201002
नमाज पढ़ते वक्त शख्स की मौत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नमाज पढ़ रहा व्यक्ति अचानक गिर पड़ा। आपको बता दें कि यूपी के गाजियाबाद में नमाज पढ़ते समय व्यक्ति की अचानक जान चली गई। फिलहाल जान जाने के कारण पता नहीं चला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेत पर गए पूर्व राज्यमंत्री रियासत राणा के पुत्र को गोली मारने का आरोप, हायर सेंटर रेफर
Shamli, Uttar Pradesh:शामलीा : कैराना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-709 एडी के निकट खेत पर गए पूर्व राज्यमंत्री रियासत राणा के पुत्र बिलाल राणा को गोली मारकर घायल किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस घटना की जांच कार्रवाई में जुटी हैं। घायल पक्ष ने जमीनी विवाद को घटना का कारण बताते हुए आधा दर्जन लोगों पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। गुरुवार की सायं लगभग छह बजे बताया गया है कि बिलाल राणा अपने भांजे सेम के साथ गांव मन्नामाजरा के निकट खेत पर गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान पुराने जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोग वहां पहुंच गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। वह जान बचाकर मौके से भागने लगे, तभी उनके बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले में तहरीर मिलने पर साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
फिरोजाबाद स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव का खुलासा, दो नाबालिग हिरासत में एक की तलाश
Haridwar, Uttarakhand:फिरोजाबाद। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर हुए पथराव की घटना का फिरोजाबाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल तीन नाबालिगों की पहचान की है। इनमें से दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि फिरोजाबाद-टूंडला रेलखंड पर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच पर पथराव किया गया था, जिससे कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना के समय ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे। हालांकि पथराव की इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े पत्थरों को उठाकर ट्रेन पर फेंका था। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि तीसरे नाबालिग की तलाश जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
यूपी में दो आईएएस अफसरों के तबादले, सौम्या पांडेय बरेली प्राधिकरण के वीसी बने
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में दो आईएएस अफसर के तबादले वीसी बरेली प्राधिकरण मानिकन्दन प्रतीक्षारत किए गए सौम्या पांडेय को बरेली प्राधिकरण वीसी का चार्ज बरेली संभागीय खाद्य नियंत्रक का चार्ज भी सौम्या पांडेय को मिला0
0
Report
Advertisement
झारखंड राज्यसभा चुनाव: NDA बनाम विपक्ष, बंधु तिर्की के आरोप तेज
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में 2 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर हेलो राजनीतिक बयान बाजी का दौर लगातार जारी है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी अपने समर्थित उम्मीदवार की जीत का दावा कर रही है वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन दोनों सीटों पर जीत का भरोसा जताता रहा है। लेकिन इसी बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की भाजपा और पूरे एनडीए पर हमलावर हैं। बंधु तिर्की ने भाजपा के विधायकों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्यसभा के चुनाव में सभी भाजपा के विधायक बिक चुके हैं। और इन विधायकों के सौदागर नवीन जायसवाल हैं। उन्होंने कहा कि नवीन जायसवाल ने ही इस बार विधायकों की खरीद बिक्री की है। इससे पहले भानु प्रताप शाही भी उछल कूद किया करते थे पर अब इस बार के किंग पीन नवीन जायसवाल हैं। वहां बंधु तिर्की ने ये भी कहा कि एनडीए कुछ भी कोशिश कर ले हमारे दोनों उम्मीदवार राज्यसभा के चुनाव में जरूर जीतेंगे।0
0
Report
BJP के Debasis Samantaray को प्रमाणपत्र मिला, राजससभा में देंगे जवाब
BJP ru Debasis Samantaray nku milila certificate, puni jibe Rajyasabha, kahile dala jaha daitwo dena nistha ra saha karibi0
0
Report
ओमर अब्दुल्ला ने Srinagar हवाई अड्डे के 1–16 अक्तूबर बंदी पर चिंता जताई
Aram Pora, Ganderbal, J-K Chief Minister Omar Abdullah met Hon’ble Union Minister for Civil Aviation Shri Ram Mohan Naidu kinjarapu and raised concerns regarding the proposed closure of Srinagar Airport from 1-16 October for maintenance works. Emphasising the importance of uninterrupted air connectivity to the Valley during the peak tourism season, he urged that the maintenance schedule be reviewed and, if feasible, shortened, phased, or shifted to a leaner travel window. The Chief Minister also suggested operating a limited number of civilian flights from Awantipora Air Base during the closure period to ensure continued connectivity for residents, tourists and businesses.0
0
Report
Advertisement
अनंतनाग पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई में गिरफ्तारी, चरस बरामद और अफीम पोधे नष्ट
Aram Pora, Ganderbal, Continuing its sustained drive against drug trafficking and narcotics-related activities, Anantnag Police achieved two significant successes in the jurisdiction of Police Station Mattan and Larnoo. During routine patrolling on the Kehribal–Rambirpora Mattan Road, a police party apprehended a suspicious individual who attempted to flee on noticing the police presence. Upon search, a charas-like substance was recovered from his possession. The accused was identified as Owais Ahmad Khan S/O Mohd Yaseen Khan R/O Kehribal, Mattan. Accordingly, FIR No. 67/2026 under relevant sections of law was registered at Police Station Mattan and investigation has been taken up. In another action, acting on specific information received by Police Station Larnoo regarding illegal cultivation of narcotic plants, police found that Gh Mohammad Lone S/O Mohammad Ismaeel Lone R/O Leesu Branar, Mattan had cultivated opium poppy plants in his kitchen garden spread over approximately four marlas of land. Consequently, FIR No. 39/2026 U/S 8/18(C) NDPS Act was registered at PS Larnoo. Following completion of all legal formalities, the illicit crop was destroyed on the spot in the presence of an Executive Magistrate, Agriculture Officer and independent witnesses. Anantnag Police remains committed to its zero-tolerance policy against drug trafficking, abuse and illegal cultivation of narcotic substances, and appeals to the public to continue supporting the police by sharing information related to such unlawful activities.0
0
Report
कपकोट में बारिश में डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
Bageshwar, Uttarakhand:कपकोट क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो कपकोट-पोथिंग मोटर मार्ग का है, जहां तेज बारिश के बावजूद मजदूर सड़क निर्माण कार्य में जुटे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान डामरीकरण से सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और सड़क जल्द क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है। तकनीकी मानकों के अनुसार आमतौर पर डामरीकरण सूखी सतह पर किया जाता है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर संबंधित विभाग का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।0
0
Report
नवलगढ़ में सीवरेज जलभराव से लोग परेशान, मानसून से पहले ठोस समाधान की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज चैंबरों से ओवरफ्लो होकर सड़कों पर जमा गंदा और बदबूदार पानी आमजन के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। लंबे समय से जलभराव की समस्या के कारण लोगों का रास्तों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। नवलगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 44 में वीर बालाजी मंदिर और चेलासी रोड जाने वाले मार्ग पर सीवरेज का पानी लगातार जमा हो रहा है। जलभराव के कारण रास्ता लगभग अवरुद्ध हो गया है। सड़कों पर फैले गंदे पानी से बदबू फैल रही है, जिससे आसपास रहने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से यह समस्या बनी हुई है। गंदे पानी और दुर्गंध के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि समस्या के समाधान को लेकर स्थानीय पार्षद और नगर पालिका प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन केवल आश्वासन मिल रहे हैं। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि मानसून से पहले सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान कर आमजन को राहत दिलाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
अमेठी: त्रिस्तरीय पंचायत सूची में स्मृति ईरानी का नाम गायब, मृतकों के नाम भी?
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी होते ही गड़बड़ियों के आरोप आए सामने。 गौरीगंज ब्लॉक की मेदन मवई ग्राम पंचायत में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का नाम सूची से हुआ गायब。 भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि नाम जुड़वाने के लिए सभी आवश्यक अभिलेख समय पर जमा किए गए थे。 वहीं कई मृतकों के नाम अब भी मतदाता सूची में दर्ज होने का भी है आरोप。 प्रधान प्रतिनिधि तीरथराज मिश्र ने सूची में व्यापक त्रुटियों की किया है शिकायत । भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने एसडीएम से शिकायत की है。 एसडीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक सुधार का दिया है आश्वासन । मतदाता सूची की गड़बड़ियों को लेकर ग्रामीणों और राजनीतिक दलों में दिखी है नाराजगी。 चुनाव से पहले सामने आई इस चूक ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल。0
0
Report
चित्रकूट: बालू खनन से डूबकर 15 वर्षीय किशोर की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:टॉपलीड चित्रकूट में बालू खनन के दौरान बने गहरे गड्ढे ने एक और मासूम की जान ले ली। सरधुआ थाना क्षेत्र के चांदी गांव में यमुना नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामला चित्रकूट के सरधुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदी गांव का है। यहां यमुना नदी में संचालित बालू खदान क्षेत्र में बने गहरे गड्ढे में डूबकर 15 वर्षीय गौरव उर्फ कल्लू पुत्र शिवशंकर उर्फ चुन्नानी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालू पट्टाधारक शिवचंद त्रिपाठी के खनन क्षेत्र में भारी भरकम मशीनों से लगातार खनन किया जा रहा है, जिससे नदी के भीतर कई गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन्हीं गड्ढों में डूबने से किशोर की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन क्षेत्र में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं और भारी मशीनों से किए जा रहे खनन के कारण नदी में खतरनाक गड्ढे बन गए हैं, जो लगातार हादसों की वजह बन रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। चांदी गांव में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर बालू खनन की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस किशोर की मौत के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है।0
0
Report
जमुई के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा
Jamui, Bihar:जमुई बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मंत्री बनने के बाद पहली बार जमुई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिमुलतला आवासीय विद्यालय का निरीक्षण के लिए जाने से पहले जमुई परिसदन भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, तेजस्वी यादव द्वारा निशांत कुमार को शिक्षा मंत्री बनाकर इंजीनियरिंग कराने संबंधी दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पहले राजनीति में आए थे, इसलिए सबसे पहले उन्हें ही पढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "पहले तेजस्वी यादव मैट्रिक पास कर लें, हम उन्हें ही पहले मैट्रिक पास कराएंगे, उसके बाद बिहार के अन्य लोगों के बारे में सोचेंगे।" मिथिलेश तिवारी ने आगे कहा कि निशांत कुमार एक सुलझे हुए और पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। उनके बारे में टिप्पणी करने से पहले लोगों को तथ्यों को समझना चाहिए। शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने की संभावना है। बाइट : मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार।0
0
Report
Advertisement
योगी ने गौतम बुद्ध नगर को इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी
Greater Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गौतम बुद्ध नगर को बड़ी सौगात दी ,मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर गौतम बुद्ध नगर को इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा दिया, तीनों प्राधिकरण को फिलहाल 11-11 सिटी बस दी गई है, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दादरी विधायक तेजपाल नागर मौजूद रहे उनके साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे ।0
0
Report
अंबाला नगर निगम मानसून के लिए तैयारी: 90% ड्रेनेज सफाई पर जमीन पर निरीक्षण
Ambala, Haryana:अंबाला में आगामी मानसूनी सीजन और बारिश के अलर्ट को देखते हुए नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। बारिश के दौरान शहरवासियों को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े, इसे सुनिश्चित करने के लिए अंबाला शहर के नगर निगम कमिश्नर वीरेंद्र सिंह खुद जमीनी स्तर पर उतर आए हैं। कमिश्नर वीरेंद्र सिंह ने नगर निगम के तमाम आला अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न मुख्य नालों और ड्रेनेज सिस्टम का बारीकी से निरीक्षण किया। कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुसार, शहर के करीब 90 फीसदी नालों की सफाई کا काम पूरा हो चुका है, लेकिन कमिश्नर ने कागजी दावों के बजाय मौके पर जाकर हकीकत परखना जरूरी समझा। निगम कमिश्न्न ने कहा कि हमारी कितनी ड्रेन्स की सफाई हो चुकी है और कितनी बाकी है, यह देखने के लिए हम जा रहे हैं। जो हमारे पास सूचना है कार्यालय की तरफ से, वो है कि 90% ड्रेन्स की सफाई उन लोगों ने कर दी है। तो हम मौके पे देख रहे हैं कि सफाई कैसी हुई है और क्या इसको और भी चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था बनाने की जरूरत है, तो वो भी हम काम करेंगे। इसलिए आज ये सारा निरीक्षण किया जा रहा है। बाइट - कमिश्नर साफ है कि प्रशासन इस बार जलभराव की चुनौती से निपटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। अब देखना होगा कि नगर निगम के इन कड़े दावों और निरीक्षण का जमीन पर कितना असर दिखता है।0
0
Report
दानापुर में 45 वार्डों में 15 हजार स्ट्रीट लाइटें लगेंगी
Danapur, Bihar:पटना/ दानापूर दानापुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन कार्य का शुभारंभ सहकारिता मंत्री Ram Kripal Yadav के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर परिषद के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि दानापुर नगर परिषद के सभी 45 वार्डों में लगभग 15,000 स्ट्रीट लाइटें लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में ऐसा कोई भी बिजली पोल नहीं रहेगा जिस पर स्ट्रीट लाइट न लगी हो। सभी प्रमुख सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की षजाएगी, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। मंत्री ने कहा कि इस योजना के पूरा होने से दानापुर नगर परिषद क्षेत्र रात के समय भी पूरी तरह रोशन दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाया जा सके। उन्होंने नगरवासियों से भी अपील की कि वे सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा करें और स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। मंत्री ने कहा कि “स्वच्छ दानापुर, सुरक्षित दानापुर” की परिकल्पना को साकार करने के लिए नगर परिषद लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को दानापुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा विश्वास जताया कि स्ट्रीट लाइट परियोजना से क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। परियोजना के तहत चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
