल

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार आश्याना पुलिस ने साइबर ठगी के गिरोह का किया पर्दाफाश भोले-भाले लोगों को पैसों का लालच देकर खुलवाते थे फर्जी बैंक खाते फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बैंकों में खुलवाए जाते थे खाते साइबर ठगी की रकम मंगाने के लिए इस्तेमाल होते थे बैंक खाते और मोबाइल सिम गिरोह के कब्जे से 13 एटीएम कार्ड, 7 मोबाइल फोन और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद 2 बैंक पासबुक, एक चेकबुक और ₹4,450 नकद भी बरामद सभासद ममता रावत के नाम की कथित फर्जी मुहर और लेटरपैड भी मिला ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लालच देकर लखनऊ लाते थे गिरोह के सदस्य फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर खुलवाए जाते थे 8 से 10 बैंक खाते कथित मास्टरमाइंड कार्तिक की भूमिका भी जांच के दायरे में देवीखेड़ा मोड़ से 13 अक्टूबर की रात पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी श्रीकान्त वर्मा और आकाश मौर्या का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया थाना आशियाना में बीएनएस, आईटी एक्ट और एमवी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई में जुटी
0
0
Report
Advertisement

पीपाड़ सिटी नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक, वार्डों की समस्याओं पर चर्चा

Jodhpur, Rajasthan:पीपाड़ सिटी नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष आशा देवी कच्छवाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर पालिका के सभी 35 पार्षद उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में नगर पालिका प्रशासन की ओर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों का स्वागत-सत्कार किया गया। बैठक के एजेंडे के बिंदु संख्या दो के तहत पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को अध्यक्ष के समक्ष रखा। इस दौरान शहर की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों, सौंदर्यकरण, पार्कों के रखरखाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। नगर पालिका अध्यक्ष आशा देवी कच्छवाह ने कहा कि पीपाड़ शहर के विकास के लिए सभी पार्षदों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा। जनहित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास एवं सौंदर्यकरण के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। बैठक के समापन पर भाजपा पार्षदों ने जताई नाराजगी। वहीं, बैठक के समापन के दौरान भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया। उनका कहना था कि पार्षदों की समस्याएं पूरी तरह सुने बिना ही नगर पालिका अध्यक्ष ने बैठक समाप्त करने की घोषणा कर दी। इसको लेकर बैठक के बाद कुछ पार्षदों में नाराजगी देखने को मिली और अधिशासी अधिकारी के समक्ष अपनी नाराजगी व्यक्त की। नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में जहां शहर के विकास और वार्डों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई, वहीं बैठक के अंत में सामने आई नाराजगी ने नगर पालिका की आगामी बैठकों में आपसी समन्वय और संवाद को लेकर सवाल खड़े कर दिए।
0
0
Report

सचिन पायलट ने किशनगढ़ में दिवंगत कंवरलाल पाटनी को श्रद्धांजलि दी

Kishanganj, Bihar:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पंजाब प्रभारी सचिन पायलट बुधवार को किशनगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने आरके हाउस पहुंचकर आरके मार्बल ग्रुप के संस्थापक परिवार के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय कंवरलाल पाटनी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। सचिन पायलट ने स्वर्गीय कंवरलाल पाटनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने आरके मार्बल ग्रुप के चेयरमैन अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी और विमल पाटनी से मुलाकात की तथा दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। परिजनों से बातचीत के दौरान पायलट ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति मिलने की कामना की। इस अवसर पर सचिन पायलट ने कहा कि -कंवरलालजी को श्रद्धांजलि देने आया हूं। उम्मीद करता हूं कि प्रभु उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। पायलट का यह दौरा शोक संवेदना व्यक्त करने के उद्देश्य से रहा। उन्होंने दिवंगत कंवरलाल पाटनी को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार के प्रति अपनी आत्मीय संवेदनों प्रकट कीं। इस मौके पर उनके साथ विधायक विकास चौधरी, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, पूर्व विधायक राकेश पारीक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजू गुप्ता सहित कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top