हापुड़ में संदिग्ध परिस्थिति में गई नाबालिग की जान
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में एक 12 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध परिस्थिति में जान चली गई। बता दें कि मृतक नाबालिग बच्चे के साथ 40 रूपये की लेनदेन को लेकर मारपीट की गई। जहां कुछ देर बाद संदिग्ध हालत में नाबालिग का शव सड़क के पास मिला। वहीं मृतक बच्चे के परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के ही निवासी एक पिता व उसके पुत्र पर लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पूरा मामला सरूरपुर गांव का है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंजाम (ओडिशा): चक्रवात अर्नब से पहले प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित निकाला; NDRF तैनात
Noida, Uttar Pradesh:Ganjam (Odisha): Administration evacuates people ahead of Cyclone Arnab; NDRF teams deployed.रांची में अर्नब चक्रवात से 28-29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद
Ranchi, Jharkhand:रांची में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से रांची में भारी बारिश की चेतावनी रांची में 28 और 29 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर फैसला जिले के सभी स्कूलों में 28 और 29 अक्टूबर को कक्षाएं स्थगित रहेंगी। KG से 12वीं तक की कक्षाओं में नहीं होगी पढ़ाई सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर आदेश लागू निजी स्कूलों में पहले से निर्धारित परीक्षाओं पर प्रबंधन ले सकेगा फैसला स्कूलों के शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहकर गैर शैक्षणिक कार्य करेंगे ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्यपारसोली में घर से लाखों के सोना-चांदी चोरी
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - पारसोली की नई आबादी में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने राजू सिंह के मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। बताया जा रहा है कि ये जेवर शादी के लिए लाए गए थे। चोरों ने मकान में घुसकर अलमारी और संदूकों के ताले तोड़े तथा सोने की अंगूठियां, कानों के टॉप्स, गले के तीन मादलिया, मंगलसूत्र और चांदी की पायजेब लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पारसोली थाना प्रभारी सीआई आशुतोष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस परिवार व पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने जल्द खुलासे की मांग की है।ओडिशा चक्रवात: राजस्व मंत्री की बैठक से तैयारी पूरी, सभी आश्रय केंद्र तैयार
Noida, Uttar Pradesh:Odisha — A high-level review meeting was held at Rajiv Bhawan by the Revenue Minister with the SRC and senior officials to discuss cyclone preparedness. The administration is fully prepared; the public should rely on official information. All cyclone shelters are ready. The State Government’s micro-management strategy spans from the grassroots to the highest level. A detailed review meeting was held at the State Emergency Operation Centre (SEOC) in Rajiv Bhawan, chaired by the Hon’ble Minister of Revenue and Disaster Management, Shri Suresh Pujari, alongside the Special Relief Commissioner (SRC) and senior officials, to discuss preparations for dealing with the cyclone. An assistance fund of Rs 19 crore has been provided to the eight districts expected to be severely affected. The administration has been directed to immediately ensure that all cyclone shelters are well-prepared, and the State Government remains fully alert to counter any adverse situation. The public is advised to rely solely on official information, cooperate with the administration, and take necessary steps to ensure their own safety. The State Government is working with complete commitment to ensure the safety of the general public. In view of the potential cyclone 'Arnab' and the apprehension of heavy rainfall, the State Government is focusing specifically on the districts of Ganjam, Gajapati, Rayagada, Koraput, Malkangiri, Nabarangpur, Nuapada, and Kalahandi. The government has adopted a 'Zero Casualty' policy to ensure that no loss of life occurs during the cyclone.निर्मला सीतारामन, जितिन प्रसादा और जयंत चौधरी ने Liechtenstein के Alois से मुलाकात – visuals
Noida, Uttar Pradesh:जयन्त चौधरी यूनियन मिनिस्टर MOS ने Liechtenstein के hereditary prince Alois से मुलाकात; साथ में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन, राज्य मंत्री जितिन प्रसादा, NDMA सदस्य और विभागाध्यक्ष कृष्ण एस. वट्स के साथ visualsलॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बनकर सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा और थाना विजयनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 27 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय अंशु प्रजापति को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को आरोपी ने सोशल मीडिया पर मिली एक रील में दिए गए मोबाइल नंबर पर रात करीब 10 बजकर 21 मिनट पर दो वॉइस मैसेज भेजे थे। आरोप है कि इन संदेशों में उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर जान से मारने की धमकी दी। पूछताछ में आरोपी ने सोशल मीडिया पर गैंग से जुड़ी सामग्री देखने की बात बताई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल रियलमी सी-51 मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।गाजियाबाद में दिन में दो बार जारी होगा ट्रैफिक बुलेटिन, सोशल मीडिया पर मिलेगी जाम की अपडेट
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए दिन में दो बार ट्रैफिक बुलेटिन जारी करने की पहल शुरू की है। इसके जरिए लोग घर से निकलने से पहले प्रमुख सड़कों और मार्गों पर जाम की स्थिति जान सकेंगे। डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक, बुलेटिन में जाम वाले इलाकों, वाहनों के दबाव, सड़क बंद होने और बारिश के कारण यातायात प्रभावित होने की जानकारी दी जाएगी। इससे वाहन चालक वैकल्पिक रास्ते चुन सकेंगे और समय बचा सकेंगे। ट्रैफिक बुलेटिन की जानकारी एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से साझा की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल फॉलो करने और यात्रा शुरू करने से पहले अपडेट देखने की अपील की है।कानपुर: एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने किया सामूहिक वन्दे मातरम् गान
Kanpur, Uttar Pradesh:विवेक कृष्ण मिश्रा/ कानपुर: यूपी में कानपुर के 105791 छात्र-छात्राओं ने किया सामूहिक वन्दे मातरम् गान हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, 26 से 30 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन कानपुर, 27 अक्टूबर। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान, कानपुर के आह्वान पर मंगलवार को कानपुर महानगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं विद्यालयों में सामूहिक सम्पूर्ण वन्दे मातरम् गान का आयोजन किया गया। इस दौरान सूचना लिखे जाने तक लगभग 1,05,791 छात्र-छात्राओं, आचार्यों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गान कर राष्ट्रभक्ति, एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया। इस अवसर पर महानगर के विभिन्न विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। प्रातःकाल विद्यालय परिसरों में गूंजते राष्ट्रगीत के स्वरों ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, आचार्यों एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को आगामी हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 से 30 नवंबर 2026 तक बेनाझाबर स्थित बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के समीप, इस भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यह मेला भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, पारिवारिक एवं मानवीय मूल्यों और सेवा कार्यों से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों से भी मेले में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में हिस्सा लेने की अपील की। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भवानी भीख तिवारी, नवेंदु शुक्ला, संजीव दीक्षित, बृजमोहन एवं गुणवंत कोठारी ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने आगामी हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।
चित्तौड़गढ़: जिला कलक्टर ने बाल गृहों का निरीक्षण किया, शिशु दत्तक योजना पर नए निर्देश
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले से बच्चों की देखभाल और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने राजकीय सम्प्रेक्षक गृह, किशोर गृह और शिशु गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान शिशु गृह में आवासित एक बालिका को भावी दत्तक माता-पिता को सौंपा गया। शिशु को पाकर माता-पिता भावुक हो गए। जिला कलक्टर ने उन्हें बालिका को सुरक्षित और स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण पर जोर दिया। वहीं, किशोर गृह में बच्चों की शिक्षा, नियमित काउंसलिंग, पेंटिंग प्रशिक्षण और कौशल विकास गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान बच्चों को उपहार भी भेंट किए गए।अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा, वोट-खोसने की नीति खत्म करने की बात कही
Hansi, Haryana:मंत्री अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भिवानी में सहकारिता मंत्री बोले- राज खोसने की नीति पर चल रही, शोर मचाने की मास्टरी की हरियाणा के सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा मंगलवार को भिवानी पहुंचे। वे भिवानी में सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक द्वारा आयोजित जेएलजी ग्रुप की महिलाओं के चेक वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिसमें उन्होंने 2 पैक्स का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का काम 1996 में देवगोड़ा प्रधानमंत्री थे और कांग्रेस समर्थन किए हुए थी। सीताराम केसरी पार्टी के अध्यक्ष थे। किसी ने कह दिया कि सरकार गिरा दें, आप प्रधानमंत्री बन जाएंगे। समर्थन वापस ले लिया। समर्थन वापस लेने पर प्रधानमंत्री देवगोड़ा ने कहा कि "एन ओल्ड मैन इन ए हैरी।" अरविंद शर्मा ने कहा कि अब इसी तरह से स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस किसी तरह से राज खोसने की नीति पर है। तीसरी बार केंद्र सरकार बनी है। सरकार ने मोदी के नेतृत्व में लोगों का विश्वास जीता है। हर श्रेणी के लिए काम किया है। हर किसी के लिए और ज्यादा जोश से काम करेंगे, 36 बिरादरी का विश्वास है। अब वोट चोरी व एसआईआर को लेकर विरोध कर रही है। कांग्रेस शोर मचाने की मास्टरी कर रखी- अरविंद शर्मा डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि एसआईआर का मूल मंत्र है हरियाणवी भाषा में कदीमी भारतीय है उसका एक वोट कहीं भी रहेगा, उसे कोई भी नहीं काट पाएगा। 18 साल की उम्र से ऊपर के व्यक्ति का एक वोट कोई भी नहीं काट सकता। वोट कट किसके रहे हैं, जिनकी मौत हो गया या फिर जिसके डबल वोट बने हुए हैं। जिसके शिफ्टिंग वोट हैं। कांग्रेस शोर मचाने की मास्टरी कर रखी है, झूठ बोलने की। संवैधानिक संस्थाओं को लेकर पूरा शोर बचाकर कोशिश कर रही है कि लोगों का विश्वास हट जाए। लेकिन लोग समझ चुके हैं। हर व्यक्ति को समझ आ गया है कि कांग्रेस का झूठ का पिटारा चलेगा नहीं।तिरहुत MLC सीट: NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, भूषण झा दूसरे स्थान पर
Muzaffarpur, Bihar:तिरहुत शिक्षक MLC पद पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते; निर्गदलीय प्रत्याशी भूषण झा दूसरे स्थान परत्योहारों से पहले सदर बाजार में डीसीपी निहारिका भट्ट ने फ्लैग मार्च किया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DCP NIHARIKA BHATT LEADS POLICE FLAG MARCH IN SADAR BAZAR AHEAD OF FESTIVE SEASON & REVIEWS SECURITY ARRANGEMENTS / VISUALS / NIHARIKA BHATT (DCP, NORTH DISTRICT) S/B दिल्ली: त्योहारों के मौसम से पहले सदर बाजार में डीसीपी निहारिका भट्ट ने पुलिस फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीसीपी निहारिका भट्ट ने कहा, "त्योहारों के मद्देनज़र सदर बाजार में आज एक फ्लैग मार्च निकाली गई है। इसका उद्देश्य है कि हम यहां जायजा ले सकें कि कितना फुटफॉल हो रहा है, क्राउड किस प्रकार से चल रहा है और साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी आज सुबह हुई थी... भीड़ लगातार बढ़ रही है, इसके और बढ़ने की उम्मीद है। सुरक्षा बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।"हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद
Muradnagar, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मुरादनगर में हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्वाट टीम ग्रामीण जोन और थाना मुरादनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तारी को हत्या के मामले की जांच में अहम कदम माना जा रहा है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी का बयान भी सामने आया है।
बाइट: सुरेंद्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण।
करवाचौथ से पहले ही पति को मारने की साजिश, जिम ट्रेनर प्रेमी ने घर में घुसकर मार दिया था चाकू
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित जागृति अपार्टमेंट में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डाक विभाग में सीनियर अकाउंटेंट शशांक कंथेरिया पर सोते समय चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घटना 26 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि शशांक की पत्नी प्रिया शर्मा के जिम ट्रेनर प्रताप सिंह ने घर में घुसकर उन पर चाकू से कई वार किए। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल शशांक अस्पताल में भर्ती हैं।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के मुताबिक, पुलिस जांच में पत्नी और जिम ट्रेनर के बीच संबंधों तथा पति को रास्ते से हटाने की कथित साजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। करवा चौथ से ठीक पहले हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
गाजियाबाद के बनाना ट्री होटल में लगी आग, 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में मंगलवार को बनाना ट्री होटल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना 27 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे इंडस्ट्रियल चौकी क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर विभाग को तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया। जांच के दौरान पता चला कि होटल की पांचवीं मंजिल पर बने बैंक्वेट हॉल में आग लगी थी। देखते ही देखते आग छठी मंजिल पर बने कमरों तक भी पहुंच गई। फायर विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। इस दौरान होटल में मौजूद कुल 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।
बाइट: अमित सक्सेना, सहायक पुलिस आयुक्त, साहिबाबाद
