icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow12 Sept 2024, 12:43 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ब्रजभूमि को दूषित करने के प्रयास के खिलाफ संकल्प पदयात्रा का आगाज़

Mathura, Uttar Pradesh:कुसुम सरोवर से दानघाटी तक निकली 'संकल्प पदयात्रा', स्वामी सच्चिदानंद बोले- ब्रजभूमि को दूषित करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं करेंगे (मथुरा): बेटियों की सुरक्षा, नौजवानों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के विरोध तथा लव जिहाद एवं नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'बेटी बचाओ, बेटों को नशा मुक्त बनाओ' संकल्प पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह पदयात्रा क Kusum sarovar से प्रारंभ होकर प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर, गोवर्धन तक पहुंची, जिसमें विभिन्न हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पदयात्रा के दौरान चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने वर्तमान परिस्थितियों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा: > "देखिए, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि लगातार ब्रजभूमि को जिहादी मानसिकता के लोग इसको दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी बहन-बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। अब सनातनी सड़कों पर हैं। आज करणी सेना सड़कों पर है, आज विश्व हिंदू परिषद सड़कों पर है, आज बजरंग दल सड़कों पर है, आज किसान यूनियन सड़कों पर है। आज सभी हिंदू सनातनी सड़कों पर उतर के आ गए हैं इसी संकल्प को लेकर कि हम ब्रजभूमि से जिहाद को मिटा कर रहेंगे। यह यात्रा हमारी कुसुम सरोवर से प्रारंभ हुई है और दानघाटी मंदिर तक जाएगी।" इस यात्रा में करणी सेना, विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और किसान यूनियन समेत कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर शामिल हुए। पदयात्रा के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में सुरक्षा व सांस्कृतिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने का संदेश दिया गया। बाइट--स्वामी सच्चिदानंद-चित्रगुप्त पीठ
0
0
Report

विजय सिन्हा: गांधी के सिद्धांत राजनीति में महापाप नहीं, रियल हीरो ही असली नेता

Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि गांधी जी के 7 सिद्धांत के अनुसार राजनीति में सिद्धांत की अहमियत है। गांधी जी ने कहा था महापाप है और आज जिन लोगों ने सिद्धांत के बिना राजनीति किया वे महापाप करते हैं, और देश की जनता उनको सजा देगी; आने वाले दिन में रियल हीरो ही चलेगा, रील का हीरो नहीं। गांधी जी के सिद्धान्त देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आगे बढ़ा रहे हैं क्योंकि रियल हीरो वही है। भारतीय मूल के पायलट के द्वारा इसराइल के लोगों की जान बचाने और खुद घायल होने पर विजय सिन्हा ने कहा, मां भारती की संतान आज गर्भावस्था में है; आज इजरायल के लोगों की जान बचाने में पायलट ने अपनी जान दांव पर लगा दी; पायलट को ऐसे भारत के रियल हीरो को सलाम करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप: तीन गिरफ्तारी, प्रिंस फरार

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद。 फरीदाबाद में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुणाल, यश और दीपक के रूप में हुई है, जबकि मामले में शामिल चौथा आरोपी प्रिंस अभी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एसीपी सराय संदीप मोर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 28 तारीख को पुलिस को मामले की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान चारों आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और एक खंडहरनुमा इमारत में ले गए, जहाँ नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। शिकायत में पीड़ित लड़के के साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का जिक्र किया गया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। आरोप है कि पीड़ितों को बंधक बनाकर एक आरोपी ने अपने बैंक खाते में 10 हजार रुपये भी ट्रांसफर करवाए थे। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है, जबकि फरार आरोपी प्रिंस की तलाश जारी है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।
0
0
Report

नेशनल हाईवे-27 पर गाय के कारण बाइक सवार दो घायल, एक की हालत गंभीर

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर राजगढ़ स्कूल के सामने सड़क हादसा हो गया। जोगणिया माता के दर्शन कर गांव लौट रहे दो बाइक सवार अचानक सड़क पर गाय आने से बाइक का संतुलन बिगड़ने पर गिर गए। हादसे में रोहित खटीक पुत्र प्रकाश खटीक निवासी शनि महाराज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पारसोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया। वहीं, उनके साथ बाइक पर सवार गौरव सेठिया पुत्र सुरेश सेठिया को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
0
0
Report
Advertisement

सोलापुर के वन क्षेत्र में जलसंकट, वन्यजीव पानी के लिए तरस रहे

Pandharpur, Maharashtra:Anchor - सोलापूर जिल्ह्यातील वन विभागाच्या परिक्षेत्रातील वन्य जीवांना पिण्याच्या पाण्याची गरज, वन अधिकाऱ्यांनी केले हात वर, पाणी टंचाईने वन्य जीवांचे हाल. सोलापूर जिल्ह्यात वन्य प्राण्यांनाही दुष्काळाच्या झाडा बसायला सुरुवात झालेली आहे सांगोला तालुक्यातील आलेगाव येथील वन विभागाचे क्षेत्र मोठ्या प्रमाणात आहे. या वनविभागाच्या परिक्षेत्र मध्ये मध्ये हिरण काळवीट ससा लांडगा कोल्हा असे प्राणी मोठ्या प्रमाणात आहेत. सध्या दुष्काळी परिस्थितीमुळे जंगलातील झाडे वाळून चाललेले आहेत. या वन्यजीवांना पिण्याच्या पाण्यासाठी केलेले पाणवठे सुद्धा आटू लागतले आहे. यातील पाणी संपून गेले आहे. वन विभागाकडून यात पाणी सोडले जात नाही. याबाबत स्थानिक नागरिकांनी सांगोला तालुका वनपरिक्षेत्र यांना फोन केला असता त्यांनी पाणी सोडण्याचे अधिकार आपल्याला नसल्याचे सांगत वरिष्ठांकडे बोट दाखवले आहे. त्यामुळे सरकारी लाल फितीच्या कामाचा फटका वन्यजीवांच्या पिण्याच्या पाण्याला सुद्धा बसत आहे.
0
0
Report

रोहतक की आशिमा अहलावत ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता

Rohtak, Haryana:एशियन गेम्स की महिला शूटिंग स्पर्धा में रोहतक की बेटी आशिमा अहलावत ने सिल्वर मेडल जीता रोहतक पहुंचने पर स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा उनका फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया इस दौरान भावुक पलों में आशिमा की माता ने कहा कि पति के निधन के बाद आशिमा ही उनका सबसे बड़ा सहारा बनी है और वह इस मेडल को अपने पति को समर्पित करती हैं वहीं विजेता खिलाड़ी आशिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत को देते हुए कहा कि वह अब आगामी ओलंपिक गेम्स की तैयारी शुरू करेंगी और देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना ही उनका मुख्य लक्ष्य है डीसी सतबीर मान ने भी विजेता खिलाड़ी को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की वॉक थ्रू -आशिमा अहलावत व उनकी माता के साथ राज टाकिया ज़ी मीडिया रोहतक
0
0
Report
Advertisement

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पर हुए कई कार्यक

Mahuwa, Uttar Pradesh:** *********** राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज जनपद महराजगंज के समस्त थानों व कार्यालयो मे विशेष कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत श्रद्धा व गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारियों एवं उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सभी थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रभुसत्ता की रक्षा करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से पालन करने की शपथ दिलाई गई। *समारोह के दौरान संदेश दिया गया कि* महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, करुणा एवं स्वच्छता के आदर्श तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, अदम्य निष्ठा एवं देशभक्ति की भावना आज भी समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पुलिस विभाग का यह मुख्य दायित्व है कि *इन महान सिद्धांतों को अपने दैनिक कार्यशैली में आत्मसात कर समाज में शांति, सुरक्षा, बंधुत्व एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयासरत रहे।
0
0
Report

ट्राय सागा-2026: राजस्थान के राजसमंद में जल खेलों का धमाकेदार आगाज़, एथलीटों का दमखम

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद झील की ऐतिहासिक नौ चौकी पाल पर 'ट्राय सागा-2026' एंड्योरेंस स्पोर्ट्स फेस्टिवल का धमाकेदार आगाज़, देश भर के एथलीट ने दिखाया दमखम, बचाव कार्यों के लिए 2 पोंटून बोट और 2 हाई-स्पीड रेस्क्यू बोट तैनात रही राजसमंद आज ऐतिहासिक राजसमंद झील की नौ चौकी पाल पर सुबह 8 बजे तैराकी प्रतियोगिता के साथ तीन दिवसीय एंड्योरेंस स्पोर्ट्स फेस्टिवल 'ट्राय सागा-2026' का शानदार आगाज़ हुआ, जिसमें राजसमंद जिले सहित देशभर से पहुंचे नामी एथलीटों ने हिस्सा लिया। तैराकी प्रतियोगिता के दौरान बचाव कार्यों के लिए 2 पोंटून बोट और 2 हाई-स्पीड रेस्क्यू बोट तैनात रहीं। विवरण: तैराकी स्पर्धा में 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 500 मीटर, 1000 मीटर, 1500 मीटर और 1900 मीटर की विभिन्न श्रेणियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जहां खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाया। तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का शेड्यूल: 2 अक्टूबर राजसमंद में तैराकी, 3 अक्टूबर उदयपुर में साइक्लिंग, 4 अक्टूबर उदयपुर में रनिंग। तैराकी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से संवाददाता श्याम बिश्नोई ने बातचीत की।
0
0
Report
Advertisement

औरैया पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, म‍िले हथ‍ियार

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow9m ago
Auraiya, Uttar Pradesh:

यूपी के औरैया जनपद में औरैया पुलिस को मुखबिर की सटीक सूचना पर मिली बड़ी कामयाबी , पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ , पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाते हुए एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार , पुलिस ने मौके से 19 निर्मित तमंचे और 12 अर्धनिर्मित तमंचों के साथ 16 जिंदा कारतूस और 16 खोखा कारतूस समेत अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों के साथ किया गिरफ्तार । 

 

यूपी के औरैया जनपद में थाना दिबियापुर पुलिस और sog टीम को मुखबिर के जरिए सटीक सूचना मिली कि ग्राम मलकापुर के खेतों में बने ट्यूबेल के पास एक व्यक्ति के द्वारा शस्त्र बनाने की अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही है । मुखबिर की सटीक सूचना मिलने पर दिबियापुर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मलकापुर ग्राम के खेतों में बने हुए ट्यूबवेल पर छापेमारी की छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि अभियुक्त के द्वारा ट्यूबवेल के लिए लगाए गए बिजली विभाग के द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर से डायरेक्ट तार डालकर विद्युत चोरी करके अवैध शस्त्र निर्माण कार्य कर रहा था । 

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर दिबियापुर थाना पुलिस और sog टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मलकापुर के खेत में बने ट्यूबवेल के पास बिजली की चोरी करते हुए अवैध शस्त्र निर्माण कार्य करते हुए अभियुक्त विनोद कुमार राजपूत निवासी को गिरफ्तार किया । 

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से 19 तमंचे निर्मित जिसमें 14 अदद तमंचे 315 बोर , 2 अदद तमंचे 12 बोर , 2 अदद अधिया तमंचे 315 बोर , 1 अदद अधिया 12 बोर बरामद हुए । इसके साथ साथ 12 अर्धनिर्मित तमंचे , 16 जिंदा कारतूस 315 बोर , 16 खोखा कारतूस 315 बोर , 4 जिंदा कारतूस 12 बोर , 2 खोखा कारतूस 12 बोर , 12 लोहे की नाल , 1 ग्लाइडर मशीन , 1 ड्रिल मशीन , 30 स्प्रिंग , 6 ट्रिगर,समेत वेल्डिंग मशीन , डाई हथौड़ा आदि बरामद किया । 

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के ऊपर दिबियापुर थाने में मुकद्दमे पंजीकृत है , इसके साथ ही साथ यह भी जानकारी जुटाई जा रही है इस अभियुक्त के और कौन कौन साथी है ? और यह तमंचे कहां कहां जनपदों में बेचता था । 

 

बाइट - अभिषेक भारती पुलिस अधीक्षक औरैया

0
0
Report

महाराजगंज के पांच भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग मोर्चे में प्रदेश स्तर की दी गई जिम्मेदारी

Mahuwa, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि भाजपा में पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन और समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है। महाराजगंज के पांच समर्पित कार्यकर्ताओं श्री विवेका पांडेय जी को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री , पूर्व जिलाध्यक्ष श्री परदेसी रविदास भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र खरवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा मधु पांडेय जी को प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा की जिम्मेदारी मिली है । प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलना यह साबित करता है कि भाजपा में मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण का पूरा सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में महाराजगंज भाजपा लगातार संगठनात्मक रूप से मजबूत हो रही है। इन नियुक्तियों से जिले के हजारों कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने-अपने मोर्चों को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करेंगे। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था है। महाराजगंज के पांच कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की मेहनत को पहचान और अवसर दोनों मिलते हैं। उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां केवल महाराजगंज के लिए गौरव का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में संगठन लगातार विस्तार और मजबूती की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव और सक्रियता से संबंधित मोर्चों को नई ऊंचाई देंगे और आगामी चुनावों में संगठन की ताकत को और प्रभावी बनाएंगे। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा की राजनीति का आधार परिवारवाद नहीं, बल्कि परिश्रम, विचारधारा और कार्यकर्ता का समर्पण है। महाराजगंज के पांच कार्यकर्ताओं को प्रदेश के विभिन्न मोर्चों में जिम्मेदारी मिलना इसका जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जनपद के कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में उचित प्रतिनिधित्व देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। इन नियुक्तियों से पूरे जिले में उत्साह का वातावरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी अपने-अपने मोर्चों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे विकास और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता,जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह अजय श्रीवास्तव फरीदा ईरम सरोज पांडेय शैलेश पांडेय जिला महामंत्री बबलू यादव प्रभाकर द्विवेदी मधुर सिंह जिला मंत्री दिनेश जायसवाल बैजनाथ पटेल ठाकुर रौनियार गौतम चौधरी जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला सहित मंडल अध्यक्ष और तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
0
0
Report

NO UPI DAY के विरोध में कश्मीरी गेट मार्केट के व्यापारी MDR वापसी मांग रहे

New Delhi, Delhi:कश्मीरी गेट की मार्केट में NO UPI DAY मनाया जा रहा है यूपीआई पर एमडीआर लगाए जाने के बाद व्यापारियों की मांग है कि उसको वापस लिया जाए वरना तब तक वह यूपीआई से पेमेंट एक्सेप्ट नहीं करेंगे नए रूल के मुताबिक 2000 से ऊपर की पेमेंट पर एमडीआर लगाया जाएगा सीटीआई ने मांग की थी एमडीआर को रोलबैक करने की जिसके बाद अब वह कश्मीरी गेट की मार्केट में NO UPI DAY बना रहे हैं जब हम लोग मार्केट में स्थिति देखने पहुंचे तो वहां पर पहले से दुकान पर कुछ ग्राहक मौजूद थे जो दुकानदारों से कह रहे थे कि हमारे पास कैश नहीं है और यूपीआई पेमेंट लेनी है पर दुकानदारों ने मना कर दिया उन्होंने अपने QR कोड पर काला कपड़ा भी ढका हुआ है बातचीत के दौरान लोगों का कहना है कि पहले आदत लग रही यूपीआई के और अब उसे पर चार्ज लगाकर मना किया जा रहा है ग्राहक को कहना है हम दुखी हैं पर व्यापारी भी अपनी जगह ठीक है हम उनकी दुविधा समझتے हैं तो ही व्यापारी कह रहे हैं कि हम यूपीआई एक्सेप्ट नहीं करेंगे लगभग 15 तारीख तक तो ऐसे ही चैंपियन चलाया जाएगा जब तक एमडीआर को वापस नहीं लिया जाता
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top